Sunday, December 14, 2025
Home Blog Page 140

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* भाजपा सांसदों की वर्कशॉप का आज पहला दिन, PM मोदी को सम्मानित किया जाएगा; दो दिन में 4 सेशन होंगे; डिनर कैंसिल हुआ

*2* जीएसटी सुधारों के लिए सम्मानित किए जाएंगे पीएम मोदी, भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला संसद परिसर में आज से

*3* चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर वेरिफिकेशन करेगा, 10 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग; साल के आखिरी में प्रक्रिया शुरू हो सकती है

*4* पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म करने पर चर्चा

*5* कृषि मंत्री शिवराज ने स्पष्ट किया कि भारतीय किसानों की कीमत पर कृषि उपज आयात के संबंध में अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों के हितों पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हर अच्छे काम के पीछे ट्रंप को देखती है, जबकि मोदी ने देश के हित को सर्वोपरि रखा है।

*6* लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ के कलश चोरी, सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे; जैन समारोह की घटना, लोकसभा स्पीकर भी आए थे

*7* भारत कोई छोटा देश नहीं…ट्रंप के बदले सुर से संबंधों में सुधार की उम्मीद, विशेषज्ञों की राय

*8* भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 82 मिनट तक नजर आएगा ब्लड मून; देशभर में कहीं से भी देखा जा सकेगा

*9* CBI: नोटबंदी के दौरान शशिकला ने पुराने नोट देकर खरीदी चीनी मिल, 450 करोड़ रुपये नकदी का हुआ था इस्तेमाल

*10* केरल में RSS के 27 स्वयंसेवकों पर क्यों दर्ज हुई FIR?, BJP भड़की- बोली अदालत जाएंगे

*11* उत्तराखंड- नौगांव में बादल फटने से घरों में मलबा घुसा, हिमाचल के सिरमौर में पूरा पहाड़ नदी में समाया; राजस्थान के राजसमंद में हाईवे बहा

*12* लंदन से वॉशिंगटन तक प्रदर्शन: US में ट्रंप की नीतियों का विरोध, UK में ‘फलस्तीन एक्शन’ के 400 समर्थक गिरफ्तार

*===============================*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

 

अफगानिस्तान : भूकंप ने मचाई तबाही, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत..!

0

अफगानिस्तान : भूकंप ने मचाई तबाही, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत..!

१. अफगानिस्तान के पूर्वी पहाड़ी इलाकों में रविवार को आए 6 तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचाई।

२. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत और 3,600 से ज्यादा घायल हुए हैं।

*राहत संगठनों का कहना है कि इस आपदा में सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं और बच्चों पर पड़ा है, जिन्हें बचाव के दौरान सबसे पीछे छोड़ दिया गया।*

गुजरात में बड़ा हादसा !! प्रसिद्ध तीर्थस्थल Pavagadh में टूटा Ropeway, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत..!

0

गुजरात में बड़ा हादसा !! प्रसिद्ध तीर्थस्थल Pavagadh में टूटा Ropeway, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत..!

१. गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ से एक दुखद खबर आई है।

२. यहां मंदिर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान ले जा रहा रोपवे टूट गया।

*जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।*

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद ,

0

बलिया- बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद , बाढ़ ग्रस्त इलाकों में प्रशासन ने किया भ्रमण , पीड़ितों को दी जा रही राहत सामग्री- प्रशासन , राहत सामग्री सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी- DM

ईसाई हॉस्टल, ब्रेनवॉश और 60 बच्चे..!

0

ईसाई हॉस्टल, ब्रेनवॉश और 60 बच्चे..!

अलवर में 15 साल से जारी था धर्मांतरण का खेल, चेन्नई में होती थी ट्रेनिंग।जोसेफ-जॉय जैसे नाम रखकर मनवाई जाती थी बात, न सुनने पर मारपीट।

अनिल अंबानी को अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया फ्रॉड करार..

