Tuesday, February 24, 2026
Home Blog Page 200

हैवानियत! भाई ने बहन की अस्मत लूटी, परिवार ने इज्जत बचाने के नाम पर नवजात की ली जान

0

कौशांबी (कुलदीप द्विवेदी): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया है। जिस भाई को बहन की रक्षा करनी थी, वही हैवान बन बैठा। चचेरे भाई ने अपनी ही बहन की अस्मत लूटी, और जब सच्चाई सामने आई तो परिवार ने समाज की इज्जत बचाने के नाम पर नवजात की जान ले ली।

घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 19 वर्षीय युवती को उसके ही चचेरे भाई ने हवस का शिकार बनाया। महीनों तक यह घिनौनी करतूत चलती रही, और जब युवती गर्भवती हुई तो परिवार ने इसे छिपाने की पूरी कोशिश की। मां-बाप ने पेट की सूजन को ट्यूमर बताकर डॉक्टर के पास जाने से भी मना कर दिया। 16 अक्टूबर को युवती के घर में अचानक प्रसव हो गया और एक नवजात ने जन्म लिया। जैसे ही यह खबर फैली, परिवार में अफरा-तफरी मच गई। समाज की इज्जत बचाने के नाम पर मां और मामा ने नवजात की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।

जब युवती के भाई को हकीकत का पता चला तो उसने सरायअकिल थाने में चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। कुछ ही देर में तालाब से नवजात का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि नवजात की गला दबाकर हत्या की गई थी। फिलहाल सभी आरोपी  चचेरा भाई, मां और मामा  फरार हैं। पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

0

उत्तराखंड-आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, कल यमुनोत्री धाम कपाट हो जाएंगे बंद, कल केदारनाथ धाम के कपाट भी होंगे बंद, चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से होगी समाप्त, करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने किए देवदर्शन, अब शीतकाल में मुखवा,खरसाली में होंगे दर्शन

 

सीएम धामी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,

0

देहरादून-सीएम धामी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, आपदा प्रभावित इलाकों में निर्माण को लेकर निर्देश, जल्द से जल्द सड़क ठीक करने के दिए निर्देश, प्राथमिकता पर सड़क निर्माण के काम हों – सीएम

 

BSF जवान के घर ट्रैक्टर से हुआ हादसा,

0

अलीगढ़-BSF जवान के घर ट्रैक्टर से हुआ हादसा, खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान, दो बच्चे ट्रैक्टर पर बैठकर खेल रहे थे, बच्चों से अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर चला, मासूम बच्चे की मौत, एक बच्ची घायल, सामने खेल रहे बच्चे की कुचलकर मौत हुई, टप्पल थाना के जट्टारी सालपुर की घटना

 

तीर्थयात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी,

0

पीलीभीत-तीर्थयात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 1 युवती की मौत, 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल , हाईवे पर लगा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद खुला, 60 श्रद्धालु उत्तराखंड के नानकमत्ता से लौट रहे थे, पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला, थाना जहानाबाद के हाईवे पर निसरा गांव की घटना

 

नकाबपोश दबंग लड़कों का घर के बाहर हंगामा,

0

नोएडा -नकाबपोश दबंग लड़कों का घर के बाहर हंगामा, एक घर के बाहर लाठी डंडे लेकर काटा हंगामा, बीच रोड पर महिला को किए अश्लील इशारे, दबंगों ने महिला के पुरुष मित्र से की थी मारपीट , बीच-बचाव के बाद गाड़ियों से किया दोनों का पीछा, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी पुलिस की हिरासत में, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 की घटना

तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप,

0

हापुड़-तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप, खेतों में बैठा दिखा तेंदुआ, भागे किसान, तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गढ़ तहसील क्षेत्र के लडपुरा का मामला

 

आज से चुनाव आयोग की 2 दिवसीय बैठक,

0

दिल्ली-आज से चुनाव आयोग की 2 दिवसीय बैठक, राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक, SIR को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होगी, चुनाव आयोग के साथ SIR के मुद्दे पर गहन चर्चा, सभी राज्यों के सीईओ इस बैठक में शामिल होंगे

Auraiya News: त्योहार मनाने के लिए दिनभर खरीदारी, बाजारों में दिखी रौनक

0

बिधूना। दीपों के पर्व दीपावली पर सोमवार को बाजार में सुबह से ही रौनक रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ती गई। मिठाई और फूलों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। पूरे दिन लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। बाजार में रंग-बिरंगी सजावट, झिलमिलाते दीप, चमकदार झालरों और खुशियों से सराबोर लोगों की भीड़ ने त्योहार की रौनक को दोगुना कर दिया। दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई।

Auraiya News: दीपावली पर जमकर हुई पटाखों की खरीदारी, एक करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

0

औरैया। दीपावली पर रोशनी के साथ-साथ आसमान में रंग बिखेरने वाले पटाखों की सोमवार को खूब बिक्री हुई। जिले में चिह्नित जगहों पर सजे पटाखा बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी। प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। व्यापारियों का कहना है कि तीन दिन की बिक्री के दौरान करीब एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो गया है।

दुकानदारों ने बताया कि इस बार सतरंगा रॉकेट, ईगल फुलझड़ी, पेंसिल बम और रंगीन अनार जैसी आतिशबाजी लोगों को खूब पसंद आई हैं। बच्चों के लिए छोटी चकरी, फुलझड़ी और पॉप्स भी भाए हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मैदानों में अग्निशमन यंत्र और पानी की टंकियां भी लगवाई ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। पटाखा विक्रेता पप्पू के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर रही है। ग्राहकों की उमड़ी भीड़ व बिक्री को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन में पटाखा कारोबार एक करोड़ के पार पहुंच गया है।

औरैया। दीपावली के त्योहार पर शहर में आतिशबाजी की चमक खूब बिखरी रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की निगाहें अब पटाखों की दुकानों पर रहीं। इस बार प्रशासन की अनुमति से जिलेभर में आतिशबाजी की 315 अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। कस्बों में इसे लेकर जगहों को भी चिह्नित किया गया है। (संवाद)