Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 181

दुष्कर्म के 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,

0

अम्बेडकरनगर- दुष्कर्म के 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पीड़ित युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस, कमरे पर बुला कर आरोपियों ने किया था दुष्कर्म, अकबरपुर कोतवाली के न्योतरिया बाईपास से पकड़ा, अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल

 

बेतवा नदी में मिला विवाहिता का शव,

0

झांसी- बेतवा नदी में मिला विवाहिता का शव, 5 दिन पहले घर से हुई थी लापता, ऑनलाइन नौकरी के नाम पर हुआ साइबर फ्रॉड, फेसबुक पर कंपनी का विज्ञापन देखकर फंसी जाल में, ठगों ने QR कोड भेजकर पैसे ऐंठे, सिक्योरिटी के नाम पर मांगे 3000, भावना ने भाई और जीजा से लिए पैसे उधार, लिंक खोलते ही खाते से 20,000 गायब, ठगी से महिला परेशान होकर चली गई डिप्रेशन में, पति ने शव की पहचान की, बरुआसागर थाना क्षेत्र का पूरा मामला

पंचायत चुनाव में फर्जी वोटरों पर लगाम की तैयारी,

0

लखनऊ- पंचायत चुनाव में फर्जी वोटरों पर लगाम की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग बना रहा स्पेशल मोबाइल एप, बूथ पर वोट देने वाले हर मतदाता की फोटो ली जाएगी, हर मतदाता की एप से फोटो ली जाएगी, कोई भी मतदाता एक से ज्यादा बार वोट नहीं डाल पाएगा, अप्रैल-मई 2026 में होंगे यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

निजी अस्पताल से नवजात की सौदेबाजी का खुलासा

0

लखनऊ- निजी अस्पताल से नवजात की सौदेबाजी का खुलासा, मानसिक रूप से मंदित महिला ने दिया था बच्चा, महिला ने दो महीने पहले दिया था बच्चा, आशा कार्यकर्ता ने चुपके से नवजात दंपती को सौंपा, जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश में खुला राज, सीएमओ ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, आशा कार्यकर्ता पर कार्रवाई तय

 

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा साइबर फ्रॉड,

0

लखनऊ- आयुष्मान भारत योजना में बड़ा साइबर फ्रॉड, अधिकारियों के फोन नंबर बिना अनुमति बदले गए, आधार लिंक्ड फोन नंबर बिना अनुमति बदले गए, स्टेट हेल्थ एजेंसी ने हजरतगंज कोतवाली में कराई FIR, अनधिकृत OTP से पोर्टल पर फर्जी लॉगिन किया, पिछले 1 महीने में कई कर्मियों के नंबर बदले गए, फर्जी दस्तावेजों से आधार सिस्टम में सेंधमारी की, अज्ञात के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज

लोकबंधु चौराहे का सुंदरीकरण कार्य अटका,

0

लखनऊ- लोकबंधु चौराहे का सुंदरीकरण कार्य अटका, एलडीए ने खर्च कर कराया था काम शुरू, 63.66 लाख खर्च कर कराया था काम शुरू, बिजली नेटवर्क हटाने की अनुमति नहीं मिली, अनुमति नहीं मिलने पर परियोजना ठप, एलडीए ने अब तक रोड कटिंग की मंजूरी नहीं दी, बिजली विभाग ने जुलाई में अनुमति मांगी थी, विभाग ने बारिश का हवाला देकर सरकारी कार्य रोका

प्रभात की ख़बरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸भारत विश्व शांति के लिए अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी

🔸आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9लोगों की हुई मौत, कई घायल

🔸आंध्र प्रदेश भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुःख, मृतकों के परिजन को आर्थिक मदद का ऐलान

🔸’NDA जीतेगा 160 सीटें’, अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- अवैध घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है विपक्ष

🔸दुलारचंद यादव हत्याकांड: JDU नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, पटना पुलिस के एसएसपी ने पुष्टि की

🔸​​​ISRO CMS-03 Launch: आज शाम 4410 KG के उपग्रह का प्रक्षेपण; एलवीएम3-एम5 रॉकेट से भेजा जाएगा सबसे भारी सेटेलाइट

🔸Dehradun: राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, कल करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

🔸’ट्रंप को खुद नहीं पता कल क्या करेंगे’ आर्मी चीफ का तंज, बोले- भविष्य अनिश्चित

🔸पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत तीन ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने की सराहना की

🔸पश्चिम बंगाल में SIR ट्रेनिंग का विरोध:‌BLO बोले- प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं ठीक नहीं, ट्रेनिंग को ऑन ड्यूटी नहीं मान रही सरकार

🔸​​CM सिद्धारमैया बोले- मोदी सरकार जबरन हिंदी थोप रही:कन्नड़ की उपेक्षा हो रही; हिंदी-अंग्रेजी से हमारे बच्चों की प्रतिभा घट रही

🔸​​​​​गोगोई बोले- CM हिमंता असम को लीड करने लायक नहीं:उनके बयान बताते हैं, उन्हें सत्ता खोने का डर; कांग्रेस सांसद को पाकिस्तानी एजेंट बताया था

🔸राहुल गांधी ने चक्रवात मोंथा से आंध्र प्रदेश में हुई तबाही पर जताई चिंता, राहत कार्य तेज करने की अपील

🔸​​​​​​​‘देश के असली दुश्मन को पहचानें, राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चलना बंद करें,’ बीजेपी ने खरगे को दी सलाह

🔸​महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप- सीएम फडणवीस के निर्देश पर मुंबई पुलिस कर रही है जासूसी

🔸​​​​​​4 नवंबर को सड़कों पर उतरेगी तृणमूल कांग्रेस, मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ प्रदर्शन

🔸कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 5 रुपए सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत

🔸माली पर अल कायदा कभी भी कर सकता है कब्जा : कई देशों की सांसें अटकीं, अपने नागरिकों से बोले- तुरंत वापस लौटें

🔹IND W vs SA W Playing 11: आज खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगा भारत, राधा यादव और स्नेह राणा में किसे मिलेगी तरजीह?

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा। जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते हैं लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलायें आज कही सुनी बातों पर घर में कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें अनैतिक गतिविधियां होने की संभावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे घर मे यह व्यवहार अशांति करा सकता है लेकिन कार्य क्षेत्र पर इससे लाभ ही होगा। आज आपके उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये स्वयं के कार्यो को निरस्त कर सकते है। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन किसी विशेष कार्य साधने के लिए आडम्बर करेंगे। दान पुण्य भी दिखावे के लिये ही करेंगे फिर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी ही होगी। दैनिक कार्य मे थोड़ा विघ्न आने पर भी धन की आमद संतोषजनक रहेगी। मौसमी बीमारी के कारण सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति को सर्वोपरी रखेंगे इसके लिये किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने से पीछे नही हटेंगे परिजनों से कहासुनी होना संभव है। कार्य व्यवसाय में आज व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु इसका उचित लाभ शीघ्र मिलने से संतोष रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभिक भाग में कार्यो में व्यवधान डालेंगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति पक्ष में हो जाएगी। किसी को ना चाहकर भी आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से मदद करनी पड़ेगी भविष्य के लिये यह लाभदायक ही रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे लेकिन आपका मन कही और ही भटकेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर अपने कार्यो को करेंगे धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे विरोधियों की बातों की अनदेखी करेंगे। कार्य व्यवसाय से भी काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन आशानुकूल लाभ पाने के लिये कई बाधाओं का सामना करना पडेगा धन लाभ अवश्य होगा लेकिन अल्प मात्रा में रुक रुक कर ही। पूर्व में कई गई किसी भूल से शिक्षा मिलेगी आज वही प्रसंग दोबारा घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे इससे कुछ समय के लिये परेशानी होगी। खासी बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। बुजुर्गो की बात ध्यान से सुने लाभ दिलायेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभिक भाग में किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है आज धैर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है। आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी गुस्से में आकर कोई कदम ना उठाये बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र हो या घर किसी को भी नाराज होने का अवसर नही देंगे नाराज लोगो को भी अपने मजाकिया अंदाज से हंसने पर मजबूर करेंगे। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान के समय किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन बाद में इसमे विलम्ब होने से क्रोध आएगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत खटास बनी रहेगी फिर भी स्वार्थ साधने के लिये व्यवहारिकता बनाये रखेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी फिर भी आपके लाभ को कोई नही रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिये वैचारिक मतभेद होंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपने बुद्धिबल से धन के साथ सम्मान भी पाएंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर आपके विचार पसंद किए जाएंगे आपकी बातों को अन्य लोगो से ज्यादा महत्त्व मिलेगा इस कारण आज आपके शत्रुपक्ष में वृद्धि भी सम्भव है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा मेहनत की तुलना में लाभ कम होने से निराशा होगी फिर भी कामचलाऊ धन किसी ना किसी साधन से मिल ही जायेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न होने से मानसिक बल मिलेगा। किसी परिजन से कलह हो सकती है धर्य से काम लें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगो के अपशब्द सुनेंगे फिर भी व्यवहार में बदलाव नही आने से मामला हाथापाई तक पहुच सकता है। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है फिर भी आपके व्यवहार से कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी। मौन रहने का प्रयास करें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन सेहत में थोड़ी नरमी रहने से लापरवाहि करेंगे परिणामस्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा सतर्क रहें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयो को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम ले अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे बेमन से कार्य करने पर विलम्ब होगा काम मे सफाई भी नही रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अडेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन शुभ संयोग बन रहे है प्रातः काल मे कुछ समय के लिये धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलाये शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नही दे पाएंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Kanpur: कारखाने में दीवार गिरी, कारीगर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0

चमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भन्नानापुरवा में स्थित कारखाने में एंगल काटते समय दीवार भरभराकर वेल्डिंग कारीगर पर गिर गई। हादसे में आजमगढ़ के थाना अही रौला के कोढ़वा जलालपुर निवासी सफाईलाल (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह कई वर्षों से बाबूपुरवा के ढकनापुरवा में पत्नी सुमित्रा, बेटे नरेंद्र के साथ किराये पर रह रहे थे।

उसने बताया कि शुक्रवार को चमनगंज के भन्नानापुवा में एक ठेकेदार पिता को लोहे के कारखाने में वेल्डिंग मशीन से एंगल काटने को लेकर बुलाया था। वहीं पर अचानक दीवार गिरने से हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि परिजन शव लेकर आजमगढ़ चले गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी

Auraiya News: भीगे धान से निकलने लगे पौधे, दाना सड़ने की कगार पर

0

फफूंद। अरमानों की फसल को बाजार लेकर आढ़त पहुंचे किसानों की मेहनत इस कदर भीगी कि उसमें अंकुर फूट पड़े। क्षेत्र के गांव भैंसोल के दो किसानों की मेहनत बिक्री के इंतजार में बर्बाद हो गई। किसानों का करीब 80 क्विंटल धान बारिश से भीग गया। धान के ढेर से पौधे निकलने लगे और दाना सड़ने लगा है। शुक्रवार को जब किसान आढ़त पहुंचे तो अपनी फसल की हालत देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

गांव निवासी किसान सिंटू दीक्षित और गोपाल जी ने बताया कि पूरी लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी। वह लोग रविवार से आढ़त पर धान बेचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन खरीदारी न होने के कारण धान अछल्दा की एक निजी आढ़त पर पड़ा रहा। बारिश के बाद भीगे धान में काले दाग पड़ गए और पौधे निकलने के साथ ही दाने सड़ने के कगार पर हैं। शुक्रवार को काफी प्रयास के बावजूद धान न बिक पाने पर किसानों के आंसू छलक पड़े। अंत में वह धान को भरकर घर ले गए। किसानों ने बताया कि धान बेचकर उधार चुकाने और रबी की फसल की तैयारी करनी थी लेकिन अब सब संकट में पड़ गया है। अव्यवस्था और देरी के चलते कई किसान मजबूर होकर अपनी फसल खुले में रखने के लिए विवश हैं। खराब मौसम से अन्य किसानों की उपज भी नुकसान की चपेट में आ सकती है। किसानों ने जिला प्रशासन से खराब धान का उचित मुआवजा दिलाने और खरीदी व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।