Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 248

अफगानिस्तान : भूकंप ने मचाई तबाही, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत..!

0

अफगानिस्तान : भूकंप ने मचाई तबाही, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत..!

१. अफगानिस्तान के पूर्वी पहाड़ी इलाकों में रविवार को आए 6 तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचाई।

२. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत और 3,600 से ज्यादा घायल हुए हैं।

*राहत संगठनों का कहना है कि इस आपदा में सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं और बच्चों पर पड़ा है, जिन्हें बचाव के दौरान सबसे पीछे छोड़ दिया गया।*

गुजरात में बड़ा हादसा !! प्रसिद्ध तीर्थस्थल Pavagadh में टूटा Ropeway, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत..!

0

गुजरात में बड़ा हादसा !! प्रसिद्ध तीर्थस्थल Pavagadh में टूटा Ropeway, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत..!

१. गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ से एक दुखद खबर आई है।

२. यहां मंदिर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान ले जा रहा रोपवे टूट गया।

*जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।*

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद ,

0

बलिया- बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद , बाढ़ ग्रस्त इलाकों में प्रशासन ने किया भ्रमण , पीड़ितों को दी जा रही राहत सामग्री- प्रशासन , राहत सामग्री सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी- DM

ईसाई हॉस्टल, ब्रेनवॉश और 60 बच्चे..!

0

ईसाई हॉस्टल, ब्रेनवॉश और 60 बच्चे..!

अलवर में 15 साल से जारी था धर्मांतरण का खेल, चेन्नई में होती थी ट्रेनिंग।जोसेफ-जॉय जैसे नाम रखकर मनवाई जाती थी बात, न सुनने पर मारपीट।

अनिल अंबानी को अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया फ्रॉड करार..

0

अनिल अंबानी को अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया फ्रॉड करार..!इस दफा ₹2462 करोड़ लोन मामले में फँसे।RCOM पर ₹1656 करोड़ बकाया।

बाढ़ से कितना हुआ नुकसान? PM मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे शिवराज, बोले- किसानों संग खड़ी है केंद्र सरकार

0

नेशनल डेस्कः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पंजाब में हुए नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपूंगा। संकट बड़ा है लेकिन केंद्र सरकार इस संकट से उबरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

 

कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे पंजाब में बाढ़ की वजह से फसलें नष्ट हो गई हैं और संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सुनियोजित पुनर्निर्माण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राज्य को उबारने में मदद के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों की जरूरत है। बाढ़ के बाद की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए चौहान ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने पर बीमारियों का प्रकोप देखने को मिल सकता है लिहाजा सतर्क रहने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मृत पशुओं का सुरक्षित निपटान करना होगा ताकि बीमारी न फैले। खेतों में गाद जमा हो गई है, उसे हटाने की योजना बनानी होगी ताकि अगली फसल खतरे में न पड़े।” कृषि मंत्री ने भीषण बाढ़ के लिए सतलज, व्यास, रावी और घग्गर नदियों के किनारे बने तटबंधों के कमज़ोर होने को आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराया, जो अवैध खनन गतिविधियों के कारण कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब उन ढांचों को मजबूत करना जरूरी है ताकि पंजाब को भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचाया जा सके।”

 

चौहान ने पीड़ितों को भोजन, कपड़े और दवाएं उपलब्ध कराने वाले हजारों समाजसेवियों की सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘आपदा की इस घड़ी में न केवल पंजाब, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। एकता और सेवा की यह भावना हमें बड़े से बड़े संकट से भी उबरने की शक्ति देती है।”

 

पंजाब सरकार ने भारी बारिश और नदियों के उफान के बाद सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। लगभग 1,48,590 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और 1,400 से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गुरदासपुर इस बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है जिसके 324 गांव चपेट में हैं। उसके बाद अमृतसर (135 गांव) और होशियारपुर (119 गांव) का स्थान है। केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए दो आकलन दल तैनात किए हैं।

कोयला खदान में बड़ा हादसा, 400 फीट गहरी खाई में गिरी वैन, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

0

नेशनल डेस्क: धनबाद जिले में शुक्रवार को एक बड़ा कोयला खदान हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-4 के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में एक ओपन कास्ट परियोजना में मिट्टी धंसने (ओबी स्लाइड) के कारण मजदूरों से भरी एक सर्विस वैन लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस वाहन में आठ मजदूर सवार थे। चूंकि खदान में पानी भरा हुआ था, इसलिए मजदूरों के उसमें फंसने और डूबने की आशंका जताई जा रही है।

 

6 मजदूरों की मौत की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन, बचाव दल और धनबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे। सुरक्षा विभाग की टीम ने रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीनों से भी रास्ता बनाया जा रहा है ताकि और अधिक बचावकर्मी मौके पर पहुँच सकें। बीसीसीएल अधिकारियों ने बताया कि कुछ मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 

नियमों की अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए खदान प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि डीजीएमएस (Directorate General of Mines Safety) के नियमों की अनदेखी की गई थी, और जिस तरह से ट्रेंच कटिंग होनी चाहिए थी, वैसा नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण यह भीषण हादसा हुआ। इतना ही नहीं, हादसे के दौरान पास की बस्ती में भी भू-धंसान हुआ, जिससे कई घर ढह गए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।

 

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस हादसे को बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा बताया और इसकी उच्चस्तरीय जांच (high-level inquiry) की मांग की। सांसद ने बताया कि अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 

 

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव,

0

सीतापुर- संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ घर से पैसे लेकर निकला था युवक, थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोस्तों पर युवक की हत्या की जताई आशंका, सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र का मामला

गौशाला की दुर्दशा का वीडियो हुआ वायरल,

0

बुलंदशहर- गौशाला की दुर्दशा का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में तड़प-तड़प कर बछड़े की मौत, सभी गायों को सूखा भूसा खिलाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, खुर्जा नगर पालिका की गौशाला का मामला

 

एमिटी विवि में छात्रा ने क्लासमेट को जड़े थप्पड़

0

लखनऊ- एमिटी विवि में छात्रा ने क्लासमेट को जड़े थप्पड़, कार में बिठाकर डेढ़ मिनट में 26 तमाचे बरसा दिए, पीड़ित लॉ स्टूडेंट ने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया, कार में बैठाकर 2 क्लासमेट को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े, छात्र की पिटाई का वीडियो बनवाया,वायरल किया, एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग की घटना