Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 194

Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, हैंगिंग से मौत की पुष्टि

0

औरैया। तिलकपुर गांव में शनिवार रात एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजन बंद दरवाजे को तोड़ चुके थे। छानबीन के बाद शव को फंदे से उतार लिया गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पिता बाहर रहकर नौकरी करता है जबकि मां रिश्तेदारी में गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।सदर कोतवाली के गांव तिलकपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी व बच्चे रहते हैं। शनिवार को पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। रात 10 बजे घर पहुंची। बेटी प्रगति (18) को आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की पर झांक कर देखा तो उसका शव कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बेटी को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ दिया। तभी सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कमरे में छानबीन व साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से उतार लिया। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुबह युवती का मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मां चली गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

Auraiya News: आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में भीड़, चलती ट्रेन से गिरा यात्री

0

दिबियापुर। दीपावली पर जल्दी घर पहुंचने के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वालों की फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में भीड़ की वजह से पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। रविवार सुबह लखनऊ आगरा इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ के कारण खिड़की पर लटका एक यात्री अचानक नीचे जा गिरा। हालांकि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की सक्रियता से उसकी जान बच गई।रविवार को अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर निरस्त रहती है। इससे इटावा व अलीगढ़ जाने वाले यात्री सफर करते हैं। रविवार को यह ट्रेन निरस्त होने पर गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन ही सुबह यात्रियों का सहारा बनती है। रविवार को इटावा की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर और कानपुर जाने वाली आगरा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ दिखी। इसके अलावा नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा, ऊंचाहार, संगम, शताब्दी व इटावा मेमू में भी यात्रियों की भीड़ रही। सुबह आगरा से लखनऊ जाने वाली आगरा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर 2 पर रुकी। तभी ट्रेन में एक यात्री बोगी की खिड़की से लटक गया और ट्रेन चल दी। इस दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर गया।गश्त कर रहे आरपीएफ के दरोगा राकेश ने उसे रेलवे ट्रैक पर गिरकर कटने से बचाया। इस दौरान ट्रेन को रुकवाकर उसे चढ़वाया गया। यह घटना देख यात्रियों के होश उड़ गए। आरपीएफ की सक्रियता से उसकी जान बच गई। यात्रियों ने बताया कि दूर दराज से लोग घर जल्दी आने के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। त्योहार के बाद वापसी में भी यात्रियों की भीड़ होगी। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को कोई वैकल्पिक ट्रेन रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। आरपीएफ यात्रियों से ट्रेन के पायदान पर न बैठने की सलाह दी। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को जल्दबाजी में ट्रेन में न चढ़ने को लेकर जागरूक किया। आतिशबाजी को लेकर भी बैग चेक किए।

आरपीएफ थाना के दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो रही है। यह स्थिति भैयादूज तक रहेगी। यात्रियों से अपील है कि वह भीड़भाड़ वाली ट्रेन में जबरन न चढ़े। अगर ट्रेन छूट जाए तो दूसरी ट्रेन से चले जाएं।

—————-
महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से आईं

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में महानंदा एक्सप्रेस चार घंटा देरी से आई। कानपुर टूंडला पैसेंजर एक घंटा लेट, आगरा से लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से आई। ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान रहे और घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करते रहे। फफूंद स्टेशन के वाणिज्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि इस बार फफूंद स्टेशन पर दीपावली त्योहार पर कोई स्पेशल ट्रेन नहीं दी गई है। (संवाद)

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

Auraiya News: दीपावली पर बस संचालकों ने वसूला मनमाना किराया

0

बिधूना। दीपावली के मौके पर बाजारों में रौनक और भीड़भाड़ रही। घर आने वाले यात्रियों को परिवहन व्यवस्था की खामियों का सामना करना पड़ा। प्राइवेट बस संचालकों ने दिल्ली सहित बड़े शहरों के लिए किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी। आमदिनों में बिधूना से दिल्ली जाने का किराया 300 से 350 तक रहता था लेकिन दीपावली के एक दिन पहले और धनतेरस के दिन यह किराया 800 से 1000 तक पहुंच गया।यात्रियों ने बताया कि बढ़े किराए के बावजूद बसों में मानक से अधिक सवारियां ठूस-ठूस कर भरी जा रही हैं। भीड़ के चलते कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इससे यात्रा बेहद कठिन और असुविधाजनक हो गई। दिल्ली से बिधूना पहुंचे बेला के गांव बालीदासपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि दीपावली पर कोई सीधी बस नहीं मिली। पहले रोडवेज से बेवर और फिर वहां से बिधूना के लिए दूसरी बस पकड़ी। अब ऑटो से घर जा रहे हैं। एक हजार से ज्यादा रुपये दिल्ली से यहां तक आने में खर्च हो गए हैं। रसूलाबाद निवासी उमेश कुमार ने बताया कि प्राइवेट और सरकारी दोनों बसें यात्रियों से मनमानी कर रही हैं। छिबरामऊ तक रोडवेज बस से आए, वहां से प्राइवेट बस पकड़कर बिधूना पहुंचे। अब रसूलाबाद लौटने के लिए फिर ऑटो पकड़ना पड़ेगा।

ऑटो चालकों ने भी की मनमानी

यात्रियों ने बताया कि दीपावली पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने भी किराए में बढ़ोतरी कर दी है। बेला व अछल्दा दोनों जगह करीब 17 किमी दूरी के लिए आम दिनों में 20 से 30 किराया लिया जाता है। त्योहार पर 40 से 50 रुपये प्रति सवारी वसूला जा रहा।

————–
अछल्दा के लिए बस न होने से यात्रियों को हुई परेशानी

त्योहार पर अछल्दा जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। क्षेत्र में सीधी बस सेवा न होने से लोगों को ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों ने प्रशासन से दीपावली त्योहार पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की। पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) आनंद राय कुरील ने बताया कि ज्यादा किराया लेने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग लगाई गई है।

यूपी: सीएम योगी सहित विपक्षी नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, अखिलेश ने किया 2027 के लिए वादा

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में योगी ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं। दीपावली भारत की सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारंभ किया गया था। यह हम सभी का सौभाग्य है कि उनकी पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है।

राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव‘ के जरिये आयोजित कर संपूर्ण विश्व को अयोध्या की महिमा से परिचित करा रही है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है।

हर घर तक पहुंचे दिवाली का उजाला : अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ कहा है कि हमारी यही कामना है कि सच्ची दिवाली का उजाला हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प लेते हैं कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार उनके करोड़ों रुपये के दीये खरीदेगी। उन्हें इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज का हक मार रही है। हम चाहते हैं कि दीपक भी उत्तर प्रदेश के हों, बत्ती, तेल और रोशनी भी। उन्होंने गोवर्धन पूजा और भैया दूज की भी बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं ने दी दीपावली की बधाई
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान महासचिव संगठन अनिल यादव, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आदि ने कहा कि यह पर्व हमें हर व्यक्ति के सुख- दुख का सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।

Ayodhya Deepotsav 2025: ‘जय श्रीराम’ की गूंज, लेजर शो, 26 लाख दीए और जगमगाते सरयू के घाट… अयोध्या दीपोत्सव की मनमोह लेने वाली तस्वीरें

0

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। इस वर्ष दीपोत्सव 2025 के अवसर पर 26 लाख 11 हजार 101 दीपक जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया गया। राम की पैड़ी और सरयू तट दीयों की जगमगाहट से ऐसा नहाए कि हर कोई दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हो गया।

PunjabKesari

लेजर शो और जय श्रीराम के उद्घोष ने रचाया भव्य दृश्य / Ayodhya Deepotsav 2025
इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में खास रहा। राम की पैड़ी पर आयोजित लेजर और लाइट शो ने माहौल को और भी मनोहारी बना दिया। पूरा घाट रंग-बिरंगी रोशनी में डूबा रहा और हर तरफ गूंज रहे थे “जय श्रीराम” के नारे।

PunjabKesari

पुष्पक विमान से राम-सीता का स्वागत / Ayodhya Deepotsav 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचे और रामकथा पार्क हेलीपैड पर पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से उतरे राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की अगवानी की। यह दृश्य देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

PunjabKesari

गिनीज बुक टीम ने किया रिकार्ड का ऐलान/ Ayodhya Deepotsav 2025
ड्रोन से दीयों की सटीक गिनती के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे आधिकारिक रूप से नया रिकॉर्ड घोषित किया। इस मौके पर स्वप्निल दंगारीकर और कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने मंच से कीर्तिमान की घोषणा की।

PunjabKesari

श्रद्धालुओं का सैलाब/ Ayodhya Deepotsav 2025
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में भारी भीड़ देखने को मिली। देश-विदेश से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने पहुंचे। हर ओर उल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों की झलक दिखाई दी।

दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़; रेलवे चलाएगा 75 जोड़ी विशेष ट्रेन

0

नेशनल डेस्कः गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से अभूतपूर्व भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि इस शहर में काम करने वाले अधिकांश लोग दिवाली और छठ से पहले अपने गृहनगर जा रहे हैं। त्योहारों के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कई विशेष टेन चलाई हैं।

पश्चिम रेलवे ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने त्योहारी सीजन के लिए लगभग 75 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां अधिसूचित की हैं, जो यात्रियों को ले जाने के लिए 2,400 से अधिक चक्कर लगा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं।

सूरत रेलवे स्टेशन पर लोगों को 1.5 किलोमीटर तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं।” उन्होंने बताया कि उधना और सूरत से लगभग 40 जोड़ी त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

पश्चिम रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ रविवार को छह नियमित ट्रेन के अलावा, छह अनारक्षित विशेष ट्रेन सहित 15 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा उधना से जयनगर के लिए तीन अनारक्षित विशेष ट्रेन भी अधिसूचित की गई हैं।” विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को सूरत/उधना से विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से 22,800 से अधिक यात्री रवाना हुए जबकि रविवार दोपहर तक सूरत या उधना से 20,000 से अधिक लोग ट्रेन में सवार हुए।

Etawah: दादरपुर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-क्राइम ब्रांच ने दबोचा…22 पहले ही जा चुके है जेल

0

इटावा जिले में बकेवर इलाके के दादरपुर गांव में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गगन यादव को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गगन यादव पर कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर हिंसा भड़काने का आरोप था और वह बीते 26 जून से 14 संगीन मामलों में वांछित था।

बता दें कि दादरपुर गांव में कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर गगन यादव ने हिंसा का आवाहन किया था। इस हिंसा मामले में पहले ही 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद गगन यादव को मेडिकल कराने के लिए डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय संयुक्त अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

Etawah Accident: ट्रक की टक्कर से गिरीं दो बाइक, पिछले पहिये से कुचली महिला…मौत, अन्य पांच गंभीर घायल

0

इटावा जिले में फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में बरालोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने दो बाइकों में कट मार दिया। इससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर पड़ीं। एक बाइक सवार महिला ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। सिर के ऊपर से पहिया निकलने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक के साथ चालक को पकड़ लिया है।

मयंक राजपूत निवासी गांव लालपुर थाना अजीतमल औरैया अपनी माता शकुंतला देवी व चाची सुषमा देवी को गुरुवार सुबह कल्यानपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी स्थित रिश्तेदारी में लेकर बाइक से गया था। दोपहर लगभग तीन बजे वह दोनों को लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में फर्रुखाबाद हाईवे पर बरलोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

ट्रक का पिछला पहिया सिर के ऊपर से निकला
मयंक की मां शकुंतला देवी (55) के सिर के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया।  हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक राजपूत व उसकी चाची सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, ट्रक मयंक की बाइक से पहले एक और बाइक को कट मार दिया। इससे बाइक पर सवार रवि कुमार निवासी नगला हरी नगला चौबिया, उसके पिता करोड़ी, माता विमला देवी तीनों लोग घायल हो गए।

ट्रक को चालक के साथ पकड़ा  
घायल रवि ने बताया कि वह माता-पिता के साथ बरालोकपुर त्योहार का बाजार करने जा रहे थे। तभी भागते समय ट्रक ने इसकी बाइक में भी टक्कर मार दी। सूचना पर थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह व कर्री चौकी इंचार्ज मान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Kanpur: क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप, ड्राइवर की खिड़की का शीशा टूटा, पुलिस जांच में जुटी

0

कानपुर में अहमदाबाद से दरभंगा जा रही क्लोन हमसफर एक्सप्रेस 09465 ट्रेन में भीमसेन के पास अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने से हड़कंप मच गया। पथराव के कारण ट्रेन के ड्राइवर के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। अज्ञात शरारती तत्वों ने भीमसेन होर्डिंग लाइन पर ट्रेन में पथराव किया।

पथराव की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। पथराव की सूचना मिलते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने तुरंत ट्रेन को अटेंड किया। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- पांच पर लाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया।आरपीएफ और रेलवे पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि पथराव की यह घटना झांसी मंडल के अंतर्गत हुई है, लेकिन ट्रेन को सुरक्षा कारणों से कानपुर सेंट्रल पर अटेंड किया गया है। पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरपीएफ और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Steno Death Case: मरने से पहले नेहा ने किससे की थी बात? पेशकार पर प्रताड़ना का आरोप, कॉल डिटेल से खुलेगा राज

0

कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज अमर प्रताप चौधरी की कोर्ट में तैनात स्टेनो घाटमपुर निवासी नेहा (25) ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत कूदकर जान दे दी। उनकी पांच महीने पहले ही कोर्ट में तैनाती हुई थी। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।  सीपी रघुवीर लाल, एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए। शनिवार दोपहर करीब दो बजे युवती के कूदने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात फोर्स और कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में थी स्टेनो
उन्होंने युवती को जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। उसे उर्सला अस्पताल भिजवाया गया।  वहां से हैलट अस्पताल रेफर करने की तैयारी के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की पहचान के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे के बाद पता चला कि युवती सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो नेहा हैं।

पेशकार पर बिना वजह प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने अन्य कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। नेहा के परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद स्टेनो के घरवाले आ गए। उन्होंने कोर्ट के पेशकार पर बिना वजह डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Steno Death Case Who did Neha speak to before her death The prosecutor is accused of harassment

फतेहपुर में कानूनगो हैं पिता
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट स्टेनो बर्रा बाईपास पर शनिदेव मंदिर के पास किराये पर रहती थीं। उनके पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो हैं, जबकि भाई भानु प्रताप इटावा में सब इंस्पेक्टर हैं। छोटी बहन निशा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

Kanpur Steno Death Case Who did Neha speak to before her death The prosecutor is accused of harassment
कार्यालय में हमेशा रहती थीं गुमसुम
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि नेहा हमेशा कोर्ट परिसर में गुमसुम सी रहती थीं। वह अक्सर लंच के समय बालकनी में अकेली ही खड़ी रहती थीं। उनकी अन्य स्टाफ से कम बोलचाल ही होती थी। नेहा ने छत से कूदने से पहले किसी से बात भी की थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। इस संबंध में कॉल करने वाले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है।
Kanpur Steno Death Case Who did Neha speak to before her death The prosecutor is accused of harassment

नाना ने लगाए छत से फेंकने का आरोप
नेहा के कूदने के बाद उनके घर पर सूचना दी गई। उनके नाना जय प्रकाश संखवार उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नातिन ने कूदकर जान नहीं दी है। उसे छत से फेंका गया है। उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। नेहा ने अपनी मां को पूर्व में इसकी जानकारी दी थी।सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो ने कोर्ट परिसर की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।