Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 61

Aadhaar Card Alert: कहीं आपके आधार पर तो नहीं लिया गया फर्जी लोन? मिनटों में मोबाइल से ऐसे करें चेक

0

नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड जितना जरूरी बन गया है, उतना ही उससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कई लोग अनजाने में अपने नाम पर लिए गए फर्जी लोन का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति का पता अक्सर तब चलता है जब अचानक बैंक से रिकवरी कॉल आने लगती है, कानूनी नोटिस मिल जाता है या फिर क्रेडिट स्कोर अचानक गिर जाता है। राहत की बात यह है कि थोड़ी सी सतर्कता और समय पर जांच करके आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है या नहीं, और बड़ी परेशानी से खुद को बचा सकते हैं।

 

आधार से जुड़े फर्जी लोन का बढ़ता खतरा

आधार कार्ड आज बैंकिंग, मोबाइल सिम, बीमा और सरकारी योजनाओं जैसी कई सेवाओं से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से अगर किसी के हाथ आपकी आधार से जुड़ी जानकारी लग जाती है, तो वह उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। कई मामलों में ठग लोगों के नाम पर लोन ले लेते हैं और पीड़ित व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगती। जब बैंक की ओर से कॉल या नोटिस आने लगते हैं, तब जाकर लोगों को इस धोखाधड़ी का पता चलता है। खासकर वे लोग ज्यादा जोखिम में होते हैं जिन्होंने कहीं आधार की कॉपी, नंबर या ओटीपी साझा किया होता है। इसलिए अब हर व्यक्ति के लिए समय-समय पर अपने रिकॉर्ड की जांच करना बेहद जरूरी हो गया है।

 

क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL से ऐसे करें चेक

अपने नाम पर कोई लोन है या नहीं, यह जानने का सबसे भरोसेमंद तरीका क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना है। इसके लिए आप CIBIL, Experian या Equifax जैसी क्रेडिट एजेंसियों की वेबसाइट पर जाकर अपनी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर www.cibil.com पर जाकर पैन कार्ड, आधार नंबर और कुछ जरूरी जानकारी भरने के बाद आपकी पूरी क्रेडिट हिस्ट्री सामने आ जाती है। इसमें आपके नाम पर चल रहे सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी होती है। अगर रिपोर्ट में ऐसा कोई लोन दिखाई दे, जिसे आपने कभी नहीं लिया, तो यह फर्जीवाड़े का संकेत हो सकता है।

 

आधार और बैंक अकाउंट से लोन स्टेटस कैसे देखें

इसके अलावा कई बैंक और एनबीएफसी अपने ग्राहकों को आधार नंबर के जरिए लोन स्टेटस देखने की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए संबंधित बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होता है। आधार नंबर डालने और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपके नाम से जुड़े सभी लोन की जानकारी दिखाई देने लगती है। अगर यहां कोई अनजान लोन नजर आए, तो बिना देर किए बैंक से संपर्क करना जरूरी होता है। यह तरीका काफी आसान और तेज माना जाता है।

 

अगर जांच में आपके नाम पर कोई फर्जी लोन सामने आता है, तो तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। आप भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक पोर्टल https://sachet.rbi.org.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यहां पूरे मामले की जानकारी भरकर शिकायत सबमिट की जा सकती है। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में भी रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी होता है। समय रहते की गई शिकायत से आपका क्रेडिट रिकॉर्ड खराब होने से बच सकता है और आर्थिक नुकसान भी टल सकता है।

आधार की सुरक्षा से ही बचेगा आपका पैसा

आधार से जुड़ी जानकारी की सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बिना जरूरत किसी के साथ आधार नंबर, ओटीपी या उसकी कॉपी साझा करना भारी पड़ सकता है। हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट और ऐप पर ही आधार से जुड़ी जानकारी डालें और नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करते रहें। डिजिटल दौर में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है और आपकी वित्तीय सुरक्षा बनाए रख सकती है।

क्या 3 लाख तक पहुंचेंगे चांदी के दाम? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

0

नेशनल डेस्क : देश में चांदी के दामों में बीते एक हफ्ते में तेज बढ़त दर्ज की गई है। 11 जनवरी 2026 को चांदी का भाव लगभग 19,000 रुपये बढ़कर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस रहा। इस तेजी के पीछे डॉलर में नरमी और वैश्विक अनिश्चितताओं का बड़ा हाथ है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार इस उछाल के कई कारण हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव के चलते पेरू और चाड से सप्लाई प्रभावित हुई, वहीं चीन ने 1 जनवरी से सिल्वर एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बढ़ती मांग ने डिमांड-सप्लाई में असंतुलन पैदा किया, जिससे चांदी के दाम तेजी से बढ़े।मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि MCX पर चांदी के 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। COMEX सिल्वर के लिए भी 100 डॉलर प्रति औंस तक का लक्ष्य रखा गया है। पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटजिस्ट अमित गोयल के अनुसार, MCX सिल्वर का महत्वपूर्ण सपोर्ट 2,30,000 रुपये है और ऊपर की ओर बड़े रेजिस्टेंस 2,65,000 और 2,90,000 रुपये हैं। यदि ये स्तर टूटते हैं, तो चांदी 3 लाख रुपये तक जा सकती है।

 

वैश्विक घटनाओं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले में देरी ने भी चांदी को मजबूती दी। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले 1–1.5 महीनों में चांदी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है, लेकिन निवेशक सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स पर नजर बनाए रखें। डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक आगे भी चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि MCX पर चांदी के 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। COMEX सिल्वर के लिए भी 100 डॉलर प्रति औंस तक का लक्ष्य रखा गया है। पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटजिस्ट अमित गोयल के अनुसार, MCX सिल्वर का महत्वपूर्ण सपोर्ट 2,30,000 रुपये है और ऊपर की ओर बड़े रेजिस्टेंस 2,65,000 और 2,90,000 रुपये हैं। यदि ये स्तर टूटते हैं, तो चांदी 3 लाख रुपये तक जा सकती है।

वैश्विक घटनाओं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले में देरी ने भी चांदी को मजबूती दी। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले 1–1.5 महीनों में चांदी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है, लेकिन निवेशक सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स पर नजर बनाए रखें। डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक आगे भी चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

Auraiya News: साइक्लोथाॅन रैली इटावा के लिए रवाना

0

अजीतमल। वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथाॅन रैली शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा से इटावा के लिए रवाना हुई। रैली का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।रैली की अगुवाई कर रहे कर्नल अनिल कुमार यादव ने कहा कि महान आदिवासी व स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन रैली 26 दिसंबर को रांची प्रारंभ हुई है।रैली वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर होते हुए शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंची थी, यहां से रैली इटावा रवाना हो गई।

Auraiya News: हिंदी के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत

0

फफूंद। विश्व हिंदी दिवस पर शनिवार को सामाजिक संस्था सोशल डेवलपमेंट कमेटी ने नेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हिंदी भाषा के संरक्षण व संवर्धन को लेकर विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर डॉ. अजित द्विवेदी को हिंदी साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ रचनाकार डॉ. अजित द्विवेदी ने चिंता जताई कि समाज में हिंदी को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। गोष्ठी में रचनाकारों ने हिंदी पर आधारित अपनी रचनाओं का भी पाठ किया। इसमें बेचेलाल विद्रोही ने जिन मां-बाप के त्याग से इतना ऊपर आया है, बड़ा होने पर तुमने उन्हें कष्ट पहुंचाया है…रचना पढ़ी। इसके अलावा सलीम खान धाकड़, आनंद त्रिपाठी, अमरनाथ दीक्षित, इकराम खान और अफजल खान ने भी काव्यपाठ किया।

कार्यक्रम में आयोजकों ने डॉ. अजित को हिंदी साहित्य रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान राम अवतार अग्निहोत्री, सितांशु मिश्रा, नवीन वाजपेई, राम किशोर कठेरिया सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Auraiya News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन लखनऊ ने मारी बाजी

0

औरैया। शहर के तिलक स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें लखनऊ की टीम विजेता रही।वहीं अन्य मुकाबलों में दिबियापुर व औरैया की टीम विजेता बनी। रविवार शाम फाइनल मुकाबले के साथ ही इस प्रतियोगिता का समापन होगा।

महाविद्यालय के तिलक क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम में शनिवार को भाजपा नेता संतोष शर्मा व मन्नू तोमर ने परिचय सत्र के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विनय द्विवेदी की देखरेख में टीमों ने अपना प्रदर्शन किया।पहला मुकाबला बरौर व दिबियापुर के बीच हुआ। इसमें दिबियापुर की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला औरैया व सिरसा के बीच हुआ, इसमें औरैया की टीम विजेता रही। तीसरा मुकाबला लखनऊ व लहार के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम विजयी रही। वहीं चौथा मुकाबला औरैया व कुठौंद के बीच हुआ। इसमें औरैया ने फिर से जीत दर्ज की।

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि रविवार की शाम फाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद टूर्नामेंट में अव्वल आने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

बिधूना औरैया ने जीता लीग मैच और क्वार्टर फाइनल

0

बिधूना। रुरुगंज स्थित राधा कृष्ण स्टेडियम पर स्वर्गीय विकास यादव की स्मृति में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया।इसमें शनिवार को एक लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों ही मैचों में औरैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

लीग मुकाबला रुरुखुर्द और औरैया के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर रुरुखुर्द ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 82 रन बनाए। टीम की ओर से सुशील ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। औरैया की घातक गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। औरैया के लिए दीपू ने चार व समीर ने तीन विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम ने पुली के 23 और समीर के 15 रन की पारी की बदौलत पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में पुली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्वार्टर फाइनल औरैया व डोड़ापुर के बीच खेला गया। इसमें डोड़ापुर की टीम 10 ओवर में छह विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। डोड़ापुर की ओर से सुनील ने 21 रन और बाबर ने 15 रन बनाए। औरैया के गेंदबाजों समीर और दीपू को दो-दो विकेट व पुली और भानू को एक-एक विकेट मिला।

75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए औरैया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नंदी ने 44 और पुली ने 23 रनों का योगदान दिया। औरैया ने यह मुकाबला सात विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नंदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लगातार दो जीत के साथ औरैया की टीम ने टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की मजबूत दावेदारी पेश की।

पिच की मरम्मत के कारण नहीं हुआ मैच

फफूंद। कस्बे में चल रहे फफूंद टूर्नामेंट में पांचवें दिन शनिवार को पिच की मरम्मत और मैदान की साफ सफाई होने के कारण मैच नहीं खेला गया। आयोजकों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद मैच शुरू कराए जाएंगे

UP News: कट्टरपंथियों के निशाने पर राम मंदिर, अब पकड़ा गया कश्मीरी अबू शेख; पढ़ें कब-कब मिलीं हमले की धमकियां

0

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर हमेशा से संवेदनशील रहा है। 22 जनवरी 2024 को जब से भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब से राम मंदिर कट्टरपंथियों के निशाने पर है। समय-समय पर राम मंदिर पर हमले की धमकियां आती रही हैं। हालांकि राम मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के तीन हजार से अधिक जवान तैनात हैं। जल्द ही एनएसजी हब बनाने की भी तैयारी है।अभी राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ के हाथों में हैं। आरएएफ व पीएसी भी तैनात है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार मंदिर पर हमले की धमकियां आती रही हैं। पहली घटना में 22 अगस्त 2024 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर पर सोशल मीडिया माध्यम से धमकी दी गई थी।

पकड़ा गया मकसूद राम मंदिर निर्माण से गुस्सा था

धमकी भरे संदेश में लिखा गया, बहुत जल्द वह मंदिर को नष्ट कर देंगे और मस्जिद बनाएंगे। मंदिर को 4000 किलो आरडीएक्स से नष्ट कर दिया जाएगा। इस मामले में यूपी एटीएस ने 14 सितंबर को बिहार के भागलपुर से मोहम्मद मकसूद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में मालूम हुआ कि मकसूद राम मंदिर निर्माण से गुस्सा था।

 

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली

दूसरी घटना 28 मई 2024 की है। पहले एक आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। फिर 112 पर कॉल आई। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव किया। दहशत न फैले, इसलिए पुलिस ने अंदरखाने जांच की। जांच में धमकी देने वाले की लोकेशन कुशीनगर की निकली।

 

बम से उड़ाने की धमकी दी गई

पुलिस ने धमकी देने वाले बलुआ तकिया क्षेत्र के रहने वाले एक 16 साल के किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। तीसरी घटना 11 नवंबर, 2024 की है। खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कहा था कि हम हिंदुत्ववादी विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव दिला देंगे।

ट्रेनें बंद, फ्लाइट्स कैंसिल, करीब 4 लाख घरों की बिजली गुल… इन देशों में भयंकर तूफान ने मचाई तबाही

0

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तरी यूरोप में आए भीषण तूफान स्टॉर्म गोरेटी (Storm Goretti) ने कई देशों में भारी तबाही मचा दी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई जगहों पर इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हजारों घरों की बिजली चली गई है, फ्लाइट्स रद्द, ट्रेनें बंद और आम जीवन पूरी तरह ठप हो गया है।

 

पिछले एक हफ्ते से जारी कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच आए इस तूफान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यह तूफान पहले ब्रिटेन से टकराया और फिर आगे बढ़ते हुए यूरोप के कई देशों में भारी नुकसान करता चला गया।फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में लाखों घरों की बिजली गुलतूफान और भारी बर्फबारी से सबसे ज्यादा असर फ्रांस, जर्मनी, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में देखा गया। फ्रांस में लगभग 3 लाख 80 हजार घरों की बिजली चली गई। दोपहर तक सिर्फ 60 हजार घरों में ही बिजली बहाल हो पाई। स्कॉटलैंड और मध्य इंग्लैंड में भी करीब 60 हजार घर अंधेरे में डूब गए। जर्मनी में भारी बर्फबारी के कारण राज्य रेलवे ने इसे हाल के वर्षों की सबसे गंभीर मौसम आपदा बताया है।150 से 213 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

फ्रांस के उत्तर-पश्चिमी मांचे इलाके में रातभर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं बारफ्लेर इलाके में हवा की रफ्तार 213 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जो एक रिकॉर्ड है। तेज हवाओं और तूफान की वजह से कई जगहों पर घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ जड़ से उखड़ गए और सड़कों पर मलबा फैल गया।

 

ट्रेन सेवाएं ठप, परमाणु संयंत्र के रिएक्टर बंद

फ्रांस की रेलवे कंपनी SNCF को पेरिस और नॉरमैंडी के बीच ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं। वहीं सरकारी बिजली कंपनी EDF ने बताया कि Flamanville परमाणु पावर स्टेशन में हाई वोल्टेज लाइन खराब होने से दो रिएक्टर बंद करने पड़े। इस तूफान के कारण पश्चिमी यूरोप में बिजली की थोक कीमतें भी बढ़ गईं।

 

उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट प्रभावित

नीदरलैंड में भारी बर्फबारी की आशंका के चलते कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। नीदरलैंड की प्रमुख एयरलाइन KLM ने बताया कि उसने एम्स्टर्डम के शिपहोल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 80 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे पहले भी खराब मौसम के कारण सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी थीं।

 

इंग्लैंड में लोग घरों में रहने को मजबूर

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स इलाके में भारी बर्फ के कारण कई ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई। 86 वर्षीय डेविड गोल्डस्टोन, जो वोल्वरहैम्पटन में रहते हैं, ने कहा— “कई सालों बाद इतनी ज्यादा बर्फ पड़ी है। सब कुछ पूरी तरह ठप हो गया है।” स्थानीय निवासी ट्रेसी विल्क्स ने कहा— “लोग ऐसी स्थिति के आदी नहीं हैं। सड़कों पर कीचड़ और बर्फ के ढेर हैं और चलना भी मुश्किल हो गया है।”

 

हंगरी, बाल्कन और तुर्की में भी हालात खराब

हंगरी में बर्फ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना बुलानी पड़ी। पश्चिमी बाल्कन देशों में भी भारी अव्यवस्था फैल गई है। अल्बानिया में तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। तुर्की के उत्तर-पूर्वी हिस्से में तेज हवाओं से घरों की छतें उड़ गईं।

पूरे यूरोप में जनजीवन अस्त-व्यस्त

स्टॉर्म गोरेटी ने पूरे उत्तरी और पश्चिमी यूरोप में बिजली, परिवहन और रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। लाखों लोग ठंड, अंधेरे और बंद सेवाओं के बीच फंसे हुए हैं और हालात अभी भी सामान्य होने में समय लग सकता है।

 

 

 

 

दिल्ली के त्रिलोकपुरी की आवासीय इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

0

नेशनल डेस्क: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार को एक आवासीय इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने बताया कि शाम 7:20 बजे एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने कहा, “हमने घटनास्थल पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजीं और रात 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।” खबर अपडेट की जा रही है…

बहराइच कुत्तों का आतंक, ताबड़तोड़ दो स्थानों पर हमले,

0

बहराइच- कुत्तों का आतंक, ताबड़तोड़ दो स्थानों पर हमले, मोतीपुर में व्यक्ति पर कुत्ते ने किया हमला, घर का सामान लेने जा रहा था व्यक्ति, व्यक्ति के होंठ काटकर खा गया कुत्ता, जरवल में सब्जी लेने गए व्यक्ति पर किया हमला, थाना मोतीपुर और जरवल इलाके का मामला