यूपी में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसूनी बारिश ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिेक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को तराई के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में कहीं मध्यम तो कहीं जोरदार बारिश देखने को मिली। सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गोरखपुर में 75.2 मिमी और बलिया में 73.3 मिमी बारिश हुई।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ी है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती आई है। वहीं खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आ रही हैं। इस माैसमी बदलाव के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
3 दिवसीय इंटरनेशनल इंटरफेथ कांफ्रेंस का उद्घाटन,
लखनऊ- 3 दिवसीय इंटरनेशनल इंटरफेथ कांफ्रेंस का उद्घाटन, CMS राजाजीपुरम द्वारा आयोजित की गई है कांफ्रेंस, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांफ्रेंस का किया उद्घाटन, इजिप्ट, अमेरिका, लेबनान, ब्राजील के लोग हुए शामिल, टरफेथ कांफ्रेस में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु रहेंगे मौजूद, सभी धर्मों को एक मंच पर लाने के लिए सम्मेलन, छात्र छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बयान
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बयान, हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता के लिए बयान जारी, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ मनाने की अपील, तिरंग हमारी आन बान और शान है- सीएम योगी, ये भारत माता के लिए हमारा प्रण है- सीएण योगी, स्वच्छता हमारी सभ्यता,संस्कार,भविष्य की पहचान है, आजादी का यह पर्व में एकसूत्र में पिरोता है- सीएम
डीएम की ऑनलाइन VC में चली पोर्न वीडियो,
महराजगंज – डीएम की ऑनलाइन VC में चली पोर्न वीडियो, हैकरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को हैक किया, अचानक स्क्रीन को देख अधिकारी रह गए सन्न, वीडियो कांफ्रेंसिंग को तत्काल किया गया बंद, डीएम ने दिए जांच के आदेश, दो व्यक्ति पर केस, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी, जिला मुख्यालय के NIC से जुड़े थे डीएम संतोष कुमार, शिक्षा विभाग की समस्याओं की ले रहे थे जानकारी.
स्कूल की बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला
मुरादाबाद- स्कूल की बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार में टक्कर मारी, कार में टक्कर के बाद स्कूटी सवार को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला को घसीटते ले गई स्कूल बस, दिल दहला देने वाले हादसे की घटना CCTV में कैद, हादसा होने पर लोगों ने शोर मचा कर रुकवाई बस, हादसे के तुरन्त बाद लोगों ने बस चालक को पकड़ा, नगर के जाने माने शिरडी साई पब्लिक स्कूल की है बस, कोतवाली गलशहीद के व्यस्तम प्रिंस रोड की घटना.
चंडौस में दो समुदाय के बीच हुआ बवाल
अलीगढ़ – चंडौस में दो समुदाय के बीच हुआ बवाल, कई घायल, रक्षाबंधन के दिन एक पक्ष युवकों ने की थी मारपीट, आज आरोपी युवकों को पकड़ने गांव में पहुंची पुलिस, सूचना के बाद मौके पर शिकायतकर्ता हुए एकत्रित, ग्रामीणों ने शिकायतकर्ता,पुलिस के साथ की मारपीट, हिन्दू पक्ष शिकायतकर्ता घायल,पुलिस की फाड़ी वर्दी, मौके पर कई थानों की पुलिस, आलाधिकारी पहुंचे, गांव में दो पक्षों के बीच बवाल से तनावपूर्ण स्थिति, चंडौस थाना इलाके के गांव जमुआका की घटना
107वां विश्व प्रसिद्ध आला हजरत का उर्स, गंगा रानी मेला को लेकर पुलिस अलर्ट,
बरेली- 107वां विश्व प्रसिद्ध आला हजरत का उर्स, गंगा रानी मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, बरेली पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च में ADG,DM,SSP-SP सिटी रहे मौजूद, इस्लामिया ग्राउंड,उर्स ग्राउंड का किया निरीक्षण, 18 अगस्त से इस्लामिया ग्राउंड में उर्स का मेला, उर्स में लाखों जायरीन देश-विदेश से पहुंचेंगे बरेली


