Friday, December 5, 2025
Home Blog Page 949

इस वक्त की बड़ी हर पल की खबर 7 भारत न्यूज के साथ

0

✅बहराइच: अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका में बॉर्डर चौकियों को किया गया अलर्ट

✅विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा हुए कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी से होनी थी मुलाकात

✅अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कनाडा रवाना, पीएम ट्रूडो से करेंगे बातचीत

✅फ्रांस में पेंशन सुधारों को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प

✅भूकंप के झटकों से दहला जापान, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

✅पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर, 1800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

✅दिल्ली एमसीडी मुख्यालय परिसर में लगाई जाएगी भगत सिंह की प्रतिमा

✅ब्रिटेन की संसद ने सुरक्षा कारणों से टिक टॉक पर लगाया बैन

✅आज कर्नाटक में होंगे अमित शाह, येदियुरप्पा के साथ करेंगे ब्रेकफास्ट

✅EU अगले 12 महीने यूक्रेन को गोला बारूद भेजेगा

✅पंजाब: छह दिन से फरार अमृतपाल सिंह के अब तक 207 समर्थक हिरासत में

✅अमृतपाल ने बदल लिया है हुलिया, बिना पगड़ी के खुले बालों में घूम रहा

✅शरद पवार के घर पर विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं हुई TMC

✅मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके, 3.8 थी तीव्रता

✅वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं निकहत जरीन, सिल्वर मेडल पक्का

✅नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर से PM मोदी ने की मुलाकात, कई मंत्री भी थे साथ

✅बिहार: यू-ट्यूबर मनीष कश्यप की रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ाई गई

✅दिल्ली: MCD स्कूल की 10 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल का चपरासी गिरफ्तार

✅आतंकी संगठन बनाने के लिए युवाओं और पूर्व सैनिकों से संपर्क साध रहा था अमृतपाल

✅विपक्षी एकजुटता में अब देर नहीं करनी चाहिए, राहुल गांधी के समर्थन में बोले तेजस्वी यादव

✅अमृतपाल की पत्नी किरणदीप से 40 मिनट तक पूछताछ, फॉरेन फंडिंग के आरोप से किया इनकार

सलमान खान को मिली धमकी भरा E-mail मामले के तार ब्रिटिश लिंक से जुड़े…पुलिस ने किया खुलासा

0

मुंबई: बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली धमकी भरा E-mail मामले की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई पुलिस को एक ब्रिटिश लिंक मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस E-mail ID से मेल भेजा गया था, उससे ज्यादा कुछ पता नहीं चला, लेकिन ऐसी जानकारी मिली है कि यह मेल यूके में स्थित एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ था। वहीं अब पुलिस उस व्यक्ति की जांच में जुटी हुई है।

पिछले हफ्ते, मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग को अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के लिए आरोपी बनाया था। जिसमें बांद्रा पुलिस ने IPC धारा 506 (2), 120 (B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि सलमान खान को मुंबई पुलिस द्वारा Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

औरैया में बेसरमी की सारी हद पार, निजी बस के परिचालक ने किया महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

0

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के पास एक निजी बस के परिचालक ने महिला के साथ शरण देने के नाम पर दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह पीड़िता ने कोतवाली पहुंच पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी परिचालक की तलाश शुरू की है।जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने गुरुवार सुबह औरैया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार शाम को वह कानपुर से अपनी ससुराल जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र जा रही थी। जहां सचेंडी चौराहे पर वह बस बदलने के लिए उतरी। इस दौरान एक प्राइवेट बस के परिचालक के अकबरपुर, औरैया चिल्लाता सुन वह बस में बैठ गई।देर रात बस औरैया आकर रुक गई। बस से उतरने के दौरान परिचालक ने उससे कहा कि रात में कहां भटकोगी, यहीं बस में रुक जाओ खाने की व्यवस्था करा देगा।

सुबह अपने घर चली जाना। अनपढ़ होने के साथ रास्ता न मालूम होने पर वह विश्वास कर बस में ही रुक गई। आरोप है कि रात करीब एक बजे परिचालक ने उसके दुष्कर्म किया।इसके बाद आरोपी बस से उतरकर भाग गया। डर की वजह से वह सुबह तक बस में ही बैठी रही। सुबह होने पर वह लोगों से रास्ता पूछकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शकील अहमद

