Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 124

टैटू बनवाने वालों की बढ़ी चिंता! स्टडी में स्किन कैंसर से जुड़ा नया खुलासा

0

नेशनल डेस्कः आजकल टैटू बनवाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर टैटू अच्छे स्टूडियो में बनवाया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाने से HIV या इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। अब स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में टैटू को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है टैटू बनवाने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

 

स्टडी क्या कहती है?

स्वीडन की यूनिवर्सिटी रिसर्च में दावा किया गया है कि टैटू बनवाने वालों में मेलानोमा (एक प्रकार का खतरनाक स्किन कैंसर) का जोखिम उन लोगों से अधिक पाया गया जिनके पास टैटू नहीं है। इस रिसर्च में 20 से 60 साल की उम्र के 2,880 लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें पहले से मेलानोमा था। नतीजों में पता चला कि जिनके शरीर पर टैटू 10 साल से ज्यादा समय से थे, उनमें यह खतरा और ज्यादा देखा गया।

 

कैंसर का जोखिम कैसे बढ़ सकता है?

रिसर्च ने कुछ कारण बताए हैं:

 

टैटू बनवाने के दौरान इंक त्वचा के अंदर इंजेक्ट की जाती है।

 

शरीर इस इंक को विदेशी तत्व मानकर इम्यून सिस्टम को सक्रिय कर देता है।

 

इंक के पिगमेंट इम्यून सेल्स के साथ लिम्फ नोड तक पहुंच जाते हैं, जहाँ वे कई साल रहते हैं।

 

कुछ टैटू इंक में कैंसरजनक (कार्सिनोजेनिक) केमिकल्स भी पाए जाते हैं।

 

अगर टैटू वाला हिस्सा लंबे समय तक धूप में खुला रहे, तो स्किन कैंसर का जोखिम और बढ़ सकता है।

 

क्या टैटू से कैंसर हो जाता है?

महत्वपूर्ण बात यह है कि— रिसर्च ने कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है। यह नहीं कहा गया कि “टैटू से सीधा कैंसर होता है”। बल्कि यह कहा गया है कि इससे जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी ज़रूरी है।

 

टैटू बनवा चुके लोग क्या करें?

रिसर्चर का कहना है— घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बस टैटू बनवाने के बाद कुछ सावधानियां जरूरी हैं:

 

जरूरी सावधानियां

टैटू हमेशा सर्टिफाइड व हाइजीनिक स्टूडियो से करवाएं।

टैटू के बाद कुछ हफ्ते तक उस हिस्से की देखभाल अच्छे से करें।

धूप में निकलते समय टैटू वाले हिस्से को ढकें या सनस्क्रीन लगाएं।

अगर टैटू वाली जगह पर ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं:

रंग बदलना

 

गांठ बनना

 

लगातार खुजली

 

दर्द या घाव का न ठीक होना

 

इस रिसर्च का मकसद क्या है?

स्टडी का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि जागरूक करना और सावधानी बढ़ाना है। दुनियाभर में लाखों लोग टैटू बनवाते हैं और ज्यादातर को कोई समस्या नहीं होती। बस सही तरह, सही जगह और सही केयर से टैटू कराएं।

मिडिल ईस्ट फिर सुलगा! इजरायल ने दक्षिणी सीरिया को बनाया निशाना, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

0

नेशनल डेस्कः इजराइली सेना ने दक्षिणी सीरिया के एक गांव में छापेमारी की और इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिरोध किये जाने पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय हुई जब इजराइल कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है और गाजा में अस्थिर संघर्षविराम जारी है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह हमला ‘एक भयानक नरसंहार’ था और मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

 

सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ के मुताबिक, इजराइली सेना बेत जिन गांव में घुसकर स्थानीय लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी और प्रतिरोध जताये जाने के बाद भारी गोलीबारी शुरू कर दी। उसके मुताबिक, घटना के बाद से कई परिवारों ने इलाके को छोड़ दिया है।

 

इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने खुफिया जानकारी मिलने के बाद बेत जिन में सक्रिय एक इस्लामिक समूह के संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया, जो इजराइली नागरिकों पर हमला करने की फिराक में थे। उसने बताया कि छापेमारी के दौरान, कई उग्रवादियों ने इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें आधा दर्जन सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

