कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब कानपुर आने वाले 8 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि 30 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है।
ऊपरवीडियोपरक्लिककरें…।
इसीलिए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा है। इसी से कई प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह निरस्त किया गया है। कुछ के संचालन समय में देरी से भी चलेगी।
कानपुर : कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में रविवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों और राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा- जो हिंदू हित और महिला हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की यह हार है।
कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को वह लखनऊ पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब वह बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
इस्तीफा देने के बाद मुनींद्र शुक्ला ने कहा- जब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। वह पहले भी बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
कानपुर : कानपुर में सुबह से माैसम बदला हुआ है।बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों की तुलना में आज ठंडी हवाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि दिन में धूप निकलेगी लेकिन वह नरम रहेगी। इस समय का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब है।
ऊपरवीडियोपरक्लिककरें…।
सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। घर से बाहर निकले लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह 10:30 बजे तक बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे धूप का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।
कानपुर : NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया: कानपुर में कमरे में लटकता मिला शव,
B.Tech कर रहे भाई के साथ रहता था पनकी में बड़े भाई के साथ रहकर NEET की तैयारी कर रहे छात्र का शव सोमवार रात फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय बड़ा भाई गांव गया हुआ था। सोमवार देर रात वह घर लौटा तो भाई का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर परिजनों को जानकारी दी।
छात्र मूलरूप से वाराणसी जनपद का रहने वाला था। दो साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह परिजन पनकी पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
बर्रा से फरार साइबर ठग राजबीर सिंह यादव बड़ा जालसाज निकला। वह बैंककर्मियों के लैपटॉप से खुद ही खाते खोलता था। साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन करता था। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस के हाथ अब दो वीडियो लगे हैं। वीडियो एक फ्लैट का बताया जा रहा है।
इसमें यूनिटी स्मॉल बैंक फाइनेंस स्वरूप नगर के रिलेशनशिप मैनेजर कल्याणपुर निवासी आशीष कुमार शराब पीते दिख रहा है। उसके पास बैठा बर्रा का राजबीर सिंह यादव उसके लैपटॉप से ट्रांजेक्शन कर रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक्सिस बैंक कन्नौज के ऑपरेशनल हेड बहराइच जरबल रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह बना रहा है। बर्रा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक दूसरा वीडियो डांस बार का है, जिसमें बैंककर्मी और ठग डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कहां के हैं, इनकी जांच की जा रही है। फरार चल रहे राजबीर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
मालकिन के हत्यारे जर्मन शेफर्ड ने अब बहू को नोचा: दादी को मार डाला और मां गंभीर, नगर निगम की टीम पहुंची; बेटे ने हवाले नहीं किया
कानपुर में पालतू कुत्ता जर्नन शेफर्ड रॉबर्ट ने एक महिला को दोनों हाथों के साथ शरीर पर कई जगह नोच डाला। पिछले साल उसने इसी महिला की बुजुर्ग सास मोहिनी त्रिवेदी (91) को नोच-नोच कर मार डाला था। अब उसने बहू पर हमला किया है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहले घर और फिर अस्पताल पहुंची। कुत्ता के अटैक के बाद भी घायल बुजुर्ग महिला का बेटा कुत्ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम कुत्ते को लेने पहुंची, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। नगर निगम की टीम करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद लौट गई।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने अस्पताल में भी अपनी मां को झूठ बोलकर एडमिट कराया है। उसने अस्पताल में बताया कि मां खाने घर के बाहर डालने गई थीं तो स्ट्रीट डॉग्स ने नोच लिया है। आज सुबह नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ने पहुंची तो बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। टीम वापस हो गई।
कानपुर में पालतू कुत्ता जर्नन शेफर्ड रॉबर्ट ने एक महिला को दोनों हाथों के साथ शरीर पर कई जगह नोच डाला। सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। PSIT कॉलेज में सिक्योरिटी मनी के नाम पर 20 हजार रुपए अतिरिक्त जमा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया था।
हालांकि रिलीज के पांचवें दिन (मंगलवार) को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने मराठी वर्जन में करीब 3.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह सोमवार के मुकाबले करीब 20.4% कम है।
फिल्म के अब तक के कुल नेट कलेक्शन की बात करें, तो यह 44 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें मराठी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा 30.5 करोड़ रुपए है।
वर्ड-ऑफ-माउथ का मिल रहा फायदा फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 52.68 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। हिंदी वर्जन की शुरुआत मराठी के मुकाबले थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन रिव्यू और वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से हिंदी बेल्ट में भी फिल्म की कमाई बढ़ रही है। इस कलेक्शन के साथ ही ‘राजा शिवाजी’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 मराठी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग फिल्म की सफलता के बीच शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने इसे महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग उठाई है। दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा है कि यह फिल्म शिवाजी महाराज के महान कार्यों को युवाओं और जनता तक पहुंचाती है। उन्होंने मांग की कि फिल्म को टैक्स-फ्री किया जाए ताकि टिकट सस्ते हों और ज्यादा से ज्यादा लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देख सकें।
फिल्म में है बड़ी स्टारकास्ट 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में रितेश देशमुख ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में नजर आए हैं। इनके अलावा महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।