पाकिस्तान में हिजबुल के एक आतंकवादी की हत्या कर दी गई है..!पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाला कश्मीर का हिजबुल आतंकवादी सज्जाद अहमद इस्लामाबाद में मृत पाया गया।उसके साथियों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है।
याचिका में 4 फरवरी 2026 के हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को भरोसा दिलाया गया था कि पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर लिया जाएगा और संबंधित कानून के तहत इस आयोग के रिपोर्ट के आधार पर ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। सरकार की ओर से आए इस जवाब के आधार पर हाईकोर्ट ने संबंधित याचिका को निस्तारित कर दिया था। मौजूदा अवमानना याचिका में इसी आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक उक्त आयोग का गठन नहीं किया गया, जो कोर्ट की अवमानना की परिधि में आता है।




