अलीगढ़ -प्राइवेट अस्पताल में बच्चों के इलाज में लापरवाही, परिजन बच्चों को लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर ने बच्चों को किया मृत घोषित, 4 साल के मासूम जय की हुई मौत, अचानक बिगड़ी थी जय की तबीयत, नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में कराया था भर्ती, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से गई जान, थाना गांधी पार्क क्षेत्र का मामला
झांसी में लव स्टोरी बनी मौत की वजह
झांसी-झांसी में लव स्टोरी बनी मौत की वजह, युवती महक खान की फांसी लगने से मौत, युवती महक को विवेक से हुआ था प्रेम , दोनों ने परिवार से छिपकर की थी शादी, मां का आरोप ससुराल वालों ने की हत्या, पुलिस का कहना फांसी लगाकर सुसाइड किया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस, झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने किया तख्तापलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति..
नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने किया तख्तापलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति..!
1. हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में हफ्ते तक चले युवाओं के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं।
2. राजोएलिना ने एक दिन पहले ही रविवार को दावा किया था कि सेना की मदद से देश में तख्तापलट की कोशिशें हो रही हैं।
जेन-Z के ताजा विद्रोह और सत्ता में शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी द्वारा पद छोड़ने का यह नवीनतम उदाहरण है।
पिछले महीने नेपाल में भी जेन-Z ने इसी तरह का भारी विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां के पीएम ने कुर्सी छोड़ दी थी।
दो बच्चों की मां 16 साल के नाबालिग किशोर को लेकर हुई फरार, Instagram से शुरू हुई थी दोस्ती
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की विधवा महिला एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को लेकर अचानक लापता हो गई। किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती
पीड़िता किशोर की मां बबीता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा रिश्ते में महिला की ननद की भाभी के संपर्क में था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। लंबे समय से दोनों चैटिंग कर रहे थे। महिला, जो एक ब्यूटी पार्लर चलाती है, अक्सर गीडा क्षेत्र में अपनी बहन के घर आती थी और वहीं किशोर से मिलती थी। बबीता ने कहा कि उसे कई बार संदेह हुआ, तो उसने बेटे को टोका, लेकिन उसने इसे हल्के में ले लिया।
कुछ दिन पहले महिला अचानक किशोर को लेकर घर से गायब हो गई। तब से दोनों का कोई सुराग नहीं है और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। बबीता ने आरोप लगाया कि इस घटना में महिला की मौसी और अन्य परिजन भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, “मेरे बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती है।”
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश तेज
इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोर की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू हो चुकी है और दोनों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। अधिकारी ने कहा, “हम सोशल मीडिया एक्टिविटी, सीसीटीवी फुटेज और संभावित लोकेशन पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।”
कॉलेज छात्रा से शारीरिक संबंध बनाकर 40 न्यूड वीडियो बनाए, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो.. युवक गिरफ्तार
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। सूरजपुर के युवक साजिद अहमद ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने युवती का 40 अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती प्रेग्नेंट हुई, तो आरोपी ने धमकी देकर गर्भपात करवा दिया।
जानिए पूरा मामला…
टीआई निलेश पांडेय के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा और साजिद अहमद की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई। कुछ समय बाद साजिद ने शादी का झांसा देकर युवती को सरकंडा के किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद साजिद युवती को बहला फुसलाकर कई बार इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, यही नहीं.. युवती से शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह वीडियो भी बनाता था।
शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाए
युवती ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने करीब 40 अश्लील वीडियो और फोटो अपने फोन पर रिकॉर्ड किए हैं। इस बीच जब एक बार युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो प्रेग्नेंसी के बाद युवक से शादी की बात की, लेकिन साजिद ने गर्भपात करवा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने अपनी मां को जानकारी दी और 10 अक्टूबर को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
युवती की शिकायत पर 12 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम, निकलेगी धूप या होगी बारिश? जानिए Weather Update
UP Weather News: बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब यूपी में मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मानसून की वापसी के बाद फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। (up weather) तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। (rain in up) इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक, अब सर्दी की एंट्री होने वाली है।
दीवाली पर ऐसा होगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत मुख्य रूप से दो चरणों में होगी। पहले प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। 15 अक्टूबर तक या दीवाली (weather on diwali) के आसपास से यूपी के कई हिस्सों में ‘गुलाबी ठंड’ का दौर शुरू हो जाएगा। (winter in up) यानी सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस होगी और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे जा सकता है।
लोगों ने बंद किए कूलर एसी
मौसम अब गुलाबी ठंडक की ओर हो चला है। (Winter in Up) लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिल गई है और सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। रात को मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो जाता है, जिसकी वजह से लोगों के घरों में कूलर एसी बंद कर दिए है। घरों में चादर के बाद अब कंबल और रजाई बक्से से निकलने लगे हैं।