 

इजराइली सेना ने दावा किया कि उसके सैनिकों ने गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान हवाई हमले की मदद ली गई। उसने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है, सभी संदिग्धों को पकड़ लिया गया है और कई उग्रवादी मारे गए हैं। दोनों देश के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं।

 

हालांकि, तनाव कम करने के लिए एक संभावित सुरक्षा समझौते पर दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। सीरियाई अधिकारियों ने इजराइली घुसपैठ की निंदा करते हुए इसे सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। सीरियाई सरकार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइली घुसपैठ को रोकने के लिए ‘तत्काल कार्रवाई’ करने का आह्वान किया। वहीं, गांव में एक स्थानीय अधिकारी वालिद ओकाशा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मारे गए लोग आम नागरिक थे।

पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूस की बड़ी पहल, RELOS सैन्य समझौते को मंजूरी की तैयारी तेज

0

नेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख अब पूरी तरह तय हो चुकी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत के औपचारिक दौरे पर आएंगे। इस दौरे से पहले रूस ने एक बड़ा कदम उठाया है। रूस की निचली संसद स्टेट डूमा भारत के साथ किए गए महत्वपूर्ण सैन्य समझौते RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Support) को मंजूरी देने की तैयारी में है। पुतिन अपनी यात्रा के दौरान 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

 

RELOS समझौता क्या है?

यह लॉजिस्टिक्स समर्थन से जुड़ा एक सैन्य समझौता है जिसे 18 फरवरी 2025 को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के तत्कालीन उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने साइन किया था।

 

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य है:

 

दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देना

 

संयुक्त सैन्य अभ्यासों को आसान बनाना

 

मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में सहयोग तेज करना

 

सैन्य लॉजिस्टिक्स (ईंधन, मरम्मत, सप्लाई आदि) को सरल और सस्ती प्रक्रिया बनाना

 

रूसी सरकार का कहना है कि इस समझौते की मंजूरी मिलने से भारत और रूस के बीच सैन्य सहयोग और मजबूत और प्रभावी होगा।

 

यह समझौता दोनों देशों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, RELOS से भारत और रूस के बीच सैन्य गतिविधियों में समन्वय बढ़ेगा। दोनों देश एक-दूसरे के नौसैनिक और सैन्य ठिकानों का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए उपयोग कर सकेंगे। यह समझौता आगे चलकर आर्कटिक क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास तक भी लागू हो सकता है, क्योंकि भारत की LNG आपूर्ति रूस के यमाल प्रायद्वीप से आती है।

 

कैसे मदद करेगा यह समझौता दोनों देशों की नौसेना को?

भारत के कई युद्धपोत और जहाज, जैसे— तलवार-श्रेणी के फ्रिगेट, आईएनएस विक्रमादित्य बर्फीले आर्कटिक क्षेत्र में चलने में सक्षम हैं। अब ये जहाज रूस के नौसैनिक अड्डों का उपयोग कर सकेंगे। इसी तरह, रूसी नौसेना भी भारत के समुद्री बेसों का इस्तेमाल कर सकेगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में चीन और अन्य बाहरी देशों की बढ़ती मौजूदगी का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

21 नवंबर का मैसेज और कांप उठा पूरा घर, पाकिस्तान की जेल से बांदा के 4 युवकों की रहस्यमयी पुकार; अब परिजन बोले— ”मोदीजी, हमारे बच्चों को जिंदा वापस लाओ!

0

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के 4 युवक पिछले 2021 से पाकिस्तान की लांधी जेल में बंद हैं। हाल ही में घरवालों को उनका एक व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें युवकों ने बताया कि वे बहुत बीमार हैं, हालत लगातार खराब होती जा रही है और जेल में इलाज की सही व्यवस्था नहीं है। यह सुनते ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

कैसे पहुंचे पाकिस्तान की जेल में?

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ये सभी युवक अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए गुजरात के पोरबंदर में मजदूरी करते थे। वहीं वे मछली पकड़ने का काम भी करते थे। मछली पकड़ते समय नाव गलती से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चली गई और पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया। तब से वे 2021 से वहीं बंद हैं।

 

21 नवंबर को आया दर्द भरा मैसेज

परिवार वालों के मुताबिक, 21 नवंबर को युवकों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बताया कि वे बहुत बीमार हैं, जेल में डर और तनाव में हैं और उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल रहा। यह संदेश मिलते ही परिवार की हालत बिगड़ गई। घरवालों ने खाना-पीना छोड़ दिया और लगातार रो रहे हैं।

 

परिवार ने डीएम से लगाई गुहार

मैसेज मिलने के बाद परिजन तुरंत डीएम जे. रिभा से मिले और अपने बेटों की रिहाई की मांग की। परिवार का कहना है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वे दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं और वही हमारे बच्चों को जिंदा वापस ला सकते हैं। डीएम ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

 

PMO, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा पत्र

एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि डीएम आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), गृह मंत्रालय, और विदेश मंत्रालय को इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजेंगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार पूरी कोशिश करेगी कि बच्चे सुरक्षित भारत वापस लौट सकें।फिलहाल, परिजन लगातार रो रहे हैं और अपने बच्चों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

अर्धकुंभ 2027: 14 जनवरी से होगा शुरू, 4 शाही स्नानों सहित 10 मुख्य स्नानों की तिथियां तय

0

हरिद्वार (प.स.): उत्तराखंड में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तिथियां तय हो गई हैं। हरिद्वार में होने वाला यह भव्य आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 20 अप्रैल को खत्म होगा। 97 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 4 शाही स्नान और 10 प्रमुख स्नान शामिल हैं।

 

शुक्रवार को यहां गंगा तट पर साधु-संतों के सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने सभी 13 अखाड़ों के महंतों और संतों को सम्मानित भी किया। संतों ने मुख्यमंत्री के फैसले को संस्कृति के संरक्षण के लिए उठाया गया कदम बताते हुए उसकी सराहना की और मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 में जनवरी से अप्रैल तक 4 महीने तक चलेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित किए जाने के आह्वान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार 2027 हरिद्वार अर्धकुंभ के विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण कुंभ की तरह ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि 2021 में आयोजित कुंभ कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण केवल अल्प अवधि के लिए ही आयोजित किया जा सका था और शाही स्नान भी प्रतीकात्मक रूप से ही सम्पन्न हुआ था लेकिन 2027 में होने वाला हरिद्वार अर्धकुंभ कई दृष्टियों से ऐतिहासिक और विशेष महत्व का होगा।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होने की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

 

सहारनपुर करीब 2 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार,

0

सहारनपुर- करीब 2 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार, तस्कर वासिद से 20 ग्राम स्मैक बरामद, सीओ सदर प्रिया यादव के निर्देशन में कार्रवाई, थाना चिलकाना पुलिस टीम ने की कार्रवाई

 

लखनऊ- SR इंस्टीट्यूट में तिब्बत के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग,

0

लखनऊ- SR इंस्टीट्यूट में तिब्बत के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग, पर्यावरण और सुरक्षा पर विशेष तिब्बतन अवेयरनेस टॉक , लखनऊ की नवाबी संस्कृति उन्हें बेहद पसंद आई , पर्यावरण-सुरक्षा 21वीं सदी का वैश्विक मुद्दा-पेनपा, भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है- पेनपा, तिब्बत की आजादी भारत के लिए भी जरूरी है-पेनपा

URIDA सीईओ ने विकास कार्यों का जायजा लिया,

0

लखनऊ- URIDA सीईओ ने विकास कार्यों का जायजा लिया, पुरनिया-अलीगंज से कुर्सी रोड तक किया निरीक्षण , फुटपाथ,टाइलिंग, अंडरग्राउंड केबलिंग का हो रहा काम, कपूरथला चौराहा से गोल मार्केट तक सैंपल स्ट्रेच, जनवरी तक फेज-1 का काम पूरा करने का अल्टीमेटम , नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत अधिकारी रहे मौजूद

 

MBBS इंटर्न छात्रा को जान से मारने की धमकी,

0

हापुड़-MBBS इंटर्न छात्रा को जान से मारने की धमकी, सनकी युवक ने जान से मारने की दी धमकी,छात्रा के बात करने का विरोध करने पर दी धमकी,धमकी से छात्रा में दहशत, मणिपुर की रहने वाली,पिलखुआ स्थित मेडिकल कॉलेज में कर रही इंटर्नशिप,पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला.