Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 140

बदायूं में मंदिर में सो रहे पुजारी की क्रूर हत्या, चांदी के मुकुट और CCTV डीवीआर चोरी—पूरा गांव दहला!

0

Badaun News: बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में सर्वेश्वर साईं मंदिर के पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुजारी का शव मंदिर के प्रांगण में बने उनके कमरे में पाया गया। हत्यारों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी साथ ले गए। सर्वेश्वर साईं मंदिर के प्रबंधक सुरेंद्र वैश्य ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के कलिया काजमपुर गांव के रहने वाले पुजारी मनोज शंखधर वर्ष 2016 से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुजारी मनोज शंखधर (40) का शव उनके कमरे में पाया गया। सुबह एक श्रद्धालु के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता लगा।

मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, चांदी के मुकुट और CCTV डीवीआर चोरी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार कठेरिया ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने सर्वेश्वर साई मंदिर परिसर में अपने कमरे में सो रहे पुजारी मनोज शंखधर की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मंदिर से चांदी के 2 मुकुट गायब हैं। हत्यारे पुजारी का मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आजम और अबदुल्ला खान को 7 साल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

0

Azam Khan: दो पैन कार्ड मामले में सपा के वरिष्ट नेता आजम खान और उनके बेटे अबदुल्ला को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि कोर्ट ने यह सजा इसलिए सुनाया है कि क्योंकि अरोप था कि अब्दुल्ला आजम 2-2 पैन कार्ड रखते थे।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि आजम खान और उनके बेटे  अब्दुल्ला आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के नियम का उल्लंघन किया. आरोप है कि जिस समय उन्होंने विधायकी का चुनाव लड़ा, उनकी उम्र नियम के अनुसार कम थी।

ऐसे में अब्दुल्ला खान ने दूसरा पैन कार्ड बनवा लिया और उसमें अपनी उम्र ज्यादा दिखा दी।  इसके बाद अब्दुल्ला आजम खान ने विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसी केस में आजम खान पर आरोप था कि उन्होंने ये पूरी साजिश रची और बेटे का इसमें साथ दिया। अब इस मामले में रामपुर कोर्ट ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्लाह को दोषी करार दिया है।

हालही में बाहर आए थे आजम खान
10 बार के सांसद  आजम खान हाल ही में लगभग 2 साल के बाद जेल से बाहर आए थे, लेकिन उन पर अभी भी कई केस चल रहे हैं और उसी में आज पैन कार्ड मामले पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

UP Winter Update: इटावा, बरेली, कानपुर समेत इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट; फिर ऐसा हो जाएगा मौसम

0

UP Winter Update: इटावा, बरेली, कानपुर समेत इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट; फिर ऐसा हो जाएगा मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से बीती रात इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी एवं अमेठी में शीतलहर का असर दिखाई दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की मौसमी गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते रात एवं भोर के समय प्रदेश के मध्यवर्ती भागों में शीतलहर की स्थिति बरकरार रह सकती है। आज यानी सोमवार से हवाओं की दिशा परिवर्तन के साथ तापमान में गिरावट कम होगी।

ठंडी हवाएं बढ़ा रही गलन 
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ.एके सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, लेकिन पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है। आसमान साफ रहने की वजह से रात में विकिरणीय शीतलन बढ़ गया है, वहीं मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से ठंडी हवाओं के अधोगमन ने भी प्रदेश के मौसम को और अधिक शीतल बना दिया है। उन्होंने कहा कि इन सम्मिलित प्रभावों के परिणामस्वरूप पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिन और रात दोनों तापमान सामान्य से काफी नीचे बने हुए हैं। हालाँकि दिन में धूप निकलने के बाद शीतलहर का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा, लेकिन इस अवधि में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 17 नवंबर से हवाओं के दिशा परिवर्तन के साथ तापमान में गिरावट की यह प्रवृत्ति थमने लगेगी तथा ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी। इससे प्रदेश को शीतलहर जैसी स्थितियों से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। इसी दौरान प्रात:कालीन घंटों में हल्की धुंध व कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।

इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विभाग ने राज्य के लखनऊ, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन, कौशांबी, अमेठी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर में आज शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

UP Teacher Recruitment: टीचर भर्ती के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 1262 पदों के लिए आवेदन तारीख बदली; जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

0

UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर आई है। तकनीकी समस्याओं की वजह से विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की पहले तय की गई तिथियों में बदलाव कर दिया है। सर्वर बार-बार डाउन होने से आवेदन पोर्टल समय पर ठीक से काम नहीं कर पाया, इसलिए आवेदन का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

आवेदन तिथि क्यों बढ़ाई गई?
जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक चयन परीक्षा–2021 का संशोधित परिणाम 6 सितंबर 2022 को जारी हुआ था। इसी आधार पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन होने थे। लेकिन आवेदन के दौरान लगातार सर्वर दिक्कतें आने लगीं, जिसके कारण प्रक्रिया रोकनी पड़ी। इसी वजह से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आवेदन तिथियाँ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब 24 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी ।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
राज्य के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में कुल 1262 पद खाली हैं। इनमें- हिन्दी के 240, अंग्रेजी के 145 पद, संस्कृत के 99 पद साइंस और मैथ्स के 455 पद, सामाजिक विषय के 314 पद शामिल हैं। इन सभी 1262 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इससे स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षक की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति पर किया धारदार हथियार से हमला, पूरा गांव दंग; अवैध संबंध का खौफनाक सच सामने आया!

