औरैया – 7 साल से अनुपस्थित शिक्षिका बर्खास्त, प्राथमिक विद्यालय जैतापुर में थी तैनाती, अफसरों के कई पत्रों के बाद भी कार्रवाई लंबित रही, शिक्षिका एक बार भी सुनवाई में नहीं पहुंची, कमेटी रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त किया, BSA संजीव कुमार ने 3 नवंबर को बर्खास्त किया
कानपुर में पुलिस टीम के ऊपर बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला
कानपुर – कानपुर में पुलिस टीम के ऊपर हमल, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस , मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, फायरिंग करते हुए मौके से भागे बदमाश, पुलिस ने दौड़कर 3 अभियुक्तों को पकड़ा, अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की दबिश, कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की घटना
लखनऊ में अवैध डेयरी,झुग्गियों पर LDA का एक्शन,
लखनऊ- लखनऊ में अवैध डेयरी,झुग्गियों पर LDA का एक्शन, गोमती नगर विस्तार में सेक्टर-1 में ध्वस्तीकरण, सड़क किनारे बनीं अवैध डेयरी,झुग्गी-झोपड़ी हटाई , ग्वारी फ्लाईओवर के पास डेयरी,कार वर्कशॉप हटाई, सड़क पर गंदगी, जलभराव की मिल रही थी शिकायतें, एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए, कुछ झुग्गी निवासियों को 1 सप्ताह की मोहलत दी
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
🔸तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है शाहीन, जैस-ए-मोहम्मद की अहम सदस्य… डॉक्टरों से करती थी संपर्क, धीरे-धीरे ‘मैडम सर्जन’ का पोल खोल रही एजेंसी
🔸फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जल्द चलेगा बुलडोजर
🔸इस साल अब तक 255 पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट किए, BSF ने दी जानकारी
🔸बांग्लादेश की पूर्व PM को सुनाई गई फांसी की सजा, शेख हसीना ने कहा—मेरी बात सुने बिना ही सुनाया गया है फैसला
🔸दिल्ली ब्लास्ट-आतंकी उमर का एक और साथी श्रीनगर से गिरफ्तार: ड्रोन-रॉकेट बनाता था; कल दिल्ली से पकड़े गए आतंकी ने IED बनाने में मदद की थी
🔸पारिवारिक कलह के बीच लालू यादव का बड़ा ऐलान, कहा- तेजस्वी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी RJD
🔸 बिहार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर 20 नवंबर तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी
🔸लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा राजस्थान का मौलवी, मोबाइल में मिली 3 लाख से ज्यादा फोटो
🔸सऊदी बस हादसा: हैदराबाद के 1 परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म; 9 बच्चे समेत 18 जलकर राख
🔸पुतिन की भारत यात्रा से पहले मॉस्को पहुंचे जयशंकर, कहा- विश्व के हित में दोनों देशों का विकास
🔸असम में वोटर लिस्ट के स्पेशल रिविजन का आदेश जारी: फाइनल सूची 10 फरवरी 2026 को जारी होगी; 12 राज्यों में अब तक 49 करोड़ फॉर्म बंटे
🔸उत्तराखंड के दो इंजीनियरों ने बनाया ‘पहाड़ी AI’: गढ़वाली-कुमाऊंनी में देगा हर सवाल का जवाब; यूरोप से नौकरी छोड़ लौटे
🔸रूस से MBBS स्टूडेंट का शव अलवर लाया गया: चाचा बोले- ये मर्डर है, आत्महत्या करने वाला कपड़े क्यों उतारेगा?
