Friday, May 22, 2026
Home Blog

उन्नाव- सीएम योगी के बयान का सांसद साक्षी महाराज का समर्थन ,

0

उन्नाव- सीएम योगी के बयान का सांसद साक्षी महाराज का समर्थन , ‘नमाज मस्जिद में होती, सड़कों पर चला जाता- साक्षी, सीएम ने बढ़िया कदम उठाया- साक्षी,, ‘मुसलमान सीएम की जनसंख्या कम करने की सलाह माने’, सीएम योगी ने बहुत अच्छी सलाह दी है- साक्षी

 

 

देवरिया सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

0

देवरिया- सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-सीएम, जो डर गया वो समझो मर गया- सीएम योगीभागने वालों को समाज माफ नहीं करता-सीएम, , चारों ओर सड़कों का जाल बिछा-सीएम, विकास अब रूकने वाला नहीं-सीएम, देवरिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण-सीएम , अब कोई गुंडा टैक्स नहीं लेता-सीएम

 

 

कानपुर ₹1600 करोड़ के महाघोटाले का खुलासा

0

कानपुर ₹1600 करोड़ के महाघोटाले का खुलासा पुलिस ने मास्टरमाइंड फिरोज को पकड़ा श्याम नगर डकैती जांच में खुला बड़ा फ्रॉड फर्जी फर्म, नकली ई-वे बिल से करोड़ों की ठगी GST वकील बताकर चला रहा था पूरा रैकेट स्लॉटरिंग और स्क्रैप कारोबार में फर्जीवाड़ा सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान बोगस कंपनियों के जरिए उठाया था GST लाभ आरोपी फिरोज पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें

 

 

 

लखनऊ बिजली कटौती पर मायावती का एक्स पर पोस्ट बिजली कटौती,

0

लखनऊ बिजली कटौती पर मायावती का एक्स पर पोस्ट बिजली कटौती, कम आपूर्ति की शिकायतें – माया गरीब, किसान, छोटे व्यापारी परेशान हैं- मायावती बिजली कटौती से लोग आक्रोशित हैं – मायावती प्रदेश सरकार जरूरी उपाय तत्काल करें- मायावती ‘नए पावर प्लांट का प्रयास जनहित में उचित होगा’

 

 

सहारनपुर सांसद इकरा हसन पर मुकदमा दर्ज

0

सहारनपुर सांसद इकरा हसन पर मुकदमा दर्ज विधायक उमर अली खान का बयान ‘पीड़ितों की आवाज उठाना गुनाह नहीं’ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंची थीं-उमर ‘जनप्रतिनिधि मदद नहीं करेगा तो कौन करेगा?’

 

 

 

दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले संजय राउत

0

दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले संजय राउत BJP कॉकरोच जनता पार्टी से डर गई- राउत ऑपरेशन सिंदूर चलाने वाली सरकार डरी- राउत भाजपा युवाओं से डरती है – संजय राउत

 

 

बुलंदशहर पीएम मोदी को FAO के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने जाहिर की प्रशंसा

0

बुलंदशहर पीएम मोदी को FAO के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने जाहिर की प्रशंसा यह सम्मान देश के लिए गौरव की बात- भारत भूषण हम नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे-भारत भूषण पीएम ने भारत का विश्व पर मान बढ़ाया- भारत भूषण

 

 

 

नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर लौटेगा Superbikes का रोमांच Moto GP के बाद Asia Road Racing की तैयारी

0

नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर लौटेगा Superbikes का रोमांच Moto GP के बाद Asia Road Racing की तैयारी रेसिंग चैंपियनशिप के आयोजन के प्रयास शुरू हो गए हैं एवीडब्ल्यू ग्लोबल के प्रस्ताव पर रिपोर्ट मांगी गई स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन ने यीडा से रिपोर्ट मांगी 2023 के बाद फिर लौट सकता है रफ्तार का रोमांच यमुना प्राधिकरण ने 2020 में आवंटन रद्द किया था सभी औपचारिकताएं पूरी हुईं तो फिर से चैंपियनशिप

UP STF का बड़ा एक्शन: 7 जिलों का वांटेड कालिया आगरा से गिरफ्तार, 24 मुकदमों के साथ सिर पर था 1 लाख का इनाम

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार हरदोई में दर्ज एक मामले में वांछित एक लाख रुपए के इनामी बदमाश कलुआ उर्फ कालिया को बुधवार रात आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र स्थित हाथी घाट यमुना किनारे रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हाथी घाट क्षेत्र में मौजूद है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या, डकैती और मवेशी चोरी समेत 7 जिलों में दर्ज हैं 24 मुकदमे
पूछताछ में आरोपी कलुआ ने बताया कि वह पहले कासगंज के नदरई क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक गिरोह चलाता था, जो हत्या, डकैती, लूट, चोरी के साथ-साथ भैंस चोरी की वारदातों में भी शामिल था। उसने हरदोई जिले में भी लूट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। एसटीएफ के अनुसार कलुआ का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ हरदोई, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, एटा और मैनपुरी के विभिन्न थानों में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

डीजल को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बताई ये बात

0

नेशनल डेस्क : देश के कई हिस्सों में डीजल की कमी के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे है। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बयान जारी किया है। सरकार ने साफ तौर पर बताया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों को अफवाहों से बचने के लिए कहा और घबराहट में ईंधन खरीदने से परहेज करना चाहिए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कहना है कि देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाकर ‘पैनिक बाइंग’ की स्थिति पैदा न करें।

डीजल उत्पादन मांग से ज्यादा

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को डीजल उत्पादन और खपत के ताजा आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में भारत में कुल 10 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) डीजल का उत्पादन हुआ, जबकि देश की कुल मासिक खपत करीब 8 मिलियन मीट्रिक टन रही। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से साफ है कि देश में मांग के मुकाबले करीब 2 MMT अतिरिक्त डीजल उपलब्ध है। ऐसे में डीजल की कमी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

पेट्रोल पंपों पर बढ़ी 25% तक मांग

मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर अचानक ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। सुजाता शर्मा ने बताया कि वर्तमान में ईंधन की मांग में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर पेट्रोल पंप पर 2 से 3 दिनों का अग्रिम स्टॉक मौजूद रहता है, लेकिन जब लोग अचानक जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने लगते हैं तो सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स पर दबाव बढ़ जाता है। इसी वजह से कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से आपूर्ति प्रभावित नजर आ सकती है।

LPG को लेकर भी सरकार ने दी सफाई

रसोई गैस यानी LPG की उपलब्धता को लेकर भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत अपनी कुल LPG जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। इसके बावजूद सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और तेल विपणन कंपनियां लगातार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे।