Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 12

2 भाइयों के बीच विवाद में चली लाठी,

0

बहराइच- 2 भाइयों के बीच विवाद में चली लाठी, हमले में एक भाई का फटा सिर, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, थाना हरदी के शुक्ल पुरवा का मामला

 

लखनऊ PGI हॉस्पिटल में पास दिखी नील गाय

0

लखनऊ- PGI हॉस्पिटल में पास दिखी नील गाय, सड़क पर नील गाय देख राहगीरों में हड़कंप, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना

रायबरेली रील बनाना दो युवकों को पड़ा भारी,

0

रायबरेली- रील बनाना दो युवकों को पड़ा भारी, चलती बाइक पर रील बना रहे थे युवक, बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र का मामला, अटौरा गांव के पास हुआ हादसा

बहराइच में दो पक्षों में हुआ विवाद,

0

बहराइच- बहराइच में दो पक्षों में हुआ विवाद, विवाद के दौरान जमकर हुआ हंगामा, एक पक्ष ने बाइक जलाने का किया प्रयास, दूसरे पक्ष की बाइक जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने मामले को कराया शांत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना रिसिया के रिसिया बाजार का मामला

इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत,

0

बदायूं- इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, आंखों का इलाज कराने अस्पताल गया था, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, इंजेक्शन के तुरंत बाद मौत का दावा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा वजीरगंज का मामला

सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत,

0

सुल्तानपुर- सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक घायल, युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, गोसाईगंज क्षेत्र के द्वारिकागंज के पास की घटना

बदायूं में युवक को गोली मारने का आरोप,

0

बदायूं- बदायूं में युवक को गोली मारने का आरोप, खेत की रखवाली कर रहा था युवक, आधा दर्जन लोगों पर फायरिंग का आरोप, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर पुलिस ने जांच शुरू की, बिसौली कोतवाली क्षेत्र का मामला

बस्ती रहस्यमय ढंग से 3 छात्राएं लापता, एक ही गांव की हैं तीनों गायब छात्राएं,

0

बस्ती- रहस्यमय ढंग से 3 छात्राएं लापता, एक ही गांव की हैं तीनों गायब छात्राएं, सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, पुलिस के साथ ग्रामीण कर रहे खोजबीन, सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

 

लखनऊ स्टेट क्रेडिट सेमिनार के कार्यक्रम आज,

0

लखनऊ- स्टेट क्रेडिट सेमिनार के कार्यक्रम आज, कार्यक्रम में आज सीएम योगी रहेंगे मौजूद, नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार, आज लोकभवन में 10.30 बजे होगा कार्यक्रम

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 न्यूज के साथ

0

*1* लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा चल रही थी, जिसका जवाब पीएम मोदी को देना था। लेकिन सदन में लगातार हंगामा जारी रहा। पीठासीन ने शाम पांच बजे कार्यवाही शुरू करते समय सांसदों से सदन चलने देने की अपील की, फिर भी विरोध जारी रहा। शोर-शराबे के बीच प्रधानमंत्री अपना वक्तव्य पेश नहीं कर सके और संबोधन टल गया।

*2* ‘पीएम मोदी डरे हुए हैं, इसीलिए संसद नहीं आए’; लोकसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन टलने पर बोले राहुल

 

*3* राहुल गांधी ने में पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में आते तो वह उन्हें पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की एक किताब भेंट करते। राहुल गांधी ने दावा किया कि यह किसी विपक्षी नेता या विदेशी लेखक की नहीं, बल्कि देश के पूर्व सेना प्रमुख की किताब है। हालांकि, पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए कहा था कि ये किताब अभी छपी नहीं है

 

*4* राहुल के जवाब में भाजपा भी लाई किताब, सांसद निशिकांत दुबे बोले- नेहरू-गांधी का भी इतिहास सामने आना चाहिए

 

*5* उन्होंने आगे कहा कि मेरा स्पीकर साहब से यह भी अनुरोध है कि आप जो छपी हुई किताब है। उसपर ही चर्चा करा लीजिए। संसद में चर्चा हो जाएगी तो गांधी नेहरू परिवार की जो मक्कारी है, वो सबके सामने आ जाएगी। 50 के दशक में चीन हमसे पीछे हुआ करता था। लेकिन वो कैसे आगे निकल गया। उसके पूरे इतिहास पर चर्चा होनी चाहिए

 

*6* निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसान और डेयरी क्षेत्र के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है, उन्होंने पीएम मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ उत्पादन बढ़ाने पर नहीं, बल्कि गुणवत्ता पर भी है,अगर मेड इन इंडिया उत्पादों की गुणवत्ता बेहतरीन होगी तो लोग उन्हें गर्व के साथ अपनाएंगे

 

*7* जब वित मंत्री सीतारमण से यह सवाल किया गया कि अगर भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा तो क्या देश को महंगा तेल खरीदना पड़ेगा, जबाब में कहा कि पीएम मोदी देशहित में जो भी फैसला लेंगे,वह देश के लिए बेहतर होगा, उन्होंने इस मुद्दे पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार हर कदम राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर उठाती है

 

*8* युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने, नगा समुदाय से आने वाला लोधी दिखो डिप्टी सीएम बने, 356 दिन बाद राष्ट्रपति शासन हटा

 

*9* राहुल गांधी ने रवनीत बिट्‌टू को गद्दार कहा, बोले- डॉन्ट वरी, तुम कांग्रेस में लौटोगे; मंत्री बोले- तुम देश के दुश्मन, हाथ नहीं मिलाया; संसद के बाहर तकरार

 

*10* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है

 

*11* दावा- डोभाल की बैकडोर बातचीत के बाद अमेरिकी ट्रेड डील, अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा था- भारत झुकेगा नहीं, चाहे ट्रम्प के हटने का इंतजार करना पड़े

 

*12* शरद पवार बोले-फडणवीस विलय की बातचीत में शामिल नहीं थे, उन्हें कमेंट करने का अधिकार नहीं; विद्या प्रतिष्ठान में अजित के बेटों से मिले NCP-SP चीफ

 

*13* चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग तैयारी: ममता को मिला कांग्रेस-सपा का साथ; विपक्ष लेगा मिलकर फैसला

 

*14* अब सीएम नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री की तरह ही अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ियों के काफिले में सफर करेंगे। सुरक्षा के इस बड़े बदलाव के लिए बिहार सरकार ने न केवल मंजूरी दी है, बल्कि इसके लिए बजट में विशेष वित्तीय प्रावधान भी किए हैं

 

*15* मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 31 घंटे बाद जाम खुला, टैंकर पलटने से रास्ता बंद था; गाड़ियों की 25km लंबी कतारें, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फंसे थे

 

*16* गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे

 

*17* दिल्ली में कुछ दिनों से सर्दी के मौसम में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। भले ही कोहरा सुबह परेशान करता है, लेकिन दिन के समय निकल रही तेज धूप गर्मी महसूस करा रही है। आलम यह है कि अब केवल सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

*18* भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में, 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला; अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, आरोन जॉर्ज का शतक

 

*19* सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा, दो दिन में ₹7,879 महंगा, चांदी ₹18,497 बढ़कर ₹2.82 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹22,962 का इजाफा