0

अनिल अंबानी को अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया फ्रॉड करार..!इस दफा ₹2462 करोड़ लोन मामले में फँसे।RCOM पर ₹1656 करोड़ बकाया।

बाढ़ से कितना हुआ नुकसान? PM मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे शिवराज, बोले- किसानों संग खड़ी है केंद्र सरकार

0

नेशनल डेस्कः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पंजाब में हुए नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपूंगा। संकट बड़ा है लेकिन केंद्र सरकार इस संकट से उबरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

 

कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे पंजाब में बाढ़ की वजह से फसलें नष्ट हो गई हैं और संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सुनियोजित पुनर्निर्माण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राज्य को उबारने में मदद के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों की जरूरत है। बाढ़ के बाद की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए चौहान ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने पर बीमारियों का प्रकोप देखने को मिल सकता है लिहाजा सतर्क रहने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मृत पशुओं का सुरक्षित निपटान करना होगा ताकि बीमारी न फैले। खेतों में गाद जमा हो गई है, उसे हटाने की योजना बनानी होगी ताकि अगली फसल खतरे में न पड़े।” कृषि मंत्री ने भीषण बाढ़ के लिए सतलज, व्यास, रावी और घग्गर नदियों के किनारे बने तटबंधों के कमज़ोर होने को आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराया, जो अवैध खनन गतिविधियों के कारण कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब उन ढांचों को मजबूत करना जरूरी है ताकि पंजाब को भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचाया जा सके।”

 

चौहान ने पीड़ितों को भोजन, कपड़े और दवाएं उपलब्ध कराने वाले हजारों समाजसेवियों की सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘आपदा की इस घड़ी में न केवल पंजाब, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। एकता और सेवा की यह भावना हमें बड़े से बड़े संकट से भी उबरने की शक्ति देती है।”

 

पंजाब सरकार ने भारी बारिश और नदियों के उफान के बाद सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। लगभग 1,48,590 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और 1,400 से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गुरदासपुर इस बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है जिसके 324 गांव चपेट में हैं। उसके बाद अमृतसर (135 गांव) और होशियारपुर (119 गांव) का स्थान है। केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए दो आकलन दल तैनात किए हैं।

कोयला खदान में बड़ा हादसा, 400 फीट गहरी खाई में गिरी वैन, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

0

नेशनल डेस्क: धनबाद जिले में शुक्रवार को एक बड़ा कोयला खदान हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-4 के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में एक ओपन कास्ट परियोजना में मिट्टी धंसने (ओबी स्लाइड) के कारण मजदूरों से भरी एक सर्विस वैन लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस वाहन में आठ मजदूर सवार थे। चूंकि खदान में पानी भरा हुआ था, इसलिए मजदूरों के उसमें फंसने और डूबने की आशंका जताई जा रही है।

 

6 मजदूरों की मौत की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन, बचाव दल और धनबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे। सुरक्षा विभाग की टीम ने रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीनों से भी रास्ता बनाया जा रहा है ताकि और अधिक बचावकर्मी मौके पर पहुँच सकें। बीसीसीएल अधिकारियों ने बताया कि कुछ मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 

नियमों की अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए खदान प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि डीजीएमएस (Directorate General of Mines Safety) के नियमों की अनदेखी की गई थी, और जिस तरह से ट्रेंच कटिंग होनी चाहिए थी, वैसा नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण यह भीषण हादसा हुआ। इतना ही नहीं, हादसे के दौरान पास की बस्ती में भी भू-धंसान हुआ, जिससे कई घर ढह गए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।

 

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस हादसे को बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा बताया और इसकी उच्चस्तरीय जांच (high-level inquiry) की मांग की। सांसद ने बताया कि अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 

 

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव,

0

सीतापुर- संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ घर से पैसे लेकर निकला था युवक, थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोस्तों पर युवक की हत्या की जताई आशंका, सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र का मामला