Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 79

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

‘मैं बेगुनाह हूं, मेरा अपहरण किया गया’, न्यूयॉर्क कोर्ट में निकोलस मादुरो ने ड्रग तस्करी के आरोपों से किया इनकार

0

इंटरनेशनल डेस्कः अपदस्थ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की एक अदालत में खुद को निर्दोष बताया और ड्रग तस्करी से जुड़े सभी आरोपों को खारिज कर दिया। सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश होते हुए मादुरो ने जज से कहा, “मैं निर्दोष हूं। मैं दोषी नहीं हूं। मैं एक शरीफ इंसान हूं और अपने देश का राष्ट्रपति हूं।”

 

यह मादुरो की अमेरिकी अदालत में पहली पेशी थी। इन्हीं नार्को-टेररिज्म (ड्रग आतंकवाद) के आरोपों के आधार पर ट्रंप प्रशासन ने उन्हें पकड़कर अमेरिका लाने को सही ठहराया है।

 

जेल की वर्दी में अदालत पहुंचे मादुरो और उनकी पत्नी

सोमवार को मादुरो नीले रंग की जेल यूनिफॉर्म पहने हुए अदालत में पेश हुए। उनके साथ उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी मौजूद थीं। दोनों को दोपहर करीब 12 बजे अदालत में लाया गया। यह सुनवाई छोटी थी, लेकिन कानूनी रूप से जरूरी थी और इससे एक लंबी कानूनी लड़ाई की शुरुआत मानी जा रही है। चूंकि अदालत की कार्यवाही अंग्रेज़ी में हो रही थी, इसलिए मादुरो और उनकी पत्नी ने हेडफोन पहनकर स्पेनिश अनुवाद सुना।

 

कड़ी सुरक्षा में जेल से अदालत तक का सफर

सोमवार सुबह मादुरो और उनकी पत्नी को ब्रुकलिन की जेल से कड़ी सुरक्षा में मैनहैटन की अदालत ले जाया गया। सुबह करीब 7:15 बजे जेल से एक मोटरकेड रवाना हुआ। उन्हें पास के एक खेल मैदान तक ले जाया गया। वहां से मादुरो हेलिकॉप्टर में धीरे-धीरे चलते हुए चढ़े, वह थोड़े लंगड़ाते नजर आए। हेलिकॉप्टर न्यूयॉर्क हार्बर पार कर मैनहैटन के हेलीपोर्ट पर उतरा और वहां से उन्हें बख्तरबंद वाहन में अदालत परिसर ले जाया गया।

 

कुछ ही मिनटों में यह काफिला अदालत के गैरेज में पहुंच गया। यह वही इलाका है जहां पास की एक अदालत में डोनाल्ड ट्रंप को 2024 में बिजनेस रिकॉर्ड से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया था।

आगरा चेन्नई-पॉन्डिचेरी नकली दवा फैक्ट्री से जुड़ी खबर,

0

आगरा – चेन्नई-पॉन्डिचेरी नकली दवा फैक्ट्री से जुड़ी खबर, नकली दवा फैक्ट्री की जांच CBI को सौंपी गई, दवा व्यापारियों से पूछताछ, छापेमारी भी संभव, पॉन्डिचेरी के उपराज्यपाल ने सिफारिश की थी, मामले में CBI और NIA जांच की सिफारिश थी, तमिलनाडु, पॉन्डिचेरी, यूपी तक फैला नेटवर्क, छत्तीसगढ़, हिमाचल तक नकली दवा कारोबार, कई राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई का खुलासा, नकली एंटीबायोटिक, पेनकिलर बनाने का था आरोप, जहरीले, गलत केमिकल के इस्तेमाल की आशंका, क्या सरकारी अस्पतालों तक पहुंचीं नकली दवाएं?, करोड़ों के अवैध लेन-देन की जांच ED कर सकती है, CBI की एंट्री, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की जांच संभव

आगरा तहसील बाह में संपूर्ण समाधान दिवस

0

आगरा – तहसील बाह में संपूर्ण समाधान दिवस , DM की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, 40 शिकायतें दर्ज,5 का मौके पर समाधान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया

 

 

प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर की खौफनाक वारदात से हड़कंप

0

प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर की खौफनाक वारदात से हड़कंप- मऊआइमा में परिवार के तीन लोगों की हत्या , बड़े बेटे ने पिता, बहन, भांजी की हत्या की, अगवा कर बेरहमी से हत्या, लाश कुएं में फेंकी, तीनों मृतक शुक्रवार रात 11 बजे से लापता थे, मुकेश ने पिता, 21 वर्षीय बहन की हत्या की, 14 साल की भांजी को भी मौत के घाट उतारा