प्यार मिला तो पैसा भी चाहिए था, कर लिया युग को अगवा

0

औरैया। दिबियापुर क्षेत्र के कनारपुर से मासूम युग के अपहरण के पीछे उसके चाचा, उसकी प्रेमिका व दोस्तों का हाथ सामने आया। पुलिस पूछताछ में मास्टर माइंड ने बताया कि उसने हाल ही में प्रेमिका से शादी की थी। दोनों ऐश की जिंदगी गुजारना चाहते थे। लिहाजा प्रेमिका के साथ मिलकर युग के अपहरण की साजिश रची और 20 लाख की फिरौती मांगी।मासूम के जागने से होने वाले खतरे से बचने के लिए उसे नींद की गोलियां खिलाकर सुलाते रहे। पूर्व में भी दो बार अपहरण करने में नाकामयाब होने की बात भी स्वीकारी है। पुलिस आरोपियों के अन्य प्रदेशों में आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। मासूम युग के अपहरण में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक ओर जहां किशोर की तलाश जारी रखी तो वहीं दूसरी ओर आरोपियों को अपने जाल में फंसाने के लिए रुपये देने का झांसा दिया।पुलिस ने घटना के 12 घंटों के अंदर बच्चे को तीन आरोपियों संग कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कासगंज में पकड़े गए आरोपी विजय, युवती संपा व राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
जबकि मुख्य आरोपी गोली लगने से अस्पताल में है। वहीं, पांचवा साथी अतुल निवासी पीपरपुर थाना दिबियापुर भाग निकला। आरोपियों ने बताया कि वह मासूम के चचेरे चाचा विशाल के साथ करीब दो महीने से अपहरण की साजिश रच रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो महीने पहले परिजनों के चित्रकूट दर्शन करने जाने के दौरान अपहरण की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे।तीसरी बार में विशाल ने भतीजे को कई दिन कंचौसी बाजार ले जाकर मिठाई खिलाने की आदत लगाई और उसे समझाया कि जब वह गांव से जाए तो उसकी बाइक के पीछे भागकर आ जाए। बुधवार को युग बाइक के पीछे भागकर गांव के बाहर आ गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने अपने मंसूबे को अंजाम दे दिया। अपहरणकर्ता बच्चे को लेकर कासगंज चले गए। बच्चे के रोने पर उसे नींद की दवाई देना शुरू कर दिया।
युग के जरा से होश में आने पर दोबारा नींद की गोली खिला देते थे। देर रात पैसों की बात होने पर विशाल बाइक से फिरौती की रकम लेने के लिए तय जगह एरवाकटरा के उमरैन क्षेत्र की ओर निकल गया। इधर एसओजी व थाना पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर ली। मुख्य आरोपी ने बताया कि अपहरण के पीछे फिरौती का रुपया लेने का उसका उद्देश्य था।
बच्चे को सकुशल बरामद करने के बाद औरैया पुलिस टीमें कासगंज पुलिस की मदद से बच्चे को गुरुवार सुबह ककोर स्थित एसपी कार्यालय लेकर पहुंची। जहां बच्चे का मुरझाया हुआ चेहरा देख एसपी ने उसे सीने से लगा लिया। इस दौरान एसपी की आंखें डबडबा गईं। वह बच्चे को गोद में लेकर अपने साथ हॉल में चली गईं। जहां उसे बिस्किट खिलाकर उसे जल्द ही मां के पास पहुंचाने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आरोपी दिल्ली व उसके आसपास क्षेत्र में कैब चलाने का काम करते थे। जनवरी के महीने में विशाल बस्तर छत्तीशगढ़ गया था। यहां उसने एक युवक से मोबाइल छीना था। जो कि उसके बाद से घटना के तीन दिन पहले जिले में खोला गया। इसके बाद इस नंबर को फिरौती मांगने के लिए खोला गया। आरोपियों ने घटना में पांच मोबाइल फोन का प्रयोग किया। इनकी लोकेशन से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीम ने बच्चे को आरोपी युवती संपा के पास से बरामद किया था। पूछताछ में संपा ने बताया कि उसने विशाल से हरिद्वार में शादी कर ली थी। बच्चे के अपहरण की साजिश में बच्चे को रोने के ड़र से उसने उसे अपने साथ रखने की योजना बनाई थी। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए किराए के वाहन का प्रयोग किया है। घटना में कहां गाड़ी दूसरी मिलेगी यह जानकारी भी अतुल देता था।100 शैया जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजीत कुशवाहा ने बताया कि एक स्वस्थ्य बच्चे को बेवजह नींद की गोली दी जाती है तो वह स्वास्थ्य के बहुत घातक है। नींद की गोली बच्चे के दिमाग को असंतुलित कर सकतीं है। यदि नींद की गोलियां ज्यादा मात्रा में दी जातीं है तो बच्चे की जान पर भी जा सकती थी।

