Wednesday, March 12, 2025
Home Blog Page 14

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। बीरेन सिंह ने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

*2* जनता के दबाव, कोर्ट की जांच के दबाव के कारण लिया फैसला’, बीरेन सिंह के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी

*3* बीरेन सिंह का इस्तीफा देर से आया, मणिपुर को अब भी PM मोदी का इंतजार; हमलावर हुई कांग्रेस

*4* अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं अपना संकल्प भी दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसकी वजह से अपनी जान नहीं गंवानी पड़े

*5* वायु सेना और सेना प्रमुख ने तेजस में उड़ान भरी, पहली बार दो सेना प्रमुख एक साथ फाइटर जेट में बैठे, जनरल द्विवेदी बोले- सबसे अच्छा पल

*6* आज सुप्रीम कोर्ट में अहम जनहित याचिका पर सुनवाई, रोहिंग्या बच्चों के स्कूल में दाखिले का मामला

*7* प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु ‘रोड अरेस्ट’, 10-15 घंटे सिर्फ गाड़ियों में बैठे रहे, 300 किलोमीटर पहले पुलिस की हिदायत- मत जाइए

*8* कैंसर की देखभाल के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल, छह शहरों में बनाए जाएंगे डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर,इस बात की घोषणा रविवार को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की।

*9* माझी लड़की बहिन योजना: लाभार्थियों की संख्या घटी, मंत्री अदिति तटकरे ने कहा- अपात्र महिलाओं से वापस नहीं लिए जाएंगे पैसे

*10* तिरुपति लड्‌डू विवाद- CBI ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच में खुलासा- घी की सप्लाई का टेंडर लेने डेयरी मालिक ने फेक डॉक्यूमेंट बनाए

*11* रोहित के शतकीय तूफान में उड़ी इंग्लैंड टीम, भारत का वनडे सीरीज पर कब्जा, इंग्लैंड को 4 विकेट से दूसरा वनडे हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त, कप्तान रोहित की सेंचुरी; जडेजा को 3 विकेट

*12* शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान, रिटेल महंगाई से लेकर दिल्ली में नई सरकार जैसे 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

*===============================*

Auraiya News: सीएनजी गैस टैंकर ने कार में मारी टक्कर, चार घायल

0

औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिरुहली के समीप अनियंत्रित सीएनजी टैंकर में उल्टी दिशा में आ रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए।तीन घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन अपने कब्जे में लिया। घटना शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे की है।इटावा की ओर से एक सीएनजी गैस टैंकर औरैया की ओर आ रहा था। जबकि कार औरैया से इटावा की ओर उल्टी दिशा में जा रही थी। ग्राम चिरुहली के समीप ओवरब्रिज पर टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार नौशाद अली (40), उसकी पत्नी सबीना बेगम (35), पुत्र नियाज अली (09) और पुत्री काजल (18) घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने काजल की हालत को ठीक बताया।

वहीं नौशाद अली, सबीना और नियाज को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया किया। सदर कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को पुलिस ने भर्ती कराया था। घटना की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। टैंकर को पकड़ लिया गया है।

Auraiya News: पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, साथी घायल

0

दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के सहायल रोड पर मोपेड सवार दो युवकों को पिकअप ने शनिवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया।पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनपुरी निवासी आशीष (22) पुत्र रामलखन शनिवार की सुबह मौसी की शादी समारोह में शामिल होने अबावर गांव आया था। अपने साथी विशाल के साथ वह मोपेड से दिबियापुर बाजार जा रहा था।सहायल रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता रामलखन ने बताया कि आशीष अपनी मौसी की शादी में आया था।

पिकअप की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने के दौरान हादसा,

0

सोनभद्र-मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने के दौरान हादसा, दीवार के मलबे में दबकर युवक की हालत गंभीर, घायल युवक को परिजन ले गए बभनी सीएचसी, अस्पताल जाते समय रास्ते में हुई युवक की मौत, परिजनों ने CHC डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, डॉक्टर ने सही से किया होता इलाज नहीं होती मौत

साइबर ठगों के निशाने पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी

0

मुरादाबाद -साइबर ठगों के निशाने पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी, साइबर ठगों ने बनाया SP सिटी का फर्जी फेसबुक अकाउंट, SP सिटी के नाम पर लोगों से किया जा रहा ठगी का प्रयास, साइबर सेल की टीम कार्रवाई में जुट गई

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में आए DM शशांक त्रिपाठी

0

बाराबंकी -अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में आए DM शशांक त्रिपाठी, DM शशांक त्रिपाठी के सख्त निर्देश के बाद हटवाया गया अतिक्रमण, मौके पर ईओ नगर पालिका पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे

 

