दिल्ली-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ जाएंगे, IPS पूरण कुमार के आवास जाएंगे राहुल गांधी, IPS पूरण कुमार की पत्नी से करेंगे मुलाकात ,हाल में IPS पूरण कुमार ने की थी आत्महत्या
अलीगढ़ -प्राइवेट अस्पताल में बच्चों के इलाज में लापरवाही, परिजन बच्चों को लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर ने बच्चों को किया मृत घोषित, 4 साल के मासूम जय की हुई मौत, अचानक बिगड़ी थी जय की तबीयत, नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में कराया था भर्ती, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से गई जान, थाना गांधी पार्क क्षेत्र का मामला
झांसी-झांसी में लव स्टोरी बनी मौत की वजह, युवती महक खान की फांसी लगने से मौत, युवती महक को विवेक से हुआ था प्रेम , दोनों ने परिवार से छिपकर की थी शादी, मां का आरोप ससुराल वालों ने की हत्या, पुलिस का कहना फांसी लगाकर सुसाइड किया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस, झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने किया तख्तापलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति..!
1. हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में हफ्ते तक चले युवाओं के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं।
2. राजोएलिना ने एक दिन पहले ही रविवार को दावा किया था कि सेना की मदद से देश में तख्तापलट की कोशिशें हो रही हैं।
जेन-Z के ताजा विद्रोह और सत्ता में शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी द्वारा पद छोड़ने का यह नवीनतम उदाहरण है।
पिछले महीने नेपाल में भी जेन-Z ने इसी तरह का भारी विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां के पीएम ने कुर्सी छोड़ दी थी।