Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 8

IPL 2026: लगातार तीन हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स दबाव में, होम ग्राउंड में जीतने की होगी कोशिश

0

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम लगातार दूसरे सत्र में संघर्षरत दिख रही है। अंक तालिका में नौवें पायदान पर फिसल चुके सुपरजायंट्स को अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। साथ ही टीम अपने घर में मिली हार के सिलसिले को तोड़कर पहली जीत दर्ज करने का लक्ष्य देकर मुकाबले में उतरेगी। दूसरी ओर राजस्थान की टीम पिछले दो मुकाबलों में मिली हार से उबरकर लखनऊ को हराकर जीत के ट्रैक पर वापस लौटना चाहेगी, ताकि प्लेऑफ के लिए टीम अपना दावा मजबूत कर सके।सही कंबीनेशन की तलाश में सुपरजायंट्स
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा। बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव करना टीम के हित में नहीं गया, जबकि गेंदबाजी विभाग ने भी निराश किया है। टीम के ओवरसीज बल्लेबाज मिचेल मार्श (छह मैच में 155 रन) और एडन मार्करम (छह मैच में 162) अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सके हैं, जबकि निकोलस पूरन (छह मैच में 51 रन) पूरी तरह फ्लाप रहे। कप्तान पंत भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा पाए और छह मैच में 147 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल करने वाले प्रिंस यादव खासे महंगे (इकोनॉमी रेट-8.69) साबित हुए है। अनुभवी पेसर शमी (छह मैच में पांच विकेट), आवेश खान (पांच मैच में पांच विकेट) और दिग्वेश राठी (चार मैच में तीन विकेट) भी प्रभावित नहीं कर सके। ऐसे में टीम प्रबंधन को दूसरे विकल्पों की ओर देखना होगा।

वैभव और यशस्वी पर रहेगा दारोमदार
आईपीएल में राजस्थान को मिली सफलता का श्रेय उनकी सलामी जोड़ी (यशस्वी जायसवाल- छह मैच में 223 रन और वैभव सूर्यवंशी-छह मैच में 246 रन) को जाता है। दोनों ने तेज शुरुआत दिलाकर जीत की आधारशिला रखी। इसमें 15 साल के सूर्यवंशी खासे आक्रामक दिखे, जिन्होंने छह मैच में 41 के शानदार औसत और 236.53 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने शमी और हेजलवुड सरीखे गेंदबाजों की खूब क्लास ली। ऐसे में शमी से उनका मुकाबला देखने वाला होगा। राजस्थान की गेंदबाजों में रवि बिश्नोई (छह मैच में 10 विकेट) लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खतरा बन सकते हैं, जो पिछले तीन सत्रों में लखनऊ टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा अनुभवी रवींद्र जडेजा और पेसर जोफ्रा आर्चर ने टीम की सफलता में योगदान दिया है।

कुल मैच हुए – 6
लखनऊ सुपरजायंट्स जीता- 2
राजस्थान रॉयल्स जीता – 4

एरवाकटरा आग से गेहूं की 14 बीघा फसल राख

0

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पानी की टंकी के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब 14 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल व करीब 180 बीघा में खड़ा फसल अवशेष जल गया।

गांव फैजुल्लापुर में फसल में आग की सूचना फैलते ही ग्रामीण बाल्टियां और पेड़ों की टहनियां लेकर दौड़ पड़े। कुछ किसानों ने समझदारी दिखाई और ट्रैक्टरों से जलते हुए खेतों के चारों ओर जुताई शुरू कर दी ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके। दो किलोमीटर दूर बढ़िन श्रमदान गांव तक के लोग मदद के लिए जुट गए।

सूचना पर थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों के साथ मिलकर पुलिस ने खेतों में रखे गेहूं के गट्ठों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू किया। घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी पर लेखपाल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।

थाने में खड़ी गाड़ी से सामान निकालने का वीडियो वायरल

0

अछल्दा। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो गया। एक पुलिसकर्मी थाने के अंदर खड़ी कार से सामान निकालकर कमरे में ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सफाई दी और वायरल दावों का खंडन किया है।वायरल वीडियो में दिख रहा वाहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से थाने के हेड मुहर्रिर ने गाड़ी का कुछ कीमती सामान निकालकर मालखाने में सुरक्षित रखवाया गया था, जिससे कोई चोरी न हो। पुलिस ने बताया कि वाहन स्वामी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद जांच पूरी कर एक अप्रैल को ही वाहन और मालखाने में रखा गया पूरा सामान उन्हें सुपुर्द किया जा चुका है।सीओ बिधूना को मामले की जांच सौंपी की गई है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो भ्रामक है। सामान सुरक्षा की दृष्टि से निकाला गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Auraiya News: चिता जलने से पहले हुई लापता युवक की शिनाख्त

