
नरेंद्र मोदी बतौर इलेक्टेड प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पार कर चुके हैं। नेहरू चुनाव जीतकर 4398 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। मोदी का बतौर पीएम आज उससे एक ज्यादा यानी 4399वां दिन है।
अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात ईरान पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में की गई।
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि गश्त कर रहे अमेरिकी AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया। हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। ट्रम्प ने लिखा, “अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।”
उधर, ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने और अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन से निशाना बनाया।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरानी सेना हर हमले का जवाब देगी। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारा क्षेत्र छोड़ दें।”
इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिणी इराक के नासिरिया शहर के पास रविवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई।
अस्पताल में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद बस के भीतर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि 21 लोगों ने मौके पर या अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से अधिकांश की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश
इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इराक में खराब सड़कों, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आए दिन ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते हैं।
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के समदखेड़ा गांव में 19 वर्षीय युवती की उसके पिता और 2 भाइयों ने कथित तौर पर रात में बिना बताए घर से बाहर जाने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जांच को गुमराह करने के लिए उसके शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाए और शव को एक बाग में जलाने का प्रयास किया।
मां की शिकायत पर पूरा परिवार सलाखों के पीछे
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका शुभी की मां मितलेश की शिकायत पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 3 और 4 जून की मध्य रात्रि के बीच हुई, जब शुभी लगभग आधी रात घर से निकली और करीब 4 बजे सुबह वापस लौटी। पुलिस के अनुसार, इस बात से नाराज होकर उसके पिता रामदयाल तथा भाइयों मुनेश और सुरेश ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों और मुनेश की पत्नी माधुरी को गिरफ्तार कर लिया।
फांसी और सांप काटने का झूठा ड्रामा बेनकाब
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शव पर गला घोंटे जाने जैसे निशान भी बनाए ताकि यह प्रतीत हो कि मौत फांसी लगाने से हुई है, और बाद में शव को जलाने का प्रयास किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि आरोपियों ने सुई की मदद से शरीर पर सांप के काटने जैसे झूठे निशान बनाए ताकि मामला भ्रमित किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि गहन पूछताछ के दौरान सभी चारों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।