Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 255

चर्चित अनामिका शुक्ला शिक्षक भर्ती घोटाला मामला: गोंडा में BSA समेत 8 पर FIR दर्ज

0

गोंडा (ओम चन्द शर्मा): गोंडा जिला मुख्यालय की कोतवाली नगर पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद चर्चित अनामिका शुक्ला शिक्षक भर्ती घोटाले में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल कुमार तिवारी समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बीएसए समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों में बीएसए के अलावा तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, लिपिक सुधीर सिंह, अनुपम पांडेय, अनामिका शुक्ला, भैया चंद्रभान दत्त मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक दिग्विजयनाथ पांडेय, स्कूल के प्रधानाचार्य, और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

शैक्षिक डिग्रियों का दुरुपयोग कर फर्जी नियुक्तियां दिलाता था गैंग
इस मामले में वादी प्रदीप कुमार पांडेय ने अदालत में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया, ‘‘बेसिक शिक्षा विभाग में एक संगठित गिरोह काम रहा है, जो नौकरी चाहने वालों की शैक्षिक डिग्रियों का दुरुपयोग कर फर्जी नियुक्तियां करता है।” उन्होंने दावा किया कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये का गबन हुआ है।

अनामिका शुक्ला के नाम पर हो रही थी फर्जी नियुक्तियां
याचिका के अनुसार, ‘‘अनामिका शुक्ला को वर्ष 2017 से नियमित वेतन मिल रहा था, लेकिन वर्ष 2020 में उसने दावा किया कि वह बेरोजगार हैं। जांच में यह सामने आया कि उन्हें कभी औपचारिक रूप से नियुक्त ही नहीं किया गया था, फिर भी उनके नाम पर वेतन भुगतान होता रहा।

शिकायत के आधार मामले की हो रही जांच
इससे पूर्व, अनामिका शुक्ला ने कोतवाली नगर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने दस्तावेजों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह बेरोजगार हैं और उनकी कहीं नियुक्ति नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच उप-निरीक्षक शुभम दुबे को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संविधान संशोधन विधेयक ‘डेथ वारंट’ है: चंद्रशेखर आजाद

0

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किये गये 130वें संविधान संशोधन विधेयक को ‘डेथ वारंट’ करार देते हुए कहा कि वह इस विधेयक का पुरजोर विरोध करते हैं। आजाद ने कहा, ‘‘यह विधेयक ‘डेथ वारंट’ है। न सिर्फ उनके लिये जो सत्ता में हैं, बल्कि उनके लिये भी जो किन्हीं कारणों से सत्ता से दूर हैं। इसलिए इस विधेयक का हम पूर्ण रूप से विरोध करते हैं।”

मैं उस विधेयक से असहमत हूंः चंद्रशेखर आजाद
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘‘130वें संविधान संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सुपुर्द कर दिया गया है। मैं जेपीसी में हिस्सा लूंगा। जेपीसी में चर्चा होती है, वह एक कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन मैं उस विधेयक से असहमत हूं। हालांकि मैं प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं हूं, जिसको लेकर मुझे भय हो।”

इन विधेयकों का विपक्ष ने किया विरोध 
बता दें कि बुधवार को ‘संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025′, ‘संघ राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2025′ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025′ लोकसभा में पेश किए गए। इन्हें संसद की एक संयुक्त समिति को भेज दिया गया है। प्रस्तावित विधेयक गंभीर आरोपों में लगातार 30 दिनों तक गिरफ़्तार रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने के लिए एक कानूनी रूपरेखा प्रदान करते हैं। मानसून सत्र के समापन से ठीक पहले लाए गए इन विधेयकों का विपक्ष ने पुरजोर विरोध किया है।

एक पल में उजड़ गया परिवार: मूसलधार बारिश में टूटा आशियाना, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत

0

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज भारी बारिश के बीच बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढह जाने से घर के अंदर सो रहे 7 लोग दब गए जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई जबकि 5 लोग अस्पताल में मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं।