0

अछल्दा। थाना क्षेत्र के घसारा और सामहो स्टेशन के बीच रविवार को मिले युवक के शव की मंगलवार शाम शिनाख्त हो गई। यह पहचान तब हुई जब शव अंतिम संस्कार के लिए शेरगढ़ घाट ले जाया गया था।चिता में मुखाग्नि देने से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के जरिए परिजन ने युवक की पहचान इटावा निवासी विशाल कुमार के रूप में की।

इटावा के मोहल्ला शांति कॉलोनी नई बस्ती निवासी इनाम सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा विशाल कुमार (25) मानसिक रूप से बीमार था। वे विशाल को लेकर बागेश्वर धाम गए थे। वहां से वापस लौटते समय कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर विशाल पानी लेने के लिए उतरा लेकिन ट्रेन चलने तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।

रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान हो गई थी। जांच के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

ईरानी TV का स्क्रीन अलर्ट जारीः दोबारा पाकिस्तान नहीं गया कोई प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका से वार्ता पर सस्पेंस बरकरार !

अमेरिका-ईरान के बीच डील के आसार ! पाकिस्तान में नए दौर की वार्ता की तैयारी, इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इतजाम

जापान का बड़ा फैसला: शांतिवादी नीति में किया बदलाव, घातक हथियारों के निर्यात को दी मंजूरी

ईरान युद्ध के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार बरकरार: GDP ग्रोथ में बना एशिया का नंबर-1 देश, चीन भी रह गया पीछे

बेंगलुरु में प्रपोजल के नाम पर खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने प्रेमी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया और मरते हुए का विडियो बनाया

भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, तंजानिया को भेजी 2 टन मेडिकल मदद

“टाटा, बाय-बाय दीदी, आपका समय समाप्त…”: चंडीपुर में अमित शाह ने भरी हुंकार

खड़गे के बयान पर हमलावार हुई BJP: तरुण चुग बोले- PM मोदी को “Terrorist” कहना देश का अपमान

अमेर‍िका समेत 6 देशों की र‍िफाइनर‍ियों में लगी आग, ईरान जंग के बीच अजीब रहस्‍य

फिर छिड़ेगा युद्ध? न वेंस आए इस्लामाबाद, न ईरानी दल, खत्म होने को है सीजफायर

टीसीएस केस-जबरन धर्मांतरण में शामिल थी निदा खान:पुलिस का दावा-दो महीने की प्रेग्नेंसी का हवाला देकर अग्रिम जमानत मांगी

नेपाल के लोग फिर उतरे सड़कों पर, सीमा शुल्क सख्ती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, विपक्षी दलों ने बालेन के फैसले को ‘अघोषित नाकाबंदी’ बताया

लखनऊ में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की जन आक्रोश रैली, CM योगी के साथ हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं

पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे सीएम, जहां आग लगी, वहां भी गए:ढाई घंटे तक भजनलाल शर्मा ने की अफसरों से चर्चा; NIA भी जांच के लिए पहुंचीं

खड़गे बोले-मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- ऐसा नहीं बोला:मेरा मतलब था मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते-धमकाते हैं

JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित:26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल, सभी लड़के; 5-5 टॉपर्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से

कांग्रेस का पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस:आरोप- राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्षी सांसदों के वोट पर सवाल उठाए, कार्रवाई की मांग

विधानसभा चुनाव: ‘EVM पर स्याही, गोंद या इत्र लगाना माना जाएगा अपराध’, पीठासीन अधिकारियों को EC के सख्त निर्देश

*दिल्ली के स्कूलों में हर घंटे बजेगी Water Bell, बच्चों को दिलाएगी पानी पीने की याद*

पहले अभिषेक शर्मा का तूफान, फिर ईशान मलिंगा का कहर, हैदराबाद की धमाकेदार जीत; दिल्ली हारी

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हो। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर पड़ सकता है। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।

 

बहराइच घर में घुसकर महिलाओं पर हमला

0

बहराइच- घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुराना विवाद बना हमले की वजह, आधा दर्जन दबंगों की पिटाई, 2 महिलाएं, 2 बच्चियां घायल, घर के पुरुष थे कार्यक्रम में बाहर, दबंगों ने अकेला पाकर किया हमला, ईंट भट्ठे पर काम करती महिलाएं, कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला

 

बहराइच कूड़ा जला रहा बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार,

0

बहराइच- कूड़ा जला रहा बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार, अचानक लुंगी में आग लगने से झुलसा बुर्जुग, बुर्जुग को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, बहराइच थाना रामगांव इलाके का मामला

 

मुरादाबाद पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या मामला,

0

मुरादाबाद- पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या मामला, सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता, हत्या के कुछ घंटों में मुख्य आरोपी अरेस्ट, आरोपी फहीम पुलिस की गिरफ्त में, फहीम और 5 साथियों ने की थी हत्या, एक कमरे के मकान को लेकर था विवाद, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

बलरामपुर दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर

0

बलरामपुर- दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, हादसे में सात लोग हुए घायल, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, बलरामपुर नगर के कलवारी के पास की घटना