राम नगरी में मकर संक्रांति का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भोर से ही श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और तिल, गुड़, वस्त्र व अन्न का दान कर पुण्य अर्जित किया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सरयू तट पर सुबह 4:00 से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।राम मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भक्तों की ओर से रामलला को पतंग भेंट कर पर्व की परंपरा को साकार किया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई, वहीं जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विशेष तरह का भोग अर्पित किया गया। पर्व के इस मौके पर सरयू के विविध घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान-पुण्य किया और रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
यूपी: मायावती ने मनाया 70वां जन्मदिन, कहा- ब्राह्मणों को किसी का चोखा-बाटी नहीं खाना चाहिए, हम देंगे सम्मान
अपने जन्मदिन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सभी सरकारें बसपा द्वारा ही चलाई जा रही योजनाओं का नाम बदलकर चला रही हैं। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने भ्रम फैलाकर बसपा को तोड़ने की कोशिश की है। कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य जातिवादी पार्टियां अलग-अलग हथकंडे अपना रही हैं। इनको मुंहतोड़ जवाब देकर यूपी में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में बीजेपी और कांग्रेस के विधायक अपनी उपेक्षा से नाराज होकर जुटे थे। बसपा ने ब्राह्मण को भागीदारी दी। ब्राह्मणों को किसी का चोखा बाटी नहीं चाहिए। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य समाज का बसपा सरकार पूरा ध्यान रखेगी। बसपा ने हमेशा ही उनका सम्मान किया है। बसपा ऐसी पार्टी है जिसने सभी जातियों और धर्मो का सम्मान किया है। सरकारों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांशीराम के मरने पर राष्ट्रीय शोक नहीं घोषित किया। उनकी उपेक्षा की गई। दूसरी जातियों के साथ मुस्लिम समाज के साथ अन्याय हो रहा। बसपा सरकार में दंगा फसाद नहीं हुआ। हमारी सरकार में यादवों का भी ध्यान रखा गया।
सभी चुनाव अकेले ही लड़ेगी बसपा
Honey Singh Trolling: हनी सिंह ने Live कॉन्सर्ट में ठंड को लेकर कही बेहद घटिया बात, अब झेलनी पड़ रही फजीहत
नेशनल डेस्कः सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हनी सिंह का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है और इससे पहले भी वे अपने बयानों और गानों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्हें अपने ही बयान की वजह से सोशल मीडिया पर फजीहत झेलनी पड़ रही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है, जिसमें हनी सिंह स्टेज पर मौजूद दर्शकों से बात करते हुए आपत्तिजनक और मर्यादा से बाहर बयान देते नजर आ रहे हैं।
ठंड का जिक्र करते हुए की आपत्तिजनक टिप्पणी
वायरल वीडियो में हनी सिंह दिल्ली की ठंड का जिक्र करते हुए इंटीमेट होने से जुड़ी बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे मंच पर बोलते समय मर्यादा पूरी तरह भूलते नजर आए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हनी सिंह को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
हनी सिंह के बयान को लेकर X (पहले ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों के तीखे रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
कुछ यूजर्स के कमेंट्स:
एक यूजर ने लिखा, “हनी सिंह को लगता है कि ऐसी बातें बोलकर वो कमबैक कर लेंगे।” दूसरे यूजर ने कहा, “हनी सिंह से ऐसी उम्मीद नहीं थी।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इस तरह की बातों पर शर्म आती है।”
‘दो साल बाद कहेंगे – ये मैं नहीं था’
हनी सिंह के बयान पर एक X यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “दो साल बाद हनी सिंह खुद कहेंगे कि ये मैं थोड़ी था।” सोशल मीडिया पर इस तरह के सैकड़ों रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हर तरफ हनी सिंह को उनके बयान के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह नशे में थे और नशे की हालत में इस तरह की बातें कर रहे थे।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं हनी सिंह
यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह विवादों में फंसे हों। इससे पहले भी वे अपने गानों के बोल, बयानों और लाइफस्टाइल को लेकर कई बार आलोचना झेल चुके हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से हनी सिंह अपनी इमेज को सुधारने और संभालकर रखने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस ताजा बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि हनी सिंह इस पूरे मामले पर कोई सफाई देते हैं या यह विवाद और ज्यादा बढ़ता है।
हनी सिंह का लेटेस्ट गाना भी चर्चा में
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हनी सिंह का नया गाना ‘अल सहर अल हिंदी – जादुगर’ रिलीज हुआ है।यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन एक तरफ जहां लोग उनके गाने की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके विवादित बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Bank Holiday: आज इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी List
Bank Holiday: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज मकर संक्रांति, पोंगल और महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर बैंक बंद रहेंगे।
आज किन शहरों में बैंक बंद हैं? (RBI लिस्ट)
आज 15 जनवरी को दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों और महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है:
- महाराष्ट्र: मुंबई (BMC), पुणे, नागपुर, बेलापुर और ठाणे सहित उन सभी 29 शहरों में बैंक बंद हैं जहाँ आज नगर निगम चुनाव (Municipal Elections) के लिए मतदान हो रहा है।
- उत्तर प्रदेश: लखनऊ और कानपुर सहित पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति के अवसर पर बैंकों में अवकाश है।
- दक्षिण भारत: तमिलनाडु (चेन्नई), कर्नाटक (बेंगलुरु), आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा) और तेलंगाना (हैदराबाद) में पोंगल और संक्रांति के मुख्य उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- सिक्किम: गंगटोक में माघे संक्रांति के कारण बैंक नहीं खुलेंगे।
कहां खुले रहेंगे बैंक?