बारिश में घर ढहा, 7 लोग मलबे में दबे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने आज यहां बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदौली में आज सुबह बरसात के बीच गृहस्वामी मुकेश बाजपेई (54), उनकी मां माधुरी, पुत्री क्षमता, प्रकाशनी, व कामिनी तथा पुत्र प्रखर अलग-अलग चारपाई पर सोए थे कि अचानक भरभराकर घर ढह गया जिसमें मलबे में सारे लोग दब गए।

पड़ोसियों ने बचाया, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि घर गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और आनन फानन में मलबा हटा कर सभी घायलों को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मुकेश व उनकी मां माधुरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य 4 को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है । जहां वह मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम राहत देने के लिए लगी हुई है।

Baby On The Way: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, शादी के डेढ साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी

0

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। रिणीति चोपड़ा पति और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

PunjabKesari

 

उनकी प्रेग्नेंसी की खबर  सोशल मीडिया पर शेयर की है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो पोस्ट की जिस पर लिखा था 1+1=3। साथ ही नन्हे-नन्हे पैरों के निशान बने हुए थे।

PunjabKesari

 

इसी के साथ एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया जहां वो पति राघव चड्ढा का हाथ थामे चलती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा-‘हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड रास्ते में है। शुक्रिया, अपार आशीर्वाद मिला है।’ इसी के साथ एक्ट्रेस ने नजर लगे का इमोजी भी दिया।

PunjabKesari

हाल ही में कपिल शर्मा शो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हंसी-मजाक भरे अंदाज में बात की थी। उन्होंने बातों बातों में हिंट दिया था कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी।जब कपिल ने उनसे पूछा था कि “गुड न्यूज कब देंगे?” तो राघव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था- “जल्दी देंगे, आपको गुड न्यूज भी दे देंगे।” परिणीति इस पर शॉकिंग और हंसते हुए रिएक्शन देती नजर आईं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parineetichopra

 

परिणीति और राघव 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में मनोरंजन जगत और राजनेताओं के साथ-साथ करीबी दोस्त और परिवार के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और आप सांसद के लिए चीयर करती रहती हैं।

BCCI की मेहरबानी: महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही मोटी पेंशन, जानिए कितनी

0

नेशनल डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके खाते में अब भी हर महीने एक सम्मानजनक रकम चुपचाप आ रही है-  वो भी बिना कोई शॉट खेले। कारण?  BCCI  की पूर्व खिलाड़ियों के लिए पेंशन योजना, जो धोनी जैसे दिग्गजों को उनके क्रिकेट करियर के लिए आज भी सराहती है।

धोनी अब भी खेल में एक्टिव, लेकिन IPL तक सीमित
15 अगस्त 2020 को जब माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा, तो देशभर के करोड़ों फैन्स की आंखें नम हो गई थीं। हालांकि धोनी पूरी तरह रिटायर नहीं हुए। आईपीएल में उनका जलवा आज भी बरकरार है। 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें फिर से टीम में शामिल किया है – इस बार एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर। फ्रेंचाइज़ी ने इसके लिए ₹4 करोड़ का करार किया है।

पेंशन प्लान: BCCI का पूर्व खिलाड़ियों के लिए सराहनीय कदम
BCCI  अपने रिटायर्ड क्रिकेटर्स के लिए एक स्थायी पेंशन स्कीम चलाता है। यह योजना खिलाड़ियों के करियर में खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर तय होती है। बोर्ड ने 2022 में इस योजना में बड़ा सुधार किया था और पेंशन की रकम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की थी।
-जिन खिलाड़ियों ने सिर्फ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेला है, उन्हें ₹30,000 मासिक पेंशन मिलती है।
-जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैच खेले हैं, उनकी पेंशन ₹60,000 प्रति माह है।
-वहीं, अगर किसी खिलाड़ी ने 25 या उससे अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं, तो उनकी पेंशन ₹70,000 प्रतिमाह तक जाती है।
-महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को ₹52,500 और 2003 से पहले रिटायर हुई महिला घरेलू क्रिकेटर्स को ₹45,000 की मासिक पेंशन मिलती है।

धोनी की पेंशन कितनी है?
धोनी का रिकॉर्ड गवाह है – 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले। यानी वो 25+ टेस्ट मैच वाले कैटेगरी में आते हैं। ऐसे में उन्हें हर महीने ₹70,000 की पेंशन मिलती है। यह रकम किसी भी आम आदमी के लिए बड़ी हो सकती है, लेकिन ₹1000 करोड़ के करीब नेटवर्थ रखने वाले माही के लिए शायद सिर्फ ‘डिज़ल खर्च’!

