Sunday, July 12, 2026
Home Blog

कांवड़ यात्रा से पहले UP अलर्ट! होगी हाईटेक सुरक्षा, AI कैमरे और ड्रोन रखेंगे पैनी नजर, प्रशासन का मास्टर प्लान तैयार

0

मुजफ्फरनगर : इस साल 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर जिले में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए ‘एआई’ युक्त कैमरे, ‘ड्रोन’ और विशेष सुरक्षा इकाई तैनात की जाएंगी।

एआई कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगा नहर मार्ग पर कांवड़ यात्रा के ग्रामीण और शहरी दोनों रूटों पर ‘एआई’ आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कैमरे बिल्कुल सही समय पर अलर्ट देंगे, जिससे पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर सकेगी।

2500 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित
एसएसपी ने बताया कि जिले में लगभग 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा हवाई निगरानी के लिए ‘ड्रोन’ कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी थानों में पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली और सफाई विभागों के अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे, ताकि आपात स्थिति में बेहतर समन्वय हो सके।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
एसएसपी ने कहा कि अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया मंचों पर भी निगरानी रखेगी तथा ऐसे संदेशों को पहले ही प्रतिबंधित किया जाएगा और बाद में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गई है।
सेवा शिविरों में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम
उन्होंने कहा कि सभी सेवा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, खासकर खाना बनाने और किचन क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि कैंपों में काम करने वाले लोगों के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा।

रोशनी और सफाई की होगी विशेष व्यवस्था
बारिश के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांवड़ मार्गों से जलभराव हटाने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, जिला पंचायत ने जिले में 55 किलोमीटर लंबी गंगा नहर रोड पर कांवड़ मार्गों पर रोशनी और सफाई की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि जिला पंचायत रात के समय 55 किलोमीटर लंबे नहर मार्ग पर अपने जनरेटर से अस्थायी रोशनी की व्यवस्था करेगी और साफ-सफाई बनाए रखेगी।

हर साल हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं कांवड़िए
कांवड़िए भगवान शिव के भक्त होते हैं, जो हर साल हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाकर गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

2006 का वो हलफनामा याद है? CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा रोकने वालों को भी दी कड़ी चेतावनी

0

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को कमजोर करने और राजनीतिक लाभ के लिए समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सत्ता में रहते हुए विकास को बढ़ावा देने में विफल रही हैं। गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में 757 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि विकास ही खुशहाली की कुंजी है और उन्होंने समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि याद रखें, जाति के नाम पर लोगों को बांटने की विपक्ष की साजिश का उद्देश्य इन विकास कार्यों में बाधाएं पैदा करना है। जब समाजवादी पार्टी या कांग्रेस सत्ता में थी, तो कोई विकास नहीं हुआ और विकास कार्यों को कोई प्रोत्साहन नहीं मिला।

राम-कृष्ण को ‘मिथक’ बताने वाले हलफनामे और सोमनाथ मंदिर विवाद पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं एक कांग्रेस नेता का बयान पढ़ रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि पार्टी ने कभी नहीं कहा कि भगवान राम काल्पनिक हैं। मैं 2006 में उच्च्तम न्यायालय में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा दायर हलफनामे के बारे में पूछना चाहता हूं, जिसमें उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण को मिथक बताने का प्रयास किया था। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हिंदू आस्था का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उसने सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण प्रतिष्ठा समारोह में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को आमंत्रित करने का विरोध किया और बार-बार भारत की महान हस्तियों का अपमान किया है।

CM योगी ने याद दिलाया 2017 से पहले का यूपी
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसका इतिहास राम भक्तों के खून से रंगा हुआ है। इसने भारत की विरासत और पहचान का अपमान किया है। याद कीजिए कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कैसे दंगे हुए, कैसे त्योहारों को प्रतिबंधित किया गया और कांवड़ यात्रा रोक दी गई। यह दावा करते हुए कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारें एक साथ विकास को बढ़ावा दे रही हैं और विरासत को संरक्षित कर रही हैं, आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के तहत विकास की गति को स्वीकार करने में असमर्थ है। वर्ष 2017 से पहले की स्थिति को याद करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह क्षेत्र एन्सेफलाइटिस, प्रवासन, पिछड़ेपन और कल्याणकारी योजनाओं के खराब कार्यान्वयन से पीड़ित था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मुफ्त राशन, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के लाभ गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों तक पहुंच रहे हैं।

हवा में बर्ड हिट… और लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान, टल गया 164 यात्रियों की जान पर आया संकट

0

Luckow News: हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि दुबई से शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे विमान पर पक्षी के टकराने के निशान पाए गए लेकिन इससे उड़ान या यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। हवाई अड्डा सूत्रों के मुताबिक, फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड443 शनिवार सुबह 7.11 बजे 164 यात्रियों के साथ लखनऊ हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतरी।

सूत्रों ने कहा कि उतरने के बाद नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान विमान पर एक पक्षी के टकराने के संकेत देखे गए। विमान के उतरने के बाद नियमित निरीक्षण के दौरान इस घटना की पहचान की गई और इसका उड़ान के सुरक्षित संचालन या यात्रियों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सभी 164 यात्री सुरक्षित उतर गए। सूत्रों ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार विमान का आवश्यक तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है।

सिवनी में सनसनीखेज वारदात: खेतों के बीच बने मकान से मिले पति-पत्नी के झुलसे हुए शव

0

Seoni Double Murder Mystery : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव में खेतों के बीच स्थित एक सुनसान मकान से बुरी तरह झुलसे हुए दो शव बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि ये शव एक शिक्षक दंपति (पति-पत्नी) के हैं। हालांकि शवों के अत्यधिक जल जाने के कारण पहचान की पुख्ता पुष्टि के लिए डीएनए (DNA) टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को इस खौफनाक घटना की आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव पति-पत्नी के हैं हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार शव उगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव स्थित एक मकान से बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बुरी तरह झुलसे होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो सकी और पहचान सुनिश्चित करने के लिए जबलपुर से आए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने डीएनए नमूने एकत्र किए हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जिस मकान से शव मिले हैं वह मुख्य बस्ती से दूर खेतों के बीच स्थित है। उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय शिक्षिका मालती धुर्वे लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं पहुंचीं जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उनकी बहन से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि बहन जब उनके घर पहुंची तो वहां झुलसे हुए दो शव मिले जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

जिस मकान से शव मिले हैं वह मुख्य बस्ती से दूर खेतों के बीच स्थित है। उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय शिक्षिका मालती धुर्वे लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं पहुंचीं जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उनकी बहन से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि बहन जब उनके घर पहुंची तो वहां झुलसे हुए दो शव मिले जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार मकान के भीतर कई स्थानों पर खून के धब्बे और फर्श पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं जिससे संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि शव मालती धुर्वे और उनके 52 वर्षीय पति समन धुर्वे के हो सकते हैं जो दोनों शिक्षक थे।

लालचंदानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना दंपति के परिजनों को दे दी गई है जिनमें उनके दो बेटे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मॉल के सन्नाटे में हैवानियत: गाजियाबाद में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, CCTV फुटेज से खुले राज

0

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

मॉल में मासूम का शव मिलने से हड़कंप
नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (कार्यवाहक) प्रियाश्री पाल ने बताया कि नंदग्राम थाने को शनिवार को सूचना मिली कि निर्माणाधीन मॉल के अंदर एक बच्चे का शव मिला है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक की एक टीम को भी बुलाया गया था।

CCTV की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर 2 मुख्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। पाल ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Bomb Threat To Red Fort: लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर आई सुरक्षा एजेंसियां

0

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को बम से उड़ाने की एक धमकी भरी कॉल आया है। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह धमकी भरा कॉल दिल्ली पुलिस को नहीं बल्कि मुंबई पुलिस को आया था। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रुम से साझा की गई। इसके बाद से लाल किले के आस-पास की सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई। इसके बार परिसर में अच्छी तरह से जांच पड़ताल की गई, लेकिन वहां पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

देश में पहले भी आ चुके हैं ऐसे फर्जी मामले

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बड़ी इमारत या सार्वजनिक स्थल को इस तरह की फर्जी धमकी दी गई हो। इससे पहले भी कई बार स्कूलों को धमकी भरा कॉल आ चुका है। इसके अलावा ​​​​​​कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी बम होने की झूठी खबरें फैलाई जा चुकी हैं।

 

Ghaziabad: स्कूल बस बनी आग का गोला, नंदग्राम के पास DPS की बस धू-धूकर जली

0

नेशनल डेस्क: गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके के पास डीपीएस (DPS) की स्कूल बस में आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में अचानक आग भड़क गई और वह देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद आग को काबू किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में आग लगने के कारण और बस में उस समय कितने बच्चे या लोग मौजूद थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

17 साल के इंफ्लुएंसर ने रचाया निकाह; दुल्हन देख लोग हुए हैरान, बोले- इतनी जल्दी क्यों की शादी ? (PHOTOS)

0

International Desk: पाकिस्तान के 17 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रियल अजान ने निकाह कर अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने निकाह का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि उनकी कम उम्र में शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।

निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने व्हाइट रंग के आउटफिट पहन रखे थे। अजान सफेद कुर्ता-पायजामा और मैचिंग जैकेट में नजर आए, जबकि दुल्हन ने व्हाइट लहंगा और घूंघट के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। दुल्हन ने टीका, हैवी नेकपीस और चूड़ियों के साथ पारंपरिक श्रृंगार किया था। निकाह और मेहंदी समारोह की तस्वीरों में दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दिए। कई तस्वीरों में दुल्हन घूंघट में नजर आईं।

PunjabKesariसोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। अजान के फैंस ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं और उनकी जोड़ी को “क्यूट कपल” तथा “मेड फॉर ईच अदर” बताया। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने 17 साल की उम्र में शादी करने के फैसले की आलोचना की और कहा कि इतनी कम उम्र में शादी का संदेश युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।

PunjabKesari

अजान ने अभी तक अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उनकी दुल्हन की पहचान को फिलहाल निजी रखा गया है। रियल अजान मनोरंजक मीम्स, फनी शॉर्ट वीडियो और रिलेटेबल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 71.9 हजार फॉलोअर्स हैं और कम उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बनाई है।

PunjabKesari

 

आधी रात बना खूनी मंजर… एक ही रात में 6 कत्ल, पत्नी और मासूम बच्चों तक को नहीं छोड़ा

0

हैदराबाद:  तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो छोटे बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने उस किशोरी और उसके परिवार के दो सदस्यों को भी निशाना बनाया, जिसने पहले उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।पुलिस आरोपी की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है, जो अभी भी फरार है। जांचकर्ताओं के अनुसार, राजकुमार नाम के आरोपी ने कथित तौर पर शुक्रवार रात शबाद स्थित अपने घर पर अपनी पत्नी, 30 वर्षीय पार्वती सरिता, और अपने दो बेटों (उम्र चार साल और एक साल) पर हमला करके हत्याओं का सिलसिला शुरू किया।पुलिस ने बताया कि हत्याओं के बाद, राजकुमार कथित तौर पर उस 17 वर्षीय लड़की के घर गया, जिसने इस साल मई में उसके खिलाफ ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि वह किशोरी को जबरन अपनी कार में एक सुनसान जगह ले गया, जहाँ कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी पर लड़की की 45 वर्षीय मां और 65 वर्षीय नानी की भी उनके घर पर हत्या करने का आरोप है। घटना के समय किशोरी की 20 वर्षीय बहन, जो दिव्यांग है, वहां मौजूद थी, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बाद में राजकुमार ने फोन पर अपने पिता से संपर्क किया और कथित तौर पर हत्याओं की बात कबूल की, जिसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। उसने कथित तौर पर अपनी जान देने की भी बात कही, हालांकि पुलिस ने कहा कि इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं और अधिकारी कई सुरागों पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि राजकुमार और पार्वती ने 2018 में प्रेम विवाह किया था और बाद में शबाद और देवालागुडा में बस गए थे। दंपति के तीन बच्चे थे, हालांकि उनकी सबसे बड़ी बेटी की बचपन में ही मौत हो गई थी।जांचकर्ताओं ने बताया कि मई में किशोरी द्वारा पीछा करने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसने कथित तौर पर लड़की का उसके कोचिंग इंस्टीट्यूट से घर तक पीछा किया और बार-बार उस पर अपना प्रपोज़ल स्वीकार करने का दबाव डाला। बाद में उसे अग्रिम ज़मानत मिल गई, क्योंकि कोर्ट ने पाया कि जिन अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया था, उनमें सात साल से कम की सज़ा का प्रावधान था।

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी का व्यवहार संबंधी समस्याओं का इतिहास रहा है। खबरों के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, उसे जुए की लत लग गई थी और उस पर आर्थिक कर्ज़ का बोझ था। घटना के बाद राजकुमार के घर पहुंचे रिश्तेदारों का दावा है कि ऐसा लगता है कि दोनों बच्चों की हत्या तब की गई जब वे सो रहे थे, जबकि जिस कमरे में पार्वती का शव मिला, वहां हिंसक संघर्ष के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि दरवाज़े अंदर से बंद थे और पंखा, एयर-कंडीशनर और कूलर चल रहे थे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध वाली सभी जगहों की जांच की है और जांचकर्ता घटनाओं के क्रम को फिर से समझने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही इन बेरहम हत्याओं के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाने में जुटे हैं। आगे की जांच जारी है।

 

Hyderabad Couple Missing: स्विट्जरलैंड घूमने गया हैदराबाद का दंपति अचानक लापता… 20 दिनों से बंद हैं दोनों के फोन

0

Hyderabad Couple Missing: हैदराबाद के चेरलापल्ली इलाके के रहने वाले एक दंपति के स्विट्जरलैंड यात्रा के दौरान अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पिछले तीन सप्ताह से दोनों का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता जोड़े की पहचान हैदराबाद के चेरलापल्ली के रहने वाले पब्बा चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पब्बा स्वप्ना के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह जोड़ा छुट्टी मनाने स्विट्जरलैंड गया था और यात्रा के शुरुआती दिनों में अपने परिवार के संपर्क में था। हालांकि, इसके बाद अचानक उनसे संपर्क टूट गया। परिवार वालों का कहना है कि जोड़े के मोबाइल फोन 20 दिनों से ज़्यादा समय से बंद हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह मामला तब सामने आया जब जोड़े की बेटी पब्बा श्रेया ने 9 जुलाई को चेरलापल्ली पुलिस स्टेशन जाकर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि कई बार कोशिश करने के बावजूद वे तीन हफ़्ते से ज़्यादा समय से अपने माता-पिता से संपर्क नहीं कर पा रही हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि जोड़े का पता लगाने और यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि क्या वे अभी भी स्विट्जरलैंड में हैं।

जांच के तहत, पुलिस जोड़े की यात्रा से जुड़ी जानकारी की पुष्टि कर रही है, जिसमें उनका यात्रा कार्यक्रम और इमिग्रेशन रिकॉर्ड शामिल है। वे संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे लापता जोड़े का पता लगाने में मदद मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि वे सभी संभावित सुरागों पर गौर कर रहे हैं और संपर्क टूटने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवार ने ऐसी जानकारी देने की अपील की है जिससे चंद्रशेखर और स्वप्ना का पता लगाने में मदद मिल सके। उन्होंने इतने लंबे समय तक कोई संपर्क न हो पाने पर चिंता जताई है। पुलिस ने कहा कि जांच के नतीजों और जोड़े का पता लगाने में शामिल अधिकारियों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।