शकील अहमद

50 हजार देखकर भी नहीं बदली ऑटो चालक की नीयत, बेहोश दरोगा को लेकर पहुंचा अस्पताल; हो रही तारीफ

0
एटा:कासगंज में तैनात दरोगा एटा के लिए निकला था। रास्ते में वह अचेत हो गया, तो ऑटो चालक ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों को उसने बताया कि दरोगा की जेब में बड़ी रकम रखी है।
ऑटो

कासगंज में तैनात दरोगा एक ऑटो को किराए पर लेकर एटा तक आया। रास्ते में अचेत हो गया। बस स्टैंड पहुंचने के बाद ऑटो चालक उसे लेकर चौकी पहुंचा। यहां से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि मलावन क्षेत्र में जसराना का युवक बेहोशी और घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसको भी भर्ती कराया गया है।

एटा के लिए निकला था दरोगा 

पुलिस लाइन कासगंज में तैनात उप निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे नदरई गेट से ऑटो को किराए पर लेकर एटा के लिए निकले थे। रास्ते में किसी कारण अचेत हो गए। इसके बाद चालक रोडवेज बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचा। यहां ऑटो चालक ने दरोगा को बेहोश होने की बात बताई। तब पुलिस के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

जेब में देख ली थी रकम

ऑटो चालक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि इनके पास काफी रुपये भी हैं। ऐसा न हो कि कोई निकाल ले। तब पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने जेब को देखा तो 50 हजार रुपये निकले। चालक ने बताया कि वह 300 रुपये में कासगंज से एटा के लिए तय होकर उन्हें लाया था। पुलिस कर्मियों ने मिली रकम में से ऑटो चालक को 300 रुपये किराया दिया।

बेहोश मिला युवक

वहीं, थाना व कस्बा मलावन के पास बाईपास पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जो काफी घायल था। इसको पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को होश में आने पर परिजन को बुलाया गया। पिता श्यामवीर सिंह निवासी गोसपुरा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ने बताया कि बेटा नीतेश गुरुग्राम में अपने मौसेरे भाई मनोज के पास से 21 मार्च की शाम को चला था। बेटा अभी पूरी तरह से होश में नहीं है। जहरखुरानों ने लूटकर यह हालत की है।

सचिन कुमार

औरैया अपहरण कांड: चाचा और प्रेमिका ने रची साजिश, बोले- प्यार मिला…तो पैसा भी चाहिए, इसलिए उठाया ये कदम

0

औरैया:औरैया जिले में दिबियापुर क्षेत्र के कनारपुर से मासूम युग के अपहरण के पीछे उसके चाचा, उसकी प्रेमिका व दोस्तों का हाथ सामने आया। पुलिस पूछताछ में मास्टर माइंड ने बताया कि उसने हाल ही में प्रेमिका से शादी की थी। दोनों ऐश की जिंदगी गुजारना चाहते थे। लिहाजा प्रेमिका के साथ मिलकर युग के अपहरण की साजिश रची।इसके बाद 20 लाख की फिरौती मांगी। मासूम के जागने से होने वाले खतरे से बचने के लिए उसे नींद की गोलियां खिलाकर सुलाते रहे। पूर्व में भी दो बार अपहरण करने में नाकामयाब होने की बात भी स्वीकारी है। पुलिस आरोपियों के अन्य प्रदेशों में आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।मासूम युग के अपहरण में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक ओर जहां किशोर की तलाश जारी रखी तो वहीं दूसरी ओर आरोपियों को अपने जाल में फंसाने के लिए रुपये देने का झांसा दिया। पुलिस ने घटना के 12 घंटों के अंदर बच्चे को तीन आरोपियों संग कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया।

