Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 109

Auraiya News: दिलीप हत्याकांड की सुनवाई अब 18 को

0

औरैया। दिलीप हत्याकांड मामले में मंगलवार को सुनवाई टल गई। अब इसकी सुनवाई बृहस्पतिवार 18 दिसंबर को होगी। इस हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत छह को जेल भेजा था। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।जिला मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव नगला दीपा निवासी हाइड्रा कारोबारी दिलीप यादव (25) दिबियापुर में रहता था। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च 2025 को पत्नी प्रगति ने प्रेमी अनुराग के जरिये सुपारी किलर से पति की हत्या करा दी थीहत्याकांड में पुलिस ने पत्नी, सुपारी किलर रामजी नागर, प्रेमी अनुराग, उसके मौसेरे भाई चमरौआ निवासी दुर्लभ यादव उर्फ पिंटू और शिवम को गिरफ्तार जेल भेजा था। वहीं चमरौआ प्रधान रामू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

सहार थाना पुलिस ने 18 जून को कोर्ट में हत्याकांड का आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। 30 अगस्त को थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मंगलवार को एडीजी तृतीय कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन मामले में न्यायालय ने अगली तारीख दे दी।

इससे पहले बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने वादी से सवाल जवाब किए थे। वहीं पूर्व में ही वादी द्वारा अपने बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। अब इस मामले की सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

 

Kanpur: बाबा बिरयानी पर जाजमऊ थाने में दो करोड़ 87 लाख की ठगी की रिपोर्ट, टेनरी कारोबारी ने कराई FIR

0

जाजमऊ में एक चमड़ा कारोबारी ने बाबा बिरियानी, उसके बेटे महफूज, गुडविल टेनरी के मालिक समेत उनके साथियों पर जबरन दबाव बनाकर दो करोड़ से ज्यादा की कीमत का चमड़ा खरीदने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने चमड़ा खरीदने के बाद रकम नहीं दी और टेनरी भी बेच दी। पीड़ित ने जब भुगतान करने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने धमकाया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुख्तार अहमद उर्फ बाबा बिरयानी नई सड़क दंगे का आरोपी भी है। घटना के बाद मुख्तार का बेटा महफूज दुबई भाग निकला।

Kanpur: अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा का संयोजक अधिवक्ता फर्जी मार्कशीट मामले में गिरफ्तार

0

अखिलेश मुक्ति मोर्चा से जुड़े आशीष शुक्ला उर्फ आशु को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने उसे उत्तराखंड के नैनीताल से पकड़ा और इसके बाद कोतवाली ले जाया गया। आशीष शुक्ला के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के जरिए लॉ करने का मामला दर्ज है, जिसकी तलाश में कोतवाली पुलिस काफी समय से जुटी हुई थी।जानकारी के अनुसार, आशीष शुक्ला पर आरोप है कि उसने फर्जी कागजातों का इस्तेमाल कर वकालत की डिग्री हासिल की थी। हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अखिलेश के करीबी भूपेश अवस्थी के वीडियो के जवाब में वीडियो वायरल किया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और एसटीएफ ने सक्रियता बढ़ाते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस की

लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के बाद एसटीएफ ने नैनीताल में दबिश देकर आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित कोतवाली में पेश किया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आशीष शुक्ला को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।


 

शराब लवर्स की मौज! अब मोबाइल ऐप से बुक होगी पसंदीदा बोतल, जान लीजिए सबकुछ

0

नेशनल डेस्क : राजधानी दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार अपनी नई आबकारी नीति (Excise Policy) के जरिए शराब की बिक्री और व्यवस्था में व्यापक और क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है। इस नई नीति के तहत उपभोक्ताओं को अब अपने पसंदीदा ब्रांड की तलाश में एक दुकान से दूसरी दुकान भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके जरिए न केवल शराब के स्टॉक की जानकारी मिलेगी, बल्कि उपभोक्ता अपनी पसंदीदा बोतल को पहले से ‘रिजर्व’ भी कर सकेंगे।

 