दरिंदगी की हद पार: कर्जन ब्रिज पर टहलने गई युवती से मारपीट, फिर झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म

0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ पर बने कर्जन ब्रिज पर युवती से मारपीट और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हैं। दरअसल प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। 16 अगस्त की शाम एक युवती अपने परिचित के साथ गंगा नदी पर बने कर्जन पुल पर टहलने गई थी। तभी वहां दो युवक पहुंचे। आरोप है कि इनमें से एक ने युवती के मित्र के साथ मारपीट की और दूसरे ने युवती को जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपियों की तलाश के लिए 8 टीमों का गठन
इस मामले में 17 अगस्त को युवती ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं युवती को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने 8 टीमों का गठन किया और लोकल इंटेलिजेंस, सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जांच शुरू की। पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी बरसाती उर्फ अनिल भारतीय का नाम सामने आया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद बरसाती ने ही अपने साथी हिमांशु सरोज और विशाल पटेल को बुलाया था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी 
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी बरसाती और उसका साथी विशाल पटेल फरार हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उपायुक्त, कुलदीप सिंह गुनावत ने आज बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Anti Cheating Bra: अब फिंगरप्रिंट लगाने से खुलेगी ब्रा! जापान में हुआ नया आविष्कार, देखें वायरल वीडियो

0

नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जापान में एक ऐसी ‘Anti-Cheating Bra’ बनाई गई है, जो तब तक नहीं खुलेगी जब तक उस पर सही फिंगरप्रिंट न लगाया जाए। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग इसे सच मान बैठे हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

फुटेज में एक ब्रा का क्लैस्प नजर आता है, जो लॉक रहता है। जैसे ही जुड़े हुए डिवाइस पर सही फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाता है, यह ब्रा खुल जाती है। इसी वजह से लोग इसे मजाक-मजाक में ‘Touch ID Bra’ कहने लगे।

असली प्रोडक्ट नहीं है

असलियत यह है कि यह कोई मार्केट में बिकने वाला प्रोडक्ट नहीं है। इसे जापान के एक शख्स ZAWAWORKS (युकी आइजावा) ने बनाया है। वे खुद को डिल्यूजन इन्वेंटर कहते हैं और मजाकिया-फैंटेसी वाले गैजेट्स बनाने के लिए मशहूर हैं। उनका यह ब्रा प्रोजेक्ट सिर्फ एक प्रोटोटाइप था, असली डिवाइस या बेचने के लिए तैयार प्रोडक्ट नहीं।

कैसे हुआ वायरल?

यह वीडियो सबसे पहले 19 जुलाई 2024 को जापानी क्रिएटर ZAWAWORKS ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था – ‘मैंने धोखा रोकने के लिए फिंगरप्रिंट रिकग्निशन ब्रा बनाई है! अब सिर्फ आपका बॉयफ्रेंड ही इसे खोल पाएगा।’ बाद में उन्होंने साफ किया कि उन्होंने इसमें M5Stack फिंगरप्रिंट किट का इस्तेमाल किया और यह केवल एक कॉमेडी कॉन्सेप्ट था, असली प्रोडक्ट नहीं। उनका मकसद लोगों को हंसाना था।

क्रिएटर कौन है?

ZAWAWORKS जापान में होने वाले कॉमेडी शो और प्रदर्शनियों में अपने अजीबो-गरीब आविष्कार दिखाते रहते हैं। उनकी वेबसाइट पर भी कई और ‘फैंटेसी इन्वेंशन’ लिस्टेड हैं, जिन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया जाता है।

लोगों की प्रतिक्रिया

हालांकि इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कई यूजर्स ने इसे मजेदार माना और हंसी-मजाक के तौर पर लिया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह प्रोटोटाइप महिलाओं का मजाक उड़ाता है और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश है। कुछ ने लिखा कि जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कई पुरुषों ने इसे हकीकत मानकर खरीदने या गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने का सोच लिया और यही समाज की सोच को दर्शाता है।

 

फेमस स्टार जेरी एडलर का निधन, 96 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

0

बॉलीवुड डेस्क.  फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर जेरी एडलर का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।जेडी एडलर के निधन की खबर उनके दोस्त फ्रैंक जे. रीली ने दी है। उन्होंने एक्स पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘महान एक्टर, मेरे मित्र जेरी एडलर का निधन हो गया… आप उन्हें उनकी एक प्रतिष्ठित भूमिका और उनकी कई अतिथि भूमिकाओं से जानते हैं… उन्होंने मेरे बेटे को सोप्रानोस में काम दिलाने में मदद की। कई सालों बाद मेरे बेटे ने उन्हें रेस्क्यू मी में काम दिलाया।’काम की बात करें तो जेरी एडलर एक कुशल स्टेज मैनेजर और निर्देशक के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने कई ब्रॉडवे प्रोडक्शन में काम किया, जिसमें मशहूर नाटक ‘माय फेयर लेडी’ भी शामिल है। बाद में वे अभिनय की दुनिया में आए और अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता। उन्होंने ‘द सोप्रानोज’ में हर्मन ‘हेश’ रैबकिन की भूमिका ने दर्शकों का दिल जीता था।  इसके अलावा, उन्होंने ‘द गुड वाइफ’ और ‘द गुड फाइट’ में वकील होवार्ड लाइमैन का किरदार भी निभाया था।

Auraiya News: तिवरलालपुर में डीएम ने अपने सामने बंटवाई खाद

0

औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी शनिवार को बहुउददेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति तिवरलालपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने यूरिया स्टॉक की जानकारी ली और स्टॉक रजिस्टर जांचा।उन्होंने समिति पर मौजूद किसानों से सचिव के व्यवहार के बारे में जाना। यूरिया भी निर्धारित दर पर उपलब्ध होने की बात सामने आई। मौके पर डीएम ने अपने सामने ही किसानों को खाद वितरित कराई। निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होगी तो कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान किसानों ने सरसों की बोआई के लिए डीएपी खाद की जरूरत बताई। जिस पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि गोदाम पर उपलब्ध डीएपी सहकारी समितियों में पहुंचाई जाए।

उन्होंने एक सितंबर से डीएपी का वितरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर एएसपी अधीक्षक आलोक मिश्रा, एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Auraiya News: बंदर व कुत्तों ने एक हफ्ते में 253 को किया जख्मी

0

बिधूना। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। घरों व रास्ते में लोग इनका शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि एक हफ्ते में 253 लोगों को कुत्ते व बंदर हमला कर जख्मी कर चुके हैं।क्षेत्र व कस्बे में सड़कों पर निकलना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बंदरों और कुत्तों का निशाना बन रहे हैं। कस्बे में बाइक सवारों को कुत्ते पीछा कर दौड़ा रहे हैं। बस्तियों में कुत्ते घूम रहे हैं।यही हाल बंदरों का है। बंदर घरों की छतों और गलियों में डेरा जमाए रहते हैं। घरों में घुसकर हमला कर देते हैं। एक सप्ताह में सीएचसी में 253 लोग कुत्तों और बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे।

इनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं। इन्हें रैबीज की वैक्सीन लगानी पड़ी। स्थानीय निवासी राजू सेंगर, अवधेश मिश्रा व आदेश तिवारी का कहना है कि कस्बे और गांव की सड़कों पर दिन-रात झुंड में घूमते कुत्ते राहगीरों को दौड़ाकर काट लेते हैं।

कई बार स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर चोटें भी आई हैं। यही हाल बंदरों का है, जो गलियों और छतों पर हमला बोलकर सामान छीन लेते हैं।
उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि आवारा कुत्ते पकड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।