0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अवैध संबंधों के कारण एक परिवार में हलचल मच गई। ऊरवा थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में रहने वाले चैतू चौरसिया, जो सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, 16 नवंबर को दोपहर अपने घर लौटे। घर पहुंचते ही उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को उसके प्रेमी अंकित चौरसिया के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।

घटना का विवरण
पति चैतू ने विरोध और डांटने की कोशिश की, तो पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से चैतू का गला काट दिया। घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत चैतू को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी प्रियंका से पूछताछ की। इस दौरान प्रेमी अंकित को भी बेड के नीचे छिपते हुए पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेम-प्रसंग
जांच में सामने आया कि प्रियंका और अंकित के बीच कई महीनों से अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चैतू इस रिश्ते का लगातार विरोध करता था। शक के चलते जब वह रविवार दोपहर घर लौटे, तो दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस का बयान
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि यह मामला अवैध संबंधों का है। पीड़ित चैतू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

गर्लफ्रेंड को करना चाहता था इम्प्रेस, पतला होने गया फिर हुआ कुछ ऐसा कि आशिक की… यूज़र्स बोले- ‘प्यार अगर इतना ही सच्चा…’

0

नेशनल डेस्क। चीन से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हेनान प्रांत के 36 वर्षीय ली जियांग नामक युवक की गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी (Gastric Bypass Surgery) के कुछ ही दिनों बाद मौत हो गई। ली जियांग ने अपनी प्रेमिका के माता-पिता को प्रभावित करने और शादी से पहले खुद को बेहतर और स्वस्थ दिखाने के लिए यह सर्जरी करवाई थी लेकिन उनकी यह कोशिश उनकी ज़िंदगी पर भारी पड़ गई।

मोटापे से थे परेशान, शादी के लिए उठाया जोखिम

रिपोर्ट के अनुसार ली जियांग का वज़न 134 किलोग्राम से अधिक था और उन्हें खाने पर नियंत्रण रखने में कठिनाई होती थी। डॉक्टरों ने उन्हें उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), फैटी लिवर (Fatty Liver) और मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बताई थीं। ली हाल ही में एक गंभीर रिश्ते में आए थे और जल्द ही अपनी प्रेमिका के माता-पिता से मिलने वाले थे। वह चाहते थे कि उन्हें देखकर उनके घरवाले खुश हों। इसी वजह से उन्होंने तेज़ी से वजन घटाने के लिए यह बड़ी पेट की सर्जरी (बैरिएट्रिक सर्जरी) कराने का फैसला किया। 30 सितंबर को वह झेंगझौ के नौवें पीपुल्स अस्पताल में भर्ती हुए और 2 अक्टूबर को उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

 

Mine Bridge Collapse: कांगो में खदान हादसा: पुल ढहने से कम से कम 50 लोगों की मौत, Video देख रूह कांप जाए

0

नेशनल डेस्क:  दक्षिण-पूर्वी कांगो के लुआलाबा प्रांत में स्थित मुलोंडो शहर में सोमवार को एक भयानक हादसा हुआ। कलांडो माइन में कोबाल्ट खदान धंसने के कारण एक पुल टूट गया, जिससे मलबे में फंसे कम से कम 50 लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे। 20 से अधिक घायल लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर हादसे का भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मलबे के नीचे फंसे लोगों की चीखें सुनाई दे रही हैं।

हादसे की वजह: भारी बारिश और अवैध माइनिंग
लुआलाबा के गृह मंत्री रॉय कौम्बा ने बताया कि खदान बारिश और लैंडस्लाइड के कारण पहले से बंद थी। लेकिन मजदूरों ने सुरक्षा के आदेशों की अवहेलना करते हुए खदान में प्रवेश कर लिया। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए फायरिंग की, तो भगदड़ मच गई और लोग पुल की ओर भागे। इसी दौरान खदान का हिस्सा और पुल भरभराकर गिरा, जिससे भारी मलबा लोगों के ऊपर गिर गया।

सोशल मीडिया पर भयावह दृश्य
वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक खदान का हिस्सा टूटता है और लोग भागने लगते हैं। मलबे और धूल के गुबार में कई लोग दम घुटने और दबने से मर गए। घटना के बाद मानवाधिकार आयोग ने सेना, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।

कोबाल्ट और कांगो की खनन चुनौतियां
कांगो दुनिया का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी उद्योग में होता है। लेकिन गरीबी और भ्रष्टाचार के चलते अवैध खनन आम है। बाल मजदूरी और सुरक्षा के कमजोर इंतजाम खदानों में बार-बार हादसों का कारण बनते हैं।

अंतरराष्ट्रीय चिंता
कोबाल्ट उत्पादन में चीन का प्रभाव और स्थानीय भ्रष्टाचार की वजह से खनन की परिस्थितियां अत्यंत खतरनाक मानी जाती हैं। इस हादसे ने न सिर्फ स्थानीय समुदाय को हिला दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुरक्षा और मजदूरी मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MCX Gold Price Drop: डॉलर मजबूत होने से सोना फिर हुआ सस्ता, 10 Gram 24K Gold का जानें रेट

0

नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव लाल निशान पर खुला। MCX पर सोने का वायदा 1,23,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करते हुए 435 रुपए की कमी के साथ नजर आया। डॉलर में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के चलते सोने की मांग में कमी आई है। डॉलर इंडेक्स में 0.14 प्रतिशत की बढ़त ने अन्य मुद्राओं के लिए सोने को महंगा बना दिया, जिससे खरीदारों की रुचि घट गई और कीमतें नीचे आ गईं।

चांदी भी पीछे नहीं रही
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का भाव 1,55,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करते हुए 848 रुपये लुढ़क गया। यह गिरावट भी वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती और निवेशकों की कम रुचि से जुड़ी बताई जा रही है।

वैश्विक बाजार में स्थिति
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में दबाव रहा। comex पर सोने की कीमत 4,083.60 डॉलर प्रति औंस पर आई, जो 0.26 प्रतिशत या 10.60 डॉलर की गिरावट दर्शाती है। gold spot में भी हल्की कमी देखी गई और यह 4,083.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

इसके विपरीत, चांदी का वैश्विक भाव सोमवार को बढ़त के साथ नजर आया। comex पर सिल्वर 50.76 डॉलर प्रति औंस पर 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ ट्रेड कर रही थी, जबकि सिल्वर स्पॉट 50.99 डॉलर प्रति औंस पर 0.41 डॉलर की बढ़त दिखा रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से निवेशकों का रुख बदल सकता है। सोने और चांदी में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव आम हैं, इसलिए निवेशक बाजार की स्थितियों पर ध्यान देते हुए ही कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 19 नवंबर को भंग होगी विधानसभा

0

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Result 2025) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 19 नवंबर को विधानसभा भंग होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को हुए थे। मतों की गिनती 14 नवंबर को हुई, जिसके परिणामस्वरूप बिहार में एनडीए की जीत हुई। सत्तारूढ़ एनडीए को 243 सदस्यीय सदन में 202 सीटें मिलीं, जो तीन-चौथाई बहुमत है। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है। 2010 के चुनावों में, इसने 206 सीटें जीती थीं। महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिलीं, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 25 सीटें, कांग्रेस ने 6, सीटें जीतीं।

प्रतिबंधित कफ सिरप मामला: 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 26 फर्मों के होंगे लाइसेंस निरस्त

0

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में इन दिनों कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप के मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें लगातार फर्मों के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। इस प्रकरण के मास्टरमाइंड प्रहलाद घाट निवासी शुभम जायसवाल की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। उसके पिता भोला प्रसाद समेत 28 लोगों पर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अब प्रतिबंधित सिरप की खरीद-बिक्री के मामले में 26 फर्मों के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी चल रही है। सभी रिकॉडर् खंगाले जा रहे हैं। औषधि निरीक्षक जुबान अली की तहरीर पर 28 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद द्वारा इन 26 फर्मों को विधिविरुद्ध, गैर-चिकित्सकीय, नशे के रूप में प्रयोग करने के लिए बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बेची और खरीदी गई।

भारी मात्रा में की गई प्रतिबंधित सिरप की आपूर्ति 
जांच में पाया गया कि मेमर्स शैली ट्रेडर्स द्वारा भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप की आपूर्ति की गई, जिसे इन 26 फर्मों द्वारा खपाया गया। शुभम जायसवाल के अन्य पाटर्नरों की तलाश भी की जा रही है। शुभम जायसवाल द्वारा कई स्थानों पर जबरदस्ती दबाव बनाकर बिलिंग कराने का मामला सामने आया है। शुभम जायसवाल और पिता भोला प्रसाद की फर्म मेमर्स शैली ट्रेडर्स का पता झारखंड का है। जिन फर्मों को इनके द्वारा प्रतिबंधित सिरप सप्लाई किया गया, सत्यापन में कई फर्म बंद मिलीं तो कई उस पते पर थीं ही नहीं।