अंतिम चरण में नई आबकारी नीति का मसौदा

दिल्ली की नई आबकारी नीति का मसौदा इस समय अपने अंतिम चरण में है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री परवेश वर्मा की अध्यक्षता में गठित एक उच्चस्तरीय समिति इस पर तेजी से काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नीति को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा ताकि इससे जुड़े सभी हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां ली जा सकें। यह प्रक्रिया जनवरी तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जनता और विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर नीति में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी और फिर उपराज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अंतिम मंजूरी के बाद नई आबकारी नीति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा।

 

पुरानी नीति फिलहाल लागू

गौरतलब है कि सितंबर 2022 से दिल्ली में फिलहाल पुरानी आबकारी नीति ही लागू है, जिसे समय-समय पर विस्तार दिया जा रहा है। हाल ही में इसे तीन महीने के लिए फिर से बढ़ाया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि नई आबकारी नीति का मुख्य उद्देश्य एक फुलप्रूफ और पारदर्शी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिले, बल्कि दिल्ली सरकार के राजस्व में भी अधिकतम बढ़ोतरी हो सके। इसके लिए अन्य राज्यों की सफल नीतियों और कार्यप्रणालियों का भी अध्ययन किया गया है।

 

मोबाइल ऐप की प्रमुख खूबियां

नई आबकारी नीति के तहत प्रस्तावित मोबाइल ऐप उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाएं लेकर आएगा। ऐप के माध्यम से ग्राहक यह जान सकेंगे कि उनके नजदीकी सरकारी शराब ठेके पर कौन-कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी पसंद की शराब को पहले से प्री-बुक कर सकेंगे। बुकिंग के बाद संबंधित दुकान उस बोतल को एक घंटे तक ग्राहक के लिए सुरक्षित रखेगी। यदि ग्राहक तय समय के भीतर दुकान पर नहीं पहुंचता है, तो वह बोतल फिर से आम बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

इस ऐप के जरिए सरकार को यह भी जानकारी मिलेगी कि कौन से ब्रांड सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। यदि किसी लोकप्रिय ब्रांड की मांग अधिक है लेकिन वह स्टॉक में नहीं है, तो मांग के आधार पर उसे दुकानों में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सकेगी। इससे सप्लाई और डिमांड के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

 

शराब ठेकों पर भीड़ और अड्डेबाजी पर लगाम

नई आबकारी नीति में शराब ठेकों के आसपास लगने वाली भीड़ और अड्डेबाजी को रोकने के लिए भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। अब दो शराब की दुकानों के बीच न्यूनतम 350 मीटर की दूरी अनिवार्य होगी। इसके अलावा स्कूलों और रिहायशी इलाकों के पास स्थित शराब की दुकानों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राजधानी में संचालित 700 से अधिक सरकारी शराब दुकानों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा दुकानों को ही व्यवस्थित किया जाएगा।

 

‘ब्रांड पुशिंग’ पर सख्ती

अक्सर शिकायत मिलती रही है कि दुकानदार ग्राहकों पर किसी खास ब्रांड को खरीदने का दबाव बनाते हैं। नई आबकारी नीति में इस पर भी रोक लगाने की तैयारी है। अब दुकानदार किसी विशेष ब्रांड को प्रमोट या थोप नहीं सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल ऐप में ही शिकायत दर्ज कराने का एक अलग सेक्शन होगा, जहां ग्राहक सीधे अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को न सिर्फ पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी, बल्कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

2014 to 2025 List of PM Modi Foreign Visits:11 साल और 70+ देशों की यात्राएं, जानिए इस दौरान PM मोदी ने कैसे बदली भारत की तस्वीर?

