Friday, June 19, 2026
Home Blog Page 6

जेड प्लस सुरक्षा घटाने पर लालू का हमला, बोले- सब नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा

0

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि बिहार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा श्रेणी घटाने के पीछे वही जिम्मेदार हैं। हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री) की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा श्रेणी को कम करने का और उनके वर्तमान आवास रद्द करने का आदेश जारी किया था। इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में राजद प्रमुख ने कहा, ”हां, सुरक्षा श्रेणी घटाई गई है। यह सब नीतीश कुमार के कहने पर किया जा रहा है।

हालांकि, बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण अब अधिकांश समय सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले लालू प्रसाद ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई और विवरण नहीं दिया। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। दोनों नेताओं ने वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले छात्र आंदोलन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। दोनों के संबंधों में उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 1990 के दशक में नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से अलग राह पकड़ी और अंततः वर्ष 2005 में भाजपा के साथ गठबंधन कर राजद को सत्ता से बाहर कर दिया।

कड़ी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद राजद और जदयू के बीच दो बार अल्पकालिक गठबंधन हुआ जब नीतीश कुमार अस्थायी रूप से भाजपा से अलग हुए थे। दोनों अवसरों पर लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। पिछले महीने नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया, जिसके बाद बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। इसके साथ ही नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

ब्रिटेन में मिट जाएगा भारतीय इतिहास का एक अध्याय? वीरास्वामी ने कहा- मोदी सरकार बचा ले 100 साल पुरानी विरासत

0

London: दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्तरां में से एक, ‘वीरास्वामी’ ने लंदन स्थित अपने जाने-माने ठिकाने से जबरन हटाए जाने के खिलाफ भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है। इस रेस्तरां में महात्मा गांधी भी आ चुके हैं। ‘मिशेलिन-स्टार’ श्रेणी के इस रेस्तरां की शुरुआत मार्च 1926 में रीजेंट स्ट्रीट पर स्थित ‘विक्ट्री हाउस’ में हुई थी, और इसने हाल ही में अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। अब यह रेस्तरां महीने के अंत में अपने पट्टे को लेकर कानूनी लड़ाई का सामना करने जा रहा है। इमारत के मालिक ‘क्राउन एस्टेट’ का कहना है कि “व्यापक नवीनीकरण” की जरूरतों के कारण वह इस ऐतिहासिक रेस्तरां के पट्टे का नवीनीकरण करने में असमर्थ है।

मथरानी ने कहा, ”आखिरकार वीरास्वामी भारत से बाहर निर्यात की गई पाक कला विशेषज्ञता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।” इस सप्ताह की गई यह नयी अपील फरवरी में बकिंघम पैलेस को सौंपी गई उस ऑनलाइन याचिका के बाद आई है, जिस पर 20,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर किंग चार्ल्स तृतीय से “वीरास्वामी को बचाने” की गुहार लगाई थी। हालांकि ‘विक्ट्री हाउस’ ब्रिटिश राजा की संपत्ति का हिस्सा है, लेकिन इसके प्रबंधन और ब्रिटेन के खजाने के लिए मुनाफा कमाने की जिम्मेदारी ‘क्राउन एस्टेट’ के पास है।

 

वीरास्वामी रेस्तरां के स्वामित्व वाले समूह ‘एमडब्ल्यू ईट’ के रणजीत मथरानी ने कहा, ”इस अंतिम समय में भी हम भारत सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह भारतीय व्यंजनों के पक्ष में हस्तक्षेप करने पर विचार करे। भारतीय व्यंजन ब्रिटेन में देश का सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर) हैं।” उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और जल्द ही लागू होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को देखते हुए लंदन के केंद्र से भारतीय इतिहास के एक हिस्से को गायब होते देखना बेहद निराशाजनक होगा।

 

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

0

International Desk: फ्रांस में आयोजित G7 Summit के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ हुआ मौजूदा समझौता केवल एक प्रारंभिक ढांचा (Framework Agreement) है और अभी अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे की वार्ताएं बेहद महत्वपूर्ण होंगी और यदि वे असफल रहीं तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई का रास्ता अपना सकता है। ट्रंप ने कहा कि समझौते के ज्ञापन (Memorandum of Understanding) में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पक्ष 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंच सकते हैं, लेकिन साथ ही यह भी माना कि प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है।