देश के कुछ हिस्सों में उत्सव कल (14 जनवरी) को मनाया जा चुका है इसलिए वहां आज बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आज बैंक खुले हैं। यदि आप इन राज्यों में हैं तो आप अपनी बैंक शाखा में जाकर काम निपटा सकते हैं।
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे आपके काम
भले ही आज फिजिकल ब्रांच बंद हैं लेकिन डिजिटल युग में आपकी बैंकिंग सेवाएं 24×7 जारी रहेंगी:
- UPI और मोबाइल बैंकिंग: Google Pay, PhonePe और बैंक ऐप्स के जरिए पैसे का लेनदेन हमेशा की तरह होता रहेगा।
- Net Banking: NEFT/RTGS/IMPS जैसी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी।
- ATM: कैश निकालने या जमा करने के लिए आप नजदीकी एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Daily horoscope : आज इन राशियों को ग्रहों और तारों की स्थिति देगी खास सौगात
मेष : खान-पान संभल-संभाल कर करें, क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा।
वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा ठीक, अनमने मन के साथ किया गया कोई भी यत्न सिरे न चढ़ेगा, धार्मिक कामों में रुचि कम होगी।
मिथुन: दुश्मनों के उभरने, सेहत के बिगड़ने तथा पांव के फिसलने का डर रह सकता है, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
कर्क: ध्यान रखें कि सोच-विचार में हावी नैगेटिविटी के कारण आपसे कोई गलत बात न हो जाए, मन भी परेशान सा रहेगा।
सिंह : जमीनी कामों के लिए सितारा कमजोर, इसलिए जो भी यत्न करें, पूरा जोर लगाकर करें, सफर भी न करें।
कन्या : आप कोई भी काम पूरे जोर-उत्साह के साथ न कर सकेंगे, कामकाजी व्यस्तता-भागदौड़ भी कोई खास नतीजा न देगी।
तुला: चूंकि कामकाजी कामों के लिए सितारा ढीला है, इसलिए आपका कोई भी कामकाजी प्रोग्राम आगे न बढ़ सकेगा।
वृश्चिक: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, मगर आपका कोई भी यत्न तेजी के साथ आगे न बढ़ सकेगा।
धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा तंग रखने वाला, लेन-देन के काम भी ध्यान के साथ करें, सफर भी न करें।
मकर: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग तथा प्रोग्रामिंग फ्रूटफुल रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कुंभ: किसी सरकारी अफसर की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है, मन भी डरा-डरा तथा घबराया-घबराया सा दिखेगा।
मीन : सितारा चूंकि बाधाओं मुश्किलों वाला है, इसलिए आपकी प्लानिंग आगे न बढ़ सकेगी, धार्मिक कामों के प्रति भी बेरुखी सी नजर आएगी।
देवरिया अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन
देवरिया – अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन मामला, तत्कालीन मजार कमेटी के सदर पर FIR, सदर शहाबुद्दीन सजक के खिलाफ FIR दर्ज, तत्कालीन नायब सदर इरशाद अहमद पर FIR , तत्कालीन नाजिम मुबारक अली पर केस दर्ज, तत्कालीन नायब नाजिर अख्तर वारसी पर केस , तत्कालीन कानूनगो राधेश्याम उपाध्याय पर केस , तत्कालीन लेखपाल रामानुज सिंह पर केस दर्ज, छेड़छाड़ कर के मजार का नाम दर्ज किया गया, सदर तहसील के लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा, FIR दर्ज होने में हैरान कर देने वाली बात , तत्कालीन नाजिम मुबारक अली की हो चुकी मौत, तत्कालीन नायब नजीर अख्तर वारसी का हो चुका निधन

