Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 297

सहार रजबहे में भरा पानी, धान की दस एकड़ पौध जलमग्न

0

सहार। गांव पुर्वा तरा के पास रजबहा में पानी आने से करीब 10 एकड़ धान की पौध डूब गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ। किसानों की सूचना पर नहर विभाग की टीम ने खंदी को बंद किया।मंगलवार की रात पानी से रजबहा की पटरी कट गई थी। इससे रजबहा का पानी आसपास के खेतों में भर गया। रजबहे के पानी से करीब 10 एकड़ धान की पौध जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र व थाना प्रभारी पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इसके बाद नहर विभाग को अवगत कराया।

नहर विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर रात में जेसीबी से खंदी वाले हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कराकर पानी का बहाव रोका। बुधवार की सुबह मजदूरों की मदद से खंदी को भरवा दिया गया और पटरी को ठीक कराया गया। तब कहीं जाकर किसानों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि रजबहा में पानी आ गया था, इसे दुरुस्त करा दिया गया है।

औरैया व अजीतमल नियामतपुर बिहारी की जमीन हथियाने में बढ़ सकती आरोपियों की फेहरिस्त

0

औरैया। जनपद में औरैया व अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में यमुना का बीहड़ सालों पहले डाकुओं की पनाहगार था। अब बीहड़ का इलाका प्राकृतिक खेती के लिए जाना-पहचाना जाएगा।प्रशिक्षण के बाद जनपद के तीन हजार किसानों को इससे जोड़ा गया है। अब खरीफ सीजन से बीहड़ में प्राकृतिक खेती के जरिये पैदा होने वाली फसलें लहलहाएंगी।
शासन का प्राकृतिक खेती पर जोर है। रासायनिक उर्वरकों में गिरावट लाने के लिए जिला प्रशासन ने बीहड़ का चयन कर प्राकृतिक खेती का नवाचार करीब छह माह पूर्व तैयार किया था। इसे अमली जामा पहनाने के लिए 125 एकड़ का क्लस्टर तैयार किया गया है। इसमें 24 क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर में दो कृषि सखियां प्रशिक्षित की गईं।वहीं खेती बाड़ी के इस नवाचार में बीहड़ के तीन हजार किसान भी चयनित हुए, जिन्हें कृषि सखियों ने प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के बाद अब प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को तैयार किया गया है।

चयनित किसानों ने खरीफ सीजन से बीहड़ के 24 क्लस्टरों में प्राकृतिक खेती शुरुआत भी कर दी है। साथ ही जिला प्रशासन ने प्राकृतिक खेती से निकलने वाली उपज को बाजार मुहैया कराने का काम भी शुरू कर दिया है।

इसे लेकर पहली कड़ी में उपज के सर्टिफिकेशन पर काम होगा। देश-विदेश में इस उपज की बिक्री कर किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है।

प्रति एकड़ मिलेगा चार हजार रुपये का अनुदान
प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए कृषि विभाग ने पहले दो साल के लिए चार-चार हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान निर्धारित किया है। इस अनुदान राशि से किसान जरूरी संसाधन भी जुटा सकेंगे। सब्जी से लेकर अनाज को बाजार में ज्यादा भाव दिलाने के लिए सर्टिफिकेशन की व्यवस्था रहेगी।
प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण का चरण पूरा हो गया है। तीन हजार किसानों को इसी खरीफ सीजन से इस नवाचार से जोड़ा जा रहा है। इसे लेकर प्रत्येक क्लस्टरों में खेतों का अवलोकन शुरू हो गया है।
-शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी

Auraiya News: नियामतपुर बिहारी की जमीन हथियाने में बढ़ सकती आरोपियों की फेहरिस्त

0

औरैया। सदर तहसील के गांव नियामतपुर बिहारी में हुए जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में कई और आरोपियों के नाम बढ़ सकते हैं। तत्कालीन अधिकारी व कर्मचारी समेत इस जमीन पर काबिज कई लोग सामने आएंगे।मंगलवार को मामले में लेखपाल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले साल नियामतपुर बिहारी गांव में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। दिबियापुर फफूंद रोड से सटी 13 एकड़ जमीन को चकबंदी के दौरान पट्टे पर फर्जी आख्या लगाकर 28 लोगों के नाम चढ़ा दिया गया था।मामले में जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम कोर्ट में प्रविष्टि सुधार का वाद दर्ज कराया गया था। सुनवाई के दौरान पिछले दिनों इस 13 एकड़ जमीन को ग्राम सभा के नाम दर्ज करने का आदेश दिया गया था।

