Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 202

मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला,

0

अमेठी- मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, घायल को अस्पताल भेजा, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर का मामला

 

पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर पर सुनवाई,

0

प्रयागराज – पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर पर सुनवाई, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल , सप्लीमेंट्री एफीडेविट में केस को छिपाने पर नाराजगी, 16 अक्टूबर को होगी मामले के अगली सुनवाई

जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में सुनवाई, फरार मोहम्मद कादिर के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई, शाहगंज थाना क्षेत्र में कंपनी बनाकर लोगों से ठगी की, पुलिस ने कादिर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया

 

 

नाले में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव,

0

हापुड़ – नाले में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लिया, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना सिंभावली क्षेत्र के औरंगाबाद का मामला

 

एसपी के निर्देश पर अवैध विस्फोटक पर एक्शन,

0

मैनपुरी- एसपी के निर्देश पर अवैध विस्फोटक पर एक्शन, कृमिनल इंटेलिजेंस विंग ने विस्फोटक बरामद किया, सामग्री बचने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार , पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज , पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी , शहर कोतवाली क्षेत्र के लैंनगंज का है मामला

 

पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग,

0

कानपुर- पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, आग लगाने का CCTV वीडियो वायरल हुआ, होजरी फैक्ट्री मे मजदूरी करता था रोहित , गम्भीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी , शिवराजपुर थाना क्षेत्र का मामला

 

 

ग्राम प्रधान सुनील चौहान का ऑडियो वायरल,

0

चंदौली- ग्राम प्रधान सुनील चौहान का ऑडियो वायरल, इंस्पेक्टर बताकर वार्ड निवासी को धमकी दी, पीड़ित हरिश्चंद चौहान ने थाने में शिकायत की, ग्राम प्रधान ने खुद थाने पहुंचकर गलती कबूली, एसपी चंदौली से मिलने पहुंचे प्रधान, मांगी माफी, SP का मिलने से इनकार, कहा- गंभीर अपराध में माफी नहीं,अलीनगर के अमोघपुर गांव का ग्राम प्रधान है

मुज़फ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,

0

मुज़फ्फरनगर – पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में चोर कुनाल घायल , आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद, फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक भी की बरामद,, घायल बदमाश पर आधा दर्जन मुकदमे है दर्ज, नई मंडी थाने के बझेड़ी जंगलों में मुठभेड़

Auraiya News: रुरुकला समिति में दो बोरी खाद के साथ दी गई नैनो यूरिया

0

औरैया। सहकारी समिति रुरुकला में सोमवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी जिन्हें बारी-बारी टोकन के बाद खाद दी गई। खास बात यह रही कि किसानों को दो बोरी खाद के साथ नैनो यूरिया भी दी गई। सरसों की बुवाई को लेकर खाद की जरूरत के लिए पहुंचे किसानों को काफी इंतजार करना पड़ा।

रबी की फसलों की बुआई शुरू होते ही खाद की किल्लत समितियों पर देखने को मिली थी। सहकारी समितियाें पर खाद न होने की वजह से किसान परेशान थे। कुछ समितियों पर हंगामे की स्थिति पर पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को भी खाद वितरण में तैनाती सुनिश्चित कराई गई। जिइसके बाद अब काफी हद तक स्थिति दुरुस्त हो गई है। सोमवार को रुरुकला समिति पर किसान सुबह से लाइन में लग गए। रविवार अवकाश के बाद समिति पर सोमवार को किसानों की अच्छी खासी भीड़ रही। भीड़ की अधिकता को देखकर पुलिस भी सूचना पर पहुंची।

वहीं, टोकन व्यवस्था के तहत किसानों को बारी-बारी खाद का वितरण किया गया। दो बोरी खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतल भी किसानों को थमाई गई। समिति के सचिव मुनेश्वर सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद दी गई है। दो बोरी खाद के साथ नैनो यूरिया की एक बोतल भी दी गई है।

Auraiya News: अधीक्षक व टीआरडी के बीच हुई तनातनी मामले में दर्ज हुए बयान दर्ज

0

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक व टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूटर) के बीच मेमो रिसीव करने में हुई तनातनी मामले में दोनों पक्षों को टूंडला तलब किया गया। बताया जा रहा है कि वहां अधिकारी ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया है। विवाद के बाद जीआरपी व आरपीएफ के जवान स्टेशन पर सतर्क रहे।

टॉवर वैगन ऑफ कराने के लिए टीआरडी के एक रेलवे कर्मचारी ने फफूंद रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय में रविवार को एक मेमो दिया गया था। इसमें खामियों का हवाला देते हुए स्टेशन मास्टर उसे रिसीव नहीं किया। इसके बाद वहां तनातनी शुरू हो गई। टीआरडी के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन पर एकत्र हो रही कर्मचारियों की भीड़ को लेकर आरपीएफ व जीआरपी भी सक्रिय हो गई थी। इस तनातनी के बीच दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी शुरू हो गया। चर्चा यहां तक रही कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लिखी गई लेकिन जीआरपी चौकी तक यह तहरीर नहीं पहुंची थी।

वहीं, यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा गया। जानकारी के बाद इटावा व कानपुर के अधिकारी जांच करने पहुंचे और दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर चले गए। सोमवार को दोनों पक्षों को टूंडला तलब किया गया। वहां अधिकारियों ने दोबारा दोनों के बयान दर्ज किए। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने एक जांच कमेटी कठित की है। स्टेशन अधीक्षक फफूंद अजय राय का कहना है कि टूंडला कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज हुए है। अधिकारी ने न्याय का आश्वासन दिया है।

वहीं आूल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष इंद्रसेन ने बताया कि पूरे विवाद में अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। जांच में दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक का व्यवहार जनता व यात्रियों को भी रास नहीं आ रहा है। कई बार जनता से अधीक्षक की झड़प हो चुकी है।

Auraiya News: अंशुल ने गोला फेंक और लंबी कूद में जीती चौंपियनशिप

0

अजीतमल। जनता इंटर काॅलेज में सोमवार को 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंशुल ने गोला फेंक व लंबी कूद में चैंपियनशिप हासिल की।इससे पहले सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या और प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद ध्वजारोहण व मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि ने सलामी ली। विद्यालय के खिलाड़ी पूर्व मंडल चैंपियन विवेक द्वारा मसाल जलाकर व जिला चौंपियन अनुराधा ने शपथ ग्रहण करवाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुड़िया कठेरिया ने कहा कि खेल से शरीर का व्यायाम होता है। दिमाग भी स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने इस मौके पर दो हाई मास्ट लाइट क्रीड़ा मैदान पर लगवाने की घोषणा की।

इसके बाद हुई प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक वर्ग में अंकित पीआईसी बिधूना प्रथम, हर्ष जनता इंटर कॉलेज द्वितीय तथा आवेश रामगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में विशाल बाबू अजीतमल प्रथम, दीपांशु रामगढ़ द्वितीय व दीपराज अजीतमल तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में जूली अजीतमल प्रथम, काजल रामगढ़ द्वितीय व अश्वनी बिधूना तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर बालक सब जूनियर में सागर अली प्रथम, प्रज्ज्वल द्वितीय व ओमकार तृतीय रहे। प्रतियोगिता में क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत, उदय प्रताप सिंह जादौन, मनीष मिश्रा, उपेंद्र सिंह, भूपदीप सिंह, लोकेंद्र कुमार, नकुल देवबंशी, महेंद्र कुमार, संदीप बाथम, नीतू पाठक, कुमारी आराधना, सुधीर कुमार दुबे व राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।