Saturday, May 16, 2026
Home Blog Page 15

चंद्रनाथ हत्याकांड- हमलावरों ने 7 किमी तक पीछा किया:फिर गोली मारी; सुवेंदु अधिकारी बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या

0

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है।

सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। हत्या की वजह भवानीपुर से ममता की हार हो सकती है।

उधर चंद्रनाथ की मां ने कहा कि इस हार का बदला मेरे बेटे की हत्या कर लिया गया। कुछ नेताओं ने पहले धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद कोई बचा नहीं पाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि रथ को चार गोलियां लगीं थीं। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों ने रथ की गाड़ी का सात किमी तक पीछा किया था।

स्वास्थ्य अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण:आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया में तेजी लाने, टीकाकरण को प्रभावी बनाने के निर्देश

0

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बुधवार को सुदूरवर्ती ग्राम जुहीखा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया।

उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकांश पर संतोष व्यक्त किया, हालांकि कुछ कमियों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डॉ. शर्मा ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने, टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र में कार्यरत सहायक अर्जुन से विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने बताया कि जुहीखा ग्राम में एक नवीन स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, डॉ. सुनील कुमार शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

नाबालिग छात्रा के अपहरण-दुष्कर्म दोषी को 20 साल की सजा:दिबियापुर थाना क्षेत्र के साढ़े छह साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला

0

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में साढ़े छह साल पुराने नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने दोषी छोटू उर्फ अरुण कुमार को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

अभियोजन पक्ष की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो मृदुल मिश्र ने बताया कि वादी मुकदमा ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 10 की छात्रा थी, 20 अगस्त 2019 को सुबह 9 बजे स्कूल गई थी, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटी।

खोजबीन के दौरान पता चला कि छोटू उर्फ अरुण कुमार, निवासी ग्राम बहादुरपुर, जो उनके गांव क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाता था, पीड़िता से मोबाइल पर बात करता था। छोटू अपनी मौसी के यहां रुकता था और आसपास के गांवों में खेतों की जुताई का काम करता था। वह स्कूल की लड़कियों को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ भी करता था। वादी ने आशंका जताई कि छोटू ही उसकी नाबालिग बेटी को ले गया है।

पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले का विचारण विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम की अदालत में हुआ, जिसका निर्णय गुरुवार को सुनाया गया।

सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मृदुल मिश्र ने दोषी को कठोर दंड देने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने सजा सुनाई। न्यायालय ने आदेश दिया कि दोषी द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही, जमा कराए गए अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया गया। दोषी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया है।

लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान ने चलाया ट्रैक्टर:बोले- UP में क्लीन प्लांट सेंटर बनेंगे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अफसरों को दी नसीहत

0

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां किसानों को रोगमुक्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। निजी क्षेत्र को भी इसमें सहायता दी जाएगी। आम और केले के निर्यात में 5 प्रतिशत तथा अंगूर के निर्यात में 15 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।

शिवराज सिंह चौहान आज से रहमानखेड़ा में शुरू हुए 2 दिवसीय ‘फ्रूट होराइजन-2026’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को ट्रैक्टर पर बैठाकर आम का फसल देखा। पेड़ में लगे आम के फलों को हाथ से छूकर बागवानों से उनकी खासियत जाना। किसानों से संवाद किया।

इस दौरान कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने विभाग के अफसरों को नसीहत देते हुए कहा- कुछ भी हो जाए, उन्हें किसानों के हित के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि अब शिवराज सिंह चौहान विभाग के मंत्री हैं।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रैक्टर चलाया। उनके साथ कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बैठे रहे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आम की शेल्फ लाइफ 25-30 दिनों तक बढ़ाने में सफलता मिली, अब इसे 40-50 दिनों तक बढ़ाने पर काम जारी है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आम की शेल्फ लाइफ 25-30 दिनों तक बढ़ाने में सफलता मिली, अब इसे 40-50 दिनों तक बढ़ाने पर काम जारी है।
काकोरी क्षेत्र के रहमानखेड़ा में दो दिवसीय फ्रूट होराइजन-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
काकोरी क्षेत्र के रहमानखेड़ा में दो दिवसीय फ्रूट होराइजन-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘रूस समेत कई देशों में मलिहाबाद के आम की मांग’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम की शेल्फ लाइफ 25 से 30 दिनों तक बढ़ाने में सफलता मिली है। अब इसे 40 से 50 दिनों तक बढ़ाने पर काम चल रहा है। निर्यात लागत कम करने के लिए समुद्री मार्ग को बढ़ावा दिया जाएगा। अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और कोरिया जैसे नए बाजारों में भारतीय आम भेजने की तैयारी भी जारी है।

मलिहाबाद के आम अब विदेश में और बड़ी पहचान बनाएंगे। रूस समेत कई देशों में यहां के आम की भारी मांग है। एक्सपोर्ट क्लस्टर और क्लीन प्लांट सेंटर बनने से किसानों को बेहतर बाजार और ज्यादा मुनाफा मिलेगा। उत्तर प्रदेश की जलवायु फलों की खेती के लिए बेहद अनुकूल है तथा प्रदेश में 70 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त बागवानी शुरू की जा चुकी है।

विकसित भारत के लिए विकसित खेती जरूरी है। किसानों को बागवानी और आधुनिक तकनीक से जोड़ना होगा।

‘खेती को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार खेती को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। जल्द ही एक एकीकृत प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। जो पौध तैयार होने से लेकर फल बाजार तक पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन करेगा। किसानों को फसल संरक्षण, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, भंडारण और निर्यात संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया जाएगा।

‘मैं स्वयं किसान हूं’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कृषि मंत्री के रूप में किसानों की सेवा ही मेरी पूजा है। मैं स्वयं किसान हूं, इसलिए उनकी समस्याओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझता हूं। गेहूं और धान के भंडारण में सफलता के बाद अब किसानों को बड़े स्तर पर बागवानी से जोड़ना आवश्यक है।

‘प्रमुख सचिव बड़ा होता है कि 4 बार का मुख्यमंत्री’

कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र भारत दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- सुबह 10 मैंने एक अफसर को फोन किया कि एक्सपोर्ट के क्षेत्र में आज बैठक है, आपको पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि नहीं साहब आज प्रमुख सचिव की मीटिंग है।

अब बताइए प्रमुख सचिव बड़ा होता है कि 4 बार का मुख्यमंत्री और भारत का कृषि मंत्री। इन अधिकारियों को अब ध्यान देना होगा कि इस विभाग के मंत्री अब शिवराज सिंह चौहान हैं। इस तरह उदासीनता से काम नहीं चलेगा। आपको मेहनत करनी पड़ेगी।

समय से पहुंचना पड़ेगा। एक्सपोर्ट पर ध्यान देना पड़ेगा। राज्य के किसानों के हित के लिए आपको ध्यान देना ही पड़ेगा। इसमें कोई दोराय नहीं है। जब तक उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों के फसल को वैश्विक बाजार में नहीं पहुंचा दूंगा, चैन की सांस नहीं लूंगा।

लखनऊ एयरपोर्ट पर 2.86 करोड़ का गांजा पकड़ा:तस्कर गिरफ्तार, बैंकॉक से 12 वैक्यूम पैक पाउच में लाया

0

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया है। बैंकॉक से आए एक पैसेंजर के पास से लगभग 2.859 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वैक्यूम पैक पाउच में लाया गया

खुफिया सूचना के आधार पर एआईयू टीम ने बुधवार रात बैंकॉक से लखनऊ पहुंची एयर एशिया की फ्लाइट संख्या FD-146 के एक यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका। रात 10:35 बजे पहुंची इस फ्लाइट के यात्री पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उसके चेक-इन बैगेज की गहन तलाशी ली।

जांच के दौरान यात्री के बैग से 12 पारदर्शी वैक्यूम पैक पाउच बरामद हुए। इन पाउचों में हरे फूल और फलनुमा पदार्थ भरे थे। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने इसे गांजा/मारिजुआना यानी हाइड्रोपोनिक वीड के रूप में पहचाना।

पैसेंजर को भेजा गया जेल

अधिकारियों ने बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एआईयू अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह तस्करी का नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

4 मई को 12 करोड़ का गांजा पकड़ा गया था

लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 मई रात राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक यात्री के पास से लगभग 12 करोड़ रुपये की 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को 4 मई की रात इसकी जानकारी मिली थी। बताया गया था कि बैंकॉक से रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी-146) से एक यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ ला रहा है। सूचना मिलते ही डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर अलर्ट हो गई।