0

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों से यानि की 2014 से देश की कमान संभाली हुई है। इन 11 सालों के समय में उनकी विदेश नीति ने भारत को दुनिया के नक्शे पर एक नई पहचान दी है। इस समय के दौरान उन्होंने 70 से ज्यादा देशों का दौरा किया है। ये यात्राएं केवल कूटनीतिक मुलाकातें नहीं, बल्कि रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक समझौतों का बड़ा आधार बनी हैं।2025: विदेशी दौरों के लिए रहा ‘सुपर ईयर’

साल 2025 में पीएम मोदी की कूटनीति सातवें आसमान पर रही।

जुलाई का रिकॉर्ड दौरा: पीएम मोदी ने 2 से 9 जुलाई के बीच घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील (ब्रिक्स सम्मेलन) और नामीबिया जैसे 5 देशों की अपनी सबसे लंबी यात्रा की।

दिसंबर का समापन: साल के अंत में जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा ने रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती दी। इथियोपिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां’ से नवाजा, तो श्रीलंका ने ‘मित्र विभूषना’ देकर भारत की दोस्ती का सम्मान किया।

11 सालों का सफर

पीएम मोदी के पहले कार्यकाल (2014) की शुरुआत भूटान और नेपाल जैसे पड़ोसियों से हुई, वहीं दूसरे कार्यकाल में ‘हाउडी मोदी’ जैसे आयोजनों ने भारतीय प्रवासियों को वैश्विक शक्ति बनाया। इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा हो या खाड़ी देशों के साथ मजबूत होते ऊर्जा संबंध, मोदी सरकार ने ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के बीच एक सटीक संतुलन बनाए रखा।

PunjabKesari

किस देश की करेंसी है सबसे मजबूत?

पीएम मोदी के इन विदेशी दौरों के बीच अक्सर यह सवाल उठता है कि दुनिया में सबसे महंगी मुद्रा (Currency) किसकी है? डेटा के अनुसार कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मूल्यवान करेंसी है। इसकी मजबूती के पीछे कुवैत के विशाल तेल भंडार और स्थिर अर्थव्यवस्था है। इसके बाद बहरीन दीनार और ओमान रियाल का नंबर आता है, जिनकी वैल्यू भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर दोनों से काफी अधिक है।

 

Heavy Rain Alert: 18, 19, 20 दिसंबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

0

नेशनल डेस्क : इस साल मानसून का सीज़न देशभर के लिए बेहद अच्छा रहा। अधिकतर राज्यों में अच्छी बारिश हुई, कई जगह पुराने रिकॉर्ड टूटे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मानसून के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम फिर तेवर दिखाने वाला है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18, 19, 20 दिसंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

यूपी में मौसम का मिजाज

यूपी में इस बार मानसून शानदार रहा और पूरे सीज़न अच्छी बारिश हुई। मानसून जाने के बाद राज्य में बारिश रुकी थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में फिर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 दिसंबर को हल्की बारिश रहेगी, जबकि 19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई थी। मानसून के बाद कुछ समय तक बारिश रुकी थी, लेकिन अब 18-20 दिसंबर के दौरान राज्य में फिर से जमकर बारिश होगी। 18 दिसंबर को हल्की रिमझिम बारिश रहेगी, जबकि 19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी अलर्ट

IMD ने 18-20 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। इन राज्यों में नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज

हरियाणा, चंडीगढ़ में मानसून का सीज़न शानदार रहा और भारी बारिश हुई। मानसून के बाद कुछ दिनों तक बारिश रही, लेकिन अब दोनों जगह मौसम ठंडा और शुष्क है। मौसम विभाग के अनुसार 18-20 दिसंबर के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में खास गिरावट नहीं होगी और शीतलहर से राहत रहेगी। सुबह और रात के समय ठंड होगी, लेकिन दिन में धूप से मौसम सुखद रहेगा।

Auraiya News: युवक की हत्या की कोशिश के दोषी दो सगे भाइयों को 10 वर्ष की सजा

0

औरैया। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पारुल जैन ने शहर में युवक से मारपीट और हत्या की कोशिश के 27 साल पुराने मामले में दो सगे भाइयों प्रेमनारायण उर्फ कुनमुन शुक्ला और विमल शुक्ला को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है।प्रत्येक पर 7750 रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन व पुलिस के अनुसार यह मुकदमा वर्ष 1998 में सदर कोतवाली में दर्ज हुआ था। शहर निवासी राजेश दुबे ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि 20 अक्तूबर 1998 की दोपहर करीब एक बजे वह अपने भाई अरविंद दुबे के साथ दीपावली पर अपने दोस्त के घर मिलने जा रहा था।फूलमती मंदिर के पास पहले से मौजूद शहर के मोहल्ला बहनटोला निवासी प्रेमनारायण उर्फ कुनमुन शुक्ला, उनके भाई विमल शुक्ला और गोशाला रोड निवासी प्रमोद व प्रताप बाजपेई ने रिवाॅल्वर और सरिया से हमला कर दिया।

