Tuesday, July 28, 2026
Home Blog

लखनऊ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई

0

लखनऊ : विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई सिंचाई विभाग के 5 इंजीनियर पर FIR दर्ज एक अन्य पर भी विजिलेंस ने लिखा मुकदमा 16.68 करोड़ भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई SE कौशल कुमार, AE संजय कुमार पर FIR यशवंत सिंह, मनोज अग्रवाल, सुखबीर पर केस,ठेकेदार राजबीर से इंजीनियरों की मिलीभगत,साल 2022 में बिजनौर में किया था भ्रष्टाचार,ऊपरी गंगा नहर आधुनिकीकरण में भ्रष्टाचार

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* पेपरलीक बिल पर चर्चा करने को विपक्ष तैयार, वोटिंग होगी, लोकसभा स्पीकर बिरला ने नेताओं को मनाया, कल हंगामे के कारण 4 बार स्थगित हुई संसद

*2* संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा, विपक्ष भी राजी; 6 घंटे का समय तय, दोपहर 12 बजे से शुरुआत हो सकती है

*3* पेपर लीक पर राज्यसभा में टकराव: रिजिजू ने विपक्ष से कहा- देश आपको देख रहा, सदन चलने दें,

 

*4* कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली,तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी

 

*5* CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ की गई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल ने पूरी योजना सामने रखी। उन्होंने कहा कि एक ऐसी वेबसाइट लॉन्च होगी जहां देश का कोई भी नागरिक 1 रुपये की न्यूनतम राशि से अपना योगदान दे सकेगा

 

*6* प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की विक्ट्री पार्टी, सौरव दास लड़की ब्यूटीफुल गाने पर नाचे; भाजपा सांसद की आलोचना पर जवाब- ये Gen-Z का स्टाइल

 

*7* ‘सांसद सो रहे हैं, उन्हें जगाना होगा’, E20 पेट्रोल के खिलाफ 4 अगस्त को संसद घेरेंगे दिल्ली के ट्रांसपोर्टर्स

 

*8* केंद्र सरकार के बाद अब बिहार सरकार भी छात्रों के आंदोलन पर झुक गई है। सम्राट चौधरी सरकार ने अपने ताजा आदेश में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए सारे मुकदमे, FIR को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने इसको लेकर चिट्ठी भी जारी कर दी है

 

*9* राहुल गांधी ने लिखा-सत्य और सत्याग्रह से डरती है सरकार, केन-बेतवा प्रभावितों को न मुआवजा मिला, न पुनर्वास; X पर आंदोलन की तस्वीरें शेयर कीं

 

*10* राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- फॉरेंसिक ऑडिट जरूरी, दो हफ्ते में SIT दे स्टेटस रिपोर्ट

 

*11* करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का तमिलनाडु सरकार का आदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया,41 लोगों की मौत हुई थी

 

*12* RBI जल्द करेगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, सरकार ने ₹10 और ₹20 के नोटों को दी हरी झंडी

 

*13* भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड, शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सिल्वर जीतने वाले सरवेश पहले भारतीय बने

 

*14* MP-राजस्थान में आज से फिर तेज बारिश, यूपी में 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर; हिमाचल में 27 दिन में 15 मौतें; 135 सड़कें बंद

 

*15* ईरान ने US के साथ बातचीत के ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा- ‘वार्ता फिर शुरू करना ‘हमारे DNA में नहीं’

 

*16* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से सैन्य हमले रोकने और बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया है। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और यदि समझौता नहीं हो पाया तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है

*=============================*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक / कार्यालय क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह , सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा। आपको भी व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी पार्टी का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा । परिजनों का सहयोग मिलेगा । संबंधो में मधुरता लाने का प्रयास करें । गलतफहमियां आज परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता न करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है । परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके लिए विशेष रहेगा । धन को लेकर चिंता न करें बल्कि धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा । कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा व भरपूर सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना आप जैसे बुद्धि जीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढिया रहेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे । आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं । धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें । खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्जादि के कारण परेशानी होने की संभावना है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें । कार्यो में लापरवाही भी अधिक न करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें । व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी । कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।

 

 

नंदेड़, महाराष्ट्र : हजारों तलवार और धारदार हथियार बरामद, दंगे के लिए जुटाए गए थे ज़खीरे

0

नंदेड़, महाराष्ट्र : हजारों तलवार और धारदार हथियार बरामद, दंगे के लिए जुटाए गए थे ज़खीरे

पुलिस ने भारी मात्रा में घातक हथियारों का जखीरा जब्त किया है

 

ग्रामीण पुलिस ने वजीराबाद क्षेत्र के रामदास नगर में एक घर में छापेमारी की और लाखों रुपये के करीब 4,796 धारदार हथियार (तलवार, खंजर, चाकू आदि) बरामद किए। इतनी बड़ी संख्या में हथियार देखकर अधिकारी चौंक गए

 

छापेमारी एक गुप्त सूचना पर आधारित थी ,पुलिस को एक बड़े नेटवर्क पर संदेह है और जांच तेज कर दी है

दिल्ली, CJP प्रोटेस्ट के जुनैद पर इमरान प्रतापगढ़ी का पोस्ट

0

दिल्ली, CJP प्रोटेस्ट के जुनैद पर इमरान प्रतापगढ़ी का पोस्ट, जुनैद देश भर के छात्रों की सेवा में मौजूद रहे- इमरान, उन्हें डिटेन करना सिस्टम का शर्मनाक चेहरा- इमरान, ‘लोग अपने-अपने स्तर पर बच्चों की सेवा कर रहे थे’, ‘जुनैद ने भी इंसानियत के नाते छात्रों की मदद की’, सरकार सेवा करने वाले साथियों को न डराए- इमरान

