Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 188

Auraiya News: दीपावली पर जिले का एक्यूआई पहुंचा 153, हवा की गुणवत्ता खराब

0

औरैया। जिले में सोमवार व मंगलवार को दीपावली मनाई गई। जमकर पटाखे छोड़े गए इससे बुधवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सुबह से दोपहर तक समय धुएं की चादर दिखाई दी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। बुधवार दोपहर जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया। जोकि खराब श्रेणी का माना जाता है।दीपावली के बाद हवा प्रदूषित हुई है। इसका असर मंगलवार सुबह से ही देखने को मिलने लगा था। बुधवार को दिनभर आसमान में धुंध छाई रही। जिले का एक्यूआई 153 तक पहुंच गया। सोमवार व शनिवार को यही एक्यूआई 105 से 110 के आसपास था। दीपावली पर चले पटाखों के कारण भी एक्यूआई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके कारण बुधवार सुबह सैर-सपाटे पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। खासतौर पर लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। ये वो लोग रहे जो हृदय व सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं। स्मॉग से आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, सिरदर्द, अनिद्रा, और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने की संभावना है। हालांकि अभी मरीजों की संख्या अस्पतालों में नहीं बढ़ी है।

धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की अपेक्षा रातें सर्द हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और भी बढ़ेगी। वहीं, बुधवार को हवा का एक्यूआई 153 तक पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि धुंध से खांसी, गले और छाती में संक्रमण हो सकता है। जिन्हें अस्थमा है, उनके लिए यह खतरनाक है। सांस लेने में दिक्कत होने से बुखार भी हो सकता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, सांस के मरीजों के लिए ये कण ज्यादा नुकसानदेह हैं।

—————————–

दीपावली पर दो करोड़ से ज्यादा के बिके पटाखे
पटाखा विक्रेताओं की माने तो जिलेभर की 315 दुकानों पर दीपावली सीजन में दो करोड़ से ज्यादा पटाखे बिक्री हुए हैं। छोटी दीपावली से अब तक रोजाना रात में पटाखे खूब चल रहे हैं।

Auraiya News: अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन के वीसीबी में चिंगारी के बाद निकला धुंआ, मची खलबली

0

दिबियापुर। कंचौसी व फफूंद रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की शाम छपरा से आनंद बिहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के वीसीबी से निकली चिंगारी के बाद धुआं उठने लगा इससे खलबली मच गई। किसी तरह लोको पायलट ने ट्रेन को धीमी कर 4:15 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंचाया। इसके बाद मालगाड़ी के इंजन को पाता से मंगवाते हुए डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।ट्रेन में धुआं निकलने के बाद रेलवे का अमला हरकत में आया। जांच-पड़ताल में सामने आया कि इंजन के ऊपर लगे इंसुलेटर से निकली चिंगारी से धुआं निकलने से वीसीबी सर्किल टूट गया था। 4:15 बजे प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी का इंजन लगाकर शाम 5:39 बजे रवाना किया गया। डेढ़ घंटे से ज्यादा स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रहने के चलते यात्री परेशान हो गए। कानपुर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह कानपुर से आनंद बिहार जा रहे थे। पहले यह ट्रेन कुछ देर कंचौसी के पास खड़ी रही। फिर फफूंद स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई और घंटों इंतजार किया।डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों व रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली हालांकि ट्रेन खाली थी, कुछ ही यात्री सफर कर रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्टाफ के साथ ट्रेन के अंदर निरीक्षण कर बैठे यात्रियों से संवाद किया और धैर्य रखने की अपील की।

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला

0

कानपुर देहात- किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला,अभियुक्त लल्लू उर्फ दीप सिंह गिरफ्तार,पीड़िता को भी सकुशल किया बरामद,रसूलाबाद थाना क्षेत्र का

नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाई,

0

मेरठ-नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाई,अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत,पंजाब निवासी किन्नू नशा मुक्ति केन्द्र में था भर्ती,नशे की लत के साथ मानसिक रूप से था परेशान,जय अंबे फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र का मामला.

चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0

कौशाम्बी- चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, युवती ने एक बच्ची को दिया था जन्म,जन्म के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत,आरोपी कुलदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार सरायअकिल थाना क्षेत्र का मामला.

दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट,मिट्टी के बर्तन टूटने को लेकर मारपीट

0

फिरोजाबाद-दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट,मिट्टी के बर्तन टूटने को लेकर मारपीट,मारपीट आधा दर्जन लोग हुए घायल,थाना मटसेना क्षेत्र के इटोरा का मामला.

बुलेट बाइक चालक पर बड़ी कार्रवाई,

0

सहारनपुर- बुलेट बाइक चालक पर बड़ी कार्रवाई, बाइक से पटाखे छोड़ने पर चालान किया,25,000 रुपये का चालान किया गया,बुलेट के साइलेंसर से पटाखे जैसी,बिना हेलमेट,कागजात के वाहन चला रहा था,थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई की.

शराबी बेटे ने पिता की हत्या

0

बिजनौर: शराबी बेटे ने पिता की हत्या की,बेटे ने पिता की गला दबाकर की हत्या,मामूली कहासुनी को लेकर की हत्या,आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,थाना नूरपुर क्षेत्र का मामला.

महिला सिपाही ने युवक को जड़े थप्पड़

0

जालौन-महिला सिपाही ने युवक को जड़े थप्पड़, चेकिंग के दौरान युवक को जड़े थप्पड़,थप्पड़ मारने पर युवक ने जताया विरोध,मामला देख मौके पर जुटी लोगों की भीड़,महिला सिपाहियों,युवको के बीच ड्रामा,महिला थानाध्यक्ष के पहुंचने के बाद शांत,उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला.

पुलिस की ऑपरेशन सवेरे में बड़ी कार्रवाई,नशे का सौदागर अनुज सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा,

0

मुज़फ्फरनगर-पुलिस की ऑपरेशन सवेरे में बड़ी कार्रवाई,नशे का सौदागर अनुज सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा,आरोपी से कुल 1200 नशीली गोलियां बरामद,सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,आरोपी पहले से 2 साथियों के साथ मुकदमे में वांछित,सिविल सिविल लाइन थाना पुलिस ने की कार्रवाई.