बरेली में युवती को नग्न अवस्था में हाईवे पर फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी श्रीपाल ने युवती को कमरे से बुलाकर रास्ते में दो इंजेक्शन लगाए। पुलिस ने हाईवे पर मिली युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह घटना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की है।
नया वक्फ कानून लागू होगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा:
उच्चतम न्यायालय सोमवार को तीन प्रमुख मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुनाएगा, जिसमें ‘‘अदालतों द्वारा वक्फ, उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ या विलेख द्वारा वक्फ” घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की शक्ति शामिल है। ये बिंदु वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की…
उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई 15 सितंबर की वाद सूची के अनुसार, अदालत इस मामले में अपना आदेश सुनाएगी। अंतरिम आदेश सुरक्षित रखने से पहले, पीठ ने संशोधित वक्फ कानून को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं के वकीलों और केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें लगातार तीन दिनों तक सुनी थीं। पीठ ने पहले उन तीन मुद्दों की पहचान की थी, जिन पर याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम आदेश के जरिये रोक लगाने का अनुरोध किया था।
अधिसूचना रद्द करने के मुद्दे के अलावा, याचिकाकर्ताओं ने राज्य वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद की संरचना पर भी सवाल उठाए हैं, उनका तर्क है कि बोर्ड और परिषद में केवल मुसलमानों को ही शामिल किया जाना चाहिए। तीसरा मुद्दा उस प्रावधान से संबंधित है, जिसके अनुसार, जब कलेक्टर यह पता लगाने के लिए जांच करता है कि संपत्ति सरकारी है या नहीं, तो वक्फ संपत्ति को वक्फ नहीं माना जाएगा।
केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को पांच अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचित किया था। लोकसभा ने इस विधेयक को तीन अप्रैल को 288 सदस्यों के समर्थन से पारित कर दिया, जबकि 232 सांसदों ने इसका विरोध किया। राज्यसभा ने चार अप्रैल को इस विधेयक को पारित किया। राज्यसभा में इसके पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 सदस्यों ने मतदान किया।
हार से ज्यादा पाकिस्तान की बेइज्जती से दुखी हुए शोएब अख्तर, भारतीय टीम के रवैये से हुए भावुक
कल का दिन पाकिस्तानियों के लिए बेहद ही बुरा था, एक तो हार ऊपर से भारतीय टीम का गुस्सा। दरअसल मैच के बाद ‘मेन इन ब्लू’ ने विपक्षी टीम के साथ दोस्ताना माहौल बनाए रखने का अपना रुख साफ़ कर दिया। खेल खत्म होने के बाद जहां पाकिस्तान पारंपरिक हाथ मिलाने का इंतज़ार कर रहा था, वहीं कोई भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नजर नहीं आया, और यहां तक कि टीम इंडिया द्वारा टीम के ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद करने की क्लिप भी देखी गईं।
भारतीय टीम के इस रवैये से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर नाराज नज़र आए। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर जारी लाइव शो के दौरान उनका दर्द साफ तौर पर देखा गया। हाथ न मिलाने के भारत के रुख़ पर निराश दिख रहे अख्तर ने कहा, “मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं। यह देखकर बहुत दुख हो रहा है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। भारत को सलाम। बस इसे राजनीतिक मत बनाओ। क्रिकेट मैच है इसको राजनीतिक मत बनाओ। हमने आपके लिए अच्छा बयान दिया है”।
शोएब ने आगे कहा- हम बहुत कुछ बोल सकते हैं। होती रहती हैं लड़ाई- झगड़े, घर में भी हो जाती हैं। भूल जाओ, आगे बढ़ो। क्रिकेट का खेल है, हाथ मिलाओ, अपनी शालीनता दिखाओ।” शोएब अख्तर को इतना बुरा लगा कि उनका गला भर आया। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने अपने आंसूओं काे किसी तरीके से रोक रखा था। उन्हें देखकर पास बैठी एंकर भी हैरान रह गई थी।
वाहन चालकों के लिए बदल गए Rule! चालान काटने को लेकर अब…
चंडीगढ़ः अब थाना पुलिस ट्रैफिक वॉलेशन पर ही वाहन चालकों को रोक सकेगी। वाहन चालक कोई वॉयलेशन नहीं कर रहा है, तो बिना कारण रोक नहीं सकेंगे। खासकर जिस गाड़ी में परिवार होगा, उस गाड़ी को न रोकने की खास हिदायत डॉ.सागर प्रीत हुड्डा ने दी है।
डी.जी.पी. चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन करना चाहते हैं। कुछ समय के दौरान सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस की काफी बदनामी हुई थी। इसके चलते जवानों को मैनुअल चालान बंद करने के लिए कहा गया है। हर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शाम के समय 2 से 3 नाके लगाए जाते है। यह नाके लोगों की सुरक्षा और क्राइम रोकने के लिए लगाए जाते है, लेकिन पुलिसकर्मी फायदा उठाते हुए चालान काटने लग जाते थे। भनक लगते ही सीनियर अफसरों ने थाना प्रभारियों को कहा है कि नाके पर बिना कारण रोकेंगे नहीं। वाहन चालक ट्रफिक वॉलेशन करता है तो रोक कर चालान करें।
लोग सोशल मीडिया पर डालते है वीडियो
पुलिस नाकों पर गाड़ियां रोक पूछताछ करने पर वाहन चालक तुरंत वीडियो बना लेते है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अफसरों के पास भेज रहे है। चालकों का कहना है कि जब उनके पास सारे कागजात है और कोई ट्रैफिक वॉयलेशन नहीं की है, तो पुलिसकर्मी नाकों पर क्यों रोकती है।
UIDAI का बड़ा फैसला: 10 साल पुराने Aadhaar कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर… जारी की नई डेडलाइन
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है और आपने उसमें कोई बदलाव नहीं करवाया है, तो यह समय है उसे दोबारा जांचने और जरूरी अपडेट करने का। समय-समय पर UIDAI की तरफ से यह सलाह दी जाती है कि नागरिक अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखें ताकि किसी भी सरकारी…
नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल भारत में आधार कार्ड सिर्फ एक ID Proof नहीं, बल्कि हर नागरिक की डिजिटल पहचान की रीढ़ बन चुका है। चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बैंक अकाउंट खोलना हो या फिर स्कूल में बच्चे का एडमिशन – हर जगह आधार की ज़रूरत अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपके आधार में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी कोई जानकारी गलत है या बहुत पुरानी हो चुकी है, तो उसे अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है।
अब अच्छी खबर यह है कि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट करने की फ्री सुविधा एक बार फिर बढ़ा दी है – और इस बार मौका है 14 जून 2026 तक…
क्यों जरूरी है आधार अपडेट करना?
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है और आपने उसमें कोई बदलाव नहीं करवाया है, तो यह समय है उसे दोबारा जांचने और जरूरी अपडेट करने का। समय-समय पर UIDAI की तरफ से यह सलाह दी जाती है कि नागरिक अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखें ताकि किसी भी सरकारी सेवा में बाधा न आए।
UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बड़ा बदलाव: 15 सितंबर 2025 से लागू हुए नए नियम, Google Pay, PhonePe चलाने वाले जान लें
नेशनल डेस्क: डिजिटल पेमेंट यूज़र्स के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी रोजाना UPI के ज़रिए लेनदेन करते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा सुविधा मिलने वाली है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों में ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ा दी है। ये नए नियम 15 सितंबर 2025, सोमवार से पूरे देश में लागू हो जाएंगे और इनका असर आम उपभोक्ताओं से लेकर दुकानदारों और बड़े व्यापारियों तक सभी पर पड़ेगा।
UPI से बड़े ट्रांजैक्शन अब होंगे आसान
NPCI ने अब UPI के जरिए बड़े वित्तीय ट्रांजैक्शन को आसान बना दिया है। खास तौर पर कैपिटल मार्केट निवेश, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM), ट्रैवल और मर्चेंट पेमेंट्स जैसे क्षेत्रों में प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को ₹5 लाख तक बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, कुछ कैटेगरीज में एक दिन में कुल ₹10 लाख तक का UPI ट्रांजैक्शन करना संभव होगा।
नए UPI नियमों के तहत लिमिट (15 सितंबर 2025 से प्रभावी):
| लेनदेन की श्रेणी | प्रति ट्रांजैक्शन सीमा | प्रतिदिन अधिकतम सीमा |
|---|---|---|
| कैपिटल मार्केट (निवेश) | ₹5 लाख | ₹10 लाख |
| इंश्योरेंस प्रीमियम | ₹5 लाख | ₹10 लाख |
| ट्रैवल पेमेंट्स | ₹5 लाख | ₹10 लाख |
| सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) | ₹5 लाख | ₹10 लाख |
| क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान | ₹5 लाख | ₹6 लाख |
| ज्वेलरी खरीदारी | ₹5 लाख | ₹6 लाख |
| बिजनेस/मर्चेंट ट्रांजैक्शन | ₹5 लाख | कोई दैनिक सीमा नहीं |
| डिजिटल अकाउंट ओपनिंग | ₹5 लाख | ₹5 लाख |
आम UPI ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं
अगर आप सोच रहे हैं कि यह बदलाव सामान्य UPI ट्रांसफर पर भी लागू होगा, तो ऐसा नहीं है। पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने जैसी लेनदेन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह प्रतिदिन अधिकतम ₹1 लाख तक ही भेजे जा सकेंगे।
आज का पंचांग- 15 सितंबर, 2025
15 सितम्बर 2025, सोमवार आश्विन कृष्ण तिथि नवमी (15-16 मध्य रात 1.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी
विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 31, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 24 (भाद्रपद), हिजरी साल 1447, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 22, सूर्योदय : प्रात: 6.16 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: मृगशिर (प्रात: 7.32 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आर्द्रा, योग: व्यतिपात (15-16 मध्य रात 2.35 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान, चंद्रमा: मिथुन राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: तिथि नवमी का श्राद्ध, सौभाग्य वतीनां श्राद्ध, मातृ नवमी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल तुला में
बुध सिंह में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त आसिम मुनीर बंकर में छिपे थे’:भारत के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल बोले- PAK एयर डिफेंस हमारी एक मिसाइल भी नहीं रोक पाया
भारतीय सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने शनिवार को बताया, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर एक बंकर में छिप गए थे। जंग खत्म होने के बाद जनता की नजरों से बचने के लिए खुद को फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट कर लिया।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ढिल्लों ने आगे कहा कि भारत ने 10 मई को 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर सटीकता से हमला किया। पाकिस्तान का एयर डिफेंस इतना कमजोर था कि हमारी एक भी मिसाइल को रोक नहीं सका।
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचे तबाह किए थे। साथ ही पाकिस्तान के एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया था। 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म हुआ था।
ढिल्लों बोले- पाकिस्तान ने युद्धविराम की भीख मांगी केजेएस ढिल्लों ने कहा कि जब पाकिस्तान के DGMO 10 मई को दोपहर 3:35 बजे हमारे DGMO को फोन करते हैं और युद्धविराम की भीख मांगते हैं, तो हमारे लिए यह जीत है। जब वे मध्यस्थता और युद्धविराम की मांग करते हुए अमेरिका या सऊदी अरब भागते हैं, तो यह जीत है। जब हम कहते हैं कि हम नीतिगत तौर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं चाहते, तो यह जीत ही है।
पीएम मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन:बायो एथेनॉल प्लांट समेत ₹19000 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे, 2 रैली करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन मोदी करीब 19000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी दरांग जिले के मंगलदोई और गोलाघाट जिले में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी का दौरा करेंगे।
पीएम नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 7000 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत वाले पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। वे दोनों जगहों पर जनसभा करेंगे।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नुमालीगढ़ में नीम के पौधों की कॉरिडोर तैयार की गई है। मोदी 2.6 किलोमीटर लंबे इस नीम कॉरिडोर से होकर गुजरेंगे। सरमा ने इसकी वीडियो क्लिप शेयर की।
पीएम मोदी शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। वे यहां खानापारा इलाके में स्थित पशु चिकित्सा मैदान में महान गायक भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें…



पीएम मोदी के कार्यक्रम…
दरांग में परियोजनाएं
- दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
- गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल की नींव रखेंगे। इससे ट्रैफिक कम होगा और गुवाहटी व आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार होगा।
गोलाघाट (नुमालीगढ़) में परियोजनाएं
- असम बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगा और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करेगा।
- नुमालीगढ़ रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की नींव रखी जाएगी। इससे नए रोजगार मिलेंगे और असम की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।
पीएम नीम कॉरिडोर खुमताई (गोलाघाट जिला) के विधायक मृणाल सैकिया के नेतृत्व में एक पहल है। सैकिया ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने और युवाओं को इसके प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।
मोदी बोले- जब हिंसा चरम पर थी, भूपेन दा एकता की आवाज बने
पीएम मोदी ने शनिवार को संगीत जगत के दिग्गज भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में महान गायक पर एक पुस्तक और 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।
उन्होंने कहा कि जब पिछली सरकारों ने असम और पूर्वोत्तर भारत को अलगाववाद की आग में झुलसने के लिए छोड़ दिया था, तब भूपेन दा एकता की आवाज बने थे।
पीएम ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित हजारिका के गीत भारत को एकजुट करते हैं और लोगों को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्हें भारत रत्न प्रदान देना पूरे पूर्वोत्तर के लिए सम्मान की बात है।
मोदी ने कहा- उनके गीत भारत को एकजुट करते हैं। उनका संगीत एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को दर्शाता है। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित थे।
—————
मोदी के नॉर्थ-ईस्ट दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..
51KM की रेल लाइन बनने से मिजोरम दिल्ली से जुड़ा, इसमें 45 सुरंगें, कुतुबमीनार से ऊंचा भारत का दूसरा ब्रिज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया। 51 KM लंबी बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन के जरिए मिजोरम की दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी रेल कनेक्टिविटि हो गई है। इस रेलवे रूट में 45 सुरंग, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज हैं। इसके अलावा 114 मीटर ऊंचा देश का दूसरा पियर ब्रिज भी है, जो कुतुब मिनार (72 मीटर) से भी ऊंचा है।
मणिपुर में हिंसा के 2 साल बाद PM का दौरा, इंफाल में हिंसा पीड़ितों से मिले; कहा- शांति का रास्ता चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पहुंचे। उन्होंने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ औ इंफाल में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद PM मोदी का यह पहला दौरा है।

