Tuesday, May 26, 2026
Home Blog Page 3

’12 साल की सरकार का हिसाब कौन देगा?’… पेट्रोल-डीजल पर अखिलेश का BJP पर वार, 2027 के लिए रखा 100% सीटों का लक्ष्य

0

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत सीट जीतने का लक्ष्य रखते हुए पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) को जीत की गारंटी बताया। यादव ने सपा प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2022 में सपा सरकार बनाने से चूक गई थी और 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़नी है। उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य शत प्रतिशत सीटें जीतने का है। इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा का पूरा सफाया करना है। पीडीए जीत की गारंटी है।

महंगाई और अर्थव्यवस्था पर सवाल, भाजपा सरकार को बताया बेईमान
यादव ने सवाल किया कि रोज-रोज, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का क्या अर्थ है? अर्थव्यवस्था अनियंत्रित क्यों हो गई? 12 वर्ष की सरकार के हिसाब की जवाबदेही किसकी है? सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य का नेतृत्व ईमानदार होना चाहिए, जिसका भाजपा में नितांत अभाव है।

महंगाई का एक और बड़ा झटका: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में ₹102 के पार हुआ पेट्रोल

0

Petrol Price Hike: आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब फ्यूल प्राइस बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए चुकाने होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार, 25 मई की सुबह 6 बजे से तेल की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर देश के चारों महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने और आम जरूरत की चीजें और महंगी होने की आशंका गहरा गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज से लागू हुए नए दाम इस प्रकार हैं:

महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें (प्रति लीटर):
– दिल्ली: ₹102.12 (₹2.61 की बढ़ोतरी)

ट्रांसफॉर्मर ठीक करते हुए लाइनमैन के लगा करंट, मौके पर ही हुई मौत

0

नेशनल डेस्क : कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित एक बिजली घर में एक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजन और अन्य लोगों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार अपराह्न करीब तीन बजे हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवसागर (35) नामक लाइनमैन गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित एक बिजली घर में लगे ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा था, तभी जोरदार करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

गंगा में बहे अमरोहा के युवक का शव ऋषिकेश में मिला, एक अन्य की तलाश जारी

0

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दो युवकों के ऋषिकेश में एक प्रतिबंधित तट पर फोटो खिंचवाने के दौरान गंगा नदी में बह जाने के तीन दिन बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम ने रविवार देर शाम शहर के साधु समाज घाट के पास एक शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मोहम्मद कैफ (19) और उसका मित्र मोहम्मद फैजान (25) बृहस्पतिवार को लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक प्रतिबंधित तट पर गंगा में बह जाने के बाद लापता हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कैफ का शव रविवार शाम बरामद कर लिया गया, जबकि फैजान की तलाश अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

आदिवासी समाज बचेगा तो सनातन धर्म बचेगा: वनवासी कल्याण आश्रम प्रमुख

0

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने रविवार को दिल्ली में आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक सम्मेलन को ”आदिवासी समाज का कुंभ” बताया और कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए आदिवासियों का अस्तित्व आवश्यक है।

आदिवासियों के आदर्श बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर लालकिला मैदान में आयोजित ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आदिवासी संस्कृति भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती है। सिंह ने आदिवासी पहचान को संरक्षित करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ”यदि आदिवासी समाज जीवित रहेगा तो सनातन धर्म जीवित रहेगा। यदि आदिवासी संस्कृति जीवित रहेगी तो भारत की संस्कृति जीवित रहेगी।” सिंह ने कहा, ”आदिवासी समुदाय सनातन संस्कृति और सभ्यता का संरक्षक एवं वाहक है।”

उन्होंने आदिवासियों के ईसाई धर्म तथा अन्य धर्मों में मतांतरण का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इससे न केवल आदिवासी संस्कृति नष्ट हो रही है बल्कि समुदाय के संवैधानिक अधिकारों पर भी असर पड़ रहा है। सिंह ने कहा, ”सरकार को मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए। अनुसूचित जनजातियों को उनके अधिकार और लाभ मिलने चाहिए।”

रणजी ट्रॉफी विजेता क्रिकेटर ने 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

0

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे। अक्षय उस टीम का हिस्सा रहे थे जिसने 2014-15 सत्र में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। वह रविवार को यहां केएससीए तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की ओर से खेल रहे थे।

मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद अक्षय ने असहज महसूस होने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “अक्षय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक का शानदार प्रतिनिधित्व किया। अपने खेल करियर के बाद भी उन्होंने पूरे समर्पण और जुनून के साथ क्रिकेट की सेवा जारी रखी।”

जूनियर स्तर के कोच के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास पर स्थायी प्रभाव पड़ा। एसएल अक्षय ने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए छह प्रथम श्रेणी, तीन लिस्ट ए और नौ टी20 मुकाबले खेले थे। खेल से संन्यास के बाद वह राज्य की अंडर-19 टीम के साथ कोचिंग से जुड़े हुए थे।

वाराणसी के नमो घाट पर खूनी जंग: पर्यटकों और गार्ड्स की मारपीट में किशोर की मौत, CCTV खोलेगा राज!

0

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमो घाट पर रविवार तड़के पर्यटकों और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच हुई मारपीट में सोनभद्र निवासी एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नमो घाट पर मामूली कहासुनी और सुरक्षाकर्मियों से झड़प
कोतवाली क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोनभद्र से घूमने आए कुछ पर्यटक रविवार तड़के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पहुंचे थे और इस दौरान रैंप के गेट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, जो मारपीट मे तब्दील हो गई।

नाबालिग पर्यटक की मौत, 4 हिरासत में और CCTV की जांच शुरू
उन्होंने बताया कि मारपीट में सोनभद्र निवासी राजेश उर्फ चिंटू (17) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ यूपी अध्यक्ष अजय राय ने CM योगी को लिखा पत्र,

0

लखनऊ- यूपी अध्यक्ष अजय राय ने CM योगी को लिखा पत्र, कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर्स ध्वस्तीकरण पर पत्र, CM योगी से न्यायोचित समाधान की मांग, प्रभावित वकीलों को वैकल्पिक व्यवस्था देने की मांग, आसपास सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की अपील, लाठीचार्ज और बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच की मांग, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी, अधिवक्ता संरक्षण कानून लाने पर विचार की अपील

मैनपुरी, सांसद डिंपल यादव का दो दिवसीय दौरा

0

मैनपुरी, सांसद डिंपल यादव का दो दिवसीय दौरा, आज कचहरी में आयोजित होगी दिशा की बैठक, दिशा की बैठक में पहुंचेंगी सांसद डिंपल यादव, बैठक में जिले के तमाम अधिकारी रहेंगे मौजूद, बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं संग मंथन

 

हापुड़, कार सवार सिपाही ने ई रिक्शा में की तोड़फोड़

0

हापुड़, कार सवार सिपाही ने ई रिक्शा में की तोड़फोड़, कार सवार सिपाही ने ई-रिक्शा का शीशा तोड़ा, सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में भारी नुकसान, कार सवार सिपाही ने डंडों से की तोड़फोड़, नगर कोतवाली क्षेत्र मेरठ तिराहे का मामला