कौशांबी, कब्र खोदने पर महिला का शव गायब मिलने से हड़कंप मच गया है, डीएम के आदेश पर कब्र खोदी गई थी, आरोप है कि हत्या के बाद शव गायब कर दिया गया, यह मामला संदीपन घाट और कोखराज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट जमीन विवाद से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है, रवि मोहन उर्फ चिंटू तिवारी के आलीशान महल का वीडियो सामने आया है, आरोप है कि उन्होंने 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में ट्रस्ट को बेचा, पहले कुसुम पाठक से सस्ते में जमीन खरीदी गई और कुछ ही मिनटों में ऊंचे दाम पर ट्रस्ट को बेच दिया गया, इस मामले में सांसद संजय सिंह ने भी SIT को सबूत सौंपे हैं, और जमीन खरीद-फरोख्त पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।