Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 6

अटसू जहर खाने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

0

अटसू। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। महिला की दो छोटी बेटियां हैं।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरु बाई निवासी विवेक खेती कर अपनी पत्नी रचना कुमारी (23), दो बेटियां लाडो (दो वर्ष), बिट्टी (आठ माह) एवं पिता महेंद्र सिंह का पालन-पोषण करता था। रविवार की दोपहर रचना घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कानपुर में महिला की मौत हो गई। देर रात परिजन शव घर ले आए। परिजन से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रचना के मायके पक्ष को भी सूचना दी गई।

बेटी की मौत की सूचना पर गांव पहुंचे पिता बांकेलाल निवासी तिलकपुर, औरैया ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बेटी रचना की शादी वर्ष 2022 में विवेक के साथ की थी। ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोप लगाया कि रचना के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी। कुछ दिन पहले ही रचना ने फोन पर जहर देकर हत्या की साजिश रचने की बात कही थी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Auraiya: घर से लापता हुई युवती, बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुली; शादी तय होने से थी नाराज, पुलिस ने खोला राज

0

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में एक गांव से एक युवती घर से लापता हो गई। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, युवती के बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर से जाने से पहले केचुली छोड़ने का नाटक रचा, ताकि लोगों में भ्रम फैल जाए।

साउथ इटली- ब्रिंदिसी-लेच्चे हाईवे पर हॉलीवुड-स्टाइल लूट,

0

साउथ इटली- ब्रिंदिसी-लेच्चे हाईवे पर हॉलीवुड-स्टाइल लूट, सुबह 8 बजे कैश-इन-ट्रांज़िट वैन पर हमला, 6-8 हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे किया जाम, हमलावर मास्क पहने, असॉल्ट राइफल्स से लैस, रास्ता रोकने के लिए वाहनों में लगाई आग, वैन पर लगाए गए विस्फोटक, धमाके से वैन का दरवाज़ा उड़ा, पूरी वारदात कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

लखनऊ एयरपोर्ट से ड्रग्स हुई बरामद,

0

लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट से ड्रग्स हुई बरामद, यात्री से बरामद हुई 2 करोड़ की ड्रग्स, 8 टिन बॉक्स में मिली 5 किलो ड्रग्स, बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था यात्री, फ्लाइट FZ 146 से आया था यात्री, पुलिस ने यात्री को जेल भेज

UP News: नौ महीने सिस्टम से लड़ा 10वीं का छात्र, अपनी मांग पर बोर्ड को झुका दिया; सूचना आयोग ने भी लगाई फटकार

0

झांसी के रहने वाले एक छात्र की मेहनत 9 माह बाद रंग लाई। यूपी बोर्ड से उसने लड़ाई जीती और बोर्ड को उसकी कॉपी दिखानी पड़ी। राज्य सूचना आयोग ने बोर्ड के रवैये पर नाराजगी जताई। आगे पढ़ें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले एक छात्र ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियां देखने के लिए 9 महीने लड़ाई लड़ी। मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंचा और आखिर में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मांग मनवा ली। आयोग ने परिषद को फटकार लगाई और कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

दरअसल, झांसी निवासी शशि शेखर दुबे ने पिछले यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। शशि को गणित में 100, हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला में 84 और अंग्रेजी में 73 अंक मिले थे।

RTI से सभी विषयों की जांचीं कॉपियां मांगीं

शशि को लगा कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों में उम्मीद से नंबर कम हैं। लिहाजा उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनसूचना अधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत सभी विषयों की जांचीं कॉपियां मांगीं। पर, उनको सूचना नहीं दी गई।

अपीलीय अधिकारी ने कहा कि अभी स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए सूचना नहीं दी जा सकती। तब शशि ने राज्य सूचना आयोग के सामने द्वितीय अपील की। सूचना आयुक्त मो. नदीम ने सुनवाई की। परिषद ने आयोग से कहा कि कॉपियां दिखाने का नियम अब नहीं है।

…तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी

इस पर आयोग ने अगली सुनवाई में नियम की प्रति पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, अगर प्रति नहीं पेश कर पाए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने तब कार्रवाई के डर से छात्र को कॉपियां उपलब्ध करवा दीं और आयोग को सूचित किया। आयोग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यूपी बोर्ड का रवैया मेधावी छात्र के प्रति बेहद टालमटोल वाला और असंवेदनहीन रहा।

 

यूपी में एक और पति का कत्ल: बीवी ने प्रेमी संग कुल्हाड़ी से काटा, फिर किया ये काम; दो दिन पहले ही आया था रणवीर

0
इटावा में पत्नी ने प्रेमी संग पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। सिर, गले और चेहरे पर कई वार किए गए। मृतक रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा था। पत्नी मासूम बेटी के साथ घर से गायब थी।उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक रणवीर (40) की उसके घर के बाहर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब सात बजे पिता लाखन सिंह जब अपने बेटे के घर पहुंचे तो उन्होंने रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा देखा।

सिर, गले और चेहरे पर चोट के निशान
सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए गए गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घर के बरामदे से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। मृतक के पिता लाखन सिंह ने अपनी बहू पूजा (38), उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर हत्या का आरोप लगाया है।

दो साल की बच्ची भी घर से गायब
दूसरी ओर, हत्या के बाद से रणवीर की पत्नी पूजा (38) और उसकी दो साल की बच्ची भी घर से गायब हैं। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पूजा हत्या के बाद प्रेमी अर्पित और बेटी के साथ रणवीर की बाइक लेकर चली गई है। मृतक रणवीर की पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी अपने ननिहाल में रहती है।

मृतक के पिता ने दर्ज कराया मामला
मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने थाने में अपनी भाभी पूजा, उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश निवासी पड़ियापुरा गांव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार द्वारा बताए जा रहे अवैध संबंधों के पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रेमी के साथ बाइक से जाती हुई देखी गई थी पूजा
रणवीर की हत्या आरोपियों ने रात में ही कर दी थी। इसके बाद पत्नी पूजा, प्रेमी अर्पित के साथ बाइक से भाग निकली थी। गांव के युवक शुभम ने उन्हें देर रात लगभग 10 बजे बाइक से जाते हुए देखा था।

प्रदीप ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। बताया कि रणवीर दो दिन पहले ही ट्रक से लौटा था। इसके बाद से अवैध संबंधों की बात को लेकर रोज कहासुनी हो रही थी।

रविवार देर रात पूजा ने अपने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर रनवीर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रणवीर बरामदे की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और कुल्हाड़ी ने प्रहार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पूजा अपने प्रेमी के साथ दो वर्षीय बेटी को लेकर भाग निकली।

रणवीर के पिता लाखन सिंह ने बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2019 में मथुरा के वृंदावन निवासी पूजा से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। पूजा गर्भवती होने के दौरान मायके चली गई थी और करीब तीन साल बाद वापस लौटी। इसके बाद भी विवाद बना रहा। पंचायत में समझौते के बाद दोनों गांव से करीब 700 मीटर दूर स्थित खेत में बने अलग मकान में रहने लगे थे।

पिता लाखन सिंह ने बताया कि रणवीर ट्रक चलाता था, कई-कई दिन घर से बाहर रहता था उसकी गैरमौजूदगी में मैं घर के बाहर सोता था। रविवार को पुत्र के घर आने पर पूजा से झगड़ा शुरू कर दिया और मुझे घर जाने के लिए कहा तो मैं गांव में बने घर चला आया था।

कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी व दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
श्रीशचंद्र, एसपी देहात

यूपी: कल आएगा प्रदेश सरकार का बजट, इस साल 36 लाख करोड़ की होगी अर्थव्यवस्था; जारी हुई आर्थिक समीक्षा

0

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश की पहली आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की। वित्त मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बीते आठ वर्षों में ऐतिहासिक विस्तार किया है। वर्ष 2016–17 में 13.30 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था, वर्ष 2024–25 में बढ़कर 30.25 लाख करोड़ पार कर चुकी है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में इसके 36 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मंगलवार को विधानसभा का सदन कुछ दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हो जाएगा। हालांकि विधान परिषद चलती रहेगी। प्रदेश सरकार का बजट कल आएगा।

Judge Thanya Nathan C: कौन हैं थान्या नाथन सी? जिन्होंने पूर्ण दृष्टिहीन होने के बावजूद रचा इतिहास

0

केरल की युवा वकील थान्या नाथन सी आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह भारत की पहली पूर्ण दृष्टिबाधित महिला जज बनने जा रही हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ केरल, बल्कि भारतीय न्यायिक इतिहास में भी एक ऐतिहासिक मोड़ मानी जा रही है। जहाँ अक्सर शारीरिक सीमाओं को कमजोरी माना जाता है, वहीं थान्या नाथन ने इन्हें अपनी ताकत बनाकर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और सही अवसर मिल जाए तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।

सिविल जज परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता

हाल ही में आयोजित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में थान्या नाथन सी ने Benchmark Disabilities श्रेणी के उम्मीदवारों में प्रथम स्थान हासिल किया। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि थान्या पूर्ण रूप से दृष्टिबाधित (100% blind) हैं, फिर भी उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शिक्षा से न्यायालय तक का सफर

  • थान्या नाथन की उम्र: 24 वर्ष
  • शिक्षा: LLB – कन्नूर यूनिवर्सिटी (Kannur University)
  • उपलब्धि: LLB में प्रथम रैंक

कानून की पढ़ाई के दौरान उन्होंने:

  • ब्रेल लिपि (Braille Script)
  • स्क्रीन-रीडिंग सॉफ्टवेयर और आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया।

वकालत का अनुभव

जज बनने से पहले थान्या ने:

