Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 208

हरिद्वार के ज्वालापुर से बड़ी खबर, नौकरानी ने उड़ाए लाखों रुपये

0

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर से बड़ी खबर, नौकरानी ने उड़ाए लाखों रुपये, जेवरात, पुलिस ने महिला आरोपी को किया अरेस्ट, 6 लाख चौबीस हजार रुपये की नगदी बरामद, पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए

कई लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की,

0

बांदा – कई लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की, जमकर की पिटाई, गाली गलौज भी की, दूसरे युवक पर भी दबंगों ने बरसाए थप्पड़, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोतवाली नगर के ट्रामा सेंटर का मामला

 

 

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा हुई रद्द,

0

अमरोहा – रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा हुई रद्द, रजबपुर के नेहरू स्मारक में आज होनी थी जनसभा, मंत्री बनने के बाद पहली बार अमरोहा जनसभा करते, स्वास्थ्य कारणों की वजह से रद्द की गई जनसभा

 

चित्रा चौराहे पर महिला का शव मिला

0

झांसी – चित्रा चौराहे पर महिला का शव मिला, रात को प्रेमी के साथ शराब पी रही थी, ओवर ब्रिज के नीचे प्रेमी संग रहती थी, मृतका का पति 2 महीने से जेल में बंद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की घटना

 

आशा कार्यकर्ता अंजलि हत्याकांड का मामला, हत्यारोपी भूपेंद्र की जमानत याचिका खारिज,

0

बागपत – आशा कार्यकर्ता अंजलि हत्याकांड का मामला, हत्यारोपी भूपेंद्र की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई के बाद की खारिज, हत्या कर आरोपी ने बोरे में बंद किया था शव, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में जुलाई में हुई थी हत्या

 

भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला,

0

लखीमपुर – भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, घर मे घुसकर धारदार हथियार से किया गया हमला, किसान मोर्चा महामंत्री दिलीप शुक्ला गंभीर घायल, हमले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया, पढुआ के तेलियार में BJP नेता पर जानलेवा हमला

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू PCS प्री परीक्षा,

0

हमीरपुर- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू PCS प्री परीक्षा, अपर जिलाधिकारी शाहिदा परवीन ने लिया जायजा, 11 केंद्रों में 2 पालियों में 4992 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, पहली पाली सुबह 9:30-11:30 तक रहेगी परीक्षा, दूसरी में दोपहर 2:30-4:30 बजे तक होगी परीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से किया गया लैस

अश्लीलता वाली फिल्मों की मंजूरी पर जावेद अख्तर ने उठाया सवाल, दोहरे अर्थ वाले गानों के बारे में भी की बात

0
मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों की सेंसरशिप पर बात रखी है। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई है कि समाज की वास्तविकता को दर्शाने वाली फिल्मों को भारत में सेंसरशिप का सामना करना पड़ता है, जबकि अश्लीलता से भरपूर फिल्मों को मंजूरी मिल जाती है।
अश्लील फिल्मों को मिलती है मंजूरी
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए, अख्तर ने कहा कि खराब दर्शक ही एक खराब फिल्म को सफल बनाते हैं। अनंतरंग 2025 के प्रोग्राम में बोलते हुए उन्होंने कहा ‘इस देश में, सच्चाई यह है कि अश्लीलता को (फिल्म नियामक संस्थाओं से) मंजूरी मिल जाती है। उन्हें पता ही नहीं है कि ये गलत मूल्य हैं, एक पुरुषवादी दृष्टिकोण है जो महिलाओं को अपमानित करता है। जो चीजें समाज को आईना दिखाती हैं, उन्हें मंजूरी नहीं मिलती।’
फिल्में समाज की खिड़की हैं
जावेद अख्तर ने कहा ‘फिल्म समाज की एक खिड़की होती है, जिससे आप झांकते हैं, फिर खिड़की बंद कर देते हैं, लेकिन खिड़की बंद करने से जो हो रहा है, वह ठीक नहीं हो जाएगा।’
उन्होंने कहा ‘पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य की वजह से ही ऐसी फिल्में बन रही हैं। अगर पुरुषों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो जाए, तो ऐसी फिल्में नहीं बनेंगी। अगर बन भी जाएंगी तो (सिनेमाघरों में) नहीं चलेंगी।’
अख्तर ने जताई हैरानी
अख्तर ने सिनेमा में ‘अश्लील’ गानों के बढ़ते चलन पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्होंने ऐसे प्रस्तावों को लगातार ठुकराया है क्योंकि ये उनके मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।
उन्होंने कहा ‘एक समय था, खासकर 80 के दशक में, जब गाने या तो दोहरे अर्थ वाले होते थे या फिर बेमतलब लेकिन मैं ऐसी फिल्में नहीं करता था। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि लोगों ने ऐसे गाने रिकॉर्ड करके फिल्मों में डाले, बल्कि मुझे इस बात का दुख है कि ये गाने सुपरहिट हो गए। इसलिए फिल्म पर दर्शकों का ही प्रभाव होता है।

समाज को ठहराया जिम्मेदार
अख्तर ने कहा ‘मैंने कई माता-पिता को बड़े गर्व से कहते सुना है कि उनकी आठ साल की बेटी ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर बहुत अच्छा नाचती है। अगर ये समाज के मूल्य हैं, तो आप बनने वाले गानों और फिल्मों से क्या उम्मीद करते हैं? तो, समाज जिम्मेदार है, सिनेमा तो बस एक अभिव्यक्ति है।’

UKSSSC Exam: उत्तराखंड एसएसएससी की 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, तकनीकी पदों के लिए होना था एग्जाम

0

UKSSSC: कथित पेपर लीक मामले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अब 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि कृषि विभाग में तकनीकी पदों के लिए 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने अभी तक इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू नहीं किया है और अब यह परीक्षा उस तिथि को आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20-25 पदों के लिए लगभग 600 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।इससे पहले, सहकारी निरीक्षक वर्ग II और सहायक विकास अधिकारी, सहकारी के 45 पदों के लिए 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर और आयोग को परीक्षा की अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए परीक्षा स्थगित की गई है।आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

बाइक शोरूम मालिक हत्याकांड: पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार, अलीगढ़ लाकर होगी पूछताछ, तब भेजा जाएगा जेल

0

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में पूजा शकुर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अलीगढ़ लाया जाएगा, उसके बाद पूछताछ होगी।बाइक शोरूम स्वामी की हत्या में फरार 25 हजार की इनामी निलबिंत महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। लगातार पीछा कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब अलीगढ़ लाकर उससे अभिषेक हत्याकांड के कारणों पर पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। बता दें कि हत्या के बाद पूजा शकुन पांडेय बुर्का पहन कर फरार हुई थी। यहां से गाजियाबाद, वहां से हरिद्वार पहुंची पूजा के पीछे पुलिस लगी हुई थी। इसी तलाशी अभियान में उसे दबोच लिया गया। बाकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा बाद में दी जाएगी।

26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से पूजा शकुन फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ-साथ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी प्राप्त कर लिया था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को अलीगढ़ से गाजियाबाद के डासना आश्रम, वहां से हरिद्वार जूना अखाड़ा तक पहुंचने के संकेत मिले। इन संकेतों पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि यहां शरण नहीं मिली।