Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 224

लखनऊ में सुबह से हो रही हल्की बारिश,

0

लखनऊ- लखनऊ में सुबह से हो रही हल्की बारिश, बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से शहर वासियों को मिली राहत

 

 

लखनऊ अलीगंज में चोरों के हौसले बुलंद,

0

लखनऊ- अलीगंज में चोरों के हौसले बुलंद, थाने से चंद कदम दूर गाड़ी चोरी, मर्सिडीज पर चोरों ने किया हाथ साफ, महिंगवां निवासी राजीव की कार चोरी, दोस्त से मिलने अलीगंज आए थे राजीव, सिटी मोंटेसरी स्कूल के पास खड़ी थी कार, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

समाजवादी पार्टी का डेलीगेशन आज जाएगा बरेली,

0

लखनऊ- समाजवादी पार्टी का डेलीगेशन आज जाएगा बरेली, 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा बरेली, बरेली की रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी, समाजवादी पार्टी के 5 सांसद डेलीगेशन में शामिल, इकरा हसन, जियाउर्रहमान, नीरज मौर्य जाएंगे बरेली, हरेंद्र मलिक, मोहिबुल्लाह नदवी डेलीगेशन में शामिल

कांग्रेस के पोस्टर पर डिप्टी सीएम का हमला,

0

लखनऊ- कांग्रेस के पोस्टर पर डिप्टी सीएम का हमला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, राम विरोधी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए, यूपी कांग्रेस दफ़्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर, लगाए गए पोस्टर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, क्या पोस्टर लगाने वाले को इतना भी ज्ञात नहीं, राहुल की तुलना भगवान राम से करना शर्मनाक, कांग्रेस हमेशा से राम विरोधी, सनातन विरोधी रही, राहुल ने बार-बार सनातन का अपमान किया, कांग्रेस सरकार में देश आर्थिक संकट से जूझता रहा था, पोस्टर लगाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है, देश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी

चोर समझ कर युवक की पीट पीटकर हत्या मामला

0

रायबरेली- चोर समझ कर युवक की पीट पीटकर हत्या मामला, रायबरेली पुलिस ने लोगों से की अपील, चौपाल लगाकर लोगों से की अपील, संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को दे सूचना, खुद कानून को कोई भी न ले हाथ में, हत्या मामले में ग्रामीणों पर दर्ज हुआ मुकदमा, रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र का मामला

 

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर

0

रायबरेली- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, हादसे में बाइकों के उड़े परखच्चे, बाइको में सवार 2 युवक गंभीर घायल, घायलों को पहुचाया गया CHC, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

तारबंदी, पिलर चोरी करने का आरोप

0

हापुड़- तारबंदी, पिलर चोरी करने का आरोप, चोरी कर अवैध कब्जा करने का आरोप, मेरठ रेंज DIG से की गई शिकायत, थाना हापुड़ देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला

 

पीएम मोदी ने एक्स पर किया ट्वीट

0

दिल्ली-पीएम मोदी ने एक्स पर किया ट्वीट, बिहार के युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम, सुबह 11 बजे अनेक योजनाओं का शुभारंभ- पीएम, युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास पर फोकस- पीएम, ‘पीएम सेतु का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा’, ‘युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे’

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

. 🔸वायुसेना प्रमुख का ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा खुलासा: पाकिस्‍तान के 6 से 7 जेट मार‍ गिराए थे

🔸जनरल द्विवेदी की पाक को बड़ी चेतावनी: ‘तय कर लो दुनिया के नक्शे पर रहना है या मिटना’ आर्मी चीफ का PAK को अल्टीमेटम

🔸ट्रंप के गाजा प्लान पर राजी हुआ हमास, सभी इजरायली बंधकों को करेगा रिहा

🔸12 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल… POK में PAK के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

🔸राहुल में कौन सी प्रतिभा, जिसके लिए विदेशी विश्वविद्यालय उन्हें बुलाते हैं: BJP

🔸जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, PAK ने ट्रंप के गाजा प्लान को दिया झटका

🔸’कानून व्यवस्था संभालो, झूठे आरोप भारत पर मत थोपो’ बांग्लादेश को MEA ने फटकारा

🔸राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा

🔸अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल, राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया आदेश

🔸केंद्रीय जांच रिपोर्ट में खुलासा : खांसी की दवाओं में जहरीले रसायन नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी किया गाइडलाइन

🔸भारत का स्वर्ण भंडार 2.2 बिलियन डॉलर बढ़ा, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 700.2 बिलियन डॉलर के करीब

🔸वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- टैरिफ जैसे झटके झेलने में सक्षम भारतीय अर्थव्यवस्था, रूस से तेल खरीदना जारी रहेगा

🔸हनुमानगढ़ में गुरुद्वारे पर कब्जे का विवाद, हिंसक झड़प:बच्चों समेत 8 घायल, बाहरी लोग जबरन घुसे; स्कूल बंद, 15 थानों की पुलिस तैनात

🔸भारत रूस से और S-400 डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है:S-500 खरीदने पर विचार करेगा; दिसंबर में पुतिन के भारत दौरे के समय डील संभव

🔸जुबिन गर्ग मौत मामले में साथी की गवाही ने चौंकाया; साजिश और जहर देने का दावा

🔸बुलडोजर ऐक्शन से नहीं, कानून के शासन से चलता है देश; फिर क्यों बोले CJI गवई

🔸रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी! AUS सीरीज से पहले आज हो सकता है टीम का ऐलान

🔸प्रधानमंत्री 4 अक्टूबर को 62,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का करेंगे अनावरण

🔹IND vs WI 1st Test Day 2 Stumps : राहुल-जुरेल-जडेजा के शतक, भारत ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।