Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 23

मऊ में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों की माैत, मची चीख-पुकार; बेटी की शादी से घर लाैट रहा था परिवार

0

Road Accident in Mau: बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भिड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (60) अपनी बेटी की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। विवाह संपन्न होने के बाद वह पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58), इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। वाहन को बिहार के गया निवासी चालक पुरुषोत्तम (47) चला रहा था, जबकि दूसरा चालक नितीश (46) पीछे बैठा था। परिवार के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था।शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर कॉलोनी के सामने पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

एटा, स्कूली वैन खाई में पलटी,

0

एटा, स्कूली वैन खाई में पलटी, आधा दर्जन बच्चे घायल, कोतवाली अलीगंज क्षेत्र का मामला

झांसी, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,

0

झांसी, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, ऑटो से उतरे लोगों को टक्कर मारी, चालक फरार, बड़ागांव क्षेत्र का मामला

फर्रुखाबाद, इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत,

0

फर्रुखाबाद, इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप, 3 लोग हिरासत में लिए गए, कोतवाली क्षेत्र का मामला

बागपत, यमुना नदी में ट्रैक्टर-बुग्गी गिरी, 4 लोग डूबे,

0

बागपत, यमुना नदी में ट्रैक्टर-बुग्गी गिरी, 4 लोग डूबे, ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला

एटा, खेत में संदिग्ध हालत में लगी आग

0

एटा, खेत में संदिग्ध हालत में आग लगी, HT लाइन की चिंगारी से आग की आशंका, किसानों ने आग पर पाया काबू, निधौली थाना क्षेत्र का मामला

मथुरा, व्यापारी को बंधक बनाकर लूट

0

मथुरा, व्यापारी को बंधक बनाकर लूट मामला, परिवार सहित व्यापारी से लूट, करीब 20 लाख रुपये की लूट, 4 टीमों का गठन कर जांच जारी, सुरीर इलाके का मामला

लखनऊ, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत का केजरीवाल पर हमला,

0

लखनऊ, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत का केजरीवाल पर हमला, AAP के दो-तिहाई सांसद पार्टी छोड़ गए- राजपूत, नेतृत्व पर उठाए सवाल, संजय सिंह को बताया सच का नेता

लखनऊ, सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला

0

लखनऊ, सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमले का मामला, 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

 

लखनऊ, IAS की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म

0

लखनऊ, IAS की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म मामला, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात, फ्लैट में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमित कुमार गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग कर 35 हजार रुपये वसूले गए