Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 168

यूपी में एसआईआर: माता-पिता के साथ सिर्फ इन परिवारिक लोगों के ब्योरे होंगे मान्य; बीएलओ को दिए गए ये निर्देश

0

मतदात सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में माता-पिता और दादा-दादी का ब्योरा ही मान्य होगा। यूपी में किसी अन्य रक्त संबंधी की डिटेल बीएलओ नहीं लेंगे। इस संबंध में सभी बीएलओ को निर्देश दे दिए गए हैं।इन दिनों एसआईआर के लिए गणना फॉर्म वितरित करने का काम चल रहा है। गणना फॉर्म मतदाताओं को बांटने और इन्हें भरवाकर वापस लेने का काम 4 नवंबर को प्रारंभ हुआ था, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। गणना फॉर्म में यह व्यवस्था की गई है कि अगर वर्ष 2003 की मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम है, तो उसे उस विधानसभा क्षेत्र की संख्या, भाग संख्या और क्रम संख्या का ब्योरा देना होगा। इसके बाद उससे कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।गणना फॉर्म एक कॉलम में यह व्यवस्था भी की गई है कि अगर उस व्यक्ति का खुद का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, पर उसके संबंधी (रिलेटिव) का नाम 2003 की सूची में है, तो वह अपने उस संबंधी का ब्योरा दे सकता है। बाद में आयोग की सुनवाई के दौरान उस संबंधी से अपना रिश्ता साबित करने के लिए उसे कोई एक मान्य दस्तावेज लगाना होगा।

 

यहां सवाल यह है कि संबंधी की श्रेणी में कौन-कौन आएगा। चुनाव आयोग के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इसमें सिर्फ माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी की डिटेल ही भरी जा सकती है। जब कोई मतदाता अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरता है, तो उसमें इसे स्पष्ट भी किया जा रहा है। इसलिए किसी अन्य रक्त संबंधी यानी चाचा-ताऊ की डिटेल स्वीकार नहीं की जाएगी। यहां बता दें कि पश्चिमी बंगाल में रक्त संबंधियों में चाचा-ताऊ (अंकल) को शामिल करने की मांग उठ रही है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸Operation Pimple: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

🔸98 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

🔸Murmu Ongala Visit: ऐतिहासिक दौरे पर अंगोला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली यात्रा

🔸’पुणे भूमि घोटाले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी’, सीएम फडणवीस जांच समिति गठित की

🔸बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने लगाया जोर, राजद के सबसे अधिक उम्मीदवार ‎ ‎

🔸संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 1 दिसंबर से होगी, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

🔸गुरुग्राम में राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों का सच: जिस शशांक के 14 वोट, उसका एड्रेस फर्जी; पायलट की मां ने मुंह फेरा

🔸मोदी बोले-कानूनी भाषा ऐसी हो जिसे आम लोग समझ सकें: जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा- जेलों में 70% ऐसे कैदी, जो अब तक दोषी नहीं हैं

🔸जमीन पर बैठे राहुल, बोले-हिम्मत से लड़ना है, सरकार बनेगी: नीचे लेवल तक पार्टी को मजबूत करने पर फोकस; दिग्विजय ने सौंपा 3 साल का प्लान

🔸मां ने जन्म के 2 घंटे बाद बेटे को मारा: चिल्लाने की आवाज नहीं आए इसलिए बच्चे का मुंह दबाया, फिर गला घोंट दिया

🔸दिल्ली की ज़हरीली हवा: सुरक्षित सीमा से तीन गुना नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, एक्यूआई डेटा ग़ायब

🔸बिहार चुनाव के पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, किसी भी बूथ पर नहीं होगी रिपोलिंग

🔸कांग्रेस का तंज : जी-20 शिखर बैठक में शामिल नहीं होंगे ट्रम्प तो मोदी जाएंगे

🔸MP: धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर बवाल; भीम आर्मी और हिंदू संगठन में झड़प

🔸”PM की कनपटी पर कट्टा रखकर खुद को CM घोषित करवाएं नीतीश कुमार”, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का विवादित बयान

🔸8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2027 में दीवाली पर लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग!

