बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बसपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने इस मामले में शिकायत दी जिसके आधार पर गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, बताई वजह तो दंग रह गए अधिकारी,
सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, बताई वजह तो दंग रह गए अधिकारी,
लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंचा। उसने गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए। फौजी ने बताया कि विधायक ने षड्यंत्रकारी कलश यात्रा निकाली थी और नंदू टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं।_
महाराष्ट्र पालघर की दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत
महाराष्ट्र पालघर की दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत
_महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित मेलोडी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नामक एक दवा कंपनी में गैस रिसाव होने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। यह घटना तारापुर एमआईडीसी में हुई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बोईसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।_
मुज़फ्फरनगर – सपा महिला मोर्चा ने वोट चोरी पर किया प्रदर्शन,
मुज़फ्फरनगर – सपा महिला मोर्चा ने वोट चोरी पर किया प्रदर्शन, कार्यालय से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन , जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की, कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी रोकने की मांग उठाई, DM कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग
Auraiya News: दूसरे दिन भी ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत
अजीतमल/बिधूना। दूसरे दिन भी ड्रोन उड़ने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत रही। इस बार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांवों में आसमान में ड्रोन उड़ता देख गांव के लोग एकत्र हो गए।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। उधर, बिधूना सीओ ने बेला थाने में लोगों के साथ बैठक कर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
बेला के गांव झबरा सहित अन्य गांवों में मंगलवार रात 10 बजे चार ड्रोन उड़ने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली थी। बुधवार देर रात अजीतमल कोतवाली के मुरादगंज व भीखेपुर के बीच गांव बिलावा के लोगों को ड्रोन उड़ता देखा गया।
सीओ अजीतमल एपपी सिंह ने बताया कि रात में अफवाह फैली थी। आसमान में हवाई जहाज इधर से उधर निकलते रहे। उन्हीं की लाइट लोगों को दिखाई दी थी। ड्रोन कैमरे की बात गलत है।
वहीं बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा गुरुवार को बेला थाने पहुंचे। उन्होंने आसपास गांव के प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अफवाहों पर ध्यान ने दें। अगर कहीं भी ड्रोन की गतिविधि हो ते पुलिस को सूचना दें।
इस दौरान ट्रेनी सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष बेला उपेंद्र कुमार, बेला प्रधान राकेश सिंह चौहान, आसिफ अली, देवेंद्र यादव, सचिन स्वर्णकार, शीलू मौजूद रहे।
अजीतमल रुपयों के लेनदेन में वीडियो वायरल, दो आरक्षी निलंबित
अजीतमल (औरैया)। अयाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी कर्मियों का रुपयों के लेनदेन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।मामले में एसपी ने दो आरक्षियों चंद्रसेन व संजय सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि चालक होमगार्ड ब्रजेश पर कार्रवाई के लिए विभाग को जानकारी दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
थाना अयाना में तैनात पीआरवी 5367 के पुलिस कर्मी का मंगलवार को 27 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो मुरादगंज हाईवे के सर्विस रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्रैक्टर चालक सड़क पर खड़े पुलिस कर्मी के वाहन को देखकर रुकता है। लकड़ी लेकर जा रहा चालक नीचे उतरकर पीआरवी कर्मी को कुछ देकर चला जाता है।वहीं, सामने से आ रही एक कार में बैठे कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर रुपये के लेनदेन की बात कहकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले का एसपी अभिजीत आर शंकर ने संज्ञान लिया
। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में रुपये लेनदेन की बात की पुष्टि होने पर गाड़ी में तैनात आरक्षी चंद्रसेन व संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए। वहीं पीआरवी चालक होमगार्ड ब्रजेश पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को जानकारी दी गई है।