औरैया अपहरण कांड

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कासगंज में पकड़े गए आरोपी विजय, युवती संपा व राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मुख्य आरोपी गोली लगने से अस्पताल में है। वहीं, पांचवा साथी अतुल निवासी पीपरपुर थाना दिबियापुर भाग निकला।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कासगंज में पकड़े गए आरोपी विजय, युवती संपा व राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मुख्य आरोपी गोली लगने से अस्पताल में है। वहीं, पांचवा साथी अतुल निवासी पीपरपुर थाना दिबियापुर भाग निकला।आरोपियों ने बताया कि वह मासूम के चचेरे चाचा विशाल के साथ करीब दो महीने से अपहरण की साजिश रच रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो महीने पहले परिजनों के चित्रकूट दर्शन करने जाने के दौरान अपहरण की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे।

औरैया अपहरण कांड
तीसरी बार में विशाल ने भतीजे को कंचौसी कई दिन बाजार ले जाकर मिठाई खिलाने की आदत लगाई और उसे समझाया कि जब वह गांव से जाए, तो उसकी बाइक के पीछे भागकर आ जाए। बुधवार को युग बाइक के पीछे भागकर गांव के बाहर आ गया।

इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने अपने मंसूबे को अंजाम दे दिया। अपहरणकर्ता बच्चे को लेकर कासगंज चले गए। देर रात पैसों की बात होने पर विशाल बाइक से फिरौती की रकम लेने के लिए तय जगह एरवाकटरा के उमरैन क्षेत्र की ओर निकल गया। इधर एसओजी व थाना पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर ली। मुख्य आरोपी ने बताया कि अपहरण के पीछे फिरौती का रुपया लेने का उसका उद्देश्य था।

पुलिस की नींद हराम… ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है

0
बरेली: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उसका साला सद्दाम अब तक फरार है। फरारी के वक्त भी सद्दाम ट्विटर पर लगातार सक्रिय है।बरेली जिला जेल में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले सद्दाम की तलाश में पुलिस की नींद हराम हो रही है। दूसरी ओर, सद्दाम सोशल साइट्स पर लगातार सक्रिय है। उसका ट्विटर अकाउंट एक दिन पहले तक सक्रिय रहा है। इस अकाउंट से वह प्रयागराज पुलिस, डीजीपी समेत मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों को फॉलो कर उनकी गतिविधियों की टोह ले रहा है।उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ की मदद के आरोप में सद्दाम पहले भी जेल जा चुका है। उसके बाद उसके भाई का घर पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने ध्वस्त कर दिया था। तब सद्दाम के इसी ट्विटर अकाउंट के जरिये पीडीए की कार्रवाई का विरोध किया गया था। बीच में अकाउंट एक साल तक निष्क्रिय रहा। बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमे में नामजद होने के बाद सद्दाम का यह अकाउंट दोबारा सक्रिय हो गया है।

‘हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है’सद्दाम ने सात मार्च को एक प्रोफेसर को ट्वीट कर मदद मांगी है। उसने ट्वीट में लिखा है कि भाई हमारे साथ भी बहुत गलत हो रहा है और साथ की जरूरत है। 15 मार्च को अशरफ की पत्नी का मीडिया से बात करते हुए एक वीडियो भी इस अकाउंट से रिट्वीट किया गया था, जिसमें उसने पति अशरफ को बेगुनाह बताया था।गया है। सद्दाम के अकाउंट पर सपा के कद्दावर नेता के साथ ली गई सेल्फी और फोटो लगे हैं। सद्दाम के इस अकाउंट को उसके सगे भाई भी फॉलो कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि सद्दाम वाई-फाई के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है।

मनीष सिंह

औरैया में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने की शादी।

0

औरैया! में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने की शादी। बीजेपी सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कराया गठबंधन।
हिंदू रीति रिवाज से हुई दोनों की शादी।
दोनों ने गुड़िया कठेरिया से लगाई थी गुहार
सदर इलाके में भर्रापुर गांव का मामला।

