Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 275

चंडौस में दो समुदाय के बीच हुआ बवाल

0

अलीगढ़ – चंडौस में दो समुदाय के बीच हुआ बवाल, कई घायल, रक्षाबंधन के दिन एक पक्ष युवकों ने की थी मारपीट, आज आरोपी युवकों को पकड़ने गांव में पहुंची पुलिस, सूचना के बाद मौके पर शिकायतकर्ता हुए एकत्रित, ग्रामीणों ने शिकायतकर्ता,पुलिस के साथ की मारपीट, हिन्दू पक्ष शिकायतकर्ता घायल,पुलिस की फाड़ी वर्दी, मौके पर कई थानों की पुलिस, आलाधिकारी पहुंचे, गांव में दो पक्षों के बीच बवाल से तनावपूर्ण स्थिति, चंडौस थाना इलाके के गांव जमुआका की घटना

साहिबाबाद सब्जी मंडी में फायरिंग बीजेपी नेता हरीश चौधरी बेटों संग गिरफ्तार

0

गाजियाबाद- साहिबाबाद सब्जी मंडी में फायरिंग का मामला, बीजेपी नेता हरीश चौधरी बेटों संग गिरफ्तार, मामले में कुल 8 बलवाई गिरफ्तार किए गए, फायरिंग में एक मजदूर को गोली लग थी, वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तारी हुई है, लिंक रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की है

PWD लिपिक संग मारपीट का मामला

0

मैनपुरी – PWD लिपिक संग मारपीट का मामला, मामले का वीडियो हुआ था वायरल , शहर कोतवाली में पंजीकृत हुआ था केस, PWD कर्मचारियों का चल रहा धरना प्रदर्शन, आरोपी ठेकेदार संतोष यादव पर गंभीर आरोप, पीड़ित वरिष्ठ लिपिक ने जान का खतरा बताया, शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी की घटना.

107वां विश्व प्रसिद्ध आला हजरत का उर्स, गंगा रानी मेला को लेकर पुलिस अलर्ट,

0

बरेली- 107वां विश्व प्रसिद्ध आला हजरत का उर्स, गंगा रानी मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, बरेली पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च में ADG,DM,SSP-SP सिटी रहे मौजूद, इस्लामिया ग्राउंड,उर्स ग्राउंड का किया निरीक्षण, 18 अगस्त से इस्लामिया ग्राउंड में उर्स का मेला, उर्स में लाखों जायरीन देश-विदेश से पहुंचेंगे बरेली

नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में दुष्कर्म की वारदात,

0
मुजफ्फरनगर- नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में दुष्कर्म की वारदात, आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर घटना को अंजाम दिया, वारदात में आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई, शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने किशोरी को पीटा, पीड़िता ने परिजनों संग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की, पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज, पुलिस ने आरोपी युवक नईम को भी गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपी की मां,2 बहनों पर केस किया दर्ज, मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है मामला.

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई

0

लखनऊ- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, क्रिकेटर आकाशदीप सिंह को परिवहन विभाग का नोट, बिना HSRP वाहन उपयोग करने पर नोटिस भेजा, मेसर्स सनी मोटर्स के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की, सनी मोटर्स की डीलरशिप 1 माह के लिए निलंबित, बिना HSRP वाहन डिलीवरी करने पर डीलरशिप निलंबन, फॉर्च्यूनर की बिना पंजीयन डिलीवरी पर नोटिस जारी, 14 दिन का चिनहट डीलर को स्पष्टीकरण देना होगा

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,

0

लखनऊ- लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौराहे पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, सपा कार्यकर्ताओं को बसों से ईको गार्डन भेजा

School Teacher बनना नहीं होगा आसान, अब जरूरी है…

0

चंडीगढ़ (आशीष): केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में अब 9वीं से 12वीं कक्षा में शिक्षक बनना आसान नहीं होगा। शिक्षकों को इन कक्षाओं में भी पढ़ाने के लिए केन्द्रीय पात्रता परीक्षा देनी होगी। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद और सी.बी.एस.ई. की ओर से गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

नई गाइडलाइन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जा रहा है। अब तक सी.टी.ई.टी. की परीक्षा दो स्तरों के लिए लिए ली जाती है। इसमें सी.टी.ई.टी. एक और पांच और सी.टी.ई.टी. 6 और 8 कक्षा शामिल है। अब 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए भी यह परीक्षा होगी। बताया जाता कि एन.सी.टी.ई. सी.टी.ई.टी. को चार स्तरों पर कराने की तैयारी में जुटी है। इसमें बाल बाटिका के लिए भी शिक्षकों की परीक्षा ली जाएगी।

जे.वी.टी. और टी.जी.टी. के पदों के लिए जल्द होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू

गौरतलब हैकि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से जे.बी.टी. के 218 और टी.जी.टी. की 104 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए सी.टी.ई.टी. में उतीर्ण होना अनिवार्य है। सी.टी.ई.टी. राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका उद्देश्य यह तय करना होता है कि कोई व्यक्ति स्कूल में शिक्षक बनने के योग्य है या नहीं।

बी.एड. और स्नातकोतर होना आवश्यक

अभी 9वीं से 12वीं कक्षा में शिक्षक बनने के लिए बी.एड. और स्नातकोतर की जरूरत होती है। हालाकि कुछ स्कूलों में इसके साथ सी.टी.ई.टी. छठी से 8वीं कक्षा के लिए उत्तीर्ण होना भी वांछनीय योग्यता है। गौरतलब है कि सी.बी.एस.ई. स्कूलों में कुल शिक्षकों में से एक निश्चित प्रतिशत शिक्षकों को सी.टी.ई.टी. क्वालीफाई होना अनिवार्य है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में चार स्तरों पर परीक्षा कराने का निर्देश

सी.टी.ई.टी. सी.बी.एस.ई. के निदेशक जे.के. यादव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में चार स्तरों पर परीक्षा कराने का दिशा निर्देश है। इसकी नीति एन.सी.टी.ई. तैयार कर रही है। सी.बी.एस.ई. को उसी दिशा निर्देश के आधार पर परीक्षा आयोजित करानी है। गाइडलाइन मिलने के बाद चार स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी। संभवत अगले साल से यह लागू होगी।

सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों पर PSPCL की बड़ी कार्रवाई, मंत्री ने की ये अपील

0

पंजाब डेस्क : पंजाब में बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान जे.ई., लाइनमैन, क्लर्क समेत अन्य सभी कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। इसलिए अगले 3 दिन बिजली व्यवस्था चलाना विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है और बिजली गुल होने की स्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

PSPCL द्वारा सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए गए एक्शन लेंटर में कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहा गया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। कॉर्पोरेशन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर कॉर्पोरेशन द्वारा भर्ती किए गए कॉन्ट्रैक्ट, वर्कचार्ज, दैनिक वेतन और कंटिंजेंट कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं और प्रोबेशन पर चल रहे पदोन्नत अधिकारियों/कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की जा सकती है। इस संबंध में कॉर्पोरेशन की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि कॉर्पोरेशन में कार्यरत सभी कर्मचारियों पर एस्मा लागू है, जिसके तहत 3 साल तक की कैद और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इसके बाद अधिकारियों को कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी के खिलाफ विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है। वहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों से काम पर वापिस आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण बिजली खराबी संबंधी शिकायतें अधिक होती हैं और कर्मचारियों के सामुहिक अवकाश से लाखों लोगों और व्यापारिक केंद्रों को नुकसान होगा। उन्होंने बैठ कर मामले का हल निकलाने की बात कही है।

गोखले ब्रिज में 2 साल की देरी पर ‘5 हजार का जुर्माना’, RTI से हुआ BMC की लापरवाही का खुलासा

0

नेशनल डेस्क: मुंबई के अंधेरी में स्थित गोखले ब्रिज के पुनर्निर्माण में दो साल की देरी के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक RTI से खुलासा हुआ है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने देरी के लिए ठेकेदार पर मात्र ₹5,000 का जुर्माना लगाया है, जबकि पहले ₹3 करोड़ का जुर्माना लगाने की बात कही गई थी।

₹3 करोड़ से ₹5,000 कैसे हुआ जुर्माना?
आरटीआई कार्यकर्ता और वकील गॉडफ्रे पिमेंटा द्वारा दायर अपील में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पहले यह दावा किया गया था कि देरी के लिए प्रोजेक्ट की लागत का 5-6 प्रतिशत, यानी ₹3 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा। इस पर आरटीआई कार्यकर्ता ने सवाल उठाया, “₹87 करोड़ से अधिक की लागत वाला यह प्रोजेक्ट दो साल की देरी से पूरा हुआ। ऐसे में केवल ₹5,000 का जुर्माना कैसे लगाया जा सकता है?”

BMC पर उठे सवाल
इस खुलासे के बाद लोग बीएमसी की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि दो साल की देरी से हुए इस प्रोजेक्ट के लिए इतना मामूली जुर्माना कैसे उचित हो सकता है। हालांकि, इस विवाद के बाद बीएमसी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को ठेकेदार पर सही जुर्माना लगाने के लिए अगले 2-3 दिनों में काम करने का निर्देश दिया है। यह दिखाता है कि इस मामले में अभी तक अंतिम जुर्माना तय नहीं किया गया था।