Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 241

पीएम मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन:बायो एथेनॉल प्लांट समेत ₹19000 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे, 2 रैली करेंगे

0

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन मोदी करीब 19000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी दरांग जिले के मंगलदोई और गोलाघाट जिले में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी का दौरा करेंगे।

पीएम नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 7000 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत वाले पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। वे दोनों जगहों पर जनसभा करेंगे।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नुमालीगढ़ में नीम के पौधों की कॉरिडोर तैयार की गई है। मोदी 2.6 किलोमीटर लंबे इस नीम कॉरिडोर से होकर गुजरेंगे। सरमा ने इसकी वीडियो क्लिप शेयर की।

पीएम मोदी शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। वे यहां खानापारा इलाके में स्थित पशु चिकित्सा मैदान में महान गायक भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें…

नुमालीगढ़ में नीम के पौधों से तैयार 2.6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर। पीएम मोदी यहीं से गुजरेंगे।
नुमालीगढ़ में नीम के पौधों से तैयार 2.6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर। पीएम मोदी यहीं से गुजरेंगे।
नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाला बांस-आधारित इथेनॉल प्लांट।
नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाला बांस-आधारित इथेनॉल प्लांट।
पीएम मोदी पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला रखेंगे।
पीएम मोदी पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला रखेंगे।

 

पीएम मोदी के कार्यक्रम…

दरांग में परियोजनाएं

  • दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
  • गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल की नींव रखेंगे। इससे ट्रैफिक कम होगा और गुवाहटी व आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार होगा।

गोलाघाट (नुमालीगढ़) में परियोजनाएं

  • असम बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगा और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करेगा।
  • नुमालीगढ़ रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की नींव रखी जाएगी। इससे नए रोजगार मिलेंगे और असम की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।

पीएम नीम कॉरिडोर खुमताई (गोलाघाट जिला) के विधायक मृणाल सैकिया के नेतृत्व में एक पहल है। सैकिया ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने और युवाओं को इसके प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।

मोदी बोले- जब हिंसा चरम पर थी, भूपेन दा एकता की आवाज बने

पीएम मोदी ने शनिवार को संगीत जगत के दिग्गज भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में महान गायक पर एक पुस्तक और 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।

उन्होंने कहा कि जब पिछली सरकारों ने असम और पूर्वोत्तर भारत को अलगाववाद की आग में झुलसने के लिए छोड़ दिया था, तब भूपेन दा एकता की आवाज बने थे।

पीएम ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित हजारिका के गीत भारत को एकजुट करते हैं और लोगों को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्हें भारत रत्न प्रदान देना पूरे पूर्वोत्तर के लिए सम्मान की बात है।

मोदी ने कहा- उनके गीत भारत को एकजुट करते हैं। उनका संगीत एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को दर्शाता है। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित थे।

—————

मोदी के नॉर्थ-ईस्ट दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

51KM की रेल लाइन बनने से मिजोरम दिल्ली से जुड़ा, इसमें 45 सुरंगें, कुतुबमीनार से ऊंचा भारत का दूसरा ब्रिज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया। 51 KM लंबी बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन के जरिए मिजोरम की दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी रेल कनेक्टिविटि हो गई है। इस रेलवे रूट में 45 सुरंग, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज हैं। इसके अलावा 114 मीटर ऊंचा देश का दूसरा पियर ब्रिज भी है, जो कुतुब मिनार (72 मीटर) से भी ऊंचा है।

मणिपुर में हिंसा के 2 साल बाद PM का दौरा, इंफाल में हिंसा पीड़ितों से मिले; कहा- शांति का रास्ता चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पहुंचे। उन्होंने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ औ इंफाल में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद PM मोदी का यह पहला दौरा है।

फिलहाल स्थगित रहेगी श्री माता वैष्णो देवी यात्रा

0

कटड़ा/जम्मू : श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल यात्रा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल यात्रा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को बोर्ड ने रविवार 14 सितम्बर से यात्रा शुरू करने की घोषणा की थी।

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए 14 सितम्बर को शुरू होने जा रही यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।

आज इन राशियों के सपने होंगे साकार

0

मेष : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग-प्रोग्रामिंग फ्रूटफुल रहेगी, कामकाजी कामों के लिए आपकी भागदौड़ सिरे चढ़ेगी।

मेष : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग-प्रोग्रामिंग फ्रूटफुल रहेगी, कामकाजी कामों के लिए आपकी भागदौड़ सिरे चढ़ेगी।

वृष: कारोबारी कामों की दशा संतोषजनक, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिन्दादिली-रंगीनी रहेगी।

मिथुन: चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों, पचीदगियों वाला है, इसलिए कोई इंपोर्टेन्ट काम हाथ में न लें, सफर भी टाल दें।

कर्क : टीचिंग,कोचिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, डैकोरेशन, पब्लिशिंग का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

सिंह : किसी अफसर के साफ्ट रुख के कारण किसी सरकारी काम में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, इज्जत- मान की प्राप्ति।

कन्या:  किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

तुला: खान-पान परहेज के साथ करना ठीक रहेगा, क्योंकि पेट में गड़बड़ी की आशंका बनी रहेगी, मगर अर्थ दशा ठीक-ठाक रहेगी।

