मुजफ्फरनगर- रसोई में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, रसोई में रखा सामान जलकर राख, ग्रामीण का लाखों का सामान राख, बुढ़ाना के लुहसाना गांव का मामला
लखनऊ। टिकैतराय तालाब स्थित मेहंदीगंज इलाके में पुरानी रंजिश में दबंगों ने भाजयुमो कार्यकर्ता श्याम चेतन तिवारी पर शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। दो गाेलियां लगने से चेतन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकले। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित तालकटोरा व बाजारखाला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