 

 

इटावा, पत्नी को दूसरे के साथ देखे युवक ने दी जान,

0

इटावा, पत्नी को दूसरे के साथ देखे युवक ने दी जान, शादी के 19 दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, दूसरे युवक के साथ देखने पर पत्नी से हुआ झगड़ा, बीच बाजार हुआ था पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका पर हुआ था विवाद, विवाद के अगले दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति की मौत की खबर से पत्नी ने नींद की खाईं गोलियां, परिजनों ने पत्नी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के जुगरामऊ गांव की घटना

 

 

दिल्ली, सोनम वांगचुक राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि ,

0

दिल्ली, सोनम वांगचुक राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, बापू का बताया रास्ता उपयुक्त – वांगचुक, सरकार को जनता की बात सुननी चाहिए- वांगचुक, शांति के रास्ते पर हर समस्या का हल- वांगचुक, शांति के रास्ते से कामयाबी मिली- वांगचुक, ‘युवाओं को शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बधाई’, लाठी-डंडे से बात बिगड़ सकती थी- वांगचुक, उम्मीद है सरकार वादा निभाएगी- वांगचुक

 

 

दिल्ली, राम धन गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

0

दिल्ली, राम धन गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SG तुषार मेहता ने SIT के गठन की दी जानकारी, आगे की जांच के लिए SIT का गठन किया गया-SG, IG किरण एस को SIT का हेड बनाया गया- SG, DIG और SP रैंक के अधिकारी भी SIT में शामिल, SIT में चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल किया जाएगा-SG, मामले में गुणवत्तापूर्ण जांच होनी चाहिए- CJI, जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल हो-CJI, यूपी सरकार ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट पर जताई सहमति.

गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व

0

गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं गुरु पूर्णिमा गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का पर्व: सीएम योगी महर्षि वेदव्यास की स्मृति में मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा: सीएम योगी बौद्ध परंपरा में गुरु पूर्णिमा भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश और धर्मचक्र प्रवर्तन का स्मृति दिवस: सीएम जैन परंपरा में गुरु पूर्णिमा का संबंध गौतम स्वामी के ज्ञान-दीक्षा प्रसंग से: सीएम सिख परंपरा में भी गुरु-वाणी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है: सीएम गुरु पूर्णिमा सभी परंपराओं में गुरु, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक पर्व: सीएम गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर: सीएम योगी श्रीराम ने गुरु वशिष्ठ, श्रीकृष्ण ने गुरु सांदीपनि से प्राप्त किया ज्ञान: सीएम योगी जहां गुरु का सम्मान होता है, वहीं समाज उन्नति करता है: सीएम योगी 9 वर्षों की सरकार में शिक्षकों के सम्मान और सशक्तीकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाखों शिक्षक लाभान्वित: सीएम योगी60 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और आश्रितों को योजना का लाभ: सीएम योगी 7.5 लाख से अधिक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकों को भी योजना में शामिल किया गया गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को सही दिशा भी देते हैं: सीएम योगी गुरुओं के आदर्शों को जीवन में अपनाने का सीएम योगी ने किया आह्वानगुरु का सम्मान ही विकसित समाज और विकसित प्रदेश की आधारशिला: सीएम योगी

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा, यही भविष्य बनाएगा; चीन सीमा से लगे 74 गांव घूमकर लौटे प्रतिभागियों से संवाद किया

 

*2* मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे, परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई, इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी अध्यक्ष होंगे

 

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब अपने सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर नया वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है

 

*4* पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान

 

*5* Gen-Z जल्दी भावुक हो जाती है, डिक्टेशन नहीं बल्कि तर्कपूर्ण संवाद की जरूरत, बोले मोहन भागवत

 

*6* ‘संसद मार्च’ में पुलिस ने बर्बरता क्यों की, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज; मामला CJI सूर्यकांत सुनेंगे, इनके कमेंट से ही कॉकरोच जनता पार्टी बनी

 

*7* वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे, अपनी ताकत से डराएं नहीं; जनता की भलाई के लिए काम करें

 

*8* वांगचुक को आज मिलेगी मेदांता से छुट्टी: सोनम की टीम ने बताया- पहले राजघाट जाएंगे, फिर लौटेंगे लद्दाख

 

*9* जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*10* कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि वह 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां और राजनीति में बढ़ता भ्रष्टाचार इस निर्णय के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी राजनीति से दूर रहने के बावजूद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे और लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे

 

*11* केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी जगह पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम की अटकलों को काफी जोर मिला था। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम और उनकी मौजूदगी महाराष्ट्र तक ही सीमित है।

 

*12* भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से टी-20 सीरीज जीती, वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए; मयंक यादव को 3 विकेट

 

*13* चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड, 190 kg उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं; ऋषिकांत को सिल्वर

 

*14* अगस्त में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंक बंद रहेंगे

 

*15* इजराइली पीएम नेतन्याहू आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे, जंग के बाद पहली बार ट्रम्प से मुलाकात करेंगे; ईरान-US ने हमले रोके

 

*16* देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बादल फटा, असम की बाढ़ में 66 की मौत

*============================*