Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 258

Auraiya News: प्रदर्शनी में चोरी के दो आरोपी पकड़कर भेजे जेल

0

बिधूना। प्रदर्शनी में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नकदी व चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।चार दिन पहले आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही। कस्बे के बेला रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में अटल बिहारी वाजपेई प्रदर्शनी में चार दिन पहले चोरों ने झूले की मोटर व 58 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने जनपद लखीमपुर खीरी थाना पडुआ के गांव मल्लेबेहड़ निवासी मतलूम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।प्रदर्शनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने कस्बा स्थित आईटीआई के पीछे से मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी अंशू गुप्ता, रामू राठौर का गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को कबूल लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मोटर के पुर्जे व 2500 रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि घटना में कस्बे के किशोरगंज निवासी करन, भरथना रोड निवासी अंकित यादव शामिल थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया।

Auraiya News: जीएसटी व मंडी शुल्क में चोरी से बनते लिफाफे

0

औरैया। सरकारी महकमे में जुगाड़ के लिफाफे बनते हैं। ये लिफाफे जीएसटी और मंडी शुल्क चोरी से तैयार होते हैं। जिसके बाद इनकी हिस्सेदारी तय होती है। बाद में तैयार लिफाफे अफसरों की चौखट तक पहुंचते हैं। यहां तक कि अफसर की रैक में भी रख दिए जाते हैं। हर माह यह लिफाफे अपने मुकाम तय समय पर पहुंच जाते हैं। हालांकि कभी कभार इन लिफाफों की मोटाई बढ़ जाती है। अफसर के अनुसार भी इनकी मोटाई तय होती है।गुरुवार को सदर तहसील कार्यालय में वायरल सीसीटीवी फुटेज के लिफाफा प्रकरण में एसडीएम राकेश कुमार पर भ्रष्टाचार की कार्रवाई होने के बाद जानकार इस लिफाफे की हकीकत बयां कर रहे हैं। किसानों को फसली उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए जगह-जगह पर मंडियां खोली गई हैं। इनमें आसपास के काश्तकार अपनी फसल लेकर आते हैं। जहां उन्हें बेचकर अपनी फसल का मूल्य भी लेते हैं। इसके एवज में 1.5 फीसदी मंडी शुल्क वसूला जाता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मंडियों में तिलहन पर मंडी कर के साथ-साथ जीएसटी भी लगता है। सरसों, तिली, अलसी, मूंगफली व सूरजमुखी की अच्छी खासी आवक होती है।

सूत्रों की मानें तो सिक्स आर (खरीद बिल) व नाइन आर (विक्रय बिल) से लेकर गेट पास न बनाते हुए सरकारी राजस्व की बड़ी चोरी होती है। कुल माल के मूल्य की तुलना में 1.5 फीसदी मंडी शुल्क अपने आप में बड़ा आंकड़ा होता है। जबकि गेहूं, धान, बाजरा, ज्वार, मक्का, चना, अरहर, उड़द, मूंग दलहनी फसलों पर महज 1.5 फीसदी मंडी शुल्क लिया जाता है। एक मंडी की सालाना शुल्क वसूली 10 करोड़ के पार तक चली जाती है। बस यहीं से लिफाफा बनने की जड़ शुरू होती है। पूरा सिस्टम तैयार होता है। जिसे एक से दूसरे टेबल तक पहुंचना होता है।

सीजन में बढ़ जाती लिफाफे की मोटाई
धान हो या गेहूं फसल कटाई के बाद एकाएक मंडी में आवक बढ़ती है। यह सीजन जितना आढ़तियों के मुनासिब होता है। उससे कहीं ज्यादा लिफाफे के लिए। लिफाफा भी सीजन के अनुसार मोटा हो जाता है। मोटाई कम होने पर अफसर इसकी सुध लेते हैं। यही कारण है कि निरीक्षण शुरू हो जाते हैं। जिससे लिफाफे की मोटाई ठीक-ठाक बनी रहे।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के लिए VIP प्रोटोकोल जारी करने का मुख्यमन्त्री ने लिया संज्ञान, जताई कड़ी नाराजगी…

0

लखनऊ: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के लिए VIP प्रोटोकोल जारी करने का मुख्यमन्त्री ने लिया संज्ञान, जताई कड़ी नाराजगी..

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के लिए VIP प्रोटोकॉल का एक पत्र शुक्रवार को वायरल हुआ था. जिसको लेकर सरकार की भी किरकिरी हुई थी. वहीं, अब प्रोटोकॉल जारी करने वाले निजी सचिव आनंद कुमार को हटा दिया गया है.आनंद कुमार ने ही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था. इस पूरे मामले को लेकर देर शाम सीएम के साथ हुई मंत्री की पूर्वनिर्धारित बैठक में मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई थी….

UP: पितृपक्ष में गया के लिए विशेष बस सेवा शुरू, पिंडदान व तर्पण के लिए जाने वालों को मिलेगी सुविधा

0
पितृपक्ष में पिंडदान व तर्पण के लिए गया जाने वाले लोगों के लिए विशेष बस सेवा प्रारंभ की गई है। बस वाराणसी के सारनाथ से बोधगया बिहार जाएगी।परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयायशंकर सिंह ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान पिंडदान एवं तर्पण के लिए तमाम लोग बिहार के गया जाते हैं। इनके लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस वाराणसी के सारनाथ से बोधगया बिहार जाएगी।वाराणसी (कैंट) से संचालित बस चंदौली-सासाराम-औरंगाबाद-शेरघाटी-गया (बिहार) तक चलेगी। वाराणसी स्टेशन से रात आठ बजे चलकर यह बस गया (विहार) भोर में चार बजे पहुंचेगी। बस का किराया वाराणसी से बिहार तक 465 रुपये है।इसी प्रकार लखनऊ (आलमबाग बस टर्मिनल) से मुजफ्फरपुर का किराया 862 रुपये है। यह बस सेवा लखनऊ से रात दो बजे चलकर बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, तुमकुही, गोपालगंज होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Sitapur News: घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग पिया कीटनाशक, महिला की मौत… बच्चों की हालत नाजुक

0
सीतापुर में घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। जबकि, बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को घरेलू कलह से आजिज आकर मां ने दो बच्चों संग कीटनाशक पी लिया। घटना मछरेहटा के अबधपुर गांव की है। गांव निवासी राजरानी (45) ने कीटनाशक पी लिया। साथ ही दो बच्चों गीता (18) व आशीष (12) को भी कीटनाशक पिसा दिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो तीनों को सीएचसी, सिधौली लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राजरानी ने दम तोड़ दिया। बच्चों का इलाज जारी है।

UP News: बाघ ने युवक को बनाया निवाला, पशुओं के लिए घास लेने गया था; खेत में पड़े मिले अवशेष

0
सीतापुर में बाघ ने युवक को निवाला बना लिया। वह पशुओं के लिए घास लेने गया था। घरवाले ढूंढते हुए पहुंचे तो खेत में उसके अवशेष मिले। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को बाघ ने एक युवक को निवाला बना लिया। घटना महोली थाना क्षेत्र के नरनी गांव की है। गांव निवासी रवि दीक्षित (21) पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। देर शाम उसके शव के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। मौके पर खून बिखरा था। आसपास जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाघ ने रवि को अपना निवाला बना लिया है।

UP News: छात्रवृत्ति हड़पने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य गिरफ्तार, 62 मदरसों से हड़पी 38 लाख

0

38 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। मामले में 62 मदरसों में कक्षा आठ तक के छात्रों की 24.92 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी गई थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने इन्हें हाथरस से पकड़ा है। यह घोटाला 2011 से 2013 के बीच हुआ था। यूपी के हाथरस में 38 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का गबन करने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने शुक्रवार को सिंकदराराऊ से गिरफ्तार कर लिया है। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि वर्ष 2011 से 2013 के बीच हाथरस के 62 मदरसों में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में 24.92 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया था। अर्जुनपुर के मोतीराय स्थित मदरसा अब्दुल हमीद इस्लामिया एजुकेशन की तत्कालीन प्रबंधक सुधा शर्मा और प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद जांच में दोषी मिले थे।

81 आरोपियों को गबन का दोषी पाया था

मामले में शासन के निर्देश पर हुई जांच के बाद हाथरस के मुरसान थाने में वर्ष 2014 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी जांच बाद में ईओडब्ल्यू के सुपुर्द कर दी गई थी। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद 81 आरोपियों (3 लोक सेवक एवं 78 निजी व्यक्ति) को गबन का दोषी पाया था।

इसमें से 46 के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। शेष 32 आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। डीजी ईओडब्ल्यू के निर्देश पर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

 

लखनऊ सेक्टर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं दूसरी ओर डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत ने लखनऊ सेक्टर को जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को सम्मानित किया। वहीं निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार दिया गया है।

UP Weather: दक्षिणी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका; जानें अपडेट

0
UP Weather News: मौसम विभाग ने दक्षिणी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट…

उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से मौसम ने करवट लिया है। मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

शुक्रवार को दक्षिणी, पूर्वी और तराई इलाके में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली। पूर्वी यूपी के जौनपुर में सर्वाधिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं लखीमपुर खीरी और महराजगंज में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

24 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, आगरा समेत प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 59 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से यूपी के ज्यादातर इलाकों में 22 से 25 अगस्त के बीच चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं। 24 व 25 अगस्त को बारिश के और जोर पकड़ने के संकेत हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

इन जिलों में गरज-चमक से साथ वज्रपात की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में गरज-चमक से साथ वज्रपात की आशंका है।

UP News: ‘मेरी हत्या हुई तो सपा व अखिलेश होंगे दोषी…’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर साधा निशाना

0
सपा से निकाले जाने के बाद पूजा पाल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सपा की नीतियों से मेरा भरोसा उठ गया है। भाजपा सरकार में मेरे पति के हत्यारों को सजा मिली। जबकि, सपा हत्यारों का साथ दे रही थी।
सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा कि उनके पति की तरह संभवत: उनकी भी हत्या हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो शासन और प्रशासन सपा और अखिलेश यादव को वास्तविक दोषी मानें। एक बेकसूर, विधवा, अनाथ, अति पिछड़े की बेटी को सपा के लोग सोशल मीडिया पर गंदी गालियां और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।पूजा पाल ने लिखा है कि मैंने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। अब मुझे मौत भी मिले तो गर्व होगा। आपने जिस तरह मुझे बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिए छोड़ दिया है, उससे सपा के आपराधिक अनुयायियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है।

जनता और पाल समाज मेरी शक्ति बनेंगे

उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी से निष्कासन का दर्द छोटा है। मुझे भरोसा है कि प्रदेश की जनता और पाल समाज मेरी शक्ति बनेंगे और मैं फिर लड़कर जीतूंगी। मैं विपरीत परिस्थितियों में बिना सपा के सहयोग के दो बार विधायक बनी। मैंने सपा के नेताओं के कहने पर पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक बनी। जब मैं सपा में काम करने लगी तो मुझे अहसास हुआ कि यहां पिछड़े, अति-पिछड़े और दलित दूसरे दर्जे के नागरिक हैं। पहले दर्जे के नागरिक तो मुस्लिम ही हैं, भले ही वे कितने बड़े अपराधी हों। उनको सम्मान देना, ताकत बढ़ाना सपा की पहली प्राथमिकता है। मैंने कई बार प्रयास किया कि आप मेरे पति के हत्यारों को सजा दिलाएंगे, लेकिन निराशा हाथ लगी।

भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर मेरा निष्कासन किया गया

वहीं भाजपा में चाहे जितना बड़ा अपराधी हो, उसे सजा दी जाती है। यदि राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर मेरा निष्कासन किया गया है तो मैं पूछना चाहती हूं कि अभी आपने दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में खुद भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है।

 

अजीतमल फोन पर बात करने से मना किया तो पति पर फेंकी चाय

0

अजीतमल। पत्नी को मोबाइल फोन पर बात करने से मना करना पति पर महंगा पड़ गया। नाराज पत्नी ने पति पर पहले चाय फेंक दी। बाद में गरम बर्तन से उसकी पिटाई कर दी। यह मामला 16 अगस्त है। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी इकलाख ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की सुबह परिवार के साथ घर पर था। उसने पत्नी गुलफसा को चाय बनाने के लिए कहा। इस दौरान पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी।दोबारा चाय के लिए कहने पर गुस्साई पत्नी रसोई से गर्म चाय लाई और उस पर फेंक दी। इसके बाद चाय बनाने वाले बर्तन से उस पर हमला कर दिया। इससे उसका चेहरा, गर्दन व छाती जल गई।

इकलाख ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाने पर उसकी मां सिराजन बेगम वहां पहुंचीं। तभी पत्नी बच्चों के साथ आई और गाली-गलौज करते हुए घर से चली गई। इकलाख ने पत्नी के मायके में शिकायत की।

आरोप है कि पत्नी के भाई रिजवान, इमरान व रिहान फोन पर धमकी देने लगे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।