Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 40

यूपी: प्रदेश में बजट की तैयारी हुई शुरू, सीएम बोले- आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाने वाला हो बजट

0

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार से बड़ी अपेक्षाएं हैं और उन पर खरा उतरना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी बजट का केंद्र लोककल्याण होना चाहिए। गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही बजट की मूल भावना होनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के अधीन विभागों तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों के बजट प्रस्तावों, नई मांगों और केंद्रीय बजट 2026-27 के संदर्भ में राज्य सरकार के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फरवरी को केंद्र सरकार का आम बजट आएगा, उसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रावधानों का अध्ययन कर विभागीय बजट प्रस्तावों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। उन्होंने  बताया गया कि 2026-27 के प्रस्तावों में लोककल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता, सामाजिक सुरक्षा के विस्तार और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। खाद्य सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रावधानों को इस दृष्टि से तैयार किया जा रहा है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिले समान लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था ही विकास और निवेश की आधारशिला है। उन्होंने पुलिस, न्याय और प्रशासन से जुड़े प्रस्तावों को जन-सुरक्षा, त्वरित न्याय और नागरिक विश्वास बढ़ाने वाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवसंरचना विकास पर जोर देते हुए कहा कि सड़क, भवन और अन्य परियोजनाओं से कनेक्टिविटी, औद्योगिक गतिविधियां और रोजगार बढ़ें, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को समान लाभ मिले। वित्तीय अनुशासन पर बल देते हुए उन्होंने संसाधनों के प्रभावी और समयबद्ध उपयोग के निर्देश दिए।

UP News: गणतंत्र दिवस पर यूपी के 18 पुलिसकर्मी राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, पढ़ें पूरा अपडेट

0

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेंट्री अवार्ड) देकर सम्मानित किया जाएगा।

*like & subscribe kre*

इसके इलावा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) से 04 और सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) से 68 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे। 

बेला रजबहा उफनाने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

0

बेला। गांव झबरा में शुक्रवार की रात क्षेत्र के रजबहे का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।किसानों ने बताया कि कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से निकला रजबहा झबरा गांव से होते हुए पांडु नदी में आता है। कई वर्षों से उसकी सफाई न होने के कारण रजबहा पूरी तरह बंद हो गया है। कहीं झाड़ियां हैं तो कहीं कुछ किसानों ने ही इसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी छोड़े जाने पर रजबहा उफना जाता है।

यही कारण है कि बीतीरात पानी ओवरफ्लो होने से झबरा निवासी रोहित कुमार की 10 बीघा, हिमांशु आजाद की छह बीघा, गौरव की 11 बीघा, यदुनाथ की सात बीघा व शिवम की सात बीघा में खडी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।

किसानों ने स्वयं रजबहा को बंद कर खेतों में आ रहे पानी को रोका। सिंचाई विभाग के अभियंता रमाकांत ने बताया कि रजबहा कन्नौज क्षेत्र में आता है।

Auraiya News: जंगली जानवर के काटने से हुई थी महिला की मौत

0

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में हुई महिला के साथ हुई घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में जुट गई है।गांव जगन्नाथपुर निवासी राम दुलारी (75) पर बृहस्पतिवार की रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। उनके चेहरे को जानवर ने बुरी तरह नोच लिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनके न उठने पर पड़ोसी कल्लू ने दीवार से झांक कर देखा तो जमीन पर उनका शव खून से सना पड़ा दिखा। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर ग्रामीण अंदर पहुंचे थे।

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस कबर बिज्जू नाम का आदमखोर जानवर के काटने की आशंका जता रही है।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला का पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौर ने बताया कि जानवर की तलाश की जा रही है।

Auraiya News: ठंड में लापरवाही लोगों को कर रही बीमार

0

औरैया। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा दमा रोगी भी आ रहे हैं।डॉक्टर बता रहे हैं कि दिन में ठंड कम होने से लोग लापरवाही बरते रहे हैं, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ रही। ऐसे में मरीजों को दवा के साथ-साथ ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही।
रोजाना दोपहर में धूप खिल रही है। वहीं सुबह-शाम और रात में ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक चला जा रहा है। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों को उतार दे रहे हैं। वहीं शाम होते ही ठंडी हवा चलने से पारा गिर जा रहा है। गर्म कपड़ों को समय से न पहनने के चलते लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।ठंड की वजह से लोग बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। खास तौर पर दमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें ऑक्सीजन व इनहेलर लेना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही दमा रोगी भी बढ़े हैं।

ओपीडी में इनकी संख्या 300 के पार पहुंच रही है। ठंड को लेकर जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में मरीजों को उपचार के साथ ही दिन में भी गर्म ऊनी कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

एरवाकटरा रुपयों के लेनदेन के विवाद में रची थी लूट की झूठी कहानी

0

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के कुदरकोट रोड पर 20 जनवरी की रात बहन और भांजे से लूट की सूचना फर्जी निकली।दामाद और ससुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर यह साजिश रची गई थी। वहीं, पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले भाई पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
कन्नौज स्थित छिबरामऊ के गांव बहनपुरा निवासी सोनू शाक्य ने 20 जनवरी की रात थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी थी। युवक का आरोप था कि गांव नगला बोझ के पास बहन शिखा व भांजे को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस की प्राथमिकी जांच में वारदात संदिग्ध लगी। दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल से लेकर गांव कुदरकोट तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को थाने बुलाया और कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।पुलिस के अनुसार शिखा के पति गौतम से शिखा के पिता कमलेश ने 250000 रुपये लिए थे। नवंबर 2025 को कमलेश ने दामाद गौतम को 80 हजार रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद दामाद ने शेष रुपये मांगे तो शिखा ने भाई के साथ घर जाते समय जेवरों के लूट की झूठी साजिश रच दी। साजिश के तहत भाई सोनू ने लूट की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार शिखा ने अपने कान को काट कर खुद को चोट पहुंचाई थी।

सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि लूट की सूचना झूठी थी। इससे मामले में सूचना देने वाले युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

दिबियापुर शराब के नशे में कुएं में गिरे युवक की मौत

0

दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ा स्थित कुएं में एक युवक गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक अपनी बुआ के घर रहता था। पुलिस की जांच में युवक के शराब के नशे में कुएं में गिरा था।कानपुर देहात स्थित थाना बरौर के गांव मदनपुर निवासी संतोष (40) कई सालों से सहायल के गांव रेहड़ा निवासी बुआ के घर रहता था। शुक्रवार शाम गांव स्थित कुएं के पास से निकले ग्रामीणों ने आवाज सुनी। ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो संतोष कीचड़ में फंसा मिला।जानकारी पर संतोष के परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की छानबीन में पता चला कि शुक्रवार की शाम संतोष ने कुएं के पास शराब पी थी। नशे की हालत में उठते ही युवक लड़खड़ाकर कुएं में जा गिरा। सहायल के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

Auraiya News: वॉलीबॉल में पुरवा रावत व सिकंदरा की टीम विजेता

0

सहार। कस्बा स्थित मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें पुरवा रावत व सिकंदरा टीम विजेता रही।पहला मुकाबला पुरवा रावत और सहार की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में पुरवा रावत की टीम ने सहार को पराजित किया। दूसरा मैच ठठिया और सिकंदरा की टीमों के बीच हुआ। इसमें सिकंदरा की टीम ने आक्रामक खेल के दम पर जीत दर्ज की।तीसरा मुकाबला याकूबपुर और सहार बंबी के बीच खेला गया। इसमें सहार बंबी की टीम विजयी रही। चौथा और अंतिम मुकाबला सहार और हरि पुरवा की टीमों के बीच हुआ। इसमें हरि पुरवा की टीम ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ राज नारायण पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य धीरेंद्र सेगर, अजय कुमार त्रिपाठी, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रविंद्र राजपूत, रेफरी मुकुल, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, नाथू राम राजपूत, अवधेश अग्निहोत्री, सुधा व नीतू कुमार मौजूद रहे।

UP Weather News: धूप ज्यादा दिन नहीं दे पाएगी राहत, यूपी में बारिश का अलर्ट; फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

0

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का रंग बदला रहा है। रविवार से मौसम में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक कई जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 95 मिमी. हुई। बारिश का दौर 27 और 28 जनवरी को फिर लौटेगा। मेरठ में शुक्रवार देर रात 38 मिमी., मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी. और सहारनपुर में 31 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर के जिलों में 60 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 जनवरी से बारिश का दौर दो दिन के लिए फिर से वापस आएगा। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से सटे जिलों में रविवार और सोमवार को सुबह घना कोहरा होने के आसार हैं। 

Language Row: ‘न तब, न अब, आगे भी नहीं देंगे हिंदी को जगह’, भाषा शहीद दिवस पर बोले एमके स्टालिन

0

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को भाषा शहीद दिवस के मौके पर राज्य के ‘भाषा शहीदों’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हिंदी के लिए ‘न तब जगह थी, न है और न ही कभी होगी।’स्टालिन ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में कहा कि तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जिसने अपनी भाषा को जीवन की तरह प्रेम किया और हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हर बार एकजुट होकर उतनी ही तीव्रता से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदी थोपने के प्रयासों का राज्य ने हमेशा विरोध किया है।

हिंदी विरोधी आंदोलन का साझा किया वीडियो
सीएम एमके स्टालिन ने भाषा आंदोलन के इतिहास से जुड़ा एक संक्षिप्त वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में 1965 के दौरान चरम पर पहुंचे हिंदी विरोधी आंदोलन, उसमें शहीद हुए लोगों और डीएमके के दिवंगत नेताओं सीएन अन्नादुराई तथा एम करुणानिधि के योगदान का उल्लेख किया गया है।

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने हिंदी विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर उपमहाद्वीप में विभिन्न भाषाई समुदायों के अधिकार और पहचान की रक्षा की। उन्होंने तमिल भाषा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि अब भाषा के नाम पर कोई और जान नहीं जानी चाहिए, लेकिन तमिल के प्रति प्रेम कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने का विरोध करता रहेगा।

डीएमके करती रही है हिंदी भाषा का विरोध

  • तमिलनाडु में ‘भाषा शहीद’ उन लोगों को कहा जाता है, जिन्होंने 1964-65 के दौरान राज्य में हुए हिंदी विरोधी आंदोलन में मुख्यतः आत्मदाह के जरिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
  • तमिलनाडु आज भी तमिल और अंग्रेजी की दो-भाषा नीति का पालन करता है।
  • डीएमके केंद्र की नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाती रही है।

द्रविड़ राजनीति से हिंदी भाषा के विरोध की राजनीति
तमिलनाडु की डीएमके सरकार का हिंदी भाषा विरोध ऐतिहासिक, वैचारिक और राजनीतिक आधार पर टिका हुआ है। डीएमके की विचारधारा द्रविड़ आंदोलन से निकली है, जिसने हिंदी थोपे जाने को तमिल भाषा, संस्कृति और पहचान के लिए खतरा माना। 1960 के दशक में हुए हिंदी विरोधी आंदोलनों, खासकर 1965 के आंदोलन में कई लोगों ने जान गंवाई, जिन्हें पार्टी ‘भाषा शहीद’ के रूप में सम्मान देती है।