Saturday, May 23, 2026
Home Blog Page 17

हरदोई कार ने छात्रा को मारी टक्कर,

0

हरदोई- कार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके पर छात्रा की दर्दनाक मौत, 14 वर्षीय कोमल के रूप में शिनाख्त, स्कूल से घर जा रही थी कोमल, पिहानी के हुल्लापुर की थी निवासी

कन्नौज गांव के सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा ,

0

कन्नौज- गांव के सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा , सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, तिर्वा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर का मामला

लखनऊ सीएम योगी ने आगरा हादसे का लिया संज्ञान,

0

लखनऊ- सीएम योगी ने आगरा हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति प्रकट की संवेदना, आगरा डीएम को राहत कार्य में तेजी के निर्देश

लखनऊ बाजारखाला थाना क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव,

0

लखनऊ- बाजारखाला थाना क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव, पार्क में गंभीर चोटों के साथ मृत मिला व्यक्ति, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या की आशंका, मृतक के सिर,चेहरे पर मिले गहरे चोट के निशान, CCTV से आरोपी की हुई पहचान- सूत्र, संदिग्ध आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में-सूत्र

गाजियाबाद, कैश वैन लूट गिरोह का भंडाफोड़

0

गाजियाबाद, कैश वैन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख कैश बरामद, 27 लाख की लूट का खुलासा, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र

जालौन, सड़क हादसे में BJP बूथ अध्यक्ष की मौत

0

जालौन, सड़क हादसे में BJP बूथ अध्यक्ष की मौत, बेटा गंभीर घायल, शादी से लौटते समय हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, थाना आटा क्षेत्र की घटना

आगरा कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन

0

आगरा, कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन, गंदगी और कूड़े के ढेर पर हंगामा, सदन के बाहर जमकर नारेबाजी, बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने, महापौर हेमलता दिवाकर का बयान, सदन में घुसने पर FIR होगी

लखनऊ, SI भर्ती को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई,

0

लखनऊ, SI भर्ती को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई, फेसबुक यूजर आशुतोष पांडेय पर मुकदमा दर्ज, भर्ती में धांधली का आरोप लगाया था, पैसे लेकर नौकरी देने का वीडियो वायरल, हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस भर्ती बोर्ड ने आरोपों को भ्रामक बताया

पुलिस कांस्टेबल सुनील शुक्ला के गंभीर आरोप

0

पुलिस कांस्टेबल सुनील शुक्ला के गंभीर आरोप, पुलिस सिस्टम और अधिकारियों पर उठाए सवाल, मुझे अपनी जान का खतरा- सुनील शुक्ला, अपने ही विभाग के लोगों से डर- सुनील शुक्ला, घर में अंदर से ताला लगाकर रहने की कही बात, मुख्यमंत्री और DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार, PGI क्षेत्र में रहते हैं कांस्टेबल सुनील शुक्ला, भगत सिंह को बताया अपना आदर्श, शहीद हो जाऊंगा लेकिन सिस्टम सुधरना चाहिए- सुनील शुक्ला

Kanpur: फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ड्यूटी पर जा रहे दो युवकों की मौत, हेलमेट भी नहीं आए काम

0

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कोयला नगर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों सिक्योरिटी गार्ड थे।

सचेंडी के कटरा भैंसोर निवासी विजय शंकर का बेटा सागर कमल (22) और सुरेश कुमार का बेटा आलोक कमल (23) सीओडी के पास आर्मी कैंप में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिजनों ने बताया कि दोनों की ड्यूटी सुबह पांच बजे से शुरू होती थी। इसके चलते वह दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर जाते थे।

अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया
रोज की तरह रविवार तड़के साढ़े चार बजे दोनों बाइक से निकले थे। इसके बाद हाईवे से होते हुए वह लोग जैसे ही चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर फ्लाईओवर पर पहुंचे। वैसे ही अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों हेलमेट लगाए हुए थे।

तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी
हालांकि, वाहन की टक्कर से हेलमेट दूर छिटककर जा गिरे। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिर भी हादसे में वाहन का पता लगाया जा रहा है।