🔸Aaj Ka Mausam: देश में सर्दी ने दी दस्तक, उत्तर भारत में तापमान गिरा, दक्षिण में बारिश का कहर

🔹भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां T20I मैच बारिश के कारण रद्द, टीम इंडिया ने जीती श्रृंखला

🔹अभिषेक शर्मा T20I इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, सूर्यकुमार-साल्ट-मैक्सवेल रह गए पीछे

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दान – धर्म में नियत रहेगी। दिनभर व्यस्त महसूस करोगे। यात्रा योग। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)

आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

 

 

औद्योगिक अपराधों के लिए कारावास सजा खत्म,

0

लखनऊ – औद्योगिक अपराधों के लिए कारावास सजा खत्म, यूपी सरकार ने कारावास की सजा समाप्त किया, यूपी सुगम व्यापार अध्यादेश-2025 में प्रावधान, 90% औद्योगिक अपराधों में सिर्फ जुर्माना लगेगा, जुर्माना राशि हर तीन साल में 10% तक बढ़ेगी, निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम

 

सीतापुर रेलवे जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन,

0

सीतापुर – सीतापुर रेलवे जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, मंत्री राकेश राठौर गुरू ने किया स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष, सिधौली विधायक रहे मौजूद, पहले दिन वंदे भारत में फ्री यात्रा की मिली सौगात, स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

 

 

रिटायर्ड इंजीनियर से 71 लाख रुपये की ठगी,

0

नोएडा – रिटायर्ड इंजीनियर से 71 लाख रुपये की ठगी, 80 वर्षीय बुजुर्ग से एप डाउनलोड कराकर ठगी, शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा दिया, बचत की रकम और लोन लेकर निवेश किया, पूजा नाम की महिला ने कॉल कर लालच दिया, सेक्टर 78 के बुजुर्ग ने साइबर क्राइम में कराया केस

 

 

गांव की महिला प्रधान के घर पर फायरिंग

0

मेरठ- गांव की महिला प्रधान के घर पर फायरिंग, कार सवार बदमाशों ने प्रधान के घर की फायरिंग, प्रधान के घर अंधाधुंध फायरिंग से गांव में हड़कंप, फायरिंग करते बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए, चुनावी रंजिश की आशंका में फायरिंग का शक, गांव के ही रहने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, हस्तिनापुर थाना इलाके के पाली गांव की घटना

 

 

 

सरकारी बीज गोदाम पर अवैध वसूली का आरोप

0

अलीगढ़- सरकारी बीज गोदाम पर अवैध वसूली का आरोप, बीज 65 रुपये प्रति बोरा अधिक कीमत पर बेचा, अधिक कीमत पर गेहूं बीज बेचने पर हुआ हंगामा, 975 रुपये वाला बोरा 1040 में बेचने पर हंगामा, गोदाम कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई, किसान नेताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी, टप्पल के नूरपुर सरकारी बीज गोदाम का मामला

कानपुर देहात में दबंगों की शर्मनाक करतूत,

0

कानपुर देहात – कानपुर देहात में दबंगों की शर्मनाक करतूत, व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर पेशाब पिलाई, स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत- पीड़ित, एसपी से लगाई गुहार, मुकदमा हुआ दर्ज, गांव के बाहर बुलाया आधार कार्ड, फोन छीना, पिकअप में डालकर कानपुर ले जाकर पीटा, शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा क्षेत्र का मामला

 

कॉलेज छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास,

0

मुजफ्फरनगर- कॉलेज छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, कॉलेज परिसर में पेट्रोल डाल कर लगाई आग, गंभीर हालत में छात्र अस्पताल में भर्ती, डीएवी कॉलेज का छात्र है उज्ज्वल, स्कूल प्रधानाचार्य पर उज्ज्वल ने लगाए आरोप, प्राचार्य प्रदीप पर अभद्रता, मारपीट के आरोप लगाए, फीस विवाद में उठाया आत्मदाह का कदम, थर्ड सेमेस्टर की फीस जमा न होने से परेशान था , बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के DAV कॉलेज का मामला