  • कन्नूर के तालीपरंबा में
  • वरिष्ठ अधिवक्ता के. जी. सुनीलकुमार के अधीन
  • जूनियर वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की

वकालत के दौरान वह:

  • अपनी दलीलें
  • केस नोट्स

ब्रेल लिपि में तैयार करती थीं, जो उनके अनुशासन और तैयारी को दर्शाता है।

चुनौतियाँ और समाधान

थान्या नाथन मानती हैं कि पुराने हस्तलिखित दस्तावेज़ पढ़ना एक चुनौती हो सकता है लेकिन उनका विश्वास है कि तकनीक, अनुभव, और सिस्टम में सुधार इन चुनौतियों को दूर करने में मदद करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अहम भूमिका

थान्या ने अपनी सफलता का श्रेय:

  • अपने सीनियर्स के प्रोत्साहन
  • और सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले को दिया

जिसने दिव्यांगजनों के लिए न्यायपालिका के दरवाज़े पूरी तरह खोल दिए और समान अवसर सुनिश्चित किए।

केरल न्यायपालिका में नई शुरुआत

थान्या नाथन की नियुक्ति केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं है, बल्कि इससे:

  • अदालतों के Infrastructure को दिव्यांग-अनुकूल बनाने
  • Accessibility और Inclusivity पर ज़्यादा ध्यान देने

की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* पेंगुइन रैंडम हाउस बोला- ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पब्लिश नहीं, नरवणे की बुक का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं; राहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई

*2* किताब पर विवाद: पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक सोशल मीडिया पर लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी

*3* पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पुस्तक की प्री-प्रिंट कॉपी ऑनलाइन कैसे पहुंची, इसमें किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका हो सकती है, और क्या इसमें कॉपीराइट या अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

*4* गांव से लेकर शहर तक… महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनावों में BJP की जीत पर गदगद PM मोदी,

*5* महाराष्ट्र की जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति की दिशा साफ कर दी है। हेडिंग के मुताबिक महायुति गठबंधन ने इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है और भाजपा एक बार फिर सबसे आगे रहने वाली पार्टी बनकर उभरी है। नतीजों ने दिखाया है कि शहरी, अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूत समर्थन मिला है। 2024 विधानसभा चुनाव के बाद यह जीत महायुति की लगातार बढ़त को आगे बढ़ाती दिख रही है।

*6* बजट सत्र का 10वां दिन: लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा विपक्ष, 103 सांसदों ने हस्ताक्षर किए

*7* लोकसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने का मामला शर्त बनाम शर्त में उलझ गया है। इसकी वजह से संकेत हैं कि बजट सत्र का पहला चरण हंगामे में ही कटेगा। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के सुचारु संचालन के लिए बजट पर चर्चा से पहले भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संक्षिप्त चर्चा की शर्त रखी। इसके जवाब में सरकार ने उनसे सत्र के दौरान सदन में हुई घटनाओं पर खेद जताने की शर्त रखी है।

*8* बजट सत्र के दौरान अप्रकाशित किताब, सांसदों के निलंबन, विपक्षी महिला सांसदों पर पीएम पर हमले की साजिश जैसे मुद्दे ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई चौड़ी कर दी है।

 

*9* केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि अगर संसद में चर्चा नहीं होती है, तो यह विपक्ष के लिए नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत है और वह सदन में कुछ भी (विधेयक) पारित करने में सक्षम है। लेकिन सरकार चाहती है कि सबकुछ चर्चा के बाद पारित हो।

*10* संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। लेकिन उनके पास इतनी संख्या (सांसद सदस्य) नहीं है कि स्पीकर को हटाया जा सके। रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने स्पीकर और अधिकारियों की मेज पर चढ़कर, उनके कमरे में घुसकर संसदीय संस्था का अपमान किया।

*11* अगले 5 साल में शहरों की संख्या-दायरा बढ़ेगा, देश में 12 करोड़ नए शहरी लोग होंगे, 16वें वित्त आयोग का शहरीकरण रोडमैप तैयार

*12* सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे, बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ाई

*13* मणिपुर के लितान में हिंसा भड़की, 25 घर फूंके, उपद्रवियों ने गोलीबारी भी की; BSF-CRPF और असम राइफल्स के जवान तैनात

*14* शरद पवार की तबीयत अब स्थिर, सीने में जकड़न के चलते पुणे के अस्पताल में हुए थे भर्ती

*15* पलटू पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, भारत के खिलाफ खेलेगा ग्रुप मैच; शहबाज सरकार ने किया एलान

*16* साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया, ग्रुप-डी में नंबर-1 पर आया; मार्करम की फिफ्टी, एनगिडी ने 4 विकेट झटके

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ व्यस्त रह सकते हैं। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा । कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा । हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सितारे कम अनुकूल हैं । गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन लगभग सही रहेगा । व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।