वृश्चिक : ‌व्यापार तथा कामकाज की दशा बढ़िया, कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।

धनु : अशांत, परेशान तथा डिस्टर्ब मन: स्थिति के कारण मन किसी भी काम को हाथ में लेने से संकोच करना पसंद करेगा।

मकर : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, अर्थ दशा सुखद।

कुम्भ : जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मान-यश की प्राप्ति।

मीन: आम सितारा स्ट्रांग जो आपको उत्साही, हिम्मती तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव रखेगा।

आज का पंचांग- 14 सितंबर, 2025

0

14 सितम्बर 2025, रविवार आश्विन कृष्ण तिथि अष्टमी (14-15 मध्य रात 3.07 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी। 

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 30, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 23 (भाद्रपद), हिजरी साल 1447, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 21, सूर्योदय : प्रात: 6.15 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.31 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: रोहिणी (प्रात: 8.41 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मृगशिर, योग: वज्र (प्रात: 7.35 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्धि, चंद्रमा:  वृष राशि पर (रात 8.04 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: तिथि अष्टमी का श्राद्ध, श्री महालक्ष्मी व्रत समापन, जीवित पुत्रिका व्रत।

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :- 
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा वृष में
मंगल तुला में
बुध सिंह  में
गुरु मिथुन में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए10 नक्सली, एक करोड़ का इनामी भी ठेर

🔸पंजाब में 2 जबरदस्त घमाके, RDX Blast का अंदेशा, सेना से मांगी गई मदद

🔸Srinagar: AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, सांसद संजय सिंह को लिया गया हिरासत में

🔸वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मुलाकात, गंगा आरती का लिया आध्यात्मिक अनुभव

🔸PM मोदी 12 सितंबर को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन”ज्ञान भारतम्” में लेंगे हिस्सा, पांडुलिपि संरक्षण को मिलेगी नई दिशा

🔸वोट चोरी मामले में जल्द ही देंगे विस्फोटक सबूत: राहुल गांधी

🔸Nepal Protest: नेपाल की जेलों से फरार कैदियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, लापता हैं सात हजार कुख्यात कैदी

🔸देशभर में SIR की तैयारी तेज: EC आज मीडिया अधिकारियों को देगा प्रशिक्षण; भ्रामक खबरों पर लगाम कसने की कवायद

🔸दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, 5 आतंकवादी गिरफ्तार; इनके पास मिला IED बनाने का सामान

🔸भारत दुनिया में हमारे राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है: ट्रंप के दूत सर्जियो गोर

🔸​​PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा:उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, आग लगाई; 13 सितंबर को मोदी चुराचांदपुर-इंफाल जाएंगे

🔸​​ट्रंप के क़रीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रपति बोले– अमेरिका के लिए ‘काला पल’

🔸​असम: संदिग्ध विदेशियों को नागरिकता साबित करने के लिए मिलेंगे दस दिन, डीसी लेंगे अंतिम निर्णय

🔸​​​​​​नेपाल में फंसे राजस्थान के पर्यटकों को सकुशल लाने में लगी सरकार, पुलिस ने विशेष सेल का गठन किया

🔸​​​​​​​राहुल गांधी के सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर विदेश जाने पर CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लिखा लेटर

🔸​​​​रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्तावों के झांसे में न आएं भारतीय: विदेश मंत्रालय

🔸इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट होने की जरूरत, कतर पर हमले के बाद शहबाज शरीफ

🔸प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

🔹​बांग्लादेश ने हॉन्ग कॉन्ग को सात विकेट से धोया, लिटन दास ने खेली कप्तानी पारी

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷

पत्नी ने प्रेमी के साथ की पति की हत्या

0

बुलंदशहर- पत्नी ने प्रेमी के साथ की पति की हत्या, प्रेम सबंधों में बाधा बनने पर की थी हत्या, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार, पत्नी ने हार्ट अटैक बताया था मौत का कारण. मृतक की भतीजी ने खोला मौत का राज, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर , थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर की घटना

 

सफाई व्यवस्था को चेक करने निकले नगर आयुक्त ,

0

बरेली- सफाई व्यवस्था को चेक करने निकले नगर आयुक्त , सफाई व्यवस्था पर लापरवाही देख जताई नाराजगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों को लगाई फटकार, रामपुर गार्डन बाकरगंज छोटी विहार प्रेमनगर का निरीक्षण

 

अयोध्या डिपो को 5 नई अतिरिक्त आयसर बसें मिलीं,

0

अयोध्या- अयोध्या डिपो को 5 नई अतिरिक्त आयसर बसें मिलीं, दो मथुरा , दो आगरा, एक चित्रकूट के लिए निर्धारित, श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्य़ा को देखते हुए निर्णय, नई बसों से यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा, बसें विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए-एआरएम

 

बच्चा चोरी के शक में साधु की पिटाई

0

हमीरपुर – बच्चा चोरी के शक में साधु की पिटाई, बच्चा चोरी के शक में लोगों ने साधु को पीटा, बच्चे ने साधु पर पकड़कर ले जाने का आरोप लगाया, पीटने के बाद साधु को छोड़ दिया गया, सुमेरपुर थाना क्षेत्र, लखनापुरवा का मामला