परिजन हमले में घायल भाई अरविंद दुबे को कानपुर ले गए। आरोपियों ने रंजिश में हमला किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस मामले के एक अभियुक्त प्रमोद बाजपेई ने विचरण के दौरान जुर्म कबूल लिया था।

26 मार्च 2010 को कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर दोषी ठहराते हुए दंडित किया था। वहीं प्रमोद की मौत हो चुकी है। काफी समय तक मामला लंबित रहने के बाद 20 मार्च 2025 को पत्रावली एडीजे प्रथम कोर्ट में स्थानांतरित हुईं, इसका निस्तारण मंगलवार को कोर्ट ने कर दिया।

इससे पहले अभियोजन की ओर से एडीजीसी ने हत्या के प्रयास के अभियुक्तों को कठोर दंड देने की बहस की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश पारुल जैन ने दोनों भाइयों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि वादी राजेश को अदा करने का भी आदेश दिया। बाद में दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया।

Auraiya News: महंत राजूदास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

0

औरैया। अयोध्या के महंत राजूदास के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट पर परशुराम सेवा समिति ने आक्रोश जताया है। समिति व वीर विजय हनुमान सेवा समिति ने 24 दिसंबर को औरैया आ रहे महंत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।इस संबंध में पदाधिकारी बुधवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन देंगे। परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजमणि तिवारी ने बताया कि महंत राजूदास के खिलाफ की गई टिप्पणी आपत्तिजनक व सुरक्षा के लिए खतरा है।वीर विजय हनुमान मंदिर के पुजारी मुखिया पंडित ने बताया कि इस टिप्पणी के बाद महंत की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। समिति के लोग बुधवार को डीएम व एसपी से मिलकर महंत के औरैया आगमन के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेगी।

Auraiya News: भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे औरैया के छह जांबाज सैनिक

0

औरैया। शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने 55वां विजय दिवस मनाया। इसमें बताया गया कि भारत-पाक युद्ध में औरैया के छह जांबाज सैनिक शहीद हुए थे। उधर, समारोह में वीर नारियों व अतिथियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व छात्रा लक्ष्मी की सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन शिवशंकर सिंह सेंगर ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1971 का भारत-पाक युद्ध पराक्रम व बलिदान का प्रतीक था। संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर ने कहा कि भारत-पाक युद्ध में औरैया के भी छह वीर सैनिकों ने शहादत दी थी। इनमें रामस्वरूप, रघुवीर सिंह यादव, मिश्रीलाल, शिवपाल, सीताराम व जहार सिंह प्रमुख थे।जिला महासचिव मनमोहन सिंह सेंगर ने कहा कि तेरह दिनों तक चले भारत-पाक युद्ध में लगभग 3900 भारतीय सैनिक शहीद और 9851 घायल हुए थे। इधर, कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर काॅलेज और तिलक इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मौजूद वीर नारियों राधारानी, प्रेमलता, नौदेवी, मीना कुमारी, गुड्डी देवी, शकुंतला देवी और राजा बेटी को संगठन के पदाधिकारियों ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध नारायण त्रिपाठी व संचालन अविनाश अग्निहोत्री ने किया।

कार्यक्रम में कैप्टन बीडी यादव, कैप्टन नरेंद्र सिंह सेंगर, कैप्टन बैजनाथ पाल, आनंद कुमार धनगर व राजेंद्र सिंह सेंगर ने भी विचार रखे। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह यादव, ज्ञान सिंह यादव व कैप्टन राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

लखनऊ राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक

0

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम दिखी, तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली, सड़कों पर गाड़ियां लाइट जलाकर चलती दिखी