मऊआइमा थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात

बहराइच दरगाह रजबी का वीडियो डालने का मामला, आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई

0

बहराइच – दरगाह रजबी का वीडियो डालने का मामला, वीडियो आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई, वीडियो पोस्ट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार, दरगाह थाना क्षेत्र निवासी हैं सभी अभियुक्त, मेराज, माजिद, अकबर, ताज, सम्मू, शाहरुख अरेस्ट, बहराइच के थाना दरगाह इलाके का मामला

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* अमित शाह बोले-तमिलनाडु में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, अप्रैल 2026 में NDA सरकार बनेगी; गृहमंत्री ने तमिल में बोल ना पाने पर माफी मांगी

*2* शाह ने तमिलनाडु की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। तमिलनाडु सरकार का सिर्फ एक ही मकसद है, और वो है मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना। मैं तमिलनाडु के लोगों से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु में वंशवादी राजनीति का अंत करने का समय आ गया है

*3* ICG को मिलेगा पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’, रक्षा मंत्री करेंगे राष्ट्र को समर्पित,राजनाथ सिंह 5 जनवरी को तटरक्षक बल के पहले स्वदेशी रूप से तैयार प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को बेड़े में शामिल करेंगे।

*4* आज सुबह उत्तर-पूर्व भारत के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक तरफ असम के मोरीगांव में 5.1 की तीव्रता का भूकंप सुबह 04:17 बजे आया, दूसरी ओर त्रिपूरा के गोमती में सुबह 03:33 बजे 3.9 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मोरीगांव में आए तेज झटकों के बाद भी अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है

*5* भाजपा नेता और पूर्व सांसद मेनका गांधी ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत में नफरत का माहौल बना दिया है। न्यायाधीशों ने जो किया है वह गलत है।

*6* कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए उम्मीदवार चयन समितियों का किया गठन, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी

*7* केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है

*8* पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। मतुआ समुदाय ने वैध नाम हटाए जाने और एक गोसाय पर कथित हमले का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में टीएमसी समर्थित मतुआ समुदाय ने राज्यभर में सड़क जाम का एलान किया है।

*9* मतुआ महासंघ का आरोप है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के इशारे पर मतुआ धार्मिक नेताओं पर सुनियोजित हमला किया। महासंघ ने कहा कि सोमवार को होने वाले सड़क जाम के दौरान गोसाय पर हुए हमले की तुरंत जांच और वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की जाएगी।

*10* मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा, ‘पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान देखी जा रही गंभीर अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक खामियों के संबंध में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं एक बार फिर आपको पत्र लिखने के लिए विवश हूं।’

*11* महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा और शिवसेना के 32 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस ने नगर निगम चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। विपक्ष ने इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है

*12* इंदौर के बाद गांधीनगर में दूषित पानी, 104 बच्चे बीमार, अस्पताल में नए वार्ड खोलने पड़े; पाइप लाइन में लीकेज से पानी में सीवेज की गंदगी मिली

*13* बूंदी जिले में चौथ माता मंदिर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर कपास से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन की मौत, आठ से अधिक घायल हुए। कोटा एमबीएस में इलाज जारी है। विधानसभा अक्ष्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक निर्देश दिए

*14* चीन बोला- अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे, राष्ट्रपति को अगवा करना गलत; उत्तर कोरिया भी वेनेजुएला के समर्थन में, कहा- अमेरिका गुंडागर्दी कर रहा

*15* मौसम का अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस; उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा
*==============================*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में हल्का तनाव रह सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

 

दिल्ली मानसरोवर पार्क इलाके में डबल मर्डर,

0

दिल्ली- मानसरोवर पार्क इलाके में डबल मर्डर, मानसरोवर पार्क इलाके पति-पत्नी की हत्या, घर की तीसरी मंजिल पर दंपति के शव मिले, क्राइम ब्रांच और FSL टीम मौके पर मौजूद

 

सीतापुर बुलडोजर कार्रवाई देखकर आया हार्ट अटैक,

0

सीतापुर- बुलडोजर कार्रवाई देखकर आया हार्ट अटैक, मकान मालिक को ले जाया गया अस्पताल, हालात नाजुक देखकर लखनऊ किया रेफर, तहसील प्रशासन पर गाली देने का आरोप, खुद घर तोड़ने की अनुमति मांग रहे थे लोग, तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से की तोड़फोड़, परिजनों का आरोप, मकान टूटने से लगा सदमा, रामकोट कस्बे में चौड़ीकरण को लेकर तोड़फोड़