वहीं मंगलवार को इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पत्नी शिवकुमार व फतेहसिंह का पुर्वा निवासी ज्ञानवती के खिलाफ रिपोर्ट क्षेत्रीय लेखपाल ने फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि फर्जी प्रविष्टि के सहारे 28 लोगों के नाम यह जमीन चढ़ी थी। हालांकि कई लोगों ने जमीन पाने के बाद उसे बेच दिया था।

अब पुलिस विवेचना में कई पूर्व अधिकारी व कर्मचारियों के नाम भी बढ़ सकते हैं। फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Viral News: दिल दहला देने वाला मामला- बेटे ने मां के शव को 10 साल तक फ्लैट में छिपाकर रखा, वजह कर देगी हैरान

0

Viral News: जापान के कोबे शहर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 60 साल के बेटे ने अपनी मां के शव को करीब 10 साल तक अपने फ्लैट में छिपाकर रखा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शौचालय में मिला कंकाल
यह मामला तब सामने आया जब कोबे शहर के एक सरकारी अधिकारी ने सड़क पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को लंगड़ाकर चलते हुए देखा। जब अधिकारी ने उससे बात की और उसकी मां के बारे में जानकारी मांगी, तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। शक होने पर अधिकारी ने पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस ने जून महीने में उस घर की जांच की जो मियावाकी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड था, तो वहां कूड़े का ढेर और बेहद गंदगी पाई गई। फ्लैट की तलाशी के दौरान शौचालय से एक कंकाल बरामद हुआ। बाद में डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि यह कंकाल मियावाकी की मां का ही है जो करीब 95 वर्ष की थीं।

बेटे ने कबूला सच: ‘डर की वजह से नहीं किया अंतिम संस्कार’
पुलिस पूछताछ में आरोपी ताकेहिसा मियावाकी ने बताया कि उसकी मां की मौत करीब 10 साल पहले उसी शौचालय में हुई थी। उन्होंने अंतिम सांस वहीं ली थी। मियावाकी ने बताया कि जब मां ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उनका शरीर ठंडा हो गया, तब मुझे समझ आ गया कि वह चल बसी हैं।  लेकिन मियावाकी ने ना तो पुलिस को सूचना दी, ना अस्पताल ले गए और ना ही अंतिम संस्कार किया। उसने कहा कि वह ‘सोशल एंजायटी’ (सामाजिक भय) से जूझ रहा था, जिसके कारण वह किसी से बात करने या रिपोर्ट करने से डरता था।

बेरोजगार था आरोपी, किसी से नहीं की बात
मियावाकी फिलहाल बेरोजगार है और बीते कई वर्षों से समाज से पूरी तरह कटा हुआ था। उसने बताया कि वह किसी से बात करने में डर महसूस करता है और इसी वजह से उसने इतने बड़े मामले को छिपाए रखा।

हत्या के कोई सबूत नहीं
पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। शव को छिपाए जाने का कारण सामाजिक भय बताया गया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पहाड़ों पर हुई बारिश का अब साइड इफेक्ट, सब्जियों के दाम हुए दोगुने

0

प्रयागराज (सैय्यद आकिब रजा): पहाड़ों में हुई बारिश और डैम से छोड़ा गया पानी ने कई जिलों के इलाकों को जलमग्न कर दिया है। एक तरफ जहां तटीय  इलाके में रहने वालों के लिए एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज में सब्जियों के दाम भी पिछले कई दिनों से आसमान छू रहे हैं। देश और प्रदेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से तटीय इलाकों में पैदा होने वाली सब्जियों पर इसका असर देखा जा रहा है।

दुगने से अधिक दाम पर बिक रहीं हैं सब्जियां
प्रयागराज में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं करेला ₹60 किलो तो शिमला मिर्ची तो ₹80 किलो बिक रही है , टमाटर  60 से 70 रुपये किलो,  भिंडी भी 60 किलो, ₹20 किलो बिकने वाला खीरा 60  ₹ किलो बिक रहा है जबकि 15 से ₹20 किलो बिकने वाली लौकी 30 से ₹40 के पार पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ी है वहीं अब बाढ़ और बारिश के चलते एक बार फिर सब्जयों में आग लगी है। लोगों का कहना है कि सब्जी खरीदने में उन्होंने भारी कटौती करनी पड रहीं है।जो सब्जी वो 2 किलो खरीदते थे आज वह आधा किलो या 1 किलो खरीद रहे हैं। जबकि महिलाओं  का कहना है कि किचन का बजट बिल्कुल बिगड़ गया है रोजमर्रा की जरूरत की  चीजें महंगी हो गई है और अब सब्जियों के दाम भी परेशान कर रहे हैं।

जनता की मांग बढ़ती महंगाई को काबू में करें सरकार
हालांकि अभी बारिश का मौसम है ऐसे में सब्जियों के दाम कम नहीं होंगे लेकिन वह सरकार से गुहार लगा रही है कि बढ़ती हुई महंगाई को काबू में करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके । उधर सब्जी व्यापारी अजजू का कहना है कि जब तक बाढ़ और बारिश का कहर रहेगा तब तक सब्जियों के दाम ऐसे ही आसमान छूते नजर आएंगे हालांकि बढ़ते हुए सब्जियों के दाम की वजह से उनकी बिक्री में भी कमी आई है।

ग्राहकों की संख्या बजार में घटी
सब्ज़ी मंडी जो पहले ग्राहकों की वजह से गुलज़ार रहती थी आज बेहद कम ग्राहक नज़र आते है।  सुबह का वक्त हो या फिर शाम का ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है।  प्रयागराज हमारे संवाददाता सैय्यद आकिब रजा ने सिविल लाइंस की सब्जी मंडी का जायजा लिया, लोगों और दुकानदार से खास बातचीत की।

कब्जामुक्त करायें जमीन, पीड़ितों को दिलायें हक…’ सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाये। गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में योगी ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए द्दढ़ संकल्पित है।

PunjabKesari
‘हर पीड़ित को हक दिलाया जाये’
जनता दर्शन में एक महिला ने जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की इस पर मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जा की शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया जाये। जमीन कब्जामुक्त होनी चाहिये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाये। एक अन्य महिला की जमीन संबंधी शिकायत पर उन्होंने कहा कि महिला को उनकी जमीन का हिस्सा दिलाया जाये। जमीन का मामला यदि किसी परिवार का हो तो दोनों पक्षों के बीच संवाद कर उसका निस्तारण करायें। हर पीड़ित को हक दिलाया जाये।

PunjabKesari
‘सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएगी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए द्दढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

PunjabKesari
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाये। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ति के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनका नाम और स्कूल जाने के बारे में पूछा। उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महिला ने पेट्रोल पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, चप्पल से युवकों को धमकाया, VIDEO Viral

0

लखनऊ: एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पेट्रोल पंप पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है, वीडियो में महिला हाथ में चप्पल लेकर युवक को धमका रही है और भद्दी भद्दी गालियां दे रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में पत्रकारपुरम स्थित पेट्रोल पंप का है यहां पर महिला पहले पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप कर्मियों फिर उसके बाद तेल भरवाने पहुंचे अन्य लोगों को धमका रही है। हाथ में चप्पल लेकर महिला अन्य लोगों को गाड़ियां हटाने को कह रही है। चप्पल फेंक कर लोगों को मार रही है।

पहले तेल डलवाने को लेकर भड़की थी महिला 
महिला दावा कर रही है कि वह पहले पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। इसलिए वह पहले तेल डलवाएगी। पहला नंबर उसका है। लेकिन कर्मचारी ने किसी और की गाड़ी में पेट्रोल डाल दिया जिस वजह से महिला भड़क गई और जमकर बवाल मचाया। हालांकि इस दौरान मौके पर महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला किसी एक की न सुनी और भद्दी- भद्दी गालियां दी। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

लोगों ने कहा- महिला नशे में धुत थी
पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की माने तो महिला नशे की हालत में थी जिस वजह से वह हंगाम कर रही थी। वहीं युवक लोगों से यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि भाई इसे मना कर लो क्यों ये महिला है इसलिए इसे कुछ नहीं कह रहा हूं। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को फोन करने की बात की तो महिला और भड़क गई और गालियां बकने लगी। फिलहाल वायरल वीडियो को लोग महिला को ही खरी खोटी सुना रहे हैं।

प्यार में मिला धोखा…अब स्टेशन पर भीख मांगकर कर रहीं गुजारा; दो युवतियों की कहानी जानकर रो पड़ेंगे

0

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो युवतियां कैंट स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही है। जब इन दोनों युवतियों की सच्चाई पता चली तो रौेंगटे खड़े हो गए। दरअसल, युवतियां को प्यार में धोखा मिला है। दो युवकों ने पहले उन्हें बहलाया फुसलाया और फिर उनका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद बहाने से आरोपी उन्हें आगरा के कैंट स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। तब से युवतियां यहां पर भीख मांगकर गुजारा करने को मजबूर है।

अनजान कॉल ने बर्बाद की जिंदगी
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंचीं और सारी आपबीती बता कर शिकायती पत्र दिया है। एक पीड़िता जो कि महोबा की रहने वाली है। शिकायती पत्र में उसने बताया कि एक साल पहले उसे किसी अनजान नंबर से फोन आया था। वो शमसाबाद, आगरा निवासी एक युवक की कॉल थी। उसने गलत नंबर बोलकर फोन काट दिया। लेकिन, इसके बाद भी युवक वार-वार फोन कर रहा था। दोनों बात करने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई।

बहला फुलसाकर ले गया साथ 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और 28 फरवरी को महोबा से बहलाकर अपने साथ ले आया। इसके बाद गुजरात में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। वहां तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दर्द की दवा बताकर गर्भपात की दवा खिला दी। वहां से राजस्थान के मेहंदीपुर लेकर आ गया। इसके बाद उसे आगरा लेकर आ गया, तब वो डेढ़ महीने की गर्भवती थी।

स्टेशन पर छोड़कर भाग गए आरोपी 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी का चचेरा भाई भी कानपुर की एक महिला के साथ मिला। दोनों भाई होटल में कमरा बुक करने के लिए गए थे और फिर लौटकर नहीं आए। वो उन्हें स्टेशन पर ही छोड़कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने अपने फोन भी बंद कर दिए। इसके बाद वो उनके घर गई तो परिवार वालों ने भी उन्हें पीटकर भगा दिया। अब पिछले 18 दिनों से भीख मांगकर गुजारा कर रही है।

राहुल गांधी पर राम कदम का तीखा हमला: ‘बयानों से आतंकियों को खुश करते हैं’, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

0

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है। कदम ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों पर ‘कुछ न कुछ तो दाल में काला है’ कहा था।

गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान राम कदम ने राहुल गांधी के इस बयान को “पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को खुश करने वाला” करार दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के कुछ वर्षों के बयानों को देखकर लगता है कि जैसे उन्होंने आतंकियों को खुश करने के लिए सुपारी ली है। हर दूसरे दिन वह आतंकियों को खुश करने के लिए बयान देते हैं।”

“भारत माता के सपूत हैं, कभी सोचा है क्या महसूस हुआ होगा?”
राम कदम ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा, “आप भारत माता के सपूत हैं, क्या कभी आपने सोचा कि आपके इस बयान से हमारी साहसी फौज, पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को खोने वाले लोगों को कैसा महसूस हुआ होगा?” कदम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी बयान देने से पहले सोचते नहीं हैं और बस “आतंकियों को खुश करने में ही उन्हें आनंद आता है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हमेशा देश के खिलाफ बात करते हैं और कांग्रेस में वे ऐसे नेता हैं जो हमेशा “बालक की भांति बात करते हैं।”

महाराष्ट्र कांग्रेस और ‘सामना’ पर भी साधा निशाना
राम कदम ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाले पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपकाले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर “अनर्गल बयान” इसीलिए दिया ताकि वह सुर्खियों में बने रहें। कदम ने कहा, “हम हर मंच से उन्हें जवाब देने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के मुखपत्र ‘सामना’ में चुनाव आयोग को लेकर की गई टिप्पणी पर भी टिप्पणी की। कदम ने कहा कि UBT से उनके अपने लोगों ने किनारा कर लिया है और ये लोग सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कोसते हैं। उन्होंने ‘सामना’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोकसभा चुनाव जीते तो आयोग अच्छा था, लेकिन चुनाव हारे तो आयोग गलत कैसे हो गया? इसे उन्होंने “दोहरी मानसिकता” बताया।

सांगली टॉयलेट वीडियो और तेजस्वी यादव पर भी बोले कदम
राम कदम ने सांगली टॉयलेट वीडियो और मारपीट मामले को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। उन्होंने कहा कि “हिंदुत्व का नाम लेकर दल चलाने वाले लोग अपने हिंदू भाई को किसी भाषा की आड़ में मार रहे हैं। क्या यह आपका हिंदुत्व है? मारने का अधिकार तो किसी को नहीं है। कोई किसी जाति या धर्म का हो तो मारने का अधिकार किसी को नहीं है।”

तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए राम कदम ने कहा कि जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम, चुनाव आयोग सब कुछ सही लगता है। कर्नाटक में जीत मिली, तब सब कुछ अच्छा था। तेलंगाना में भी कोई सवाल नहीं उठाया गया। लेकिन जब हार सामने नजर आती है, तो तुरंत संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने इसे “दोगली बात” बताया जो लोकतंत्र के लिए शोभा नहीं देती।

मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट और न्यायपालिका
मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर उन्होंने कहा कि “हमारी न्यायपालिका सबूतों के आधार पर फैसला लेती है। इसमें काफी विलंब हुआ है। हाई कोर्ट से न्याय नहीं मिला है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है।” राम कदम ने अंत में कहा कि तेजस्वी यादव का यह रवैया साफ दिखाता है कि आगामी चुनाव से पहले वे अभी से हार का बहाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत सामान्य बात है, लेकिन इस तरह पहले से ही आयोग और चुनाव प्रणाली को कटघरे में खड़ा करना केवल उनकी बौखलाहट को दिखाता है। लोकतंत्र में सभी को मजबूती से चुनाव लड़ने का अधिकार है और करारी हार के डर से ऐसी भूमिकाएं बनाना ठीक नहीं है।

इन दो भाभियों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस… देखने वाले बोले- “सुबह-सुबह क्या चीज दिखा दी…”

0

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं और इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो धूम मचा रहा है जिसमें दो भाभियां अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सबका ध्यान खींच रही हैं। उनकी एनर्जी, एक्सप्रेशंस और स्टेप्स का तालमेल इतना लाजवाब है कि दर्शक वीडियो से नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं जिससे यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

ट्रेडिशनल लुक में भाभियों का धमाकेदार परफॉर्मेंस

वायरल हो रहे इस वीडियो में दो भाभियां पारंपरिक वेशभूषा में डांस करती दिख रही हैं। एक ने नीले रंग की साड़ी पहनी है जबकि दूसरी ने क्रीम शेड की साड़ी में अपनी खूबसूरती बिखेरी है। दोनों ही अपने ट्रेडिशनल लुक में बेहद आकर्षक लग रही हैं और पूरे जोश के साथ ताल पर ताल मिला रही हैं।

यह मनमोहक डांस साल 1991 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम’ के सुपरहिट गाने ‘कागज़ कलम दवात ला’ पर किया गया है। गाने के बोल और धुन के साथ उनके स्टेप्स का गजब का तालमेल और उनके चेहरे के कमाल के एक्सप्रेशंस इस वीडियो को लगातार लोगों की पसंदीदा लिस्ट में बनाए हुए हैं। उनकी परफॉर्मेंस ऐसी लग रही है जैसे घर में ही किसी स्टेज शो का आयोजन हो रहा हो जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है।

यूजर्स हुए भाभियों के डांस के दीवाने

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को 5000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

वीडियो पर आ रही प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि लोगों को यह डांस कितना पसंद आ रहा है। यूजर्स इस पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “सुकून मिल गया सुबह-सुबह।” वहीं, एक और यूजर ने तारीफ करते हुए कमेंट किया, “भाभियां हो तो ऐसी।” किसी ने लिखा, “सुबह-सुबह क्या चीज दिखा दी।”