1

नाबालिग बेटी से बलात्कार का मामला,आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास

0

मथुरा– नाबालिग बेटी से बलात्कार का मामला,आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास,पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सुनाई सजा,कारावास के साथ 55 हजार का लगाया अर्थदंड,आरोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ किया था दुष्कर्म ।

संजू सिंह 

स्वास्थ विभाग की मिलीभगत से झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, खोलकर बैठे हैं मौत का दरवाजा,झोलाछाप डॉक्टर ने कर डाला हार्निया का ऑपरेशन,मरीज ने गंवाई अपनी जान

0

बलिया।झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिम्मेदार लगातार कार्रवाई कर झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रतिबंध लगाने का दावा कर रहे है, लेकिन एक झोलाछाप डॉक्टर ने जिम्मेदारों के होश उड़ा दिए। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में नीम हकीम खतरे जान वाली कहावत चरितार्थ हो गई।डाॅक्टर की लापरवाही से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर क्या था पुलिस झोलाछाप डॉक्टर को थाने लेकर चली आई।

मिली जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसण्ड निवासी 45 वर्षीय मुन्ना गुप्ता पुत्र स्वर्गीय भृगुनाथ गुप्ता गुरुवार दोपहर के समय हार्निया का आपरेशन खेजुरी बाजार स्थित डॉक्टर ए रहमान के निजी क्लीनिक पर गए थे।मुन्ना का मऊ के एक डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया गया था।ऑपरेशन के बाद डाॅक्टर मऊ चला गया।इसके कुछ देर बाद ही मुन्ना की हालत काफी गंभीर हो गयी। यह देखकर क्लिनिक के संचालक डॉक्टर ए रहमान के हाथ पांव फूलने लगे। जब तक बचाव का प्रयास किया जाता तब तक मुन्ना की मौत हो गई और इस मौत की सूचना जंगल में आग की तरह फ़ैल गई जिसके बाद लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया।मुन्ना की मौत के बाद जहां परिजनों के बीच कोहराम मच गया वही सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बीपी पांडेय ने शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।क्लिनिक के संचालक डॉ ए रहमान को गिरफ्तार भी कर लिया।

थाना प्रभारी बीपी पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक से ऑपरेशन करने वाले मऊ के डॉक्टर की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है , लेकिन वह उनको पहचाने से ही इंकार कर रहा है। जबकि मृतक का आपरेशन रहमान के क्लीनिक में ही किया गया है। उन्होंने बताया की संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किए जाने की चर्चा है।इस घटना के बाद जहां एक तरफ लोगों में आक्रोश व्याप्त।वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों की माने तो उक्त क्लीनिक में अक्सर हाइड्रोसिल और हार्निया का आपरेशन मऊ वाले डॉक्टर द्वारा ही किया जाता है। क्षेत्र के लोगों की माने तो बिना डिग्री और जानकारी वाले ये डाॅक्टर न सिर्फ आम जन का आर्थिक शोषण करते हैं।बल्कि जान के लिए आफत भी हैं। बावजूद जिले के जिम्मेदार चुप्पी साधे रहते हैं।

बता दें कि बलिया में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन किए जाने और उसके बाद मरीजों की मौत हो जाने का यह मामला कोई पहला नहीं है।इसके पहले भी जिले के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रो में झोलाछाप डॉक्टरों के कारण लोग अपनी जान गंवा बैठते है। पूरे जिले में फैला इनका मकड़जाल आम लोगों के लिए मौत का दरवाजा खोल कर बैठे हैं।कई बार जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई करके इन पर अंकुश लगाने का दावा किया जाता रहा है।बावजूद ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं। जहां झोलाछाप डॉक्टरों के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है और जिम्मेदार चुप्पी साध लेते हैं। बलिया मुख्यालय हो या अन्य कोई भी क्षेत्र आपको अवैध रूप से नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन और मानक विहीन तरीके से संचालित होते मिल जाएंगे। इस मामले में लोगों का आरोप है की झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाना न केवल प्रशासन का फेलियर होना है।बल्कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है। नतीजा लोग अपनी जान से हाथ धोने के लिए मजबूर हैं।

मनीष तोमर