🔸Azam Khan और अब्दुल्ला खान दोषी करार, दो पैन कार्ड मामले में दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई
🔸दो बोगस फर्मों ने किया 114 करोड़ का GST फ्रॉड, CM योगी के आदेश के बाद SIT करेगी जांच
🔸राबड़ी देवी के आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं ने संजय यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए
🔸भारत केवल एक उभरता बाजार नहीं, एक उभरता हुआ मॉडल भी है : प्रधानमंत्री मोदी
🔸Sheikh Hasina: ‘शेख हसीना को वापस भेजे भारत’, बांग्लादेश सरकार ने की मांग, प्रत्यर्पण संधि का दिया हवाला
🔹हार के बाद इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर खिसका, अफ्रीका नंबर 2 पर पहुंचा
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात…!!*
जय हो🙏
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता है। जब आप व्यस्त महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। किसी पुराने मित्र से बात होंगी। अपने आप को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए सही नहीं है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । पारिवारिक माहौल सही रहेगा । सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी । शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ सकती है। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी । चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपना कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पिता का आशीर्वाद अवश्य लें सब सही रहेगा और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने में समर्थ होंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार करें । आपको सभी से मधुर बातचीत करने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा न उठा पाएँ। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में लापरवाही न करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है
Etawah: अनियंत्रित थ्रेसर पलटने से चार घायल, किशोर की मौत से मचा कोहराम
धान की कटाई के लिए जा रही ट्रैक्टर थ्रेसर अनियंत्रित होकर डीएफसी रेलवे लाइन पुल के नीचे पलट दई। हादसे में चार लोग घायल हो गए जबकि एक किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव इंधौआ के रहने वाले अरविंद कुमार का 13 वर्षीय बेटा कुश और लव गांव के रोहित, कृष्णा और शिवा के साथ धान कटाई के लिए थ्रेसर पर बैठ कर जा रहे थे। तभी इंधौआ -जखोली मार्ग डीएफसी लाइन पुल के नीचे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने पर पीछे लगी थ्रेसर पलट गई। हादसे में चार किशोर घायल हो गए जबकि कुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने थ्रेसर के नीचे दबे सभी बच्चों को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Kanpur: पत्नी से झगड़कर बच्चों के सामने युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
चकेरी थानाक्षेत्र के विराट नगर में रविवार को खाना देरी से बनने पर पत्नी से झगड़कर युवक ने बच्चों के सामने फंदे से लटककर जान दे दी। बच्चे खिड़की से शोर मचाकर चीखते चिल्लाते रहे लेकिन उसने कदम उठा लिया। जान देने से पहले युवक का दो बार फंदा टूट गया। इससे वह जमीन पर नीचे जा गिरा। लेकिन तीसरी बार में उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया।मूलरूप से बांदा के थाना जसपुरा के ग्राम मवई घाट निवासी अशोक सिंह (41) विराट नगर में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी विश्वमोहिनी और दो बच्चे हैं। अशोक के पिता देवराज ने बताया कि वह कांट्रैक्टर लाइन में काम करते थे। रविवार दोपहर बहू गेहूं धूप में फैला रही थी। इसके चलते खाना बनने में देरी होने पर बेटे अशोक से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी और कमरे में दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया। इसके बाद बच्चों ने खिड़की को धक्का देकर खोल लिया और उन लोगों के सामने रस्सी से फंदा डालकर लटकने की कोशिश की लेकिन फंदा टूट गया। इसके बाद दोबारा कोशिश में भी यही हाल हुआ। तीसरी बार के प्रयास में युवक की जान चली गई। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि झगड़े के कारण युवक ने खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है।
Lucknow News: शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, आज नगर निगम कार्यकारिणी पास करेगी 47 अरब का बजट
320 प्राइवेट कर्मियों को आरटीओ से हटाने का मामला
कर्मचारियों से अफसरों के बाबत भी हुई पूछताछ
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ सहित प्रदेशभर के आरटीओ, एआरटीओ से 320 कर्मचारियों को हटाने का मामला सोमवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचा। प्राइवेट कर्मियों ने परिवहन आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी के आरोपों की जांच करवाने का आग्रह भी किया, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
मामला परिवहन विभाग का है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर बायोमेट्रिक तथा नए डीएल की प्रिंटिंग व उन्हें आवेदकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास है। लखनऊ में 28 व प्रदेशभर में 320 कर्मचारियों से यह काम करवाया जाता है। विभागीय अफसरों ने कंपनी के कर्मचारियों को हटाने के लिए जोर लगा दिया है। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ(प्रशासन) संजय तिवारी ने परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को पत्र लिखकर कर्मचारियों को हटाने की बात कही है। उन्होंने दलील दी कि कर्मचारी पिछले कई वर्षों से एक ही जगह पर तैनात है, जिसकी वजह से उनकी दलालों से सांठगांठ हो गई है। ऐसे में नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को परिवहन आयुक्त किंजल सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उन्होंने इस बाबत अपना ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि उन पर दलालों से मिलीभगत के आरोप हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि इतने वर्षों तक वह आरटीओ में कार्य कैसे करते रहे। उन्होंने परिवहन आयुक्त से जांच करवाने की मांग की, ताकि आरोपों की पड़ताल हो सके। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मामूली तनख्वाह मिलती है। ऐसे में उन्हें हटा दिए जाने से आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