  

Donald Trump  ने संकेत दिया कि यदि ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटता है या वार्ता विफल हो जाती है, तो अमेरिका के पास सैन्य विकल्प खुले रहेंगे। हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष, हमले और जवाबी कार्रवाई हो चुकी है, जिसके बाद यह समझौता युद्धविराम और व्यापक शांति की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। हालांकि ट्रंप समझौते को लेकर आशावादी दिखे, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। तेहरान का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य शर्तों पर अभी और चर्चा की जरूरत है।

बाराबंकी शंग्रीला रेस्टोरेंट की पार्किंग से चोरी,

0

बाराबंकी- शंग्रीला रेस्टोरेंट की पार्किंग से चोरी, कार का शीशा तोड़कर 1 करोड़ के जेवरात चोरी, पीड़ित इकराम परिवार के साथ शादी से लौट रहे थे, खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में रुके थे, तभी वारदात, बैग में 1 करोड़ के गहने और 30 हजार रुपये नगद थे, सीसीटीवी खंगालकर चोरों की तलाश में पुलिस, लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे का मामला

 

 

कानपुर का ज्वैलर अशोक कुमार गिरफ्तार, शोरूम की नाबालिग सेल्सगर्ल से किया रेप,

0

कानपुर- कानपुर का ज्वैलर अशोक कुमार गिरफ्तार, शोरूम की नाबालिग सेल्सगर्ल से किया रेप, नौकरी देने के बाद छेड़छाड़, अश्लीलता की, फार्महाउस ले जाकर रेप कर वीडियो बनाया, अशोक कुमार ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, एक महीने 6 दिन बाद पुलिस ने केस लिखा, आरोपी की सामान्य गिरफ्तारी कर जेल भेजा, अशोक आदतन अपराधी, जेल काट चुका है, 2018 में एक और सेल्सगर्ल से किया था रेप, सेल्सगर्ल से रेप मामले में 9 माह जेल काटी

 

 

श्रावस्ती किशोर और तेंदुए के बीच संघर्ष,

0

श्रावस्ती- किशोर और तेंदुए के बीच संघर्ष, संघर्ष में तेंदुए की मौत, किशोर गंभीर घायल, तेंदुए ने 16 वर्षीय किशोर पर किया हमला, जान बचाने के लिए किशोर तेंदुए से भिड़ा, किशोर की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें, ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर तेंदुआ भागा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, सिरसिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के पास की घटना

 

 

मेरठ 3 साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश,

0

मेरठ- 3 साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश, स्कूटी पर बैठे बच्चे को उठाकर भागा आरोपी, बच्चे के शोर मचाने पर युवक बचाने भागा, घिरने पर आरोपी बच्चे को ले मस्जिद में घुसा, आरोपी रिहान ने हत्या के इरादे से बच्चे को जमीन पर पटका, लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा, पूरी घटना मस्जिद के CCTV में हुई क़ैद, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीद नगर का मामला

 

 

बरेली कॉलेज में विधि छात्र का हाईवोल्टेज ड्रामा

0

बरेली- कॉलेज में विधि छात्र का हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- चाचा विधायक हैं हमारे, बिना नंबर वाली कार और रसूख की धौंस, परीक्षा समय में बाधा उत्पन्न करने पर चेतावनी, प्राचार्य की चेतावनी के बाद छात्र गया, जबकि एक अन्य छात्र नकल करते पकड़ा गया, बरेली कालेज के पूर्वी गेट के बैरियर की घटना

 

 

देहरादून पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां,

0

देहरादून- पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां, हरिद्वार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, ब्लॉकों में आयोजन, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 26 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे, पंतनगर, रुद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमो की तैयारियों के निर्देश, वेदर स्टेशनों और क्लस्टर परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

 

 

हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क,

0

हैदराबाद- हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार का फैसला, US Consulate के पास बनेगी सड़क, ‘Donald Trump Avenue’ होगा नाम, क्या राहुल गांधी की सहमति से हुआ फैसला?, ट्रंप के तेलंगाना योगदान पर सियासी सवाल उठा, रेवंत रेड्डी के फैसले से कांग्रेस असहज?