अलीगढ़ में फांसी लगाकर साधु ने की आत्महत्या,

0

अलीगढ़ में फांसी लगाकर साधु ने की आत्महत्या, जसरथपुर पटवारी मंदिर पर रहकर करता था पूजा अर्चना, पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अकराबाद क्षेत्र की पनेठी चौकी क्षेत्र का मामला

 

भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल,

0

अम्बेडकरनगर-भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल, ट्रक में फंस कर 100 मीटर तक घिसटते रहे बाइक सवार, ट्रक की टक्कर से बाइक सड़क पर धूं-धूं कर जली, दोनों घायलों को गंभीर हालात में भेजा जिला अस्पताल, सम्मनपुर क्षेत्र के रोशनगढ़ के पास की घटना

दिल्ली विस चुनाव में ये चर्चित चेहरे हारे,केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक हारे

0
  1. दिल्ली विस चुनाव में ये चर्चित चेहरे हारे,केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक हारेmko

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास काटा है। भाजपा ने दिल्ली में प्रचंड जीत दर्ज की है।भाजपा 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।आप और भाजपा में जबरदस्त मुकाबला हुआ।इस बार विधानसभा चुनाव में कई ऐसे चर्चित चेहरे थें या यूं कहें कि कई हॉट सीटें ऐसी थीं जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई थी।इन सीटों पर कई चर्चित चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।आपको बताते हैं कि दिल्ली में किन चर्चित चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।

*हार गए ये चर्चित चेहरे*

सबसे पहले बात करते हैं नई दिल्ली विधानसभा सीट की। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है,जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को हार का सामना करना पड़ा है।वहीं जंगपुरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी से मनीष सिसोदिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कालकाजी विधानसभा से भाजपा से रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा को पराजय का सामना करना पड़ा है।

*आप के ज्यादातर बड़े नेताओं को मिली हार*

बादली विधानसभा से कांग्रेस से देवेंद्र यादव,ग्रेटर कैलाश विधानसभा से आप से सौरभ भारद्वाज,शकूर बस्ती विधानसभा से आप से सत्येंद्र जैन,मालवीय नगर विधानसभा से आप के सोमनाथ भारती और पटपड़गंज विधानसभा से आप के अवध ओझा को पराजय का सामना करना पड़ा है। साफ और स्पष्ट शब्दों में कहें तो आप के ज्यादातर बड़े चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।केवल आतिशी और गोपाल राय को जीत मिली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव:इन 48 सीटों पर जीती भाजपा, देखें पूरी लिस्ट

0
  1. नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रचंड जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा सरकार बनाने वाली है। 48 सीटों पर भाजपा ने तो 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

 

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया को भी पराजय का सामना करना पड़ा है।सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य नेताओं को भी पराजय का सामना करना पड़ा है।

 

*इन 48 सीटों पर जीती भाजपा*

 

नरेला- राज करण खत्री

 

तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री

 

आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया

 

बादली- अहीर दीपक चौधरी

 

रिठाला- कुलवंत राणा

 

बवाना- रविंदर इंदराज सिंह

 

मुंडका- गजेंद्र गोयल

 

नांगलोई जाट- मनोज कुमार शौकीन

 

मंगोलपुरी- राज कुमार चौहान

 

रोहिणी- वीजेंद्र गुप्ता

 

शालीमार बाग- रेखा गुप्ता

 

शकूरबस्ती- करनैल सिंह

 

त्रिनगर- तिलक राम गुप्ता

 

वजीरपुर- पूनम शर्मा

 

मॉडल टाउन- अशोक गोयल

 

मोती नगर- हरीश खुराना

 

मादीपुर- कैलाश गंगवाल

 

राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा

 

हरिनगर- श्याम शर्मा

 

जनकपुरी- आशीष सूद

 

उत्तम नगर- पवन शर्मा

 

द्वारका- प्रद्युम्न सिंह

 

मटियाला- संदीप सेहरावत

 

नजफगढ़- नीलम पहलवान

 

बिजवासन- कैलाश गहलोत

 

पालम- कुलदीप सोलंकी

 

राजेंद्र नगर- उमंग बजाज

 

नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा

 

जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह

 

कस्तूरबानगर- नीरज बसोया

 

मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय

 

आरके पुरम- अनील कुमार शर्मा

 

मेहरौली- गजेंद्र सिंह यादव

 

छत्तरपुर- करतार सिंह तंवर

 

संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी

 

ग्रेटर कैलाश- शिखा रॉय

 

त्रिलोकपुरी- रविकांत

 

पटपड़गंज- रविंदर सिंह नेगी

 

लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा

 

विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा

 

कृष्णानगर- अनील गोयल

 

गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली

 

शहादरा- संजय गोयल

 

रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन

 

घोंडा- अजय महावर

 

मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट

 

करावल नगर- कपिल मिश्रा

 

विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह