Monday, February 23, 2026
Home Blog Page 154

बिहार चुनाव परिणाम 2025: जीत से पहले कार्यकर्ताओं में दिखा हाई जोश, JDU ऑफिस में मची ढोल-नगाड़ों की धूम

0

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक सामने आए रुझानों में NDA की बढ़त देखी जा रही है। इसी बढ़त के बीच पटना स्थित JDU प्रदेश कार्यालय का माहौल पूरी तरह से त्योहार जैसा हो गया है। जश्न मनाने के लिए लड्डू के बड़े ऑर्डर दिए गए हैं, JDU ऑफिस के बाहर जोरदार पटाखे फूटने लगे और जश्न मनाने के लिए लड्डू के बड़े ऑर्डर दिए गए।JDU-BJP की मजबूत पकड़ से कार्यकर्ताओं में जोश

 

JDU कार्यालय में मौजूद नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही टीवी स्क्रीन पर चिपके हुए थे। सुबह 11:30 बजे तक के रुझानों में जब जदयू 75 सीटों पर और भाजपा 82 सीटों पर आगे दिखी, तो समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस समय दोनों पार्टियों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। JDU नेताओं ने दावा किया कि जनता ने इस बार विकास मॉडल पर मुहर लगाई है और नीतीश कुमार जी पर दोबारा भरोसा जताया है।

पार्टी के एक नेता छोटू सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमलोग अभी से नहीं, 6 महीने पहले से ही जीत का जश्न मना रहे हैं। जनता ने सबको मिलकर वोट दिया है, क्योंकि NDA का मतलब नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, मांझी जी, उपेंद्र कुशवाहा हैं।”

NDA प्रचंड जीत की ओर, शाम 6 बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी

0

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर है।

 

 

एसएसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

0

बरेली- एसएसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेंद्र पाल सिंह को थाने से हटाकर भेजा क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग, सुरेश चंद्र गौतम बने कोतवाली के कोतवाल, इंस्पेक्टर अमित पांडेय बने भोजीपुरा थाने के इंस्पेक्टर, एसओ प्रयागराज को मिली प्रेम नगर थाने की कमान, इंस्पेक्टर पवन कुमार बने बहेड़ी थाने के कोतवाल, इंस्पेक्टर संजय तोमर बने मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर

बरेली में तीन भाई नदी में डूबे, एक की मौत,

0

बरेली- बरेली में तीन भाई नदी में डूबे, एक की मौत, एक बचाया गया, एक की तलाश, दसवां संस्कार के बाद सभी नहाने उतरे थे नदी में, फतेगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की घटना

कुलदीप यादव के भारत में 150 अंतर्राष्ट्रीय विकेट्स पूरे, जानें किस देश में झटके कितने विकेट

0

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। कुलदीप ने अपनी फिरकी से कप्तान तेम्बा बावुमा (3) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करावाकर ये रिकार्ड अपने नाम किया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 87 इनिंग्स ली। भारत के कुलदीप ने UAE में सबसे ज्यादा विकेट्स झटके हैं।

 

कुलदीप यादव द्वारा प्रत्येक देश में अंतर्राष्ट्रीय विकेट्स की लिस्ट

 

भारत में 150* (87 पारियां)

यूएई में 34 (18 पारियां)

वेस्टइंडीज में 33 (17 पारियां)

श्रीलंका में 27 (16 पारियां)

दक्षिण अफ्रीका में 24 (10 पारियां)

इंग्लैंड में 20 (13 पारियां)

ऑस्ट्रेलिया में 15 (9 पारियां)

न्यूजीलैंड में 12 (6 पारियां)

बांग्लादेश में 9 (3 पारियां)

आयरलैंड में 7 (2 पारियां)

अमेरिका में 5 (3 पारियां)

जिम्बाब्वे में 3 (3 पारियां)

 

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन लंच के लिए खेल रोके जाने तक 3 विकेट पर 105 रन बना लिए। इस समय वियान मुल्डर 22 और टोनी डि जोर्जी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए जसप्रीत ने चार ओवर में 9 रन देकर दो जबकि कुलदीप यादव ने 7 ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। एडेन माक्ररम (31) और रियान रिकेलटन (23) ने 57 रन की साझेदारी के साथ दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन बुमराह ने दो ओवर के अंदर दोनों को चलता कर मैच में भारत की वापसी करा दी। कुलदीप ने इसके बाद अपनी फिरकी पर कप्तान तेम्बा बावुमा (तीन) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

Bihar Election Result 2025 Live: राघोपुर से तेजस्वी 286 वोटों से हुए आगे, महुआ से तेजप्रताप चौथे स्थान पर

0

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं। Bihar Election Result Live: पटना में CM आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग

Bihar Election Result Live: काउंटिंग के 8वें राउंड में राघोपुर से तेजस्वी 286 वोटों से आगे

Bihar Election Result Live: धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार लेशी सिंह आगे। कुटुंबा सीट से HAM उम्मीदवार ललन राम तीन हजार वोटों से आगे

Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है।

  • माइक्रो-ऑब्जर्वर के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं।

 

  • Bihar Election Result Live: उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। मतगणना के प्रत्येक चरण की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।‘चुनाव परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किए जाएंगे।

किस जिले में कितने मतदान केन्द्र 

सहरसा जिले में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया जिले में दो-दो मतगणना केंद्र बने हैं। राज्य के अन्य 31 जिले पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़यिा, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और जमुई जिले में एक-एक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

2,616 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला 

छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राजद के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं।

 

पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने छेड़ी बड़ी मुहिम

0

अम्बेडकरनगर- पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने छेड़ी बड़ी मुहिम प्रदूषण को लेकर रितेश पाण्डेय ने छेड़ी मुहिम क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का कराया आयोजन जिले के हजारों बच्चों ने मैराथन में किया प्रतिभाग पराली नहीं जलाएंगे प्रदूषण से बचाएंगे की थीम महिला और पुरुष वर्ग ने मैराथन में लिया हिस्सा मैराथन रेस जीतने वालों को दिया गया पुरस्कार

 

भीड़ बढ़ाने का साधन बनी आशा वर्कर,

0

लखीमपुर-भीड़ बढ़ाने का साधन बनी आशा वर्कर, पदयात्रा में जा रही आशा वर्कर की मौत, आशा वर्कर की सड़क हादसे में मौत, ऑटो में सवार 4 अन्य आशा वर्कर घायल, CHC अधीक्षक को लेकर परिजनों में आक्रोश , खमरिया के रहा चौराहे पर आशा वर्कर की मौत

 

सरकारी अस्पताल में मरीज से छेड़छाड़,

0

कन्नौज- सरकारी अस्पताल में मरीज से छेड़छाड़, जांच के नाम पर युवती से छेड़छाड़ की, युवती की तहरीर पर आरोपी कंपाउडर पर केस, पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर की शुरू की तलाश, विशुनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला

 

दबंगों ने गोली मारकर युवक की हत्या ,

0

उन्नाव – दबंगों ने गोली मारकर युवक की हत्या की, मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या की, युवक के सीने के पास लगी दो गोलियां , इलाज के दौरान युवक की मौत, आसीवन थाना क्षेत्र के मदारपुर कैलई की घटना