Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 202

दो बच्चों की मां 16 साल के नाबालिग किशोर को लेकर हुई फरार, Instagram से शुरू हुई थी दोस्ती

0

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की विधवा महिला एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को लेकर अचानक लापता हो गई। किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती
पीड़िता किशोर की मां बबीता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा रिश्ते में महिला की ननद की भाभी के संपर्क में था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। लंबे समय से दोनों चैटिंग कर रहे थे। महिला, जो एक ब्यूटी पार्लर चलाती है, अक्सर गीडा क्षेत्र में अपनी बहन के घर आती थी और वहीं किशोर से मिलती थी। बबीता ने कहा कि उसे कई बार संदेह हुआ, तो उसने बेटे को टोका, लेकिन उसने इसे हल्के में ले लिया।
कुछ दिन पहले महिला अचानक किशोर को लेकर घर से गायब हो गई। तब से दोनों का कोई सुराग नहीं है और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। बबीता ने आरोप लगाया कि इस घटना में महिला की मौसी और अन्य परिजन भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, “मेरे बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती है।”

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश तेज
इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोर की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू हो चुकी है और दोनों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। अधिकारी ने कहा, “हम सोशल मीडिया एक्टिविटी, सीसीटीवी फुटेज और संभावित लोकेशन पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।”

कॉलेज छात्रा से शारीरिक संबंध बनाकर 40 न्यूड वीडियो बनाए, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो.. युवक गिरफ्तार

0

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। सूरजपुर के युवक साजिद अहमद ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने युवती का 40 अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती प्रेग्नेंट हुई, तो आरोपी ने धमकी देकर गर्भपात करवा दिया।

जानिए पूरा मामला
टीआई निलेश पांडेय के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा और साजिद अहमद की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई। कुछ समय बाद साजिद ने शादी का झांसा देकर युवती को सरकंडा के किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद साजिद युवती को बहला फुसलाकर कई बार इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, यही नहीं.. युवती से शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह वीडियो भी बनाता था।
शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाए
युवती ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने करीब 40 अश्लील वीडियो और फोटो अपने फोन पर रिकॉर्ड किए हैं। इस बीच जब एक बार युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो प्रेग्नेंसी के बाद युवक से शादी की बात की, लेकिन साजिद ने गर्भपात करवा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने अपनी मां को जानकारी दी और 10 अक्टूबर को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
युवती की शिकायत पर 12 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम, निकलेगी धूप या होगी बारिश? जानिए Weather Update

0

UP Weather News: बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब यूपी में मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मानसून की वापसी के बाद फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। (up weather) तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। (rain in up) इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक, अब सर्दी की एंट्री होने वाली है।

दीवाली पर ऐसा होगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत मुख्य रूप से दो चरणों में होगी। पहले प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। 15 अक्टूबर तक या दीवाली (weather on diwali) के आसपास से यूपी के कई हिस्सों में ‘गुलाबी ठंड’ का दौर शुरू हो जाएगा। (winter in up) यानी सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस होगी और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे जा सकता है।

लोगों ने बंद किए कूलर एसी
मौसम अब गुलाबी ठंडक की ओर हो चला है। (Winter in Up) लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिल गई है और सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। रात को मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो जाता है, जिसकी वजह से लोगों के घरों में कूलर एसी बंद कर दिए है। घरों में चादर के बाद अब कंबल और रजाई बक्‍से से न‍िकलने लगे हैं।

झाड़-फूक की आड़ में हिंदू से ईसाई बनाने का गंदा खेल! पैसे का लालच…स्कूल- अस्पताल में मुफ्त इलाज का प्रलोभन, 100 से अधिक गरीबों को बनाया निशाना

0

आजमगढ़ (शुभम सिंह) : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सिंघवारा खास गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी सूर्यभान शर्मा द्वारा अपने घर पर हिन्दू समाज को भूत प्रेत झाड़ने के नाम पर एकत्रित करके प्रत्येक रविवार को धर्मान्तरण कराया जा रहा था। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हिरासत में लेकर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

100 की संख्या में लोगों को पैसे का प्रलोभन 
आजमगढ़ जिले में एक बार फिर झाड़ फूक की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। जहां 100 की संख्या में लोगों को एकत्रित कर पैसे का प्रलोभन देकर हिंदू से ईसाई बनाने का खेल चल रहा था। स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। बता दें कि शिकायतकर्ता अंशुल निवासी महरूपुर थाना महाराजगंज ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि सिंघवारा खास निवासी सूर्यभान शर्मा के घर सत्संग चल रहा था। मैं भी उसे सत्संग में सम्मिलित था। सूर्यभान शर्मा एवं उनकी पत्नी निर्मला शर्मा तथा उनके पुत्र अंकित उर्फ अमन शर्मा के द्वारा यह सत्संग किया जा रहा था। जिसमें अकिंत शर्मा निवासी मुबारकपुर और पड़ोसी गांव रघुनाथपुर थाना महाराजगंज के रामप्यारे गोड़ और सुनीता भी इस आयोजन को संचालित कर रहे थे।

मुफ्त इलाज एवं शिक्षा का प्रलोभन 
इन सब के द्वारा यह कहा जा रहा था कि ईसाई धर्म से आप सभी जुड़ जाएंगे तो ईसाई धर्म से जुड़े स्कूल व अस्पताल से मुक्त इलाज एवं शिक्षा हो पाएगी। यह प्रलोभन देकर विश्वास दिलाया जा रहा था कि एकमात्र ईसा मसीह ही कल्याण का एकमात्र तरीका है। ईसाई धर्म ग्रहण कर लेने से ढेर सारे लाभ नियमित प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक रविवार को यह सभा चलती है। मैं सभा में सम्मिलित हो रहा था। इन सब के द्वारा मुझे प्रभावित किया गया, लेकिन मैंने प्रलोभन में ना आकर अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया। इस सभा में गांव की कई महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित थे।

पुलिस हिरासत में कई आरोपी 
वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमें सूर्यभान शर्मा, निर्मला शर्मा, अमन शर्मा उर्फ अंकित निवासी सिंघवारा खास थाना महाराजगंज एवं अंकित शर्मा निवासी मुबारकपुर आजमगढ़ रामप्यारे गोड, सुनीता निवासी रघुनाथपुर थाना महाराजगंज आजमगढ़ सहित कुल 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए उत्कर्ष सिंह जिला संयोजक विहिप गोरक्षा विभाग आजमगढ़ ने बताया कि संगठन के कार्यकताओं को सिंघवारा गांव में कई दिनों से धर्म परिवर्तन की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसपर पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर धर्म परिवर्तन पाया भी गया। जहां पुलिस की मौजूदगी में बाइबल सहित अन्य धर्म परिवर्तन की सामग्री पाई गई। मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

‘Pawan Singh पत्नी मान लें तो ज्योति नहीं लड़ेगी चुनाव,’ पावर स्टार के सुसर का आया बयान

0

Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच जन्मा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। आए दिन इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कोई न कोई नया बखेड़ा खड़ा हो रहा है। अब अब ज्‍योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह का कहना है कि अगर पवन सिंह ज्‍योति को पत्‍नी के रूप में अपना लेंगे तो ज्‍योति बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह पवन सिंह के साथ पत्‍नी की तरह रहेंगी।

आपको बता दें कि बलिया के हरपुर मिड्ढी के रहने वाले ज्योति सिंह के पिता राम बाबू ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा है कि फिलहाल ज्‍योति सिंह विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वह एक से दो दिन में पटना जाएंगे। अभी बेटा दुर्गेश प्रताप सिंह वहां तैयारी में जुटे हैं। ज्‍योति किस सीट से और किस पार्टी के बैनर तले या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी, यह जल्द ही तय किया जाएगा।

चुनाव पर लड़ाई
पवन सिंह का उनकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। जब पवन सिंह भाजपा ज्वाइन किया था और खबर यह आने लगी कि वह बिहार के विधानसभा के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं उसके बाद मुद्दा और गरमा गया। उसके बाद से ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया।

पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया मना
वहीं पवन सिंह ने बढ़ते हुए विवादों को देखते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया और साफ कर दिया कि वह कोई चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। पवन सिंह ने लिखा कि वह चुनाव लड़ने के मकसद से भाजपा में शामिल नहीं हुए थे।

बलिया मे चल रहा तलाक का केस
गौरतलब है कि पावर स्टार पवन सिंह और ज्‍योति सिंह के बीच बलिया की अदालत में तलाक का केस चल रहा है। अक्‍टूबर के पहले हफ्ते में ज्‍योति सिंह लखनऊ स्थित पवन सिंह के फ्लैट पर आई थीं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उनको घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस बुला ली। उस घटना के बाद भी शोसल मीडिया पर जमकर बावल मचा हुआ था।

 

UGC NET December 2025 Exam Date Out: 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगी परीक्षा, CBT मोड में होगा आयोजन

0

यूपी डेस्क: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या nta.ac.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December 2025 Exam Dates and Pattern
यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) होंगे — दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।

कुल प्रश्न: 150

कुल अंक: 300

अवधि: 3 घंटे (दोनों पेपर लगातार होंगे, बीच में कोई ब्रेक नहीं)

 पंजीकरण और आवेदन की अंतिम तिथि
UGC NET दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 7 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। फॉर्म में किसी त्रुटि को ठीक करने के लिए 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य (UR): ₹1150

OBC-NCL / EWS: ₹600

SC / ST / PwD / तृतीय लिंग: ₹325

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। मांगी गई जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

मातम में बदली शादी की खुशियां! डीजे विवाद में लौटी बारात, टूटा दुल्हन का सपना

0

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के ज्योरी गांव में रविवार की रात खुशियों की जगह मातम पसरा नजर आया। जिस घर से दुल्हन की डोली उठनी थी वहां  सन्नाटा और सिसकियों की गूंज थी। यहां राजेश की बेटी पूजा की शादी बदोसराय थाना क्षेत्र के तूलीपुर गांव निवासी सूरज पुत्र राजू से तय थी। परिवार महीनों से इस दिन की तैयारी में जुटा था लेकिन किस्मत ने ऐसी करवट ली कि शादी की दहलीज पर खड़े होकर परिवार की दुनिया ही बिखर गई।

शादी के एक दिन पहले चचेरे भाई की मौत
दरअसल, रविवार को घर में मेहमानों की चहल-पहल थी। मंडप सजा था रिश्तेदार जुटे थे और दुल्हन लाल जोड़े में सजी बैठी थी। लेकिन उसी माहौल में शोक की परछाई पहले से मंडरा रही थी। कुछ दिन पहले ही पूजा की दादी प्रेमा देवी (50) का निधन हुआ था। परिवार ने तय किया कि शादी की तारीख नहीं टाली जाएगी बस रस्में सादगी से पूरी होंगी। इसी बीच शादी के दिन ही पूजा के चचेरे भाई प्रदीप (13) की अचानक मौत हो गई।

जयमाला के बाद विवाद ने पकड़ा तूल
ग़म से भरे माहौल में भी पिता राजेश ने हिम्मत जुटाई और बारातियों से कहा कि घर में मौत हुई है आज डीजे मत बजवाना बस शांति से शादी की रस्म अदा हो जाएं। लेकिन यह विनती भी विवाद का कारण बन गई। डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई और बात इतनी बढ़ गई कि माहौल बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि इस समय तक दूल्हे दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहना दिया था और जयमाला की सारी रस्म अदा हो गई थी, जयमाला के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया और बारात बिना विवाह संपन्न किए ही लौट गई।

सदमे में पूरा परिवार
घटना के बाद पिता राजेश का दुख शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से रिश्ता तय हुआ था बेटी की मुस्कान देखने की तमन्ना थी पर अब सब खत्म हो गया। दहेज का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार पहले से ही सदमे में था, मां का साया बचपन में ही बेटी के सर से छिन गया, फिर दादी और चचेरे भाई की मौत ने परिवार को तोड़ दिया। अब बेटी की शादी टूटने के बाद पूरा परिवार गहरे दुख में डूब गया है।

घटना से रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें हुई नम
दुल्हन की चाची ने बताया की बारात आई थी बढ़िया जयमाला हो गया उसके बाद डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ और बारात लौट गई। घर में मातम और बारात लौटने से भाई संदीप और संजू का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हैं। हर कोई कह रहा है कि अगर थोड़ी संवेदना दिखाई जाती तो एक लड़की की ज़िंदगी उजड़ने से बच सकती थी।

इंसानियत शर्मसार; आवारा कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

0

Agra News: यूपी के आगरा के थाना मलपुरा इलाके के विपत्ति नगर धनौली से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आवारा कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर उसे मार डाला। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 
ये वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और कुछ हिंदूवादी नेताओं ने तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। थाना मलपुरा के प्रभारी विनोद कुमार मिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

आरोपी के बेटे ने की अभद्रता 
आरएसएस के ज्ञानेंद्र चौधरी और राष्ट्रीय हिंदू परिषद अखंड भारत संगठन के शिवम चौधरी ने बताया कि जब वे आरोपी नरेश के घर गए, तो उसके बेटे मनीष ने गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने थाना मलपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस घटना से इलाके में नाराजगी फैल गई है और ग्रामीणों ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रामनगरी में महंत की मौत से सनसनी, राम मिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान; बेची थी अयोध्‍या मंदिर की जमीन, बैंक खाते में थे 9 करोड़

0

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या से ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। अयोध्या के प्रतिष्ठित रावत मंदिर के महंत राम मिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रावत मंदिर में शनिवार शाम महंत की तबीयत अचानक बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। शिष्य महंत को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हृदयगति रुकने से पहले ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। बता दें कि वह पहले से डायबिटीज के मरीज थे।

बेशकीमती जमीन बेची और बैंक खाते में 9.5 करोड़ 
महंत राम मिलन दास मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले थे। वह पिछले 15 सालों से रावत मंदिर की देखरेख कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने दो महीने पहले रामघाट स्थित मंदिर की बहुमूल्य जमीन 8 करोड़ रुपये में बेची थी। इसके अलावा, उनके बैंक खाते में पहले से करीब डेढ़ करोड़ रुपये थे। इसका मतलब है कि उनकी मौत से पहले उनके पास कुल 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति थी। जिसने उनकी मौत पर संदेह गहरा दिया है।

पुलिस जांच में जुटी, संशय बरकरार
महंत की मौत को लेकर फिलहाल संदेह बना हुआ है, हालांकि अब तक कोई भी लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक है। फिर भी पुलिस की जांच जारी है। पुलिस परिजनों या शिष्यों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

जेल से रिहा होने के बाद आजम खान की सुरक्षा बहाल, 8 पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे 24 घंटे

0

कुशीनगर ( अनुराग तिवारी ): जिले के खड्डा क्षेत्र के तुर्कहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मिथिलेश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह सरकारी अस्पताल में मिलने वाली फ्री दवाओं के एवज में अवैध रुपए वसूलते दिख रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो ठंड के समय का बताया जा रहा है। इससे पहले भी मिथिलेश का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मेडिको‑लीगल रिपोर्ट बनाने के एवज में रिश्वत लेते दिख रहे थे।

मुख्य बिंदु:

  • सरकारी अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट लगातार अवैध वसूली कर रहा है।
  • अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सरकारी तंत्र की लापरवाही और जवाबदेही की कमी उजागर कर दी है।

स्थानीय लोग और मरीज शिकायत कर चुके हैं कि सरकारी सुविधाओं का यह दुरुपयोग सीधे जनता के हित और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।