Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 5

फर्रुखाबाद, बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या ,

0

फर्रुखाबाद, बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या की, ईंट से पीटकर उतारा मौत के घाट, किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है बेटा, आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, शमशाबाद के खुडना वैध गांव की वारदात

कानपुर, IIT में दाखिला नहीं मिला तो वेबसाइट हैक करी

0

कानपुर, IIT में दाखिला नहीं मिला तो वेबसाइट हैक कर, नाराज छात्र ने IIT कानपुर की वेबसाइट हैक की, निदेशक का FIR से इनकार, टेस्ट लिया जाएगा, युवक पर FIR की जगह उसका स्किल टेस्ट होगा, IIT कानपुर निदेशक बोले- छात्र की क्षमता देखेंगे, B.Tech साइबर सिक्योरिटी में दाखिला चाहता था, IIT छात्र का स्पेशल साइबर सिक्योरिटी टेस्ट लेगा, टेस्ट में खरा उतरने पर दाखिले पर विचार संभव

 

 

गाजियाबाद, गौर संस के निदेशक ने 4 बिल्डरों पर कराई FIR,

0

गाजियाबाद, गौर संस के निदेशक ने 4 बिल्डरों पर कराई FIR, क्रॉसिंग रिपब्लिक कंसोर्टियम के बिल्डर्स पर केस, पंचशील बिल्डर के मालिक पर भी मुकदमा दर्ज, अशोक चौधरी, अशोक गुप्ता पर केस दर्ज कराया, 20 बिल्डर्स और कंपनियों के निदेशक भी नामजद, 400 करोड़ की जमीन में हेरफेर करने का आरोप, कीमती जमीन की खरीद-फरोख्त 1 करोड़ में दिखाई, नई कंपनियां और उनके निदेशक बनाकर किया फ्रॉड, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में बिल्डर, निदेशकों पर FIR

 

गाजियाबाद, गालीबाज पड़ोसी की करतूत का वीडियो, पालतू कुत्ते को लेकर हुआ मामूली विवाद,

0

गाजियाबाद, गालीबाज पड़ोसी की करतूत का वीडियो, पालतू कुत्ते को लेकर हुआ मामूली विवाद, कुत्ते की पिटाई से मकान मालिक गुस्सा, पड़ोसी से कहा- 7 करोड़ का है मेरा मकान, पुलिस के मुंह में पैसे भर दूंगा- मकान मालिक, गाली देकर पुलिस को खरीद लेने की बात की, शास्त्रीनगर इलाके में हुआ हाईवोल्टेज हंगामा.

 

अतीक की ₹110 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, 20 बीघा जमीन पर प्रशासन का कब्जा 

0

अतीक की ₹110 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, 20 बीघा जमीन पर प्रशासन का कब्जा

प्रयागराज। संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की करीब ₹110 करोड़ मूल्य की बेनामी संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान पता चला कि अतीक अहमद ने अपराध से अर्जित धन से असदुल्लापुर और कटहुला गौसपुर क्षेत्र में करीब 20 बीघा जमीन बेनामी तरीके से खरीदी थी। यह भूमि मदन लाल भारतीय के नाम दर्ज कराई गई थी, जबकि वास्तविक स्वामित्व अतीक अहमद का बताया गया।

जांच में सामने आया कि 44 आराजियों वाली इस भूमि की सरकारी कीमत करीब ₹47 करोड़ है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹110 करोड़ आंका गया है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आयुक्त न्यायालय ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने भूमि को अपने कब्जे में लेकर एयरपोर्ट थाना प्रभारी को कुर्क संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया है। साथ ही राजस्व विभाग को अभिलेखों में कुर्की दर्ज करने और संपत्ति के क्रय-विक्रय अथवा किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

 

 

भोपाल, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान आंदोलित,

0

भोपाल, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान आंदोलित, मूंग की फसल की 100% खरीद और अन्य मुद्दों, नर्मदापुरम से CM आवास की ओर मार्च कर रहे, रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है

 

 

 

रायपुर, महादेव सट्टा एप से सात वर्षों में करोड़ों की कमाई

0

रायपुर, महादेव सट्टा एप से सात वर्षों में करोड़ों की कमाई, सात वर्षों में ऑनलाइन सट्टे का फैला साम्राज्य, सट्टा एप से 43000 करोड़ की अवैध कमाई, एप के प्रमोटरों और सहयोगियों की संपत्ति जब्त, ईडी ने रायपुर जेल में बंद आरोपियों पर एक्शन, दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग की संपत्तियां कुर्क, कंपनियों की 940.77 करोड़ मूल्य की संपत्तियां कुर्क

गुरु पूर्णिमा का पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है

0

अयोध्या।गुरु पूर्णिमा का पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।

अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भोर से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान और दान किया।

मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

आश्रमों और मठों में शिष्यों ने अपने गुरुजनों के चरण पखारकर पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने गुरु को पुष्प, फल, वस्त्र और दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

मंदिरों और आश्रमों में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।

सनातन परंपरा में गुरु को ज्ञान का मार्गदर्शक और ईश्वर तक पहुंचाने वाला माना गया है।

गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है।

श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने और सदाचार का पालन करने का संकल्प लिया।

लखनऊ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई

0

लखनऊ : विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई सिंचाई विभाग के 5 इंजीनियर पर FIR दर्ज एक अन्य पर भी विजिलेंस ने लिखा मुकदमा 16.68 करोड़ भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई SE कौशल कुमार, AE संजय कुमार पर FIR यशवंत सिंह, मनोज अग्रवाल, सुखबीर पर केस,ठेकेदार राजबीर से इंजीनियरों की मिलीभगत,साल 2022 में बिजनौर में किया था भ्रष्टाचार,ऊपरी गंगा नहर आधुनिकीकरण में भ्रष्टाचार