विमान के पहुंचने पर यात्रियों की गहनता से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, एक संदिग्ध यात्री के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने तत्काल ड्रग्स जब्त कर आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया।

15 दिन पहले पकड़ा गया था 14 करोड़ से अधिक का गांजा

लखनऊ एयरपोर्ट पर 15 दिन पहले एक यात्री को बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ का वजन 14.504 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14.50 करोड़ रुपए है।

खुफिया सूचना के आधार पर एआईयू और सीसीएसआई की टीम ने यह कार्रवाई की। यात्री ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या WY-265 से बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। ग्रीन चैनल पर संदेह के आधार पर उसे रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान यात्री के बैग से 29 पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच मिले। इन पाउच में हरे रंग का फूलनुमा पदार्थ था, जिसकी प्राथमिक जांच में गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

‘काले अंग्रेज चला रहे पुलिस विभाग’:लखनऊ में कांस्टेबल ने IPS अफसरों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप…VIDEO

0

लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने विभाग के अधिकारियों, विशेषकर IPS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है। उसमें कहा है कि पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली का आरोप

वीडियो में कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर पुलिसकर्मियों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है। गार्ड कमांडर के माध्यम से सिपाहियों और दीवानों से करीब दो हजार रुपए प्रति माह लिए जाते हैं।

वीडियो में सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं। गणना प्रभारी, आरआई और अन्य अधिकारी इस व्यवस्था में शामिल हैं। वसूली की रकम नीचे से ऊपर तक अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है।

लाखों रुपए की उगाही का दावा किया

कांस्टेबल ने दावा किया कि लखनऊ कमिश्नरेट में एक डेटा सेक्शन में 110 से 120 गार्ड तैनात हैं, जहां 500 से 550 ड्यूटी लगाई जाती हैं। आरोप है कि करीब 400 पुलिसकर्मियों से हर महीने दो-दो हजार रुपए वसूले जाते हैं, जिससे लगभग 8 लाख रुपये की उगाही होती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी वसूली कई अन्य जगहों पर भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो में कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के भीतर से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए सरकार को सीधे कार्रवाई करनी चाहिए।

सुनील कुमार शुक्ला द्वारा जारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिस विभाग में भी चर्चा का माहौल है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा डॉ. शिप्रा पांडेय-

QuoteImage

पुलिस लाइन्स लखनऊ में नियुक्त कांस्टेबल द्वारा लगाये गये आरोपों के सम्बन्ध में कमेटी का गठन कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

UP: पुलिस एसआई सीधी भर्ती-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, मई में होगा DV/PST; यहां देखें रिजल्ट

0

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण मई के तीसरे सप्ताह में होगा, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) मई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून माह में आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर SI लिखित परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट (PDF) खुल जाएगी
  • अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें
  • रिजल्ट की एक कॉपी सेव या प्रिंट कर लें

अगला चरण ऐसा होगा 

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया मई 2026 के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। इन सभी को पार करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में चुना जाएगा और यूपी पुलिस एसआई के तौर पर उनकी नियुक्ति होगी। अगले चरण के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा. इसीलिए सफल उम्मीदवार लगातार वेबसाइट चेक करते रहें।

यूपी: लखनऊ और अवध के कई जिलों में सुबह से लगातार बारिश, शुक्रवार से मौसम में यू-टर्न आने की चेतावनी

0

लखनऊ और अवध के कई जिलों में गुरुवार की सुबह एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। लखनऊ में सुबह चार बजे से आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। लगभग पूरे शहर में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हुई। बारिश के साथ बिजली चमकने और बादलों के गरजने का क्रम जारी रहा। दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गर्मी दोबारा वापसी के लिए तैयार है। विभाग के मुताबिक यूपी में विक्षोभ कमजोर पड़ा है और बुधवार को सिर्फ सिद्धार्थनगर आदि तराई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।  बृहस्पतिवार से प्रदेश में बारिश का दायरा सिमट जाएगा और तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी दर्ज होगी। साथ ही हवा में नमी की माैजूदगी की वजह से उमस भरी गर्मी में इजाफा होगा। बृहस्पतिवार के लिए कहीं भी आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं उरई में 37.2 डिग्री और झांसी में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। 16 डिग्री के साथ नजीबाबादी में सबसे ठंडी रात रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तराई और दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभावित है। शुक्रवार से बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की बढ़त आएगी। 

आज पूरे दिन बरसात की उम्मीद

राजधानी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बूंदाबांदी और हवाओं ने मंगलवार को राहत दी तो बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और पारे में 5.3 डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के संकेत जताए हैं। इसके बाद हवा में मौजूद नमी के कारण उमस भरी गर्मी फिर परेशान करेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी संभावित है। फिर शुक्रवार से विक्षोभ कमजोर पड़ेगा। बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

UP: संदिग्ध आतंकियों से मांगा गया था वर्दीधारियों को गोली मारते वीडियो, आईएसआई एजेंट ने बरगलाया था

0

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े संदिग्ध आतंकी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ की जांच में मोबाइल फोन से वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस नोट और चैट बरामद हुए हैं। इनमें देश विरोधी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।कृष्णा मिश्रा के मोबाइल में ऐसे वीडियो भी मिले हैं, जिनमें वर्दीधारियों को गोली मारने की बात कही गई है। यही नहीं, गोली मारते हुए वीडियो भी मांगा गया था। आरोपियों ने बताया कि वे मौके की तलाश कर रहे थे, जैसे ही मौका मिलता, वर्दी वालों की हत्या करते।

आईएसआई एजेंट ने बरगलाया… हीरो बनोगे पैसा भी कमाओगे
दानियाल के पास से 9 एमएम पिस्टल और कारतूस, जबकि कृष्णा के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एटीएस पता कर रही है कि आखिर ये हाथियार किसने उपलब्ध कराए।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानियों के संपर्क में आए थे। आईएसआई एजेंट ने उनसे कहा था कि जो वह कह रहे हैं, करते जाओ, तो भारत में तुम्हें हीरो बना देंगे। पैसा भी खूब मिलेगा।

कफ सिरप मामला: विभोर राणा समेत छह के खिलाफ एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट, जेल में हैं आरोपी

0
सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए गए हैं। वहीं, विदेश में बैठे सिंडिकेट सरगना शुभम जायसवाल व उसके साथियों को भारत लाने की कवायद जारी है। एटीएफ ने पूरी ट्रेल और नेटवर्क खोज निकाला।

कफ सिरप सिंडिकेट के तीन सुपर डिस्ट्रीब्यूटरों समेत छह आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। ये आरोपी जेल में हैं। एसटीएफ छह महीने से विवेचना कर रही थी और सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं। दूसरी तरफ विदेश में बैठे सिंडिकेट सरगना शुभम जायसवाल व उसके साथियों को भारत लाने की कवायद जारी है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और एसटीएफ ने पिछले साल कोडीनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट का खुलासा किया था। एसटीएफ जीआर ट्रेडिंग का मालिक विभोर राणा, मारुति मेडिकोज का सचिन कुमार, एबी फार्मास्युटिकल का अभिषेक शर्मा और साथी विशाल सिंह, बिट्टू कुमार व शुभम शर्मा को पकड़ा था। इनके खिलाफ एसटीएफ ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक विभोर राणा एंड कंपनी 2019 से सिरप की तस्करी कर रही थी। जब इन फर्मों का रिकॉर्ड और बैंक खातों समेत एबॉट कंपनी की डिटेल खंगाली गई तो चार वर्षों में 400 करोड़ की खरीद और 1200 करोड़ से अधिक में बिक्री का खुलासा हुआ।

पूरी ट्रेल खोज निकाली: सिंडिकेट एबॉट कंपनी से खेप खरीदकर अलग-अलग राज्यों में बिक्री कर नेपाल और बांग्लादेश पहुंचाता था, इसकी पूरी ट्रेल और नेटवर्क एसटीएफ ने खोज निकाला है। एक-एक खाते की डिटेल और रूट का विवरण विवेचना में शामिल किया गया है। प्रकरण में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा, विकास आदि जेल में हैं। इनके खिलाफ भी जल्द पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। विदेश में शुभम, गौरव व वरुण सिंह के पासपोर्ट निरस्तकर लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए।