Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 2

मथुरा में रफ्तार का कहर: भाई की कार लेकर निकले थे 4 दोस्त, नहर में पलटी गाड़ी; उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार

0

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां थाना मगोर्रा इलाके के नगला दैवीया के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुआ। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) में सवार होकर चार दोस्त किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महावन से निकले थे। नगला दैवीया के पास कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पास की नहर में जा पलटी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही मगोर्रा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। कार के अंदर फंसे युवकों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान
हादसे का शिकार हुए युवकों में से तीन की पहचान हो गई है, जबकि एक की शिनाख्त की कोशिश जारी है:-
– राहुल वर्मा (23 वर्ष): निवासी महावन, पेशे से दर्जी (सिलाई का काम)।
– अमित (23 वर्ष): निवासी प्रेमनगर कलां, छात्र।
– मोहित (22 वर्ष): निवासी महावन, कानून (Law) के छात्र।
बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ, वह राहुल वर्मा के भाई सज्जन सिंह (पेशे से अधिवक्ता) की थी।

इलाके में शोक की लहर
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। एक साथ चार होनहार युवकों की मौत से महावन और बलदेवगढ़ मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मन्नत पूरी हुई तो बुर्के में उठाई कांवड़, अब मिल रही जान से मारने की धमकियां; संभल की तमन्ना पति के साथ पहुंचीं थाने

0

 

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आस्था और व्यक्तिगत पसंद की एक अनोखी मिसाल पेश करने वाली तमन्ना मलिक अब कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुर्का पहनकर जलाभिषेक करने वाली तमन्ना और उनके पति अमन त्यागी को जान से…

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आस्था और व्यक्तिगत पसंद की एक अनोखी मिसाल पेश करने वाली तमन्ना मलिक अब कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुर्का पहनकर जलाभिषेक करने वाली तमन्ना और उनके पति अमन त्यागी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दंपती ने असमोली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?
संभल के बदनपुर बसेई गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक हाल ही में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं। महाशिवरात्रि के दिन उन्होंने संभल के ऐतिहासिक क्षेमनाथ तीर्थ (छैमनाथ) में अपने पति अमन त्यागी के साथ बुर्का पहनकर ही जलाभिषेक किया। तमन्ना का कहना है कि उन्होंने भगवान से मनचाही शादी (अमन त्यागी से विवाह) की मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने पर उन्होंने यह संकल्प निभाया।

सोशल मीडिया पर मिली धमकी, FIR की मांग
पुलिस को दी गई शिकायत में तमन्ना ने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी लोग उन्हें और उनके पति को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नफरत भरे वीडियो डाले जा रहे हैं। तमन्ना ने पुलिस से एफआईआर (FIR) दर्ज करने और कट्टरपंथियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

‘आस्था मेरा व्यक्तिगत मामला है’
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए तमन्ना ने बड़ी बेबाकी से कहा कि आस्था एक व्यक्तिगत विषय है। अगर किसी महिला की इच्छा है, तो वह बुर्के में भी कांवड़ ला सकती है। हमें सामाजिक बंधनों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में प्रशासन से सहयोग मिलने में दिक्कत हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी।

संभल में हुआ था भव्य स्वागत
जब तमन्ना कांवड़ लेकर संभल पहुंचीं, तो वहां का नजारा अद्भुत था। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। महिलाएं उनके साथ सेल्फी ले रही थीं और कुछ ने तो सम्मान में उनके पैर भी छुए। मुस्लिम समुदाय के कई युवक भी उनके इस कदम का समर्थन करते नजर आए थे।

पुलिस की कार्रवाई
असमोली थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Daily horoscope : आज इन राशियों के घर आएंगी खुशियां हजार

0

मेष : सितारा शाम तक धन लाभ वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, मगर बाद में अपने आपको बेगाने झमेलों से बचाकर रखें।

वृष: सितारा शाम तक कामयाबी देने, विरोधियों को कमजोर रखने वाला, मगर बाद में कामकाजी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी।

मिथुन: सितारा शाम तक मन तथा सोच पर नैगेटिविटी रखने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी तथा इज्जत-मान मिलेगी।

कर्क: सितारा शाम तक सेहत के लिए कमजोर, सफर भी न करें, दूसरों पर भरोसा भी कम करें, मगर बाद में समय बेहतरी करने वाला बनेगा।

सिंह : सितारा शाम तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में हर मोर्चा पर एहतियात रखने की जरूरत होगी।

कन्या : सितारा शाम तक एहतियात, परेशानी तथा नुकसान देने वाला, किन्तु बाद में हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

तुला: सितारा शाम तक आम हालात बेहतर रखेगा, इरादों में मजबूती रहेगी, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे।

वृश्चिक: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

धनु :  सितारा शाम तक आपको हर फ्रंट पर व्यस्त रखेगा, फिर बाद में समय कामयाबी, इज्जत-मान देगा।

मकर: सितारा शाम तक कारोबारी प्लानिंग को आगे बढ़ाने वाला, मगर बाद में कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।

कुंभ: सितारा कारोबारी कामों को संवारने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मीन : सितारा शाम तक कमजोर, नुकसान का डर मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी।

Seema Haider: पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां- सचिन मीणा ने हॉस्पिटल से शेयर किया VIDEO

0

नेशनल डेस्क: ग्रेटर नोएडा की गलियों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक, एक बार फिर सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी सुर्ख़ियों में है। सरहदों को पार कर अपने प्यार के लिए भारत आईं सीमा ने एक नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है, जिसके बाद मीणा परिवार में उत्सव का माहौल है। इसी बीच सीमा के पति सचिन मीणा ने अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें सीमा को घर लेजाते दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर के घर खुशियों ने दोबारा दस्तक दी है। सीमा ने हाल ही में एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। दिलचस्प बात यह है कि अभी महज 11 महीने पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था और अब इस नए सदस्य के आने से परिवार पूरा महसूस कर रहा है। अस्पताल से साझा किए गए एक भावुक वीडियो में सचिन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि डिलीवरी पूरी तरह नॉर्मल रही और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सचिन ने इस पल को अपनी जिंदगी का सबसे प्रतीक्षित पल बताया है।

सीमा हैदर की यह दास्तान किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। पाकिस्तान में पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां सीमा की मुलाकात सचिन से पबजी गेम के जरिए हुई थी। यह ऑनलाइन दोस्ती कब इश्क में बदल गई, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। अपने इसी प्यार की खातिर सीमा नेपाल के दुर्गम रास्तों से होते हुए अवैध रूप से भारत दाखिल हुईं और सचिन के साथ अपना घर बसा लिया।

वर्तमान में सीमा के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें से चार उनके पहले पति गुलाम हैदर से हैं और दो बच्चे सचिन मीणा से। सीमा का कहना है कि वह अब पूरी तरह से ‘भारत की बहू’ बन चुकी हैं और यहीं अपना जीवन बिताना चाहती हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का मामला अभी भी कानूनी प्रक्रियाओं और राष्ट्रपति के पास लंबित दया याचिका के बीच झूल रहा है, लेकिन फिलहाल उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर सक्रिय यह जोड़ी एक बार फिर अपने नए मेहमान की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

UP में दर्दनाक हादसा, पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

0

Fatehpur News : फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर पानी भरने गए भाई-बहन की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में झुग्गी में रहने वाले राकेश शर्मा की बेटी शिवांशी (सात) और बेटा शत्रुघ्न (पांच) सफाई के लिए खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक में फिसल कर गिर गये और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली।

 

ग्रामीणों ने एक बेकसूर व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

0

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में बच्चा चोरी की अफवाह ने तनाव का माहौल बना दिया। अफवाह के बीच ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने व्यक्ति को बुरी तरह पीटा
जिले के करमाटांड़ क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में एक अजनबी व्यक्ति के आने से लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह भागने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल्हाड़ी, चाकू, कई लोगों के एटीएम कार्ड, फास्टैग, चिमटा, दवा और कैंची जैसी चीजें मिलीं। जब उससे आधार कार्ड मांगा गया तो उसने कहा कि वह घर पर भूल गया है। उसने अपना नाम लाडल शेख बताया और कहा कि वह अपने परिचित आबिद से मिलने करमाटांड़ आया है। इस दौरान कुछ लोग गुस्से में आकर उसकी पिटाई करने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ शिक्षित युवकों ने समझदारी दिखाते हुए लोगों को रोका और कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी को मारना सही नहीं है।

किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई विकास कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि वह एक दिन पहले सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज कराने आया था और आज आसनसोल-झाझा अमु पैसेंजर ट्रेन से करमाटांड़ पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, वह लोगों से पैसे मांगकर भ्रम फैलाता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Punjab: घर में घुसकर युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सदमे में परिवार

0

पंजाब डेस्क: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की वारदात सामने आ रही हैं। इसी बीच संगरूर में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू (29 साल) निवासी लहिलकलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, गत रात करीब 2 बजे हमलावरों ने दीवार फांदकर घर में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम कर हमलावर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की 2 साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। इस वारदात के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा परिवार सदमे में है। इस दौरान परिवार वालों का कहना है कि, मृतक गुरप्रीत सिंह कि किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और न की कोई अपराधिक रिकार्ड था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों और कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रंप की दोहरी चालः ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका की भारी सैन्य घेराबंदी, 50 फाइटर जेट और युद्धपोत मिडिल ईस्ट किए रवाना

0

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की रणनीति एक बार फिर सवालों में है। एक ओर  United States और Iran के बीच स्विट्जरलैंड के Geneva में परमाणु कार्यक्रम को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अभूतपूर्व सैन्य घेराबंदी शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने 50 से अधिक अत्याधुनिक फाइटर जेट तैनात किए हैं और कई युद्धपोत रणनीतिक समुद्री क्षेत्रों की ओर रवाना किए गए हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का दावा है कि यह कदम “क्षेत्रीय सुरक्षा” और “निवारक क्षमता” को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह ट्रंप की क्लासिक दोहरे दबाव की नीति है बातचीत की मेज पर शांति की भाषा और मैदान में सैन्य ताकत का प्रदर्शन।

 

इसका सीधा संदेश ईरान को है कि अगर वार्ता अमेरिका की शर्तों पर नहीं बढ़ी, तो सैन्य विकल्प हमेशा तैयार हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस तरह का शक्ति प्रदर्शन न सिर्फ ईरान पर दबाव बनाता है, बल्कि मिडिल ईस्ट के अन्य देशों को भी अमेरिकी वर्चस्व का संकेत देता है। हालांकि, आलोचकों का मानना है कि इस सैन्य घेराबंदी से क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है, जिससे बातचीत की संभावनाएं कमजोर पड़ेंगी। अब सबकी नजर इस पर है कि ट्रंप की यह दोहरी चाल डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाती है या मिडिल ईस्ट को एक नए टकराव की ओर धकेल देती है।

पति और बच्चों को छोड़ दोस्त के साथ रहने बीकानेर पहुंची Jharkhand की महिला, पुलिस ने किया बरामद; बोली- पति से…

0

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता 41 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला राजस्थान के बीकानेर में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे खोज निकाला।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद बीकानेर पहुंची महिला 
सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता रिंकू कुमारी (41 वर्ष) को पुलिस ने राजस्थान के गंगाशहर (बीकानेर) से बरामद किया है। वह फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद वहां पहुंची थी और नरेंद्र सिंह भाटी नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इस मामले की जानकारी बोकारो सिटी डीएसपी ने दी। बताया गया कि 4 फरवरी को रिंकू के भाई ओम प्रकाश ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बहन बिना कुछ बताए घर से चली गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

किसी भी तरह की बच्चा चोरी या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला राजस्थान में है। इसके बाद एक पुलिस टीम को वहां भेजा गया। टीम ने गंगाशहर, बीकानेर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उसका 16 साल का बेटा है। पति से विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसी बीच उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से नरेंद्र सिंह भाटी से हुई और वह उसके पास चली गई। महिला ने अपने फैसले के संबंध में एक लिखित बयान भी पुलिस को दिया है। सिटी डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की बच्चा चोरी या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सामने पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

8th Pay Commission: सामने आया बड़ी खबर, इन 4 कैटेगरी के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा!

0

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में इसे लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार 8वें वेतन आयोग का कार्यालय दिल्ली के जनपथ स्थित चंद्रलोक बिल्डिंग में स्थापित कर दिया गया है। इसके चलते 25 फरवरी को कर्मचारी संगठनों की अहम बैठक होने वाली है। क्या आप जानते हैं कि इन 4 कैटेगरी के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

PunjabKesari

इन लोगों को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ

1.      प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी: वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह से सरकारी क्षेत्र के लिए होती हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की सैलरी उनकी कंपनी की पॉलिसी और परफॉरमेंस पर बेस्ड होती है।

2.      कॉन्ट्रैक्ट और एड-हॉक कर्मचारी: केंद्र सरकार के उन विभागों में काम करने वाले लोग जो कॉन्ट्रैक्ट या एड-हॉक बेसिस पर हैं और CCS नियमों के दायरे में नहीं आते, उन्हें इस बढ़ोतरी से बाहर रखा जा सकता है।

3.      राज्य सरकार के कर्मचारी: 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार की ओर से गठित किया जाता है। राज्य सरकारें इसे अपनी इच्छा और वित्तीय स्थिति के अनुसार लागू करती हैं। कई बार राज्यों में इसे लागू होने में सालों लग जाते हैं।

4.      पीएसयू (PSU) कर्मचारी: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का अपना अलग सैलरी स्ट्रक्चर होता है। जब तक वहां का प्रबंधन आधिकारिक रूप से वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं करता, तब तक कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा नहीं मिलता।

PunjabKesari

फिटमेंट फैक्टर और सैलरी का कैलुकलेशन

कर्मचारी संगठन इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से 3.25 तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार 3.00 का फिटमेंट फैक्टर स्वीकार करती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर सीधे ₹54,000 तक पहुँच सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.8cpc.gov.in लॉन्च कर दी है। कर्मचारी और पेंशनर्स 16 मार्च 2026 तक अपने सुझाव और फीडबैक